जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ढाई घाट कार्तिक मेले की तैयारियों का किया संयुक्त निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम
![]()
*घाट पर पर्याप्त बैरीकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश*
*झूलों की सुरक्षा जांच के बाद ही दी जाए स्थापना की अनुमति, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश एवं महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था रहे दुरुस्त*
फर्रुखाबाद।
जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा जनपद के शमशाबाद स्थित ढाई घाट पर 23, 24 एवं 25 नवम्बर 2026 को आयोजित होने वाले कार्तिक मेले की तैयारियों एवं जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला परिसर, घाट एवं श्रद्धालुओं की आवाजाही से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्तिक मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए उनकी सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त एवं मजबूत बैरीकेडिंग सुनिश्चित की जाए, जिससे स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना न रहे। इसके साथ ही घाट एवं मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों की समुचित व्यवस्था की जाए तथा सुरक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने मेले में स्थापित होने वाले झूलों एवं अन्य मनोरंजन संबंधी गतिविधियों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झूलों की स्थापना से पूर्व उनकी गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की विधिवत जांच कराई जाए। निर्धारित सुरक्षा मानकों को पूर्ण करने वाले झूलों को ही स्थापना की अनुमति प्रदान की जाए। किसी भी दशा में सुरक्षा मानकों की अनदेखी न की जाए, ताकि मेले में आने वाले बच्चों एवं अन्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने मेला परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने, पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने तथा पूरे मेला क्षेत्र में समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था करने एवं उनकी नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने को कहा। महिला श्रद्धालुओं की सुविधा एवं निजता को ध्यान में रखते हुए घाट के निकट सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित चेंजिंग रूम की व्यवस्था अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा मेला प्रारंभ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाओं का पुनः परीक्षण कर लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने भी सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मेले में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मेले में प्रतिभाग कर सकें।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी कायमगंज श्री अभिषेक वर्मा, क्षेत्राधिकारी कायमगंज अजय वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी कायमगंज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।










Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
Sb न्यूज़ विनोद गुप्ता
पुलिस ने नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
Nov 21 2026, 19:14
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k