*विद्युत कर्मियों की स्ट्राइक के बावजूद जनपद में विद्युत व्यवस्था का हो रहा बेहतर संचालन*
भदोही- विद्युत कर्मचारियों द्वारा प्रदेश स्तरीय हड़ताल के बावजूद जनपद की विद्युत व्यवस्था सामान्य दिनों से भी बेहतर चल रही है। जिलाधिकारी गौरांग राठी व पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के संयुक्त निर्देशन में जनपद के सभी विद्युत सबस्टेशनों पर ड्यूटीरत पुलिस व प्रशासनिक कर्मियों द्वारा लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए निर्बाध रूप से विद्युत सप्लाई की जा रही है।
पुलिस व प्रशासनिक टीमों द्वारा लगातार सभी क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर स्वाभाविक व सामान्य टेक्निकल फाल्ट को भी बेहतर तरीके से अटेंड करते हुए अल्पसमय में दुरुस्त किया जा रहा है। विद्युत सप्लाई सम्बंधित शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम जिसका हेल्पलाइन नंबर- 05414-250305,-250308 व -250309 स्थापित किया गया है। स्थापित कंट्रोल रूम में ड्यूटीरत कर्मियों द्वारा 24 घंटे अनवरत विद्युत सम्बंधित प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है।
पुलिस व प्रशासनिक टीमों द्वारा लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा रहा है। गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। हड़ताल के दौरान भी आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने के लिए भदोही पुलिस व प्रशासन प्रतिबद्ध है।
Mar 18 2023, 17:20