जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ढाई घाट कार्तिक मेले की तैयारियों का किया संयुक्त निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम

*घाट पर पर्याप्त बैरीकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश*

*झूलों की सुरक्षा जांच के बाद ही दी जाए स्थापना की अनुमति, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश एवं महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था रहे दुरुस्त*


फर्रुखाबाद।
जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा जनपद के शमशाबाद स्थित ढाई घाट पर 23, 24 एवं 25 नवम्बर 2026 को आयोजित होने वाले कार्तिक मेले की तैयारियों एवं जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला परिसर, घाट एवं श्रद्धालुओं की आवाजाही से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्तिक मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए उनकी सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त एवं मजबूत बैरीकेडिंग सुनिश्चित की जाए, जिससे स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना न रहे। इसके साथ ही घाट एवं मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों की समुचित व्यवस्था की जाए तथा सुरक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने मेले में स्थापित होने वाले झूलों एवं अन्य मनोरंजन संबंधी गतिविधियों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झूलों की स्थापना से पूर्व उनकी गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की विधिवत जांच कराई जाए। निर्धारित सुरक्षा मानकों को पूर्ण करने वाले झूलों को ही स्थापना की अनुमति प्रदान की जाए। किसी भी दशा में सुरक्षा मानकों की अनदेखी न की जाए, ताकि मेले में आने वाले बच्चों एवं अन्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने मेला परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने, पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने तथा पूरे मेला क्षेत्र में समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था करने एवं उनकी नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने को कहा। महिला श्रद्धालुओं की सुविधा एवं निजता को ध्यान में रखते हुए घाट के निकट सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित चेंजिंग रूम की व्यवस्था अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा मेला प्रारंभ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाओं का पुनः परीक्षण कर लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने भी सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मेले में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मेले में प्रतिभाग कर सकें।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी कायमगंज श्री अभिषेक वर्मा, क्षेत्राधिकारी कायमगंज अजय वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी कायमगंज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।
फैक्ट्री एरिया रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत,नहीं हो सकी पहचान
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई संडीला फैक्ट्री एरिया में शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। मृतक युवक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। युवक की पहचान कराने के साथ ही पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
नाबालिग के दुष्कर्मी को बीस वर्ष कारावास व बीस हजार का जुर्माना
Sb न्यूज़ विनोद गुप्ता
हरदोई।टड़ियाँवा थाने पर 2020 में नाबालिग से हुए दुष्कर्म के मामले में शनिवार को पास्को एक्ट की अदालत ने आरोपी को बीस वर्ष की सजा और बीस हजार रूपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
     पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाये जा रहे "ऑपरेशन कन्विक्शन' अभियान के दृष्टिगत हरदोई पुलिस द्वारा विवेचना तथा अभियोजन द्वारा पैरवी के बाद थाना टड़ियावां पर पंजीकृत पॉक्सो एक्ट में दोष सिद्ध पाए जाने पर विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट द्वारा शनिवार को आरोपी पिंकू पुत्र महेश निवासी मद्दीपुरवा थाना टड़ियावां को 20 वर्ष कठिन कारावास व 20000/-रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
      अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अभियोजन अधिकारी कृष्ण गोपाल त्रिपाठी विवेचक तत्कालीन उ0नि0 कमरुद्दीन व थाना टड़ियावां से पैरोकार हे0का0 मोहम्मद आरिफ का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम में हुई मारपीट, एक की मौत दो घायल
पुलिस ने नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई।कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में कार्यक्रम के दौरान दो पक्ष मामूली बात पर भिड़ गए।उसके बाद हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भिजवाया जहां एक युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया 20 नवम्बर की रात्रि में डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम महुईपुरी में दो पक्षों के मध्य मारपीट हो रही है।सूचना पर पुलिस को मौके पर जानकारी हुई।एक पक्ष से शेखरन उर्फ गुड्डू पुत्र मोतीलाल तथा द्वितीय पक्ष के राजकिशोर पुत्र लल्लन के मध्य एक कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी व मारपीट हो गयी, जिसमे शेखरन उर्फ गुड्डू,रोहित पुत्र गुड्डू और ज्ञाना पत्नी गुड्डू घायल हो गए । जिन्हें इलाज हेतु 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय हरदोई ले जाया गया था। जहां पर चिकित्सको द्वारा शेखरन उर्फ गुड्डू पुत्र मोतीलाल को मृत घोषित कर दिया गया । स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है । वादी से तहरीर प्राप्त कर थाना कोतवाली देहात पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नामजद राजकिशोर, सोमपाल, प्रेमपाल पुत्रगण लल्लन निवासी महईपुरी कोतवाली देहात और मुन्नालाल पुत्र दरबारीलाल निवासी ग्राम मोहम्मदपुर थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद को घटना में प्रयुक्त 04 अदद डण्डे सहित गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किए जा रहे है।
फैक्ट्री एरिया रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत,नहीं हो सकी पहचान

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई संडीला फैक्ट्री एरिया में शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। मृतक युवक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। युवक की पहचान कराने के साथ ही पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
खुशहाल परिवार दिवस पर 25 से अधिक अंतरा इंजेक्शन लगवाने वाली महिलाएं सम्मानित

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। परिवार नियोजन कार्यक्रम को बढ़ावा देने और इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक माह आयोजित होने वाले खुशहाल परिवार दिवस के अंतर्गत शनिवार को जिला महिला चिकित्सालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एएसएमसी हरदोई के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में परिवार नियोजन के साधनों के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर गर्भनिरोधक अंतरा इंजेक्शन की 25 से अधिक डोज लगवाने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी देने के साथ ही पुरस्कार, गर्भनिरोधक सामग्री और सेनेटरी नैपकिन का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुबोध कुमार सिंह, अन्य चिकित्सक, काउंसलर गरिमा शुक्ला, डाइटिशियन मेहंजबी सिद्दीकी सहित चिकित्सालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता को खुशहाल परिवार की आधारशिला बताया।
विशेष अभियान दिवस के अवसर पर डीएम और एसपी ने किया बूथों का निरीक्षण

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
‎हरदोई ‎भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 17.11.2026 को जनपद में अवस्थित समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों, मतदाता पंजीकरण केन्द्रों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय पर करा दिया गया है। आलेख्य प्रकाशन के उपरान्त दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि के दौरान आज विशेष अभियान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने विकास खण्ड बावन क्षेत्रांतर्गत प्राथमिक विद्यालय भिठारी एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय भिठारी स्थित बूथों का निरीक्षण किया।
‎जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी बूथ लेवल अधिकारी मतदाता सूचियों का भली भाँति परीक्षण करते हुए इनमें प्राप्त त्रुटियों का नियमानुसार निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी निर्धारित समयावधि में बूथों पर उपस्थित रहें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सुपरवाइजर एवं सम्बन्धित अधिकारी भ्रमणशील रहते हुए निरीक्षण किया जाना सुनिश्चित करें।
‎जिलाधिकारी ने बताया कि भारत आयोग के निर्देशों के क्रम में दावे एवं आपत्तियां दिनांक दिनांक 16.12.2026 तक प्राप्त की जाएगी । दावे आपत्तियों की अवधि के दौरान चार विशेष अभियान दिवस की तिथियां निर्धारित की गयी है। विशेष अभियान तिथियों पर प्रत्येक मतदान केन्द्र पर स्थापित हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता की जाएगी। साथ ही नाम जोड़ने हेतु प्रपत्र-6, विलोपन हेतु प्रपत्र-7 एवं संशोधन हेतु प्रपत्र-8 इत्यादि पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगे।
‎जिलाधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि दावे एवं आपत्तियों की अवधि के दौरान वह अपना नाम मतदाता सूची में जाँच लें। यदि मतदाता सूची में नाम सम्मिलित नहीं है तो नाम सम्मिलित किए जाने हेतु फॉर्म 6 अपने बीएलओ के पास जमा कर दे अथवा आयोग के आनलाइन पोर्टल https://voters.eci.gov.in/ पर आनलाइन आवेदन भी कर सकते है। जन सामान्य की किसी भी समस्या के समाधान हेतु जनपद स्तर पर हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है जिसका टोल-फ्री नम्बर 05852-234407 है। इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन कार्यालय एवं तहसील स्तर पर तहसील कार्यालय में हेल्प डेस्क की भी स्थापना की गई है। मतदाता Voter Helpline App अथवा https://voters.eci.gov.in के माध्यम से Book a Call With BLO टैब पर क्लिक करके भी अपने बीएलओ से संपर्क कर किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।
डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई शनिवार को तहसील सवायजपुर में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण मौके पर संभव है, उन्हें तत्काल निस्तारित किया जाए तथा अन्य प्रकरणों में संबंधित अधिकारी स्थलीय जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने राजस्व संबंधी शिकायतों के निस्तारण में विशेष गंभीरता बरतने के निर्देश देते हुए मेड़बंदी, चकरोड एवं चकरोड पर अवैध कब्जे से संबंधित शिकायतों पर राजस्व एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जांच कराने तथा चकरोडों को कब्जामुक्त कराने की सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक रास्तों एवं चकरोडों पर अवैध कब्जे की शिकायतों को प्राथमिकता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विकास विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर शिकायतों का स्थलीय सत्यापन करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को संतुष्टिपरक समाधान उपलब्ध कराया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता बरती जाए तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए गंभीरता से कार्य किया जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सवायजपुर, जिला विकास अधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
राकेश विक्रम सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट में खो-खो और कबड्डी के रोमांचक मुकाबले
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई कबड्डी में रहा विजेता
हरदोई। स्व. राकेश विक्रम सिंह की स्मृति में आयोजित राकेश विक्रम सिंह मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स टूर्नामेंट के अंतर्गत शनिवार को खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ टूर्नामेंट कमेटी के वरिष्ठ सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता इन्द्रेश्वर नाथ गुप्ता तथा मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी, पावरलिफ्टर एवं खेल प्रशिक्षक पूनम तिवारी ने स्व. राकेश विक्रम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
बालिका खो-खो प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स स्कूल हरदोई ने सेंट थरेसा स्कूल संडीला को 22-4 से हराया। दूसरे मुकाबले में श्री गुरु राम राय स्कूल ने सेंट जेवियर्स स्कूल पिहानी को 13-0 से पराजित किया। वहीं बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल ने सेंट जेवियर्स स्कूल हरदोई को 8-6 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में श्री गुरु राम राय स्कूल ने बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल को हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
पहली बार किसी नेता ने बार एसोसिएशन को दिया 51 हजार का नकद सहयोग
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई सार्वजनिक जीवन में किसी व्यक्ति की पहचान केवल उसके पद और प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि समाज के प्रति उसके सहयोग और संवेदनशीलता से भी बनती है। इसी भावना का परिचय देते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने शाहाबाद बार एसोसिएशन को 51 हजार रुपये की नकद आर्थिक सहायता प्रदान की।
शाहाबाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार, एसोसिएशन के तीन दशक के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब शाहाबाद की धरती पर किसी नेता अथवा जनप्रतिनिधि ने बार एसोसिएशन को इस प्रकार नकद आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। सौरभ मिश्र का यह योगदान अधिवक्ता समाज के लिए महज आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उनके प्रति सम्मान और सहभागिता का भाव भी है।
अधिवक्ता समाज ने इस सहयोग को सराहनीय बताते हुए सौरभ मिश्र के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बार एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच परस्पर सहयोग और सम्मान की परंपरा ही सामाजिक रिश्तों को मजबूती प्रदान करती है।शाहाबाद बार एसोसिएशन ने श्री मिश्र के इस योगदान के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।