उत्तर प्रदेश: Mirzapur में घर से ड्यूटी करने जा रहे विद्युत कर्मी पर घात लगाए हमलावरों ने धारदार हथियार से बोला हमला, मौत

*अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, तड़के विद्युत कर्मी की हत्या से मचा हड़कंप

मिर्जापुर। जनपद में कानून व्यवस्था ध्वस्त होती जा रही है। अपराधियों को का़नून व्यवस्था से लेकर बुल्डोजर वाली सरकार का भी जरा खौफ नहीं है। जिले की कानून व्यवस्था को आंख दिखाते हुए दबंगों ने दिनदहाड़े सरेराह रविवार को सुबह
पुरानी रंजिश में खूनी खेल खेला है! जिसने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है।
धारदार हथियार से हमला कर विद्युत कर्मी 33 वर्षीय अतुल दुबे की हत्या की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताते चलें कि मिर्जापुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के बिरसापुर गांव निवासी अतुल दुबे पुत्र
कृपाशंकर दुबे मवैया स्थिति पावर हाउस पर ड्यूटी के लिए निकले थे, कि रास्ते में पहले से ही घात लगाए हमलावरों ने उन पर प्राणघातक हमला बोल दिया। घटना के पीछे गांव में पट्टीदारों के बीच विवाद का होना बताया गया है। हमले के बाद मरणासन्न अतुल दुबे को मंडलीय अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों के आरोप के मुताबिक, चार लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अतुल ने दम तोड़ दिया। सूचना पर एसपी सिटी समेत कई पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर जिले में बढ़ते अपराधों को लेकर भी लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। दो दिन पहले कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा में दबंगों ने लाठी डंडे तथा धारदार हथियारों से हमला बोलकर अधिवक्ता को मरणासन्न कर दिया था, जिनकी हालत नाजुक होनी बताई जा रही है। इस घटना के बाद विद्युत कर्मी की हत्या ने जिले में सनसनी फैला दी है।
मुलायम सिंह की जयंती पर अखिलेश ने याद किए पिता के संस्कार, साझा की रिश्ते निभाने की सीख

अखिलेश यादव बोले- मुश्किल वक्त में किसी का साथ छोड़ना नहीं चाहिए, सच्चे मन से रिश्ते सुधारने की कोशिश करने वालों का बढ़ा हुआ हाथ थामना जरूरी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पिता को भावुक अंदाज में याद किया। उन्होंने नेताजी के राजनीतिक विचारों के साथ उनके जीवन से जुड़े मानवीय और व्यावहारिक मूल्यों को भी याद किया। अखिलेश ने कहा कि किसी व्यक्ति के कठिन समय में उसके साथ खड़ा होना और मदद की उम्मीद लेकर आने वाले हर जरूरतमंद की सामर्थ्य के अनुसार सहायता करना ही वास्तविक मानवीय संवेदना है।

अखिलेश यादव ने नेताजी को नमन करते हुए कहा कि उनके विचारों और सिद्धांतों को केवल याद करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें अपने आचरण और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपनाना भी जरूरी है। उन्होंने समाजवादी विचारधारा के साथ मुलायम सिंह से मिले मानवीय संस्कारों को और मजबूती से आत्मसात करने का संकल्प दोहराया।

बुरे वक्त में साथ देना ही इंसानियत की असली पहचान

अखिलेश यादव ने अपने पिता से मिली एक महत्वपूर्ण सीख का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि किसी व्यक्ति के मुश्किल दौर में उसके साथ खड़े रहना और सहायता की उम्मीद लेकर आए हर इंसान की यथासंभव मदद करना जरूरी है। उनके मुताबिक, दूसरों के दुख और परेशानी को समझकर उनके काम आना ही सच्ची मानवीय संवेदना है।उन्होंने इस सीख को जीवन में हमेशा अपनाने की जरूरत बताई। नेताजी के व्यक्तित्व से जुड़ी यह सीख समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और आपसी भरोसे को मजबूत करने का संदेश देती है।

गलतफहमी में बिगड़े रिश्तों को सुधारने का भी दिया संदेश

सपा प्रमुख ने मुलायम सिंह यादव से मिली एक अन्य सीख साझा करते हुए कहा कि कई बार परिस्थितियों, गलतफहमियों या किसी दबाव के कारण कोई व्यक्ति आपके खिलाफ खड़ा हो सकता है। लेकिन किसी एक परिस्थिति के आधार पर उसके पूरे व्यक्तित्व को गलत नहीं मान लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बाद में सच्चे मन और बिना किसी स्वार्थ के रिश्तों को बेहतर बनाने की पहल करता है, तो उसकी कोशिश का सम्मान करना चाहिए। ऐसे समय में आगे बढ़े हाथ को थामने से पीछे नहीं हटना चाहिए। रिश्तों में बातचीत, उदारता और एक-दूसरे को समझने की गुंजाइश हमेशा बनी रहनी चाहिए।

विचारों को व्यवहार में उतारना ही नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि

अखिलेश यादव ने अपने संदेश के जरिए यह भी स्पष्ट किया कि मुलायम सिंह यादव की विरासत केवल राजनीतिक विचारधारा और सिद्धांतों तक सीमित नहीं है। उनके जीवन से मिली संवेदनशीलता, सहयोग और रिश्तों को जोड़कर रखने की सीख भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

उन्होंने नेताजी के मानवीय मूल्यों को जीवन में उतारने पर जोर दिया। जरूरतमंद की मदद करना, किसी के कठिन समय में उसके साथ खड़े रहना और टूटते रिश्तों को जोड़ने की पहल करना ऐसे कार्य हैं, जिनसे उनके विचारों को वास्तविक अर्थों में आगे बढ़ाया जा सकता है।मुलायम सिंह यादव की जयंती पर अखिलेश का यह संदेश उनके पिता के राजनीतिक योगदान के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व के मानवीय पक्ष और पारिवारिक संस्कारों को भी रेखांकित करता है।
अज्ञात कार ने बाइक में मारी टक्कर,दो घायल, लोहिया रेफर*

राजेपुर फर्रुखाबाद 21 नवम्बर।थाना राजेपुर क्षेत्र के हमीरपुर गांव के पास अज्ञात ब्रेजा कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में देवांश पुत्र विमलेश शर्मा 15  निखिल पुत्र राजेश शर्मा 19 निवासी राजेपुर, गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना दी। दोनों युवक पांचालघाट से बाइक पर सवार होकर अपने घर राजेपुर लौट रहे थे। तभी हमीरपुर के पास अज्ञात कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी राजेपुर पहुंचाया। डॉक्टर हिमांशु राजपूत ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया गया। घायलों के अस्पताल पहुंचने पर सीएचसी परिसर में लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
थाना तरबगंज पुलिस द्वारा सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ₹75,000/- की धोखाधड़ी कर कूटरचित नियुक्ति पत्र देने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
गोण्डा। दिनांक 09.10.2026 को वादी चन्दन सैनी निवासी नगर पंचायत तरबगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना तरबगंज पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह ने अपने सहयोगी लल्लन सिंह के माध्यम से सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग तिथियों में कुल ₹75,000/- प्राप्त किए। काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी न लगने पर वादी द्वारा अपनी धनराशि वापस मांगी गई। अभियुक्तगण द्वारा धनराशि वापस करने के बजाय वादी को कूटरचित नियुक्ति पत्र दे दिया गया, जिसके सत्यापन में उसके फर्जी होने की जानकारी हुई। प्राप्त प्रार्थना पत्र पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

*कार्यवाही-*
थाना तरबगंज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन एवं पूछताछ के आधार पर अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह पुत्र हुब्बा सिंह निवासी ग्राम मझगवां, थाना वजीरगंज, जनपद गोण्डा की संलिप्तता प्रकाश में आने पर आज दिनांक 21.11.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
विधायक कायमगंज  ने भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत पूर्ण की स्वगणना, जनपदवासियों से भी स्वगणना करने की अपील की*


फर्रुखाबाद ।भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित स्वगणना अभियान में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने एवं आमजनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से मा0 विधायक कायमगंज डॉ0 सुरभि द्वारा स्वगणना की प्रक्रिया पूर्ण की गई।

इस  दौरान उप जिलाधिकारी न्यायिक कायमगंज द्वारा  विधायक के आवास पर पहुंचकर उन्हें भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस दौरान स्वगणना पोर्टल पर निर्धारित विवरण भरने एवं ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से स्वगणना पूर्ण करने की जानकारी दी गई।

विधायक डॉ0 सुरभि ने इस दौरान जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि भारत की जनगणना-2027 देश के भविष्य की विकास योजनाओं एवं नीतियों के निर्धारण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है। जनगणना के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, सड़क, पेयजल सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाती है।

उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। इसलिए सभी जनपदवासी स्वगणना की सुविधा का लाभ उठाते हुए निर्धारित समयावधि में स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की सही जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करें तथा इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

उन्होंने जनपदवासियों से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे स्वयं स्वगणना करने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों, रिश्तेदारों एवं परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें, जिससे जनपद में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

*उल्लेखनीय है कि भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना की सुविधा ऑनलाइन पोर्टल https://se.census.gov.in के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। नागरिक निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए घर बैठे अपनी स्वगणना पूर्ण कर सकते हैं।*

जनपद प्रशासन द्वारा आमजनमानस से अपील की गई है कि भारत की जनगणना-2027 के इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें तथा राष्ट्र निर्माण एवं विकास की प्रक्रिया में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
मऊ के हनुमान घाट पर साफ-सफाई और शुद्धिकरण का कार्य जारी, मौके पर पहुंचे नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी

मऊ। नगर क्षेत्र स्थित हनुमान घाट पर साफ-सफाई एवं शुद्धिकरण का कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर कार्यों का जायजा लेते नजर आए।

घाट की स्वच्छता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सफाई अभियान जारी है।
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन

सुल्तानपुर,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत (MY Bharat), सुल्तानपुर द्वारा संचालित “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत आज पंत स्टेडियम स्थित जिला क्रीड़ा स्टेडियम, सुल्तानपुर में क्लस्टर ऑफ ब्लॉक स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी (DYO) श्री सुधीर पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री राजेश सोनकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक जीवनशैली को भी बढ़ावा देते हैं। युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए।

कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विष्णु ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिताओं में युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा खेल भावना और आपसी सहयोग का परिचय दिया।

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी श्री सुधीर पाण्डेय ने कहा कि नशा मुक्त एवं स्वस्थ युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। मेरा युवा भारत के माध्यम से युवाओं को खेल, सामाजिक सहभागिता एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

मेरा युवा भारत (MY Bharat), सुल्तानपुर
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार
जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र एवं उर्वरक बिक्री केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों को आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

सुलतानपुर,जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड, अठैसी जयसिंहपुर का निरीक्षण कर धान खरीद की प्रगति एवं उर्वरक की उपलब्धता की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप समय से उर्वरक उपलब्ध कराया जाए तथा धान खरीद के दौरान कृषकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
     
जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र पर नमी मापक यंत्र के माध्यम से धान में नमी की जांच की तथा धान क्रय एवं भंडारण कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप धान खरीद सुनिश्चित की जाए और केंद्र पर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    
उन्होंने उर्वरक भंडारण कक्ष का निरीक्षण कर उपलब्ध उर्वरक के स्टॉक की स्थिति देखी। उन्होंने निर्देशित किया कि क्षेत्र के किसानों को उनकी मांग एवं आवश्यकता के अनुसार उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही आस-पास के गांवों एवं क्षेत्र के किसानों को यह जानकारी दी जाए कि केंद्र पर उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जिससे किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीद एवं उर्वरक वितरण की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बनाए रखते हुए किसानों को शासन की मंशा के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
माँ उषा जायसवाल सेवा संस्थान के तत्वावधान में जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, युवाओं में दिखा उत्साह
मऊ। माँ उषा जायसवाल सेवा संस्थान के तत्वावधान में समाजसेवी अजय जायसवाल द्वारा आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हो चुका है। इस आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजक समाजसेवी अजय जायसवाल ने इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देने की पहल की है। क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों में जोश और उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।
मऊ की सियासत में हलचल तेज! उत्पल राय की सपा में घर वापसी, क्या मिशन 2027 से पहले बदलेंगे कई और राजनीतिक समीकरण?
पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री उत्पल राय की राजनीतिक यात्रा काफी दिलचस्प रही है।

समाजवादी पार्टी से बसपा, बसपा से कांग्रेस, कांग्रेस से भाजपा और अब एक बार फिर समाजवादी पार्टी में वापसी की चर्चा ने मऊ की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

राजनीतिक गलियारों में अब यह भी चर्चा है कि आने वाले दिनों में कई अन्य राजनीतिक चेहरे समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं।

मिशन 2027 से पहले दल-बदल और नए राजनीतिक समीकरणों का दौर कितना आगे बढ़ेगा, यह आने वाला समय बताएगा।
राजनीति की पिच पर अभी कई और विकेट गिरने बाकी हैं!