शनिवार सुबह 6:00 बजे से रांची में भारी वाहनों की नो इंट्री, ईद-सरहुल के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी|

Ranchi | 20-03-2026 : ईद-उल-फितर और प्रकृति के पर्व सरहुल पर झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार 21 मार्च 2026 की सुबह 6:00 बजे से ही भारी वाहनों की एंट्री नहीं होगी. इसका कारण यह है कि इस साल मुस्लिम धर्मावलंबियों की ईद-उल-फितर और आदिवासी समुदाय का प्रकृति पर्व सरहुल 21 मार्च को एक साथ मनाए जाएंगे. ईद के मौके पर शहर के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है. वहीं, सरहुल पर्व पर सरना स्थलों में पूजा के बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी.



झारखंड के कई जिलों में 19 से 21 मार्च तक आंधी के साथ बारिश, येलो अलर्ट जारी|

Ranchi | 19-03-2026 : झारखंड में इन दिनों मौसम तेजी से करवट ले रहा है. सुबह तेज धूप और दोपहर बाद बादल, आंधी और बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है. मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, 19 से 21 मार्च के बीच राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा, गरज-चमक और मध्यम बारिश की संभावना है. इसी को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.



ईद, सरहुल व रामनवमी शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय|

Ranchi | 18-03-2026 : पत्थलगड्डा. ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व को लेकर बुधवार को विभिन्न थाना परिसरों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गयी. इन बैठकों का उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाना था.थाना परिसर में हुई बैठक की अध्यक्षता सीओ सह बीडीओ उदल राम ने की और संचालन थाना प्रभारी राकेश कुमार ने किया. बैठक में तय किया गया कि सभी पर्व सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाये जायेंगे. लाइसेंसी और गैर-लाइसेंसी अखाड़ों की जानकारी ली गयी. जुलूस केवल निर्धारित मार्ग से निकालने का निर्देश दिया गया.



प्राण -प्रतिष्ठा समारोह में जुटे श्रद्धालु, एकता का संदेश|

Ranchi | 17-03-2026 :  गोला प्रखंड के कमता बरवाटांड़ में आयोजित शिव-हनुमान प्रथम प्राण प्रतिष्ठा समारोह में श्रद्धा और भक्ति का संगम देखने को मिला. मुख्य अतिथि रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने कहा कि भारत की पहचान उसकी सनातन संस्कृति और समृद्ध परंपराओं से है. सनातन धर्म की रक्षा और धार्मिक परंपराओं का पालन करना हम सभी का परम कर्तव्य है. उन्होंने समाज में एकता पर जोर देते हुए जात-पात एवं भेदभाव से ऊपर उठकर सनातन धर्म के मूल भाव को अपनाने की अपील की.



नियुक्ति पत्र बांटने के बाद CM हेमंत ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले-झारखंड विरोधियों का दिमाग सुन्न हो जाएगा|

Ranchi | 29-11-2025 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को 8792 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया. इस मौके पर उन्होंने वहां पर मौजूद नव निर्वाचित अभ्यर्थियों को भरोसा दिया कि उनकी सरकार पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से नियुक्ति प्रक्रिया चला रही है. साथ ही उन्होंने कहा था कि उनका मकसद नौजवानों को सशक्त बनाना है. अब सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट इसे उनके परिवारों की जीत बताया है. 



झारखंड के 10 हजार युवाओं को हेमंत सोरेन देंगे सरकारी नौकरी की सौगात, 28 को मिलेगा नियुक्ति पत्र!

Ranchi | 28-11-2026 : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर 10 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात मिलने वाली है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 नवंबर को राजधानी रांची के मोरहाबादी में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में नव-नियुक्त शिक्षकों एवं अन्य विभाग के नव-नियुक्त पदाधिकारियों/कर्मियों को नियुक्ति पत्र देंगे. झारखंड के सीएम ने खुद यह जानकारी दी है.



पुरवैया हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, अगले 15 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम?

Ranchi | 27-11-2025 : पुरवैया हवा की वजह से झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में कनकनी बढ़ गयी है. पश्चिमी एवं मध्य झारखंड में कहीं-कहीं शीतलहर जैसी स्थिति भी बनी है. न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री हो गया है. आने वाले 15 दिन में उच्चतम तापमान कितना रह सकता है और न्यूनतम तापमान कितना रह सकता है, इसकी जानकारी सामने आ गयी है.



मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से JSSC CGL समेत झारखंड की प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जा सकते हैं इससे प्रश्न|

Ranchi | 26-Jul-2024:झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा का आयोजन जल्द किया जाएगा. छात्र इस परीक्षा को लेकर तैयारी में लगे हैं. हम यहां पर आपको बताने जा रहे हैं झारखंड सरकार की एक योजना के बारे में जिसे हाल ही में लांच किया गया है. सचिवालय सहायक परीक्षा में इससे प्रश्न आने की संभावना बढ़ जाती है, क्योंकि एक्जाम में झारखंड से संबंधित प्रश्न भी पूछे जाएंगे.



मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से JSSC CGL समेत झारखंड की प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जा सकते हैं इससे प्रश्न

Ranchi | 24-Jul-2024: झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा का आयोजन जल्द किया जाएगा. छात्र इस परीक्षा को लेकर तैयारी में लगे हैं. हम यहां पर आपको बताने जा रहे हैं झारखंड सरकार की एक योजना के बारे में जिसे हाल ही में लांच किया गया है. सचिवालय सहायक परीक्षा में इससे प्रश्न आने की संभावना बढ़ जाती है, क्योंकि एक्जाम में झारखंड से संबंधित प्रश्न भी पूछे जाएंगे.



बागबेड़ा : ब्राउन शुगर की डिलिवरी के लिए इंतजार कर रहा व्यक्ति गिरफ्तार,170 पुड़िया बरामद

Ranchi | 28-Jul-2024: बागबेड़ा पुलिस ने चाईबासा बस स्टैंड के पास 170 पुड़िया Brown Sugar के साथ एक व्यक्ति को Arrest किया है. गिरफ्तार होने वाले व्यक्ति का नाम जमीर अहमद है. वह परसुडीह के किताडीह मस्जिद रोड का रहने वाला है. पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे शनिवार को Jail भेज दिया.