श्री खाटूश्यामजी जी सुंदर झांकियों व भव्य रथ ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया
विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर) कस्बे में श्री श्याम के लाड़ले परिवार व करने वाले श्याम -कराने वाले श्याम के तत्वाधान में श्री खाटूश्यामजी की भव्य निशान यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। निशान यात्रा में शामिल डीजे व श्री गणेश जी व श्री खाटूश्यामजी की सुंदर झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। नागरिकों ने विभिन्न स्थानों पर निशानयात्रा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
मीरापुर थाने के चौराहे के समीप से शुरू हुई श्री खाटूश्याम जी की निशान यात्रा का शुभारंभ कस्बा इंचार्ज ओमेन्द्र सिंह व वरिष्ठ पत्रकार मीरापुर प्रेस क्लब अध्यक्ष प0 राहुल शर्मा व भाजपा नेता अभिषेक गर्ग ने भगवान श्री गणेश जी व श्री श्याम जी की आरती कर किया। डीजे व बैंड बाजों से सुसज्जित निशानयात्रा में भगवान श्री गणेश, श्री खाटूश्यामजी जी सुंदर झांकियों व भव्य रथ ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
निशानयात्रा थाने के सामने से शुरू होकर ,सराय गेट,मदान चौक,सर्राफा बाज़ार, घासमंडी,वैश्य धर्मशाला व थावर वाली मस्जिद से होती हुई श्री बाला जी मंदिर पर सम्पन्न हुई।निशानयात्रा में शामिल सैकड़ो की संख्या में महिलाएं,पुरूष व बच्चें अपने हाथों में श्री खाटूश्यामजी के निशान हाथ में लेकर श्री श्याम के भजनों में भक्तिरस में मदमस्त होकर नृत्य करते चल रहे थे।इस दौरान जय श्री श्याम के जयकारों से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा।निशान यात्रा का नागरिकों ने कई स्थानों पर जलपान कराकर व पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के चलते इंस्पेक्टर इन्द्रजीत सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।निशान यात्रा में में मुख्यरूप से सुनीलदत्त शर्मा, प्रभात शर्मा,डॉ बलराम गिरी,अभिषेक गर्ग ,मनीष अग्रवाल,दीपक प्रजापति,मनोज मदान, आयुष काम्बोज,मोनू शर्मा,उर्वित कम्बोज,सचिनपाल,विकास कश्यप आदि लोग शामिल रहे।
श्री खाटूश्यामजी की निशानयात्रा में शामिल भव्य झांकिया व शुभारंभ करते वरिष्ठ पत्रकार प0 राहुल शर्मा व कस्बा इंचार्ज ओमेन्द्र सिंह ,कस्बा इंचार्ज को बाबा श्याम की प्रतिमा भेंट करते आयोजक
Nov 22 2026, 17:59
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k