हनुमान जी ने जलाई सोने की लंका, नगरा का रामलीला पंडाल जयकारों से गूंजा
रामेश्वर प्रजापति नगरा (बलिया)। जनता इंटर कॉलेज के मैदान में सार्वजनिक रामलीला समिति के तत्वावधान में सोमवार की रात रामलीला के नौवें दिन बाली वध, माता सीता की खोज, अक्षय कुमार वध और लंका दहन की लीला का सजीव मंचन किया गया। हनुमान जी द्वारा सोने की लंका जलाने का दृश्य देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे और पूरा पंडाल “जय सियाराम” व “जय हनुमान” के उद्घोष से गूंज उठा। लंका दहन के प्रसंग पर दर्शकों में विशेष उत्साह देखा गया। लीला में भगवान श्रीराम द्वारा सुग्रीव को किष्किंधा का राज दिलाने हेतु बाली वध, हनुमान जी की माता सीता से भेंट, अक्षय कुमार वध तथा लंका दहन के प्रसंगों का मनोहारी अभिनय हुआ। कलाकारों की प्रस्तुति और मंच सज्जा की दर्शकों ने खूब सराहना की। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु देवी, गरीबों के मसीहा लोकप्रिय रसड़ा विधायक स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के अनुज छात्र शक्ति के निदेशक रमेश सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार सिंह, बाबा रामदल सूरजदेव ग्रुप के निदेशक डॉ. शिवेन्द्र बहादुर सिंह, प्रकाश स्वर्ण कला केंद्र के अभय प्रकाश नंदू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्भय प्रकाश, भाजपा नेता प्रो. समरजीत बहादुर सिंह, शाहबान ग्रुप के निदेशक इश्तियाक अहमद, पूर्व प्रधान योगेन्द्र यादव, भाजपा नेता राजू सोनी, सपा नेता कृष्ण मोहन यादव, आदर्श नगर पालिका रसड़ा के चेयरमैन विनय कुमार जायसवाल तथा ब्लूमिंग बर्ड्स स्कूल के प्रबंधक अभिषेक यादव सहित सभी मुख्य सेवकों ने भगवान श्रीराम और मां दुर्गा की महाआरती एवं पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सार्वजनिक रामलीला समिति की ओर से सभी मुख्य सेवकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति के राजेश गुप्ता, रामायण ठाकुर, शशि प्रकाश कुशवाहा, हरेराम गुप्ता, कृष्ण पाल यादव, रियांशु, गणपति गोड़, कमलेश सिंह, राजू चौहान, एंकर राजकुमार यादव, मनु मद्धेशिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Oct 20 2026, 15:05
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.8k