मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन मनाया गया
फर्रुखाबाद।नेता जी मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस कार्यक्रम महानगर समाजवादी पार्टी के निवर्तमान महासचिव रजत क्रान्तिकारी के नवदिया स्थित कार्यालय में आयोजन किया गया। जिसमें सभी सम्मानित साथियों ने नेता जी के चित्र पुष्प पत्र अर्पित किए। कार्यक्रम में महानगर समाजवादी पार्टी के निवर्तमान महासचिव रजत क्रान्तिकारी ने अपने उद्बबोधन में हम नेता जी सामाजिक न्याय की लडा़ई लड़ते हुए कमजोर,बेबस , लाचार, अपाहिज, शोषित, वंचितों की उनके हक दिलाने के साथ साथ उनमें स्वावलंबन,की चेतना जाग्रत की उन्होंने उनको अपने हक के लिए उनको अपने अधिकार देने के उन्हें जागृत किया और नौजवानों, बेरोजगारों, कामगारों, किसानों, व्यापारियों आदि समाज के तबके को उन्होंने उनके अधिकार दिलाने के साथ साथ उनको अपने हक लिए लड़ना सिखाया। कार्यक्रम में जहां सिंह लोधी,समीर यादव,युवजन सभा के निवर्तमान प्रदेश सचिव प्रवेश कटियार,अजय कटियार, समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष राजीव शाक्य, जियाउद्दीन एडवोकेट मुन्ना यादव, मसरूर खां आदि नेताओं ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में श्याम प्रकाश, सरदार रामपाल सिंह,राम जी मिश्रा,सेंकी यादव, अफसान खां शक्ति यादव पेसकर प्रधान, गोविंद यादव आदि जन उपस्थित रहे।
Nov 22 2026, 18:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k