थाना तरबगंज पुलिस द्वारा सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ₹75,000/- की धोखाधड़ी कर कूटरचित नियुक्ति पत्र देने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
गोण्डा। दिनांक 09.10.2026 को वादी चन्दन सैनी निवासी नगर पंचायत तरबगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना तरबगंज पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह ने अपने सहयोगी लल्लन सिंह के माध्यम से सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग तिथियों में कुल ₹75,000/- प्राप्त किए। काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी न लगने पर वादी द्वारा अपनी धनराशि वापस मांगी गई। अभियुक्तगण द्वारा धनराशि वापस करने के बजाय वादी को कूटरचित नियुक्ति पत्र दे दिया गया, जिसके सत्यापन में उसके फर्जी होने की जानकारी हुई। प्राप्त प्रार्थना पत्र पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

*कार्यवाही-*
थाना तरबगंज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन एवं पूछताछ के आधार पर अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह पुत्र हुब्बा सिंह निवासी ग्राम मझगवां, थाना वजीरगंज, जनपद गोण्डा की संलिप्तता प्रकाश में आने पर आज दिनांक 21.11.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
विधायक कायमगंज  ने भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत पूर्ण की स्वगणना, जनपदवासियों से भी स्वगणना करने की अपील की*


फर्रुखाबाद ।भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित स्वगणना अभियान में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने एवं आमजनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से मा0 विधायक कायमगंज डॉ0 सुरभि द्वारा स्वगणना की प्रक्रिया पूर्ण की गई।

इस  दौरान उप जिलाधिकारी न्यायिक कायमगंज द्वारा  विधायक के आवास पर पहुंचकर उन्हें भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस दौरान स्वगणना पोर्टल पर निर्धारित विवरण भरने एवं ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से स्वगणना पूर्ण करने की जानकारी दी गई।

विधायक डॉ0 सुरभि ने इस दौरान जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि भारत की जनगणना-2027 देश के भविष्य की विकास योजनाओं एवं नीतियों के निर्धारण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है। जनगणना के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, सड़क, पेयजल सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाती है।

उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। इसलिए सभी जनपदवासी स्वगणना की सुविधा का लाभ उठाते हुए निर्धारित समयावधि में स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की सही जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करें तथा इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

उन्होंने जनपदवासियों से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे स्वयं स्वगणना करने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों, रिश्तेदारों एवं परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें, जिससे जनपद में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

*उल्लेखनीय है कि भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना की सुविधा ऑनलाइन पोर्टल https://se.census.gov.in के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। नागरिक निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए घर बैठे अपनी स्वगणना पूर्ण कर सकते हैं।*

जनपद प्रशासन द्वारा आमजनमानस से अपील की गई है कि भारत की जनगणना-2027 के इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें तथा राष्ट्र निर्माण एवं विकास की प्रक्रिया में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
मऊ के हनुमान घाट पर साफ-सफाई और शुद्धिकरण का कार्य जारी, मौके पर पहुंचे नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी

मऊ। नगर क्षेत्र स्थित हनुमान घाट पर साफ-सफाई एवं शुद्धिकरण का कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर कार्यों का जायजा लेते नजर आए।

घाट की स्वच्छता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सफाई अभियान जारी है।
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन

सुल्तानपुर,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत (MY Bharat), सुल्तानपुर द्वारा संचालित “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत आज पंत स्टेडियम स्थित जिला क्रीड़ा स्टेडियम, सुल्तानपुर में क्लस्टर ऑफ ब्लॉक स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी (DYO) श्री सुधीर पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री राजेश सोनकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक जीवनशैली को भी बढ़ावा देते हैं। युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए।

कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विष्णु ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिताओं में युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा खेल भावना और आपसी सहयोग का परिचय दिया।

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी श्री सुधीर पाण्डेय ने कहा कि नशा मुक्त एवं स्वस्थ युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। मेरा युवा भारत के माध्यम से युवाओं को खेल, सामाजिक सहभागिता एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

मेरा युवा भारत (MY Bharat), सुल्तानपुर
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार
जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र एवं उर्वरक बिक्री केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों को आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

सुलतानपुर,जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड, अठैसी जयसिंहपुर का निरीक्षण कर धान खरीद की प्रगति एवं उर्वरक की उपलब्धता की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप समय से उर्वरक उपलब्ध कराया जाए तथा धान खरीद के दौरान कृषकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
     
जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र पर नमी मापक यंत्र के माध्यम से धान में नमी की जांच की तथा धान क्रय एवं भंडारण कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप धान खरीद सुनिश्चित की जाए और केंद्र पर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    
उन्होंने उर्वरक भंडारण कक्ष का निरीक्षण कर उपलब्ध उर्वरक के स्टॉक की स्थिति देखी। उन्होंने निर्देशित किया कि क्षेत्र के किसानों को उनकी मांग एवं आवश्यकता के अनुसार उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही आस-पास के गांवों एवं क्षेत्र के किसानों को यह जानकारी दी जाए कि केंद्र पर उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जिससे किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीद एवं उर्वरक वितरण की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बनाए रखते हुए किसानों को शासन की मंशा के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
माँ उषा जायसवाल सेवा संस्थान के तत्वावधान में जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, युवाओं में दिखा उत्साह
मऊ। माँ उषा जायसवाल सेवा संस्थान के तत्वावधान में समाजसेवी अजय जायसवाल द्वारा आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हो चुका है। इस आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजक समाजसेवी अजय जायसवाल ने इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देने की पहल की है। क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों में जोश और उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।
मऊ की सियासत में हलचल तेज! उत्पल राय की सपा में घर वापसी, क्या मिशन 2027 से पहले बदलेंगे कई और राजनीतिक समीकरण?
पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री उत्पल राय की राजनीतिक यात्रा काफी दिलचस्प रही है।

समाजवादी पार्टी से बसपा, बसपा से कांग्रेस, कांग्रेस से भाजपा और अब एक बार फिर समाजवादी पार्टी में वापसी की चर्चा ने मऊ की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

राजनीतिक गलियारों में अब यह भी चर्चा है कि आने वाले दिनों में कई अन्य राजनीतिक चेहरे समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं।

मिशन 2027 से पहले दल-बदल और नए राजनीतिक समीकरणों का दौर कितना आगे बढ़ेगा, यह आने वाला समय बताएगा।
राजनीति की पिच पर अभी कई और विकेट गिरने बाकी हैं!
संसार में सभी मतलब के साथी, खाली हांथ आए हो खाली हांथ जाओगे

फर्रुखाबाद।
विकास खंड कमालगंज के गांव कुंदन गनेशपुर में धनपाल सिंह राजपूत के आवास पर चल रही श्रीमद भागवत कथा में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। श्री मद भागवत के दौरान व्यास पं रामजी मिश्र ने अपने मुखारबिंद से अमृतमयी कथा का रसपान कराते हुए कहते हैं कि संसार में सभी मतलब के साथी हैं,खाली हाथ आये थे और खाली हाथ ही जाना है आपके साथ केवल भगवन्नाम ही साथी रहेगा,सतयुग त्रेता द्वापर युगों में मानव हजारों वर्षों तक जप तप ध्यान करके मोक्ष पाने के लिए साधना करते हैं वही इस कलुयुग में भगवन्नाम से ही मानव भव से पार हो जाता है कलियुग केवल नाम अधारा,सुमिर सुमिर नर उतरहिं पारा । भगवन्नाम नाम में असीम शक्ति है , मानव जन्म हमें मिला है किसी को दुख देने के लिए नहीं,दुखी जनों को हंसाने के लिए मिला है ,ऐसे कर्म करो कि आप जब दुनियां से जाएं तो दुनियां वाले हंसें नहीं आपके लिए रोएं, कथा व्यास जी ने मानव कल्याण के लिए दृष्टांत देकर श्रोताओं को समझाया, अमृतमयी श्रीमद भागवत कथा में दिनों-दिन क्षेत्रीय श्रोतागणों की भीड़ उमड़ रही है , परीक्षित रामनाथ सिंह राजपूत,यज्ञाचार्य अनुज पांडे व नीलू मिश्रा संगीतमयी कथा में ढोलक पर पप्पू आर्गन पर राम-लखन राजपूत पैड पर ओम जी, प्रमुख रूप से कथा आयोजक धनपाल सिंह राजपूत व अनुराग सिंह राजपूत पूर्व प्रधान किसान नेता अरविन्द राजपूत उदयराज सिंह,महात्मा राकेश यादव ,बेचेलाल राजपूत , मुखराम राजपूत,राजपाल सिंह,राकेश सिंह,अबधेश सिंह,,बादाम सिंह,रामकुमार राजपूत,संयोजक कुलदीप सिंह,साकेत सिंह राजपूत, वीरभान सिंह,सहित तमाम महिलाएं सम्मिलित रहीं ।
जनपद में 22 नवम्बर को आयोजित होगी सिविल डिफेंस एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज, हवाई हमले की चेतावनी से लेकर राहत एवं बचाव कार्यों का होगा का

22 नवम्बर को सायं 06 बजे कार्यालय अग्निशमन केन्द्र, फतेहगढ़ में आयोजित होगी जनपद स्तरीय मॉक ड्रिल*

फर्रुखाबाद । शासन के निर्देशानुसार जनपद में  22 नवम्बर 2026 को सायं 06:00 बजे कार्यालय अग्निशमन केन्द्र, फतेहगढ़ में 2026 का आयोजन किया जा रहा है।

मॉक एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों को सतर्क एवं जागरूक करना, आपदा के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों का अभ्यास कराना तथा विभिन्न राहत एवं बचाव एजेंसियों की तत्परता एवं कार्यक्षमता को परखना है। इसके माध्यम से नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों एवं संबंधित विभागों को आपात स्थिति में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार किया जाएगा।

*मॉक ड्रिल के दौरान होगी  कार्रवाई
हवाई हमले की चेतावनी एवं सायरन : मॉक एक्सरसाइज के प्रारंभ में हवाई हमले की चेतावनी देने के लिए 02 मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में सायरन बजाया जाएगा, जिससे आमजन को आपात स्थिति का संकेत मिल सके।

ब्लैकआउट का अभ्यास : सायरन बजते ही कार्यालय अग्निशमन केन्द्र, फतेहगढ़ के आसपास के क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था बाधित कर ब्लैकआउट किया जाएगा। इसके माध्यम से हवाई हमले जैसी स्थिति में प्रकाश व्यवस्था को नियंत्रित रखने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया जाएगा।

सुरक्षित स्थानों पर शरण : सायरन बजने के उपरांत नागरिकों द्वारा स्वयं को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की प्रक्रिया का अभ्यास किया जाएगा।

खतरा समाप्त होने का संकेत : हवाई हमले का खतरा समाप्त होने पर ऑल क्लियर  संकेत के रूप में पुनः 02 मिनट तक ऊंची आवाज में सायरन बजाया जाएगा।

आग बुझाने का अभ्यास : हवाई हमले की चेतावनी समाप्त होने के उपरांत नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों द्वारा छोटी आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर का प्रयोग किया जाएगा। वहीं, अग्निशमन सेवा द्वारा बड़ी आग बुझाने के लिए फायर टेंडर वाहन का उपयोग करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया जाएगा।
घायलों को प्राथमिक चिकित्सा : मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले में घायल हुए लोगों को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों द्वारा प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने का अभ्यास किया जाएगा।

मलबे में फंसे लोगों का बचाव : ध्वस्त अथवा क्षतिग्रस्त बिल्डिंग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का अभ्यास किया जाएगा।
गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाना : गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एम्बुलेंस के माध्यम से तत्काल अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई का अभ्यास किया जाएगा, जिससे आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की तत्परता सुनिश्चित हो सके। मॉक ड्रिल की समाप्ति : सभी निर्धारित राहत एवं बचाव गतिविधियां पूर्ण होने के उपरांत मॉक ड्रिल समाप्त होने की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

*नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने का महत्वपूर्ण अवसर है और इस मॉक एक्सरसाइज के माध्यम से हवाई हमले एवं अन्य आकस्मिक आपात परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था के नियंत्रण, अग्निशमन, प्राथमिक चिकित्सा, घायलों के रेस्क्यू तथा अस्पताल तक पहुंचाने जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का व्यावहारिक परीक्षण किया जाएगा। साथ ही नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों एवं संबंधित आपातकालीन सेवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विशेष जोर रहेगा।

*जिला प्रशासन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि मॉक ड्रिल के दौरान बजने वाले सायरन को अभ्यास का हिस्सा समझें तथा किसी प्रकार की अफवाह अथवा अनावश्यक भय की स्थिति उत्पन्न न होने दें। सभी नागरिक प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा दिए जाने वाले निर्देशों का पालन करें और इस महत्वपूर्ण जागरूकता एवं सुरक्षा अभ्यास में सहयोग प्रदान करें।
तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं, 135 शिकायतें प्राप्त, 11 का मौके पर निस्तारण
*शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी, फरियादियों को अनावश्यक रूप से न लगाने पड़ें कार्यालयों के चक्कर : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक  आरती सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में तहसील कायमगंज के सभागार में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न विभागों से संबंधित फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों को केवल औपचारिकता के रूप में न लिया जाए, बल्कि प्रत्येक शिकायत का स्थलीय सत्यापन करते हुए शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में निस्तारण करें तथा निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। किसी भी शिकायत के निस्तारण में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
समाधान दिवस के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी, शमशाबाद के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए आयोजित महत्वपूर्ण बैठकों एवं कार्यक्रमों में अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। बिना उचित कारण अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन के माध्यम से मतदान करने की प्रक्रिया से परिचित कराने एवं जागरूक करने के उद्देश्य से तहसील परिसर में स्थापित ईवीएम एवं वीवीपैट प्रशिक्षण केंद्र का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने मशीनों की क्रियाशीलता का परीक्षण किया तथा मतदान प्रक्रिया के संबंध में दी जा रही जानकारी का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट के उपयोग की जानकारी उपलब्ध कराना आवश्यक है, जिससे वे मतदान प्रक्रिया को समझते हुए जागरूक एवं आत्मविश्वास के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
साथ ही भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत जनपद में संचालित स्वगणना जागरूकता अभियान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील परिसर में स्थापित स्वगणना सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली। इस माध्यम से उन्होंने जनपदवासियों को जनगणना के महत्व के प्रति जागरूक होने तथा स्वगणना अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का संदेश दिया। उन्होंने जनसामान्य से अपील की कि भारत की जनगणना 2027 एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। जनगणना के माध्यम से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं एवं नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आज तहसील कायमगंज में आयोजित तहसील समाधान दिवस में कुल *135 शिकायती प्रार्थना पत्र* प्राप्त हुए। इनमें पुलिस विभाग से संबंधित 45, राजस्व विभाग से संबंधित 41, विद्युत विभाग से संबंधित 13, विकास विभाग से संबंधित 09, आपूर्ति विभाग से संबंधित 02, नगर पालिका एवं नगर पंचायत से संबंधित 03 तथा अन्य विभागों से संबंधित 22 शिकायतें प्राप्त हुईं। प्राप्त शिकायतों में से *11 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण* कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

तहसील समाधान दिवस के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी कायमगंज अभिषेक वर्मा, क्षेत्राधिकारी कायमगंज अजय वर्मा, तहसीलदार कायमगंज अरविंद कुमार सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।