जनपद में 22 नवम्बर को आयोजित होगी सिविल डिफेंस एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज, हवाई हमले की चेतावनी से लेकर राहत एवं बचाव कार्यों का होगा का
![]()
22 नवम्बर को सायं 06 बजे कार्यालय अग्निशमन केन्द्र, फतेहगढ़ में आयोजित होगी जनपद स्तरीय मॉक ड्रिल*
फर्रुखाबाद । शासन के निर्देशानुसार जनपद में 22 नवम्बर 2026 को सायं 06:00 बजे कार्यालय अग्निशमन केन्द्र, फतेहगढ़ में 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
मॉक एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों को सतर्क एवं जागरूक करना, आपदा के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों का अभ्यास कराना तथा विभिन्न राहत एवं बचाव एजेंसियों की तत्परता एवं कार्यक्षमता को परखना है। इसके माध्यम से नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों एवं संबंधित विभागों को आपात स्थिति में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार किया जाएगा।
*मॉक ड्रिल के दौरान होगी कार्रवाई
हवाई हमले की चेतावनी एवं सायरन : मॉक एक्सरसाइज के प्रारंभ में हवाई हमले की चेतावनी देने के लिए 02 मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में सायरन बजाया जाएगा, जिससे आमजन को आपात स्थिति का संकेत मिल सके।
ब्लैकआउट का अभ्यास : सायरन बजते ही कार्यालय अग्निशमन केन्द्र, फतेहगढ़ के आसपास के क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था बाधित कर ब्लैकआउट किया जाएगा। इसके माध्यम से हवाई हमले जैसी स्थिति में प्रकाश व्यवस्था को नियंत्रित रखने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया जाएगा।
सुरक्षित स्थानों पर शरण : सायरन बजने के उपरांत नागरिकों द्वारा स्वयं को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की प्रक्रिया का अभ्यास किया जाएगा।
खतरा समाप्त होने का संकेत : हवाई हमले का खतरा समाप्त होने पर ऑल क्लियर संकेत के रूप में पुनः 02 मिनट तक ऊंची आवाज में सायरन बजाया जाएगा।
आग बुझाने का अभ्यास : हवाई हमले की चेतावनी समाप्त होने के उपरांत नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों द्वारा छोटी आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर का प्रयोग किया जाएगा। वहीं, अग्निशमन सेवा द्वारा बड़ी आग बुझाने के लिए फायर टेंडर वाहन का उपयोग करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया जाएगा।
घायलों को प्राथमिक चिकित्सा : मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले में घायल हुए लोगों को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों द्वारा प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने का अभ्यास किया जाएगा।
मलबे में फंसे लोगों का बचाव : ध्वस्त अथवा क्षतिग्रस्त बिल्डिंग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का अभ्यास किया जाएगा।
गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाना : गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एम्बुलेंस के माध्यम से तत्काल अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई का अभ्यास किया जाएगा, जिससे आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की तत्परता सुनिश्चित हो सके। मॉक ड्रिल की समाप्ति : सभी निर्धारित राहत एवं बचाव गतिविधियां पूर्ण होने के उपरांत मॉक ड्रिल समाप्त होने की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
*नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने का महत्वपूर्ण अवसर है और इस मॉक एक्सरसाइज के माध्यम से हवाई हमले एवं अन्य आकस्मिक आपात परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था के नियंत्रण, अग्निशमन, प्राथमिक चिकित्सा, घायलों के रेस्क्यू तथा अस्पताल तक पहुंचाने जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का व्यावहारिक परीक्षण किया जाएगा। साथ ही नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों एवं संबंधित आपातकालीन सेवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विशेष जोर रहेगा।
*जिला प्रशासन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि मॉक ड्रिल के दौरान बजने वाले सायरन को अभ्यास का हिस्सा समझें तथा किसी प्रकार की अफवाह अथवा अनावश्यक भय की स्थिति उत्पन्न न होने दें। सभी नागरिक प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा दिए जाने वाले निर्देशों का पालन करें और इस महत्वपूर्ण जागरूकता एवं सुरक्षा अभ्यास में सहयोग प्रदान करें।










*शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी, फरियादियों को अनावश्यक रूप से न लगाने पड़ें कार्यालयों के चक्कर : जिलाधिकारी
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
Sb न्यूज़ विनोद गुप्ता
पुलिस ने नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Nov 21 2026, 19:20
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k