रामलीला में सीता हरण, जटायु-रावण युद्ध और श्रीराम-सुग्रीव-हनुमान मित्रता का सजीव मंचन
रामेश्वर प्रजापति नगरा (बलिया)। जनता इंटर कॉलेज प्रांगण में चल रहे सार्वजनिक रामलीला महोत्सव में सोमवार को सीता हरण, जटायु-रावण युद्ध तथा भगवान श्रीराम की सुग्रीव और हनुमान से मित्रता के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को रामायण के प्रसंगों से गहराई से जोड़ दिया। मंचन के दौरान माता सीता के हरण और उनकी रक्षा के लिए जटायु तथा रावण के बीच हुए युद्ध का प्रसंग विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद भगवान श्रीराम की सुग्रीव और हनुमान से भेंट तथा मित्रता के प्रसंगों का सजीव चित्रण किया गया। रामलीला के माध्यम से कलाकारों ने धर्म, मर्यादा, त्याग, मित्रता और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम, थानाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया, शिक्षाविद् डॉ. विद्यासागर उपाध्याय, आरएन स्कूल के प्रबंधक रामदरस यादव ‘क्रांति’, समाजसेवी मनमोहन सिंह, पूर्व प्रधान मनोज पांडेय, डॉ. डीएन प्रसाद, सपा नेता अमलेश चौहान, पूर्व प्रधान इंदु देवी, सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के डॉ. विजय रंजन तथा समाजसेवी मनीष यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भगवान श्रीराम दरबार में सेवक के रूप में आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। रामलीला समिति की ओर से उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान समिति के राजेश गुप्ता, रामायण ठाकुर, डॉ. शशि प्रकाश, उदय नारायण वर्मा, सुनील गुप्ता, मुन्ना गणपति, हरे राम गुप्ता, रिंकू गुप्ता, राजू चौहान, मनु मद्धेशिया और निर्भय प्रकाश सहित अन्य सदस्य व्यवस्था एवं सेवा कार्यों में तत्पर रहे।
![]()

संजीव सिंह नगरा बलिया, मलप हसनपुर। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर माँ दुर्गा समिति, मलप हसनपुर के तत्वावधान में सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को 101 कन्याओं का भव्य कन्या पूजन किया गया। कार्यक्रम में सभी कन्याओं को प्रसाद कराया गया तथा उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक कन्या को एक-एक कॉपी और पेन भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम सभा के गणमान्य एवं सम्मानित लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उपस्थित लोगों ने कन्या पूजन के साथ-साथ शिक्षा को बढ़ावा देने वाले इस सराहनीय प्रयास की सराहना की और कन्याओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर समाजसेवी उपाध्यक्ष, समिति के अध्यक्ष धर्मवीर गुप्ता, समाजसेवी व शिक्षक संजीव कुमार सिंह उर्फ दारा सिंह, चन्द्रपाल सिंह, समाजसेवी प्रमोद कुमार, उग्रसेन सिंह उर्फ मकू सिंह, आनन्द सिंह, लालजी मिश्रा, राजवंश कुमार, भगतू वर्मा, वीरेन्द्र गुप्ता तथा नरेन्द्र सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सहयोग दिया। सभी ने कहा कि कन्या पूजन केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण का संदेश भी है। कार्यक्रम के अंत में सभी कन्याओं को शुभकामनाएं दी गईं।
संजीव सिंह नगरा बलिया। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में शिक्षा क्षेत्र नगरा के प्राथमिक विद्यालय त्रिलोक मंदा के बच्चों द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने नवरात्रि और दशहरा की पौराणिक महिमा, बुराई पर अच्छाई की जीत तथा भारतीय संस्कृति के संदेश को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावी ढंग से चित्रित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं कुशल निर्देशन सहायक अध्यापिका उज्ज्वला सिंह , शिक्षा मित्र सरिता मौर्या द्वारा किया गया। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय के बच्चों ने भक्ति, जागरूकता और सांस्कृतिक गरिमा से भरपूर प्रस्तुति दी, जिसे देखकर उपस्थित गणमान्य लोगों ने बच्चों की भरपूर सराहना की। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नारायण पांडेय ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों में भारतीय पर्वों एवं संस्कृति के प्रति अपनत्व की भावना जगाना तथा उनके सामूहिक प्रतिभाग एवं आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने बच्चों को शुभकामनाएं एवं शाबाशी दी।
बलिया: जनपद के नगरा थाना क्षेत्र में संचालित हो रहे कथित जुए के एक बड़े अड्डे पर जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान करीब 25 लाख रुपये नकद बरामद होने की सूचना है, जिसके बाद इलाके में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
नगरा (बलिया): नगरा नगर पंचायत में शारदीय नवरात्रि की सप्तमी पर शनिवार रात दुर्गा पूजा का उत्साह देखने को मिला। पूजा-पाठ और हवन के बाद जैसे ही मां दुर्गा के पट खुले, पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर मां दुर्गा के सात रूपों में सजी युवतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
जनता इंटर कॉलेज नगरा की छात्रा सलोनी यादव ने प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गोरखपुर के जुबली इंटर कॉलेज में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों की प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल की टीम ने उपविजेता का खिताब जीता, जबकि आगरा मंडल विजेता रहा। उपविजेता आजमगढ़ मंडल को रजत पदक से सम्मानित किया गया।
रामेश्वर प्रजापति नगरा (बलिया)। सार्वजनिक रामलीला समिति, नगरा के तत्वावधान में जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित रामलीला में परशुराम-लक्ष्मण संवाद तथा भगवान श्रीराम और माता सीता सहित चारों भाइयों के विवाह का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों की सजीव प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में श्रीनाथ हॉस्पिटल, नगरा के डायरेक्टर डॉ. राकेश सिंह, समाजसेवी संतोष सिंह तथा योगेश्वर सिंह के छोटे भाई कामेश्वर सिंह अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने संयुक्त रूप से प्रभु श्रीराम की आरती उतारी और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मंचन के दौरान शिव धनुष भंग होने के बाद भगवान परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुए ओजपूर्ण संवाद ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद श्रीराम-सीता विवाह के साथ भरत-मांडवी, लक्ष्मण-उर्मिला और शत्रुघ्न-श्रुतकीर्ति के विवाह का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया गया। विवाह प्रसंग के दौरान रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर निर्भय प्रकाश, राजेश गुप्ता, रिंकू गुप्ता, केपी यादव, रामायण ठाकुर, मनु मद्धेशिया, हरेराम गुप्ता, मुन्ना गणपति और राजू चौहान सहित रामलीला समिति के सदस्य एवं अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश सरकार ने महानवमी के पावन पर्व पर 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। प्रमुख सचिव (सामान्य प्रशासन) एस.वी.एस. रंगा राव की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया है।
Oct 19 2026, 20:53
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.0k