गढ़वा विधायक के 2 वर्ष पूरे हुए, पूर्व मंत्री ने कहा आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर जनता के विकास का रोडमैप बताएं सत्येंद्रनाथ : मिथिलेश ठाकुर ।
गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कल्याणपुर स्थित आवास पर प्रेसवार्ता कर गढ़वा विधायक के 2 वर्ष पूरे होने पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि जनता ने सत्येंद्र नाथ तिवारी को साढ़े चार लाख लोगों का प्रतिनिधि बनाया है, व्यक्तिगत टिक्का-टिप्पणी और बयानबाजी छोड़कर विकास पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें यह समझना चाहिए कि वे केवल किसी एक पार्टी के नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विधायक हैं। लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष, दोनों की अपनी जिम्मेदारी होती है। विपक्ष में रहते हुए भी जनता की समस्याओं को विधानसभा में प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है।
![]()
वही गढ़वा विधायक को यह बताना चाहिए की पिछले दस वर्षों में उन्होंने गढ़वा के लिए क्या किया और वर्तमान कार्यकाल में अब तक कितनी योजनाएं स्वीकृत कराईं, कितने प्रस्ताव सरकार को भेजे तथा विकास के लिए क्या ठोस पहल की। उन्होंने कहा कि पूर्व में उनके द्वारा किए गए कार्यों की आलोचना अगले चुनाव में की जा सकती है, लेकिन फिलहाल विधायक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
![]()
वही उन्होंने कहा कि महिला कॉलेज, पिछड़ा वर्ग आवासीय विद्यालय और अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के भवन बनकर तैयार होने के बावजूद यदि उनका संचालन शुरू नहीं हुआ है, तो विधायक को विधानसभा में इस मुद्दे को उठाना चाहिए। जनता के हित से जुड़े इन मामलों पर सरकार से जवाब मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि विधायक जी गढ़वा के विकास के लिए कोई ठोस पहल करते हैं, तो वे उसका समर्थन करने के लिए भी तैयार हैं।
विधायक निधि के मुद्दे पर ठाकुर ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने विधायक निधि को चार करोड़ रुपये से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये किया है, ताकि जनता के विकास के काम हो सकें। लेकिन उनके अनुसार इस राशि को अपने लोगों के माध्यम से लुटवाने की साजिश की जा रही है, जिस पर वे और उनके साथी अंकुश लगाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी विकास और जनहित के मुद्दों पर सवाल उठाए जाते हैं, तो धीरज दुबे, शरीफ अंसारी, संजय छोटू, चंदन पासवान सहित झामुमो से जुड़े नेताओं को निशाना बनाया जाता है और उन्हें चोर बताया जाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विधायक जी स्वयं को साधु बताते हैं, जबकि खुद अलकतरा घोटाला में 6 महीना 15 दिन जेल काट कर आए हैं और मामला सीबीआई न्यायालय में विचाराधीन है।
ठाकुर ने कहां की विधायक के कथित बयान कि बिना चोरी किए कोई आगे नहीं बढ़ सकता, का जिक्र करते हुए उन पर निशाना साधा। उन्होंने सड़क निर्माण में अलकतरा की खरीद और कथित अनियमितता से जुड़े मामले तथा सीबीआई की कार्रवाई का भी उल्लेख किया। साथ ही विधायक की ओर से उन पर 5200 करोड़ रुपये के कथित गबन और विदेश जाने संबंधी लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव से ठीक 1 दिन पूर्व केंद्रीय एजेंसियों के द्वारा उनके आवास पर छापेमारी की गई लेकिन चुनाव के पुराने पंपलेट का बंडल के अलावा उन्हें कुछ भी हाथ नहीं लगा, केंद्रीय एजेंसियों को क्या प्राप्त हुआ यह आज तक सार्वजनिक नहीं की गई। विधायक को किसी के परिवार और बच्चों को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणी करना उचित नहीं है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि वे विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी को हमेशा ‘विधायक जी’ या ‘माननीय विधायक’ कहकर संबोधित करते हैं और आज तक उनका नाम लेकर भी संबोधित नहीं किया। इसके बावजूद उनके लिए ‘ठकुरवा’ और ‘मिथिलेशवा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है तथा उनके परिवार और पिता के बारे में भी अभद्र टिप्पणियां की जाती हैं। उन्होंने इसे विधायक के संस्कार और जीवनशैली से जुड़ा मामला बताते हुए कहा कि उन्हें व्यक्तिगत बयानबाजी के बजाय जनता के काम पर ध्यान देना चाहिए। मुखियाओं को लेकर विधायक के बयान पर भी सवाल उठाते हुए ठाकुर ने कहा कि यदि विधायक सभी मुखियाओं को चोर बताते हैं, तो उन्हें यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि फरठिया और दुलदुलवा के मुखियाओं का वे किस आधार पर महिमामंडन करते रहे हैं और इन दोनों मुखियाओं से उनका विशेष लगाव क्यों है।
विधायक को अभी 3 वर्ष काम करना चाहिए फिर चुनावी मैदान में आएं और जनता के बीच अपने काम का हिसाब दें। हम तो स्वयं अपने विकास कार्यों के भरोसे जनता के बीच गए थे। जनता ने मुझे नकारा तो हमने जनादेश को सहर्ष स्वीकार किया।
मीडिया से अपील करते हुए ठाकुर ने कहा कि जब भी विधायक जी से मुलाकात हो, उनसे गढ़वा के विकास का एजेंडा जरूर पूछा जाए। उनसे यह सवाल किया जाए कि गढ़वा का विकास कैसे होगा और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उनकी क्या योजना है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक विधानसभा में भी इंजीनियरों और अधिकारियों पर आरोप लगाने तक सीमित रहते हैं, जबकि उन्हें जनता की समस्याओं को मजबूती से सदन में उठाना चाहिए।
उन्होंने नगर परिषद के भवन निर्माण, सड़क निर्माण और खनन से जुड़े मुद्दों पर भी विधायक की भूमिका पर सवाल उठाए। कहा कि नगर परिषद कार्यालय के निर्माण में यदि गड़बड़ी हुई थी, तो विधायक को वहां जाकर आवाज उठानी चाहिए थी। इसी तरह खनन क्षेत्र में पत्थर और जमीन की कथित लूट के मुद्दे पर भी उन्हें जनता के साथ खड़ा होना चाहिए था। केवल दूसरों को आगे कर देना और अपना स्वार्थ पूरा होने के बाद मुद्दों को भूल जाना जनसेवा नहीं है। जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी।
मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि गढ़वा को विकास के जिस रास्ते पर ले जाने का प्रयास उन्होंने अपने कार्यकाल में किया, उस पर किसी तरह का विराम नहीं लगना चाहिए। उन्हें गढ़वा के भविष्य और विकास की चिंता है। उन्होंने कहा कि विधायक के कार्यकाल के अभी लगभग तीन वर्ष बाकी हैं। उन्हें अपने आचरण में सुधार करते हुए जनता के प्रति जिम्मेदार बनना चाहिए और विकास के कामों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
ठाकुर ने कहा कि वे विधायक या सांसद बनने के लिए राजनीति नहीं करते, बल्कि जनसेवा के उद्देश्य से राजनीति में हैं। उन्होंने कहा, “मैं जनता की सेवा अंतिम सांस तक करता रहूंगा। चाहे जनता मुझे लात मारकर भी भगा दे, मैं गढ़वा की जनता के लिए बना हूं और मरते दम तक उसकी सेवा करता रहूंगा। यही मेरी सोच और मेरा प्रण है।

















2 hours and 37 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k