कार्यक्रम में हुई मारपीट, एक की मौत दो घायल
पुलिस ने नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई।कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में कार्यक्रम के दौरान दो पक्ष मामूली बात पर भिड़ गए।उसके बाद हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भिजवाया जहां एक युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया 20 नवम्बर की रात्रि में डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम महुईपुरी में दो पक्षों के मध्य मारपीट हो रही है।सूचना पर पुलिस को मौके पर जानकारी हुई।एक पक्ष से शेखरन उर्फ गुड्डू पुत्र मोतीलाल तथा द्वितीय पक्ष के राजकिशोर पुत्र लल्लन के मध्य एक कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी व मारपीट हो गयी, जिसमे शेखरन उर्फ गुड्डू,रोहित पुत्र गुड्डू और ज्ञाना पत्नी गुड्डू घायल हो गए । जिन्हें इलाज हेतु 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय हरदोई ले जाया गया था। जहां पर चिकित्सको द्वारा शेखरन उर्फ गुड्डू पुत्र मोतीलाल को मृत घोषित कर दिया गया । स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है । वादी से तहरीर प्राप्त कर थाना कोतवाली देहात पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नामजद राजकिशोर, सोमपाल, प्रेमपाल पुत्रगण लल्लन निवासी महईपुरी कोतवाली देहात और मुन्नालाल पुत्र दरबारीलाल निवासी ग्राम मोहम्मदपुर थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद को घटना में प्रयुक्त 04 अदद डण्डे सहित गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किए जा रहे है।
Nov 21 2026, 19:11
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k