नगरा में प्राचीन दुर्गा मंदिर आदर्श रामलीला श्रीराम राज्याभिषेक का भव्य मंचन, वैदिक मंत्रोच्चार और जय श्री राम के जयघोष से गूंजा रामलीला परिसर
संजीव सिंह नगरा बलिया। नगर पंचायत नगरा स्थित पाठक टोला के रामलीला मंच पर अति प्राचीन दुर्गा मंदिर आदर्श रामलीला कमेटीद्वारा आयोजित रामलीला में प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक का भव्य एवं भावपूर्ण मंचन किया गया। 26 अक्टूबर 2026, सोमवार को सायं 7 बजे रामलीला समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय बहादुर सिंह एवं ब्यास रमेश पाठक के नेतृत्व में प्रस्तुत इस दिव्य प्रसंग को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरा परिसर “जय श्री राम” के जयघोष और भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। रामलीला में चौदह वर्ष का वनवास पूर्ण करने और रावण वध के पश्चात प्रभु श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण जी के अयोध्या आगमन का प्रसंग दर्शाया गया। भरत जी द्वारा प्रभु श्रीराम का स्वागत कर उन्हें अयोध्या का राजपाट सौंपने तथा ऋषि-मुनियों, गुरुजनों एवं अयोध्यावासियों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राज्याभिषेक के दृश्य ने दर्शकों को अभिभूत कर दिया। माता सीता के साथ सिंहासन पर विराजमान प्रभु श्रीराम के दिव्य स्वरूप को देखकर उपस्थित श्रद्धालुओं के चेहरों पर आनंद झलका। कार्यक्रम में रामलीला के प्रतिभाशाली युवा कलाकारों ने अपने उत्कृष्ट अभिनय, संवाद अदायगी एवं किरदारों के प्रति समर्पण से कार्यक्रम को नई ऊंचाई दी। विशेष रूप से दिव्यांश पाठक, संकल्प पाठक, अमित पाठक, रवि प्रकाश पाठक एवं रवि पाठक के अभिनय तथा रौबदार आवाज की दर्शकों द्वारा भरपूर सराहना की गई। कलाकारों ने प्रभु श्रीराम की मर्यादा, त्याग, आदर्श एवं धर्म की महिमा को मंच पर जीवंत रूप दिया। मुख्य कलाकार ब्यास रमेश पाठक — कथा वाचन दिव्यांश पाठक — प्रभु श्रीराम संकल्प पाठक — सीता माता अमित पाठक — लक्ष्मण जी विनय पाठक — हनुमान जी प्रवीण पाठक — भरत जी अविनाश पाठक — शत्रुघ्न जी रवि प्रकाश पाठक, पवन पाठक, रवि पाठक एवं उमेश पाठक — अन्य प्रमुख भूमिकाएं कार्यक्रम में क्षेत्र के पुरुषों, माताओं-बहनों, बुजुर्गों एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के उपरांत नगरा के चर्चित महाराणा प्रताप CSC के संचालक एवं पत्रकार अमर बहादुर सिंह के नेतृत्व में सभी श्रद्धालुओं को भव्य एवं स्वादिष्ट बेसन के हल्वे का प्रसाद तथा समिति द्वारा मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय बहादुर सिंह सहित सभी पदाधिकारियों, आयोजकों एवं समस्त कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अमर बहादुर सिंह, शिक्षक एवं पत्रकार संजीव सिंह (कोदई), भूपेंद्र सिंह जजला, जीवन बीमा अभिकर्ता हीरा यादव, रितेश चौरसिया, ज्योति चौरसिया, बाबु लाल शर्मा, जयप्रकाश खरवार, सोनू सिंह, बनतु लाल श्रीवास्तव, रामस्नेही, शैलेश बहादुर सिंह एवं आकाश सिंह सहित क्षेत्रवासियों ने आयोजकों एवं कलाकारों को हार्दिक बधाई दी। लोगों का कहना था कि इस आयोजन से सनातन संस्कृति एवं रामलीला की परंपरा को नई ऊर्जा मिली। राज्याभिषेक के प्रसंग के साथ रामलीला का समापन होना और कलाकारों का सम्मान किया जाना इस प्रकार के आयोजनों की परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()

द्वारा आयोजित रामलीला में प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक का भव्य एवं भावपूर्ण मंचन किया गया। 26 अक्टूबर 2026, सोमवार को सायं 7 बजे रामलीला समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय बहादुर सिंह एवं ब्यास रमेश पाठक के नेतृत्व में प्रस्तुत इस दिव्य प्रसंग को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरा परिसर “जय श्री राम” के जयघोष और भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। रामलीला में चौदह वर्ष का वनवास पूर्ण करने और रावण वध के पश्चात प्रभु श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण जी के अयोध्या आगमन का प्रसंग दर्शाया गया। भरत जी द्वारा प्रभु श्रीराम का स्वागत कर उन्हें अयोध्या का राजपाट सौंपने तथा ऋषि-मुनियों, गुरुजनों एवं अयोध्यावासियों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राज्याभिषेक के दृश्य ने दर्शकों को अभिभूत कर दिया। माता सीता के साथ सिंहासन पर विराजमान प्रभु श्रीराम के दिव्य स्वरूप को देखकर उपस्थित श्रद्धालुओं के चेहरों पर आनंद झलका। कार्यक्रम में रामलीला के प्रतिभाशाली युवा कलाकारों ने अपने उत्कृष्ट अभिनय, संवाद अदायगी एवं किरदारों के प्रति समर्पण से कार्यक्रम को नई ऊंचाई दी। विशेष रूप से दिव्यांश पाठक, संकल्प पाठक, अमित पाठक, रवि प्रकाश पाठक एवं रवि पाठक के अभिनय तथा रौबदार आवाज की दर्शकों द्वारा भरपूर सराहना की गई। कलाकारों ने प्रभु श्रीराम की मर्यादा, त्याग, आदर्श एवं धर्म की महिमा को मंच पर जीवंत रूप दिया। मुख्य कलाकार ब्यास रमेश पाठक — कथा वाचन दिव्यांश पाठक — प्रभु श्रीराम संकल्प पाठक — सीता माता अमित पाठक — लक्ष्मण जी विनय पाठक — हनुमान जी प्रवीण पाठक — भरत जी अविनाश पाठक — शत्रुघ्न जी रवि प्रकाश पाठक, पवन पाठक, रवि पाठक एवं उमेश पाठक — अन्य प्रमुख भूमिकाएं कार्यक्रम में क्षेत्र के पुरुषों, माताओं-बहनों, बुजुर्गों एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के उपरांत नगरा के चर्चित महाराणा प्रताप CSC के संचालक एवं पत्रकार अमर बहादुर सिंह के नेतृत्व में सभी श्रद्धालुओं को भव्य एवं स्वादिष्ट बेसन के हल्वे का प्रसाद तथा समिति द्वारा मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय बहादुर सिंह सहित सभी पदाधिकारियों, आयोजकों एवं समस्त कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अमर बहादुर सिंह, शिक्षक एवं पत्रकार संजीव सिंह (कोदई), भूपेंद्र सिंह जजला, जीवन बीमा अभिकर्ता हीरा यादव, रितेश चौरसिया, ज्योति चौरसिया, बाबु लाल शर्मा, जयप्रकाश खरवार, सोनू सिंह, बनतु लाल श्रीवास्तव, रामस्नेही, शैलेश बहादुर सिंह एवं आकाश सिंह सहित क्षेत्रवासियों ने आयोजकों एवं कलाकारों को हार्दिक बधाई दी। लोगों का कहना था कि इस आयोजन से सनातन संस्कृति एवं रामलीला की परंपरा को नई ऊर्जा मिली। राज्याभिषेक के प्रसंग के साथ रामलीला का समापन होना और कलाकारों का सम्मान किया जाना इस प्रकार के आयोजनों की परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

संजीव सिंह कसेसर (नगरा) बलिया। कंपोजिट विद्यालय कसेसर के अत्यंत प्रिय साथी स्वर्गीय कृष्णानंद पांडे जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को स्वर्गीय के निवास पर उनकी तेरही के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगरा ब्लॉक के शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक एवं परिचारक साथियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दुःखद घड़ी में नगरा ब्लॉक के समस्त शिक्षक समाज की ओर से शोकसंतप्त परिवार को 38,650 रुपये की सहयोग राशि ससम्मान सौंपी गई। यह सहयोग शिक्षक परिवार की एकजुटता, सामूहिक संवेदना तथा स्वर्गीय साथी के प्रति अगाध सम्मान का प्रतीक रहा। कार्यक्रम में नगरा ब्लॉक के शिक्षक नेतृत्व एवं अग्रज साथियों में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप यादव, मंत्री ओमप्रकाश, रमेश सिंह, राम परीखा यादव, राकेश सिंह, चंद्रमोहन, शैलेश यादव, मोहन भारती, अखिलेश चंद, जितेंद्र कुमार भारती तथा दिनेश लाल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त ब्लॉक के अनेक शिक्षक साथियों ने भी शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधाया। उपस्थित साथियों ने स्वर्गीय कृष्णानंद पांडे जी के व्यक्तित्व, सरल स्वभाव एवं शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने कहा कि स्वर्गीय साथी की कमी कभी पूरी नहीं होगी। शिक्षक समाज ने ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकसंतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें। पूरा शिक्षक परिवार इस कठिन समय में परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
नगरा (बलिया)। पुरानी दुर्गा मंदिर परिसर में पूर्वांचल रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला में राम-भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम के वनवास से अयोध्या लौटने और भाइयों के मिलन का दृश्य देखकर मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। मंचन के दौरान प्रभु श्रीराम माता सीता, भाई लक्ष्मण और भक्त हनुमान के साथ अयोध्या नगरी पहुंचे। प्रभु को देखते ही भरत और शत्रुघ्न का हृदय भाईचारे के प्रेम से भर उठा। दोनों भाइयों ने श्रीराम को गले लगाकर उनका हृदय से स्वागत किया। चारों भाइयों के मिलन का दृश्य प्रेम, त्याग, भाईचारे और पारिवारिक मर्यादा का संदेश देता नजर आया। भाइयों के प्रेम और त्याग का यह प्रसंग देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। कई श्रद्धालु हाथ जोड़कर प्रभु का आशीर्वाद लेते रहे, जबकि कुछ लोग भावुक होकर जयकारे लगाते रहे। इस अवसर पर सभासद डॉ. संजय बहादुर सिंह और गुलाबी देवी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में पवन पाठक, रितेश चौरसिया, प्रो. समरजीत सिंह, अमित बहादुर सिंह, अमर बहादुर सिंह, बलिराम प्रजापति सहित समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
बलिया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मतदान को देखते हुए जनपद बलिया में आज, 23 अक्टूबर 2026 को, समस्त विद्यालयों में विशेष अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है।
हरसेनपुर और कोठियाचट्टी होते हुए ताड़ीबड़ा शाखा डाकघर पहुँची, जहाँ ग्रामीणों के साथ डाक चौपाल आयोजित की गई। इसके बाद रैली कसौंदर शाखा डाकघर और अंत में भीमपुरा नंबर-1 पहुँची, जहाँ भी ग्रामीणों को विभागीय सेवाओं की जानकारी दी गई। डाक चौपाल के दौरान ग्रामीणों को डाक विभाग की विभिन्न बचत योजनाओं, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा तथा अन्य वित्तीय सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया और उनकी समस्याओं व सुझावों को भी सुना गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में डाक विभाग की सेवाओं का प्रचार-प्रसार करना, वित्तीय साक्षरता बढ़ाना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम में निरीक्षक डाकघर, उत्तरी उपमंडल सतीश यादव, परिवाद निरीक्षक अनिकेत रंजन प्रजापति, उप डाकपाल नगरा मोतीलाल सहित उत्तरी उपमंडल के समस्त डाककर्मी उपस्थित रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार में योगदान के लिए ताड़ीबड़ा शाखा डाकपाल मुकेश कुमार गुप्ता, कसौंदर शाखा डाकपाल अरविंद सिंह तथा भीमपुरा नंबर-1 शाखा डाकपाल मोती चंद के कार्यों की अधीक्षक डाकघर द्वारा सराहना की गई। डाक विभाग, बलिया मंडल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से विभागीय सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के प्रयास निरंतर जारी हैं।
नगरा (बलिया)। शारदीय नवरात्र के समापन के बाद नगरा क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के बीच किया गया। विभिन्न पूजा समितियों की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाकर ढोल-नगाड़े, बैंड बाजे और जयकारों के साथ भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा।
नगरा (बलिया)। सार्वजनिक रामलीला समिति, नगरा के तत्वावधान में जनता इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित रामलीला महोत्सव का समापन भरत मिलाप एवं प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के भावपूर्ण मंचन के साथ हुआ। वृंदावन से आए कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन और राज्याभिषेक के प्रसंग को देखकर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। पूरा परिसर “जय श्रीराम” के जयकारों से गूंज उठा। रामलीला के माध्यम से प्रभु श्रीराम के आदर्श, मर्यादा, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्भय प्रकाश ने वृंदावन से आए कलाकारों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। रामलीला महोत्सव को सफल बनाने में योगदान देने वाले समिति के सदस्यों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। निर्भय प्रकाश ने कलाकारों एवं समिति सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष राजेश गुप्ता ‘दीपू’, रामायण ठाकुर, हरे राम गुप्ता, सुनील गुप्ता, केपी यादव, राजू चौहान, रितेश यादव, रिंकू गुप्ता, गुड्डू सैनी, बृजमोहन गुप्ता, गणपति मुन्ना सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। भक्तिमय वातावरण और जयकारों के बीच रामलीला महोत्सव का समापन हुआ।
संजीव सिंह बलिया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को मतदान संपन्न होगा। इस दिन मतदान में भाग लेने के लिए पात्र कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश की सुविधा दी जाएगी। बलिया जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार जनपद में आयोग से अनुमोदित मतदेय स्थलों पर 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। विधान परिषद के खंड स्नातक की पांच एवं खंड शिक्षक की छह सीटों के लिए इसी दिन प्रदेशभर में मतदान होना है। उन्होंने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की विज्ञप्ति के अनुसार ऐसे राज्य कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया गया है, जो विश्वविद्यालय से स्नातक हैं और स्नातक अथवा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से होने वाले राज्य विधान परिषद चुनावों के लिए बोनाफाइड मतदाता हैं। इस व्यवस्था का उद्देश्य पात्र कर्मचारियों को मतदान दिवस पर बिना व्यवधान अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सुविधा प्रदान करना है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागाध्यक्षों एवं कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि शासन के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पात्र कर्मचारियों को 23 अक्टूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश उपलब्ध कराएं। वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता 23 अक्टूबर को अपने संबंधित मतदेय स्थलों पर पहुंचकर अपना मतदान कर सकेंगे।
विजयादशमी के पावन अवसर पर नगरा स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में प्राचीन आदर्श रामलीला कमेटी, नगरा द्वारा आयोजित रामलीला में रावण वध का भव्य एवं सजीव मंचन किया गया। भगवान श्रीराम द्वारा रावण के वध का दृश्य देखकर मौजूद दर्शक भावविभोर हो उठे और पूरा परिसर “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा। रावण वध को असत्य, अधर्म और अहंकार पर सत्य तथा धर्म की विजय के रूप में देखा जाता है। अहंकार के पतन का प्रतीक रामलीला में भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध का जीवंत मंचन प्रस्तुत किया गया। रावण वध केवल एक व्यक्ति के अंत का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह अहंकार, अन्याय और अधर्म के पतन का संदेश भी देता है। रावण अपार ज्ञान, अद्भुत विद्वता और असीम शक्ति का स्वामी था, लेकिन उसका अहंकार ही उसके विनाश का कारण बना। विजयादशमी पर रावण वध के साथ बुराई के प्रतीकों के अंत का प्रतीकात्मक आयोजन किया जाता है, जो समाज को आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है। विजयादशमी का संदेश विजयादशमी का पर्व हमें यह संदेश देता है कि ज्ञान कितना भी महान हो, शक्ति कितनी भी अपार हो और साम्राज्य कितना भी विशाल हो, यदि व्यक्ति में अहंकार है तो उसका पतन निश्चित है। अहंकार पर विनम्रता, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय ही सच्ची विजय है। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श, मर्यादा, त्याग और सत्य के मार्ग की प्रेरणा दी जाती है। गणमान्य लोग रहे उपस्थित इस धार्मिक कार्यक्रम में अमर बहादुर सिंह (पत्रकार एवं महाराणा प्रताप CSC संचालक), संजीव सिंह (पत्रकार), प्रो. समरजीत बहादुर सिंह, शरद पाण्डेय (पांडेयपुर), योगेन्द्र पाण्डेय (ब्रह्माणपुरा), हीरा यादव (कोदई) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रामलीला के प्रमुख व्यासगण रमेश पाठक, पवन पाठक, उमेश पाठक, रवि पाठक एवं राजा पाठक हैं, जबकि कार्यक्रम के आयोजक संजय सिंह एवं रितेश चौरसिया हैं। सांस्कृतिक परंपरा का संरक्षण प्राचीन आदर्श रामलीला कमेटी, नगरा द्वारा आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ समाज को भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दे रहा है। रामलीला और रावण वध के आयोजन विजयादशमी के धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व को आगे बढ़ाते हैं।
Oct 28 2026, 15:27
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
11.2k