एबीवीपी जिला अभ्यास वर्ग कार्यक्रम कायमगंज के एल वाई महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ


अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यपद्धति, इकाई गठन एवं सामाजिक समरसता का मिलेगा प्रशिक्षण


फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का  एल.वाई. महाविद्यालय, कायमगंज में जिला अभ्यास वर्ग कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

जिला अभ्यास वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को विद्यार्थी परिषद की वैचारिक पृष्ठभूमि, संगठनात्मक कार्यपद्धति, कार्यकर्ता निर्माण एवं संगठन विस्तार की प्रक्रिया को प्रतिपादित किया गया।

अभ्यास वर्ग में छः सत्र आयोजित किए गए  जिनमें उद्घाटन एवं प्रस्ताविकी, नगर एवं परिसर इकाई गठन, कार्यपद्धति, पंच परिवर्तन तथा समारोप सत्र शामिल है

विभाग संगठन मंत्री शुभम ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का संगठन केवल कार्यक्रमों और गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसका कार्यकर्ता है।  एक प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होता है। जिला अभ्यास वर्ग कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास, वैचारिक स्पष्टता, दायित्वबोध एवं संगठनात्मक कौशल को विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

प्रांत प्रवासी मयंक ने बताया कि अभ्यास वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को आगामी समय में अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से कार्य करने की दिशा प्राप्त है
नगर एवं शैक्षणिक परिसरों में मजबूत और सक्रिय इकाइयों का निर्माण है। इकाई केवल पदाधिकारियों की घोषणा तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसमें प्रत्येक विद्यार्थी की सहभागिता, सक्रियता एवं अपनत्व सुनिश्चित होना आवश्यक है। 

विभाग संयोजक सागर ने   कहा कि जिला अभ्यास वर्ग जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को सुव्यवस्थित करने एवं कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का अवसर है।

इस अभ्यास वर्ग में फर्रुखाबाद जिले के 10 नगर से 110 कार्यकर्ता की उपस्थिति थी जिसमें विभाग छात्रा प्रमुख जाह्नवी वर्मा, नगर मंत्री लक्ष्मीकांत , मिहिर पाठक फतेहगढ़ , निशांत मिश्रा फर्रुखाबाद नगर सह मंत्री , प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रिनी चौहान , नगर अध्यक्ष प्रशांत  सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन फतेहगढ़ में स्थापित मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण
आलेख्य मतदाता सूची एवं फार्म-6, 7 व 8 की उपलब्धता का लिया जायजा

अर्ह नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु 16 दिसम्बर 2026 तक भौतिक रूप से भरे फार्म-6 एवं आवश्यक अभिलेख एकत्र करने के दिए निर्देश


फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर द्वारा आज अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची तथा बूथ लेबल अधिकारियों (बीएलओ) के पास फार्म-6, 7 एवं 8 की उपलब्धता एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन, फतेहगढ़ में स्थापित मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित बूथ लेबल अधिकारियों से प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने, नाम विलोपित कराने एवं मतदाता विवरण में संशोधन कराने के लिए उपलब्ध फार्म-6, 7 एवं 8 की स्थिति का परीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी बूथ लेबल अधिकारी आलेख्य मतदाता सूची का गहनतापूर्वक अध्ययन करें तथा प्रत्येक मतदाता प्रविष्टि का नियमानुसार परीक्षण सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम सम्मिलित होने से वंचित न रहे तथा अपात्र प्रविष्टियों एवं त्रुटिपूर्ण विवरणों का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे चिन्हांकित अर्ह नागरिक, जो जनपद की किसी भी निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नहीं हैं, उनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता से की जाए।

उन्होंने सभी बूथ लेबल अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र नागरिकों से भौतिक रूप से भरा हुआ फार्म-6 प्राप्त करते समय आवेदक की नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, वर्तमान एवं सक्रिय मोबाइल नंबर, पूर्ण पता तथा अन्य आवश्यक अभिलेख अनिवार्य रूप से प्राप्त किए जाएं। इस संबंध में सभी आवश्यक प्रपत्र एवं अभिलेख 16 दिसम्बर 2026* तक एकत्र किए जाने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने की प्रक्रिया में किसी भी पात्र नागरिक को अनावश्यक परेशानी न हो। बूथ लेबल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए जागरूक करें तथा प्राप्त होने वाले फार्मों की जांच कर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता, शुद्धता एवं समयबद्धता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित अर्हता पूरी करने वाले प्रत्येक नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित हो तथा मतदाता सूची त्रुटिरहित एवं अद्यतन रहे।
राज्य कर्मचारी महासंघ की कार्यकरणी हुआ गठन

फर्रुखाबाद। रविवार को पूर्व से निर्धारित चुनाव / कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। जिसमें  उ० प्र० राज्य कर्मचारी महासंघ के सहयोगी संघ - राज्य कर्मचारी, कर्मचारी संघ (नलकूप खण्ड) की कार्यकारिणी का चुनाव / कार्यकारिणी गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष  सुधीर कुमार, कार्यवाहक अध्यक्ष सचिन कुमार, महामंत्री विक्रम सिंह राठौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनिता देवी, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता का चयन / कार्यकारिणी गठन हुआ। 
कार्यकारिणी का गठन / चुनाव, चुनाव अधिकारी प्रणवीर सिंह व पर्यवेक्षक मनोज कुमार / विजय शंकर  तिवारी] द्वारा उ० प्र० राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार दीक्षित, महामंत्री श्री आशीष कुमार शुक्ला की उपस्थिति में संपन्न कराया गया। महासंघ के महामंत्री आशीष कुमार शुक्ला ने नई कार्यकारिणी को अपने-अपने पदभार की शपथ ग्रहण कराई। शपथ में समस्त कर्मचारियों के प्रति समर्पण, उनकी समस्याओं के निराकरण में प्राथमिकता से पूर्ण करने की शपथ दिलायी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश कुमार सारस्वत संरक्षक ने की। इस मौके पर सदस्यों ने एक जुटता की शपथ ली। कार्यक्रम में कई दर्जन कर्मचारी उपस्थित रहे।
राज्य कर्मचारी महासंघ की कार्यकरणी हुआ गठन

फर्रुखाबाद। रविवार को पूर्व से निर्धारित चुनाव / कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। जिसमें  उ० प्र० राज्य कर्मचारी महासंघ के सहयोगी संघ - राज्य कर्मचारी, कर्मचारी संघ (नलकूप खण्ड) की कार्यकारिणी का चुनाव / कार्यकारिणी गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष  सुधीर कुमार, कार्यवाहक अध्यक्ष सचिन कुमार, महामंत्री विक्रम सिंह राठौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनिता देवी, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता का चयन / कार्यकारिणी गठन हुआ। 
कार्यकारिणी का गठन / चुनाव, चुनाव अधिकारी प्रणवीर सिंह व पर्यवेक्षक मनोज कुमार / विजय शंकर  तिवारी] द्वारा उ० प्र० राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार दीक्षित, महामंत्री श्री आशीष कुमार शुक्ला की उपस्थिति में संपन्न कराया गया। महासंघ के महामंत्री आशीष कुमार शुक्ला ने नई कार्यकारिणी को अपने-अपने पदभार की शपथ ग्रहण कराई। शपथ में समस्त कर्मचारियों के प्रति समर्पण, उनकी समस्याओं के निराकरण में प्राथमिकता से पूर्ण करने की शपथ दिलायी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश कुमार सारस्वत संरक्षक ने की। इस मौके पर सदस्यों ने एक जुटता की शपथ ली। कार्यक्रम में कई दर्जन कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन मनाया गया

फर्रुखाबाद।नेता जी मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस कार्यक्रम महानगर समाजवादी पार्टी के निवर्तमान महासचिव रजत क्रान्तिकारी के नवदिया स्थित कार्यालय में आयोजन किया गया। जिसमें सभी सम्मानित साथियों ने नेता जी के चित्र पुष्प पत्र अर्पित किए। कार्यक्रम में महानगर समाजवादी पार्टी के निवर्तमान महासचिव रजत क्रान्तिकारी ने अपने उद्बबोधन में हम नेता जी  सामाजिक न्याय की लडा़ई लड़ते हुए कमजोर,बेबस , लाचार, अपाहिज, शोषित, वंचितों की उनके हक दिलाने के साथ साथ उनमें स्वावलंबन,की चेतना जाग्रत की उन्होंने उनको अपने हक के लिए उनको अपने अधिकार देने के उन्हें जागृत किया और नौजवानों, बेरोजगारों, कामगारों, किसानों, व्यापारियों आदि समाज के तबके को उन्होंने उनके अधिकार दिलाने के साथ साथ उनको अपने हक लिए लड़ना सिखाया। कार्यक्रम में जहां सिंह लोधी,समीर यादव,युवजन सभा के निवर्तमान प्रदेश सचिव प्रवेश कटियार,अजय कटियार, समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष राजीव शाक्य, जियाउद्दीन एडवोकेट मुन्ना यादव, मसरूर खां आदि नेताओं ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में श्याम प्रकाश, सरदार रामपाल सिंह,राम जी मिश्रा,सेंकी यादव, अफसान खां शक्ति यादव पेसकर प्रधान, गोविंद यादव आदि जन उपस्थित रहे।
श्री खाटूश्यामजी जी सुंदर झांकियों व भव्य रथ ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया
विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर) कस्बे में श्री श्याम के लाड़ले परिवार व करने वाले श्याम -कराने वाले श्याम के तत्वाधान में श्री खाटूश्यामजी की भव्य निशान यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। निशान यात्रा में शामिल डीजे व श्री गणेश जी व श्री खाटूश्यामजी की सुंदर झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। नागरिकों ने विभिन्न स्थानों पर निशानयात्रा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

मीरापुर थाने के चौराहे के समीप  से शुरू हुई श्री खाटूश्याम जी की निशान यात्रा का शुभारंभ कस्बा इंचार्ज ओमेन्द्र सिंह व वरिष्ठ पत्रकार मीरापुर प्रेस क्लब अध्यक्ष प0 राहुल शर्मा व भाजपा नेता अभिषेक गर्ग  ने भगवान श्री गणेश जी व श्री श्याम जी की आरती कर किया। डीजे व बैंड बाजों से सुसज्जित निशानयात्रा में भगवान श्री गणेश, श्री खाटूश्यामजी जी सुंदर झांकियों व भव्य रथ ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

निशानयात्रा थाने के सामने से शुरू होकर ,सराय गेट,मदान चौक,सर्राफा बाज़ार, घासमंडी,वैश्य धर्मशाला व थावर वाली मस्जिद से होती हुई श्री बाला जी मंदिर पर सम्पन्न हुई।निशानयात्रा में शामिल सैकड़ो की संख्या में महिलाएं,पुरूष व बच्चें अपने हाथों में श्री खाटूश्यामजी के निशान हाथ में लेकर श्री श्याम के भजनों में भक्तिरस में मदमस्त होकर नृत्य करते चल रहे थे।इस दौरान जय श्री श्याम के जयकारों से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा।निशान यात्रा का नागरिकों ने कई स्थानों पर जलपान कराकर व पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के चलते इंस्पेक्टर इन्द्रजीत सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।निशान यात्रा में में मुख्यरूप से सुनीलदत्त शर्मा, प्रभात शर्मा,डॉ बलराम गिरी,अभिषेक गर्ग ,मनीष अग्रवाल,दीपक प्रजापति,मनोज मदान, आयुष काम्बोज,मोनू शर्मा,उर्वित कम्बोज,सचिनपाल,विकास कश्यप आदि लोग शामिल रहे।
श्री खाटूश्यामजी की निशानयात्रा में शामिल भव्य झांकिया व शुभारंभ करते वरिष्ठ पत्रकार प0 राहुल शर्मा व कस्बा इंचार्ज ओमेन्द्र सिंह ,कस्बा इंचार्ज को बाबा श्याम की प्रतिमा भेंट करते आयोजक
दूसरी बार बहसूमा के सपा नगर अध्यक्ष बने मौ शाकिर फरीदी
बहसूमा (मेरठ)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से मौ शाकिर फरीदी को दूसरी बार बहसूमा नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल की अनुमति से तथा मेरठ के जिला अध्यक्ष श्री कर्मवीर सिंह गुमी की संस्तुति पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

दूसरी बार नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर मौ शाकिर फरीदी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। नगर में समाजवादी पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा प्रत्येक वार्ड और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मिशन 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी गंभीरता से संगठनात्मक तैयारियों में जुटेगी। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ कमेटियों का गठन, पुराने एवं नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना, मतदाता सूची पर ध्यान देना और बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती प्राथमिकता रहेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को तैयार करने तथा उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर हस्तिनापुर विधानसभा अध्यक्ष सचिन गुर्जर, जिला महासचिव योगेंद्र सोलदा, मेरठ कार्यालय से गीरेंद्र प्रधान, विधानसभा महासचिव सतपाल यादव, नगर महासचिव जावेद अल्वी, शुभम भारती, इकबाल सैफी, फैयाज सैफी, सलमान मलिक, जेद फरी�
परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों की सुनवाई, 01 प्रकरण में कराया गया सुलह-समझौता

गोण्डा। जनपद गोण्डा में आज दिनांक 22.11.2026 को परिवार परामर्श केंद्र (महिला सहायता प्रकोष्ठ), जनपद गोण्डा में पारिवारिक विवादों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान पति-पत्नी एवं अन्य पारिवारिक पक्षकारों को आमने-सामने बैठाकर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा आपसी मतभेदों को दूर करने के लिए समझाया-बुझाया गया। परामर्श केंद्र के सदस्यों एवं उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा दोनों पक्षों के बीच आपसी संवाद स्थापित कर पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु परामर्श दिया गया।

*परिवार परामर्श केंद्र में उपस्थित सदस्यगण एवं अधिकारी/कर्मचारीगण-*

*सदस्यगण-*
श्री राजमंगल मौर्या,श्री यशोदानंदन त्रिपाठी,श्री शशिकुमार भारती

*अधिकारी/कर्मचारीगण-*
म0उ0नि0 प्रतिभा सिंह(म0स0प्र0प्रभारी),श्रीमती अनीता यादव(महिला थाना प्रभारी),उ0नि0 श्री बृजेश पाठक,महिला मुख्य आरक्षी कलावती,आरक्षी प्रभात दीक्षित,महिला आरक्षी अनुप्रिया सिंह।
थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

गोण्डा। थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 258/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त शिवा पुत्र रोशन कुमार निवासी विसवल दलपतपुर जनपद अयोध्या को मुखबिर की सूचना पर कैमी तिराहे के पास से  गिफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 16.11.2026 को थाना मोतीगंज पर वादी द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। अगले दिन सुबह वादी के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल नंबर से फोन आया, जिसके द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्री उसके साथ है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना मोतीगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
थाना कौड़िया पुलिस द्वारा पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को किया गया गिरफ्तार
अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (कुल्हाडी) बरामद

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
गोण्डा। दिनांक 20.11.2026 की रात्रि करीब 11:00 बजे थाना कौड़िया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोटिया मदारा निवासी मनोज कुमार शुक्ला पुत्र राधेश्याम शुक्ला द्वारा अपनी पत्नी सुमन शुक्ला के सिर पर कुल्हाडी से वार कर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मृतका के पुत्र किशन शुक्ला द्वारा अपनी नानी सीतावती तिवारी को फोन के माध्यम से दी गई थी। सूचना पाकर मृतका की मां अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचीं तो उनकी पुत्री सुमन शुक्ला बिस्तर पर खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी मिली। इस संबंध में मृतका की मां सीतावती तिवारी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कौड़िया में मु0अ0सं0 293/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

*कार्यवाही-*
दिनांक 21.11.2026 को थाना कौड़िया पुलिस द्वारा मुकदमे की विवेचना एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के क्रम में क्षेत्र में तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे में वांछित अभियुक्त मनोज कुमार शुक्ला ग्राम कोटिया मदारा के बाहर सड़क किनारे स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास खेत के किनारे छिपा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए अभियुक्त मनोज कुमार शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी को घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर झाड़ी में फेंकना बताया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा झाड़ी से घटना में प्रयुक्त एक अदद कुल्हाड़ी बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।