तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं, 135 शिकायतें प्राप्त, 11 का मौके पर निस्तारण
*शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी, फरियादियों को अनावश्यक रूप से न लगाने पड़ें कार्यालयों के चक्कर : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक  आरती सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में तहसील कायमगंज के सभागार में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न विभागों से संबंधित फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों को केवल औपचारिकता के रूप में न लिया जाए, बल्कि प्रत्येक शिकायत का स्थलीय सत्यापन करते हुए शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में निस्तारण करें तथा निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। किसी भी शिकायत के निस्तारण में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
समाधान दिवस के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी, शमशाबाद के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए आयोजित महत्वपूर्ण बैठकों एवं कार्यक्रमों में अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। बिना उचित कारण अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन के माध्यम से मतदान करने की प्रक्रिया से परिचित कराने एवं जागरूक करने के उद्देश्य से तहसील परिसर में स्थापित ईवीएम एवं वीवीपैट प्रशिक्षण केंद्र का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने मशीनों की क्रियाशीलता का परीक्षण किया तथा मतदान प्रक्रिया के संबंध में दी जा रही जानकारी का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट के उपयोग की जानकारी उपलब्ध कराना आवश्यक है, जिससे वे मतदान प्रक्रिया को समझते हुए जागरूक एवं आत्मविश्वास के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
साथ ही भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत जनपद में संचालित स्वगणना जागरूकता अभियान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील परिसर में स्थापित स्वगणना सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली। इस माध्यम से उन्होंने जनपदवासियों को जनगणना के महत्व के प्रति जागरूक होने तथा स्वगणना अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का संदेश दिया। उन्होंने जनसामान्य से अपील की कि भारत की जनगणना 2027 एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। जनगणना के माध्यम से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं एवं नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आज तहसील कायमगंज में आयोजित तहसील समाधान दिवस में कुल *135 शिकायती प्रार्थना पत्र* प्राप्त हुए। इनमें पुलिस विभाग से संबंधित 45, राजस्व विभाग से संबंधित 41, विद्युत विभाग से संबंधित 13, विकास विभाग से संबंधित 09, आपूर्ति विभाग से संबंधित 02, नगर पालिका एवं नगर पंचायत से संबंधित 03 तथा अन्य विभागों से संबंधित 22 शिकायतें प्राप्त हुईं। प्राप्त शिकायतों में से *11 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण* कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

तहसील समाधान दिवस के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी कायमगंज अभिषेक वर्मा, क्षेत्राधिकारी कायमगंज अजय वर्मा, तहसीलदार कायमगंज अरविंद कुमार सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।
आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में अन्त: सदनीय युवा संसद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन


फर्रुखाबाद।
आर्मी पब्लिक स्कूल, फतेहगढ़ कैण्ट में विद्यार्थियों के मध्य लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परम्पराओं एवं नेतृत्व क्षमता के विकास के उद्देश्य से युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः साढ़े नौ बजे हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन स्टेशन कमाण्डर सिखलाई रेजीमेंट सेण्टर के कमाण्डेण्ट ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन रहे।
युवा संसद के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय लोकतंत्र की संसदीय कार्यप्रणाली का सजीव प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने संसद सदस्यों की भूमिका निभाते हुए प्रश्नकाल, शून्यकाल तथा विभिन्न राष्ट्रीय एवं सामाजिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा की। पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों ने अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हुए संसदीय मर्यादाओं एवं लोकतांत्रिक परम्पराओं का परिचय दिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल तथा स्वस्थ लोकतांत्रिक दृष्टिकोण विकसित करना था। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता एवं प्रभावशाली प्रस्तुति ने कार्यक्रम को अत्यंत रोचक एवं ज्ञानवर्धक बना दिया।
मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवा संसद जैसे आयोजन विद्यार्थियों को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने तथा भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। ब्रिगेडियर मनीष जैन ने विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिया शर्मा और उप प्रधानाचार्य नितिन चतुर्वेदी को कार्यक्रम के सफलतापूर्ण आयोजन की बधाई दी।
प्रधानाचार्या सोनिया शर्मा ने विद्यार्थियों को अपने विचारों को निर्भीकता एवं तार्किकता के साथ प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया। उपप्रधानाचार्य श्री नितिन चतुर्वेदी ने भी इस प्रकार के आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्त्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद के साथ हुआ। युवा संसद का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं अविस्मरणीय अनुभव रहा।
युवा संसद में कक्षा 11 के छात्र तेजस ने स्पीकर, कक्षा 9 की छात्रा कान्ति भट्ट ने डिप्टी स्पीकर , कक्षा 9 की शगुन ने सेक्रेटरी और ऋषभ ने डिप्टी सेक्रेटरी की भूमिका निभाई। प्रधानमन्त्री के रूप में आराध्या और नेता प्रतिपक्ष के रूप में अंश दीक्षित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। युवा संसद की शुरुआत राष्ट्रगीत के साथ और समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की उत्कृष्ट वक्तृत्व कला एवं संसदीय समझ के आधार पर हिन्दी में सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार तन्मय तथा अंग्रेजी में सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार अनुष्का को प्रदान किया गया। शिक्षा को सर्वश्रेष्ठ प्रश्नकर्ता तथा अभिमन्यु को सर्वश्रेष्ठ उत्तरदाता सांसद घोषित किया गया।पारस एवं अनन्या ने संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ सांसद का खिताब प्राप्त किया। सामूहिक प्रदर्शन में सुभाष सदन ने प्रथम, पटेल सदन ने द्वितीय तथा रामानुजन सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर एस.ओ. मेजर राकेश राघव , पूर्णिमा अग्निहोत्री, प्रज्ञा पाण्डेय, दीप्ति मिश्रा, अभिषेक राज के सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
दिव्यांग विद्यार्थियों को वितरित किए गए 100 सहायक उपकरण, शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल


फर्रुखाबाद।
जनपद में आज एलिको के तत्वावधान में ब्लॉक संसाधन केंद्र, नवाबगंज में समग्र शिक्षा एवं पीएम श्री विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मुकेश राजपूत जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत कुल 100 दिव्यांग विद्यार्थियों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण वितरित किए गए। सहायक उपकरण प्राप्त कर दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर खुशी एवं उत्साह दिखाई दिया।

इस दौरान सांसद ने बच्चों को सहायक उपकरण प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, स्वावलंबन एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक बच्चे में प्रतिभा और क्षमता होती है, आवश्यकता केवल उसे उचित अवसर, संसाधन एवं प्रोत्साहन उपलब्ध कराने की है।

उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सहायक उपकरणों के माध्यम से दिव्यांग विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने, शिक्षण गतिविधियों में प्रतिभाग करने तथा दैनिक जीवन में सहजता प्रदान करने में मदद मिलेगी। इस प्रकार की पहल से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे बिना किसी बाधा के अपनी शिक्षा जारी रख सकेंगे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को उनकी विशेष आवश्यकताओं के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनकी शैक्षिक सहभागिता, आत्मनिर्भरता एवं सहज आवागमन को प्रोत्साहित करना है, जिससे वे समान अवसरों के साथ शिक्षा प्राप्त कर समाज की मुख्यधारा में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने दिव्यांग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विभाग की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान करना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है।

कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) द्वारा सुनिश्चित की गईं। कार्यक्रम में जिला समन्वयक एमआईएस जितेन्द्र सिंह, जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा)  वंदना कुशवाहा, समस्त स्पेशल एजुकेटर्स एवं संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सहायक उपकरण प्राप्त करने वाले बच्चों एवं उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम दिव्यांग बच्चों को समान अवसर प्रदान करने, उन्हें आत्मविश्वास के साथ शिक्षा की मुख्यधारा में आगे बढ़ाने तथा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ढाई घाट कार्तिक मेले की तैयारियों का किया संयुक्त निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम

*घाट पर पर्याप्त बैरीकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश*

*झूलों की सुरक्षा जांच के बाद ही दी जाए स्थापना की अनुमति, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश एवं महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था रहे दुरुस्त*


फर्रुखाबाद।
जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा जनपद के शमशाबाद स्थित ढाई घाट पर 23, 24 एवं 25 नवम्बर 2026 को आयोजित होने वाले कार्तिक मेले की तैयारियों एवं जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला परिसर, घाट एवं श्रद्धालुओं की आवाजाही से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्तिक मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए उनकी सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त एवं मजबूत बैरीकेडिंग सुनिश्चित की जाए, जिससे स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना न रहे। इसके साथ ही घाट एवं मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों की समुचित व्यवस्था की जाए तथा सुरक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने मेले में स्थापित होने वाले झूलों एवं अन्य मनोरंजन संबंधी गतिविधियों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झूलों की स्थापना से पूर्व उनकी गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की विधिवत जांच कराई जाए। निर्धारित सुरक्षा मानकों को पूर्ण करने वाले झूलों को ही स्थापना की अनुमति प्रदान की जाए। किसी भी दशा में सुरक्षा मानकों की अनदेखी न की जाए, ताकि मेले में आने वाले बच्चों एवं अन्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने मेला परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने, पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने तथा पूरे मेला क्षेत्र में समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था करने एवं उनकी नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने को कहा। महिला श्रद्धालुओं की सुविधा एवं निजता को ध्यान में रखते हुए घाट के निकट सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित चेंजिंग रूम की व्यवस्था अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा मेला प्रारंभ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाओं का पुनः परीक्षण कर लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने भी सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मेले में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मेले में प्रतिभाग कर सकें।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी कायमगंज श्री अभिषेक वर्मा, क्षेत्राधिकारी कायमगंज अजय वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी कायमगंज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।
फैक्ट्री एरिया रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत,नहीं हो सकी पहचान
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई संडीला फैक्ट्री एरिया में शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। मृतक युवक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। युवक की पहचान कराने के साथ ही पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
नाबालिग के दुष्कर्मी को बीस वर्ष कारावास व बीस हजार का जुर्माना
Sb न्यूज़ विनोद गुप्ता
हरदोई।टड़ियाँवा थाने पर 2020 में नाबालिग से हुए दुष्कर्म के मामले में शनिवार को पास्को एक्ट की अदालत ने आरोपी को बीस वर्ष की सजा और बीस हजार रूपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
     पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाये जा रहे "ऑपरेशन कन्विक्शन' अभियान के दृष्टिगत हरदोई पुलिस द्वारा विवेचना तथा अभियोजन द्वारा पैरवी के बाद थाना टड़ियावां पर पंजीकृत पॉक्सो एक्ट में दोष सिद्ध पाए जाने पर विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट द्वारा शनिवार को आरोपी पिंकू पुत्र महेश निवासी मद्दीपुरवा थाना टड़ियावां को 20 वर्ष कठिन कारावास व 20000/-रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
      अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अभियोजन अधिकारी कृष्ण गोपाल त्रिपाठी विवेचक तत्कालीन उ0नि0 कमरुद्दीन व थाना टड़ियावां से पैरोकार हे0का0 मोहम्मद आरिफ का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम में हुई मारपीट, एक की मौत दो घायल
पुलिस ने नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई।कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में कार्यक्रम के दौरान दो पक्ष मामूली बात पर भिड़ गए।उसके बाद हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भिजवाया जहां एक युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया 20 नवम्बर की रात्रि में डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम महुईपुरी में दो पक्षों के मध्य मारपीट हो रही है।सूचना पर पुलिस को मौके पर जानकारी हुई।एक पक्ष से शेखरन उर्फ गुड्डू पुत्र मोतीलाल तथा द्वितीय पक्ष के राजकिशोर पुत्र लल्लन के मध्य एक कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी व मारपीट हो गयी, जिसमे शेखरन उर्फ गुड्डू,रोहित पुत्र गुड्डू और ज्ञाना पत्नी गुड्डू घायल हो गए । जिन्हें इलाज हेतु 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय हरदोई ले जाया गया था। जहां पर चिकित्सको द्वारा शेखरन उर्फ गुड्डू पुत्र मोतीलाल को मृत घोषित कर दिया गया । स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है । वादी से तहरीर प्राप्त कर थाना कोतवाली देहात पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नामजद राजकिशोर, सोमपाल, प्रेमपाल पुत्रगण लल्लन निवासी महईपुरी कोतवाली देहात और मुन्नालाल पुत्र दरबारीलाल निवासी ग्राम मोहम्मदपुर थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद को घटना में प्रयुक्त 04 अदद डण्डे सहित गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किए जा रहे है।
फैक्ट्री एरिया रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत,नहीं हो सकी पहचान

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई संडीला फैक्ट्री एरिया में शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। मृतक युवक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। युवक की पहचान कराने के साथ ही पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
खुशहाल परिवार दिवस पर 25 से अधिक अंतरा इंजेक्शन लगवाने वाली महिलाएं सम्मानित

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। परिवार नियोजन कार्यक्रम को बढ़ावा देने और इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक माह आयोजित होने वाले खुशहाल परिवार दिवस के अंतर्गत शनिवार को जिला महिला चिकित्सालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एएसएमसी हरदोई के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में परिवार नियोजन के साधनों के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर गर्भनिरोधक अंतरा इंजेक्शन की 25 से अधिक डोज लगवाने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी देने के साथ ही पुरस्कार, गर्भनिरोधक सामग्री और सेनेटरी नैपकिन का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुबोध कुमार सिंह, अन्य चिकित्सक, काउंसलर गरिमा शुक्ला, डाइटिशियन मेहंजबी सिद्दीकी सहित चिकित्सालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता को खुशहाल परिवार की आधारशिला बताया।
विशेष अभियान दिवस के अवसर पर डीएम और एसपी ने किया बूथों का निरीक्षण

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
‎हरदोई ‎भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 17.11.2026 को जनपद में अवस्थित समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों, मतदाता पंजीकरण केन्द्रों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय पर करा दिया गया है। आलेख्य प्रकाशन के उपरान्त दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि के दौरान आज विशेष अभियान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने विकास खण्ड बावन क्षेत्रांतर्गत प्राथमिक विद्यालय भिठारी एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय भिठारी स्थित बूथों का निरीक्षण किया।
‎जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी बूथ लेवल अधिकारी मतदाता सूचियों का भली भाँति परीक्षण करते हुए इनमें प्राप्त त्रुटियों का नियमानुसार निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी निर्धारित समयावधि में बूथों पर उपस्थित रहें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सुपरवाइजर एवं सम्बन्धित अधिकारी भ्रमणशील रहते हुए निरीक्षण किया जाना सुनिश्चित करें।
‎जिलाधिकारी ने बताया कि भारत आयोग के निर्देशों के क्रम में दावे एवं आपत्तियां दिनांक दिनांक 16.12.2026 तक प्राप्त की जाएगी । दावे आपत्तियों की अवधि के दौरान चार विशेष अभियान दिवस की तिथियां निर्धारित की गयी है। विशेष अभियान तिथियों पर प्रत्येक मतदान केन्द्र पर स्थापित हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता की जाएगी। साथ ही नाम जोड़ने हेतु प्रपत्र-6, विलोपन हेतु प्रपत्र-7 एवं संशोधन हेतु प्रपत्र-8 इत्यादि पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगे।
‎जिलाधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि दावे एवं आपत्तियों की अवधि के दौरान वह अपना नाम मतदाता सूची में जाँच लें। यदि मतदाता सूची में नाम सम्मिलित नहीं है तो नाम सम्मिलित किए जाने हेतु फॉर्म 6 अपने बीएलओ के पास जमा कर दे अथवा आयोग के आनलाइन पोर्टल https://voters.eci.gov.in/ पर आनलाइन आवेदन भी कर सकते है। जन सामान्य की किसी भी समस्या के समाधान हेतु जनपद स्तर पर हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है जिसका टोल-फ्री नम्बर 05852-234407 है। इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन कार्यालय एवं तहसील स्तर पर तहसील कार्यालय में हेल्प डेस्क की भी स्थापना की गई है। मतदाता Voter Helpline App अथवा https://voters.eci.gov.in के माध्यम से Book a Call With BLO टैब पर क्लिक करके भी अपने बीएलओ से संपर्क कर किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।