बूढ़नपुर मेले से पहले जाम का संकट, सड़क पर अतिक्रमण और पंडाल बने मुसीबत नवमी-विजयदशमी मेले में उमड़ेगी भीड़, संकरे मार्ग पर आवागमन बाधित होने की





बूढ़नपुर (आजमगढ़)। बूढ़नपुर नगर पंचायत में नवमी और विजयदशमी के अवसर पर हर साल लगने वाले मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। लेकिन मेले से पहले ही बूढ़नपुर-दीदारगंज मार्ग पर कोयलसा के पास जाम की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सड़क पहले से ही बेहद संकरी है, ऊपर से सड़क के दोनों ओर दुकानदारों का अतिक्रमण और जगह-जगह लगाए जा रहे पंडाल व खंभे आवागमन में बाधा बन रहे हैं। ऐसे में मेले के दौरान यातायात व्यवस्था बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है। मेले से पहले ही घंटों जाम में फंस रहे लोग स्थानीय लोगों के मुताबिक, कोयलसा के पास बूढ़नपुर-दीदारगंज मार्ग पर आए दिन जाम लगता है। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण वाहनों को निकलने में काफी परेशानी होती है। वहीं, सड़क के किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए कब्जे ने समस्या को और गंभीर बना दिया है। मेले के लिए तीन दिन पहले से ही पंडाल और खंभे लगाए जा चुके हैं, लेकिन वाहनों के आवागमन पर रोक-टोक या यातायात को नियंत्रित करने की समुचित व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। नतीजतन, लोगों को घंटों जाम में फंसकर परेशान होना पड़ रहा है। चार साल पहले हटाया गया था अतिक्रमण, फिर सज गए कब्जे बताया जाता है कि करीब चार वर्ष पहले तत्कालीन एसडीएम नवीन कुमार ने सड़क किनारे से अतिक्रमण हटवाया था। हालांकि, कुछ ही समय बाद दुकानदारों ने फिर से सड़क की जमीन पर कब्जा जमा लिया। इसके बाद स्थिति दोबारा पहले जैसी हो गई। अब सवाल यह उठता है कि जब हर साल मेले में भारी भीड़ उमड़ती है और मार्ग पर जाम की समस्या बनी रहती है, तो स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं? मेले में बढ़ सकती है परेशानी, प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल नवमी और विजयदशमी के मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आम लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में संकरे मार्ग पर अतिक्रमण और पंडालों के कारण जाम की समस्या गंभीर रूप ले सकती है। यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया और वाहनों के आवागमन के लिए उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय स्तर पर प्रशासन की तैयारियों और यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। एसडीएम बोले- जल्द जारी होगा रूट डायवर्जन का निर्देश इस संबंध में एसडीएम बूढ़नपुर चंद्रप्रकाश सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। जल्द ही रूट डायवर्जन के लिए निर्देश जारी किया जाएगा। अब देखना यह है कि प्रशासन का यह आश्वासन मेले से पहले जमीन पर उतरता है या फिर हर साल की तरह इस बार भी लोग जाम के झाम में फंसकर परेशान होते रहेंगे। प्रमुख सवाल: जब मेले की तारीख पहले से निर्धारित है, तो यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई? प्रशासन की सक्रियता ही तय करेगी कि इस बार मेला श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक होगा या जाम का कारण बनेगा।
फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप, पीड़ित ने सीओ से लगाई न्याय की गुहार






बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के अहरौला थाना अंतर्गत बरतानी गांव निवासी सुनील उर्फ दुर्गा प्रसाद यादव पुत्र उदयभान यादव ने क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने एक महिला पर दुष्कर्म के आरोप में फंसाने और धन वसूलने की नीयत से फर्जी मुकदमे में नाम शामिल कराने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में सुनील यादव ने बताया कि महिला की ओर से उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया जा रहा है, जिसे उन्होंने निराधार बताया है। उनका दावा है कि महिला ने पहले किसी अन्य व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में उनका नाम मामले में शामिल कर उन्हें फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी स्तर से मामले की जांच की गई थी। उन्होंने दावा किया कि जांच में उन्हें निर्दोष पाया गया, इसके बावजूद अहरौला थाने की पुलिस उन्हें बार-बार परेशान कर रही है। उन्होंने पुलिस पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है। सुनील यादव ने उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और कथित उत्पीड़न से राहत दिलाने की मांग की है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी विजय कुमार सिंह गौर ने बताया की शिकायती पत्र मिल चुका है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आयेंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
18 साल से बदहाल है आजमगढ़ के जयरामपुर का मुख्य मार्ग: सड़क न बनने से आक्रोशित ग्रामीणों ने आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान के बहिष्कार का किया ऐल







आजमगढ़जिले के बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत कोयलसा विकास खंड के जयरामपुर गांव का मुख्य संपर्क मार्ग पिछले 18 वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा यह पिच रोड आज पूरी तरह उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो चुका है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सड़क की इस दयनीय स्थिति से आजिज आकर अब ग्रामीणों ने आगामी विधानसभा चुनाव में चुनाव बहिष्कार का कड़ा निर्णय लिया है। 2008 के बाद से उपेक्षित है यह मार्ग ग्रामीणों के अनुसार, इस सड़क का निर्माण अंतिम बार वर्ष 2008 में बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) की सरकार के दौरान तत्कालीन विधायक सुरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कराया गया था। लेकिन विडंबना यह है कि उसके बाद से लेकर आज तक इस सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं है। कई सरकारें आईं और गईं, जनप्रतिनिधि बदले, लेकिन जयरामपुर गांव की किस्मत नहीं बदली। मरीजों की जान पर बनी आफत, आवागमन पूरी तरह ठप सड़क के पूरी तरह टूट जाने के कारण ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थिति यह है कि यदि गांव में कोई व्यक्ति अचानक बीमार पड़ जाए, तो अस्पताल तक समय पर पहुंचने में ही उसकी जान पर बन आती है। ऑटो और ठेला चालकों ने बनाई दूरी: ग्रामीणों ने दर्द बयां करते हुए बताया कि यदि किसी ऑटो या ठेला चालक से जयरामपुर चलने के लिए कहा जाता है, तो वे खराब रास्ते के डर से साफ कतरा जाते हैं और आने से मना कर देते हैं। जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार बेअसर गांव के लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों के दरवाजे खटखटाए गए, लिखित व मौखिक शिकायतें दी गईं, लेकिन हर बार सिर्फ कोरे आश्वासन ही मिले। ज़मीनी स्तर पर आज तक सड़क निर्माण का एक भी ईंट नहीं रखी गई। अधिकारियों का पक्ष इस पूरे मामले पर जब खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कोयलसा, सागर सिंह से बातचीत की गई, तो उनका कहना था कि "यह मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं है। मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी और विभागीय अधिकारी को निर्देशित कर उचित कार्रवाई की जाएगी।" अब देखना यह है कि प्रशासन की नींद कब टूटती है और चुनाव बहिष्कार के इस कड़े निर्णय से पहले ग्रामीणों को इस नरकीय जीवन से मुक्ति मिल पाती है या नहीं।
दुर्गा प्रतिमा ले जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फर्जी मुकदमे का आरोप; पीड़ितों ने लगाई न्याय की गुहार







आजमगढ़। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा ले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मारपीट कर घायल करने तथा पुलिस को गुमराह कर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है। पीड़ित पक्ष की महिलाओं के अनुसार, शनिवार शाम करीब सात बजे भरौली और रतनावे गांव की दुर्गा प्रतिमा ले जाई जा रही थी। इसी दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि संदीप गौड़, प्रदीप गौड़, शुभम विश्वकर्मा, राहुल किशन, सूरज, सुनील, सुशील समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर कुछ लोगों को घायल कर दिया।कप्तानगंज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर जल्द ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी
जमीन पर लोन के लिए भटक रहा किसान, बैंककर्मियों पर पैसे खर्च कराने और अभद्र व्यवहार का आरोप






बूढनपुर (आजमगढ़)। सरकार जहां लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है, वहीं महराजगंज थाना क्षेत्र के सुरजीपुर गांव निवासी तोता सोनकर ने भारतीय स्टेट बैंक की महराजगंज शाखा के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि जमीन पर लोन लेने के लिए फाइल तैयार कराने में उसके लाखों रुपये खर्च हो गए, लेकिन अब तक ऋण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। तोता सोनकर के अनुसार, उन्होंने अपनी जमीन पर ऋण लेने के लिए भारतीय स्टेट बैंक, महराजगंज में आवेदन किया था। इसके लिए बैंक में लोन की फाइल भी तैयार कराई गई। पीड़ित का आरोप है कि कागजी कार्रवाई के नाम पर उनसे लाखों रुपये खर्च कराए गए। उन्हें बताया गया था कि उनकी फाइल 15 सितंबर को मुख्यालय भेज दी गई है, लेकिन जब उन्होंने इसकी जानकारी करने का प्रयास किया तो पता चला कि फाइल अभी तक मुख्यालय नहीं पहुंची है।जब बैंक जाते है तो फील्ड अफसर राकेश यादव, व शाखा प्रबंधक कौशल तिवारी द्वारा भगा दिया जाता दुर्व्यवहार किया जाता है डाट कर भगा दिया जाता है सरकार का नाम खराब किया जा रहा है पीड़ित ने अविलम्ब कार्यवाही की मांग की है
रामलीला मैदान का ग्राम प्रधान ने हटवाया कचड़ा






आज नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को बाजार अंतर्गत रामलीला मैदान के बगल में स्थित हो घड़ी में पूरे बाजार का कचरा इकट्ठा होता है प्रधान आनंद यादव द्वारा ट्रैक्टर जेसीबी के बाद घर से 75 ट्राली उठवा कर दिखाया गया है जिससे रामलीला मैदान की अगल-बगल गंदगी न रहे रामलीला मैदान प्रांगण को विकासखंड के सफाई कर्मियों द्वारा साफ कराया गया है, तथा जहां राम जानकी का रथ खड़ा होता है वहां की भी सफाई प्रधान आनंद यादव द्वारा कराई गई देवगांव में राजपुर रोड पर पी डब्ल्यू डी द्वारा बनाई गई नाली कचरा से फट गई थी उसको अपने खर्च द्वारा नाली साफ कराई गई। नाली पटने से चार चक्का बाइक द्वारा पैदल जाना दूभर हो गया था पानी लगा था दुर्घटना को दावत दे रहे हैं, बाइक के वाले फिसलकर गधों में गिर जा रहे हैं। जबकि प्रधान द्वारा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को संबोधित प्रार्थना पत्र तहसील दिवस में दिया जा चुका है परंतु अब तक पीडब्ल्यूडी अधिकारियों द्वारा उपरोक्त मेहनाजपुर रोड पर किसी समस्या का निधन नहीं किया गया आप जंतु आने-जाने में बहुत परेशानी हो रही है।
नगवा में सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद दुबे का हुआ भव्य स्वागत लालमणि पांडेय ग्राम पंचायत अध्यक्ष और राम नवल पांडेय सचिव मनोनीत
बूढ़नपुर (आजमगढ़)। तहसील क्षेत्र के नगवा गांव में सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद दुबे का कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान संगठन के विस्तार और सवर्ण समाज के हितों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में लालमणि पांडेय को ग्राम पंचायत अध्यक्ष, राम नवल पांडेय को सचिव और आत्मा पांडेय को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई गई।सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद दुबे ने कहा कि नगवा गांव के लोगों से उनका पुराना नाता है। जिलाध्यक्ष बनने के बाद गांव के लोगों ने उनके स्वागत का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों और जिम्मेदार नागरिकों को आश्वस्त करता हूं कि जहां भी उनकी जरूरत पड़ेगी, वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ सवर्ण समाज के हितों की लड़ाई लड़ेंगे। आज सभी लोगों को संगठित होने के साथ ही संगठन का विस्तार करने की जरूरत है। एकजुट होकर ही समाज के हितों की रक्षा की जा सकती है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राम नवल पांडेय ने कहा कि सवर्ण आर्मी का गठन सवर्ण समाज के हितों की रक्षा के लिए किया गया है। संगठन को आगे बढ़ाने में सभी लोग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।नवनियुक्त ग्राम पंचायत अध्यक्ष लालमणि पांडेय ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक त्रिभुवन नाथ पांडेय ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर शैलेंद्र चौबे उर्फ डब्ल्यू, रविकांत तिवारी, बृजेश मिश्रा, बृजमोहन पांडेय, कृष्णानंद पांडेय, उमानाथ पांडेय, राजीव पांडेय, आजाद उर्फ गोलू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
20 साल से जर्जर खड़ंजे पर चलने को मजबूर ग्रामीण, प्रदर्शन कर जताया विरोध *विधानसभा और पंचायत चुनाव के बहिष्कार की दी चेतावनी, बीमारों को चारपाई
बूढ़नपुर (आजमगढ़)। विकासखंड कोयलसा के नगवा गांव में खड़ंजे और जर्जर सड़क का निर्माण न होने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क का निर्माण कराने की मांग की। उनका आरोप है कि पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से खड़ंजे की मरम्मत नहीं कराई गई है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, खड़ंजे की ईंटें उखड़ चुकी हैं और दोनों तरफ गड्ढे बन गए हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। गांव में चार पहिया वाहन तक नहीं पहुंच पाते हैं। इससे स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है। वहीं, किसी महिला या पुरुष के बीमार होने पर उसे चारपाई के सहारे गांव के बाहर तक ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी से लेकर खंड विकास अधिकारी तक शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि खंड विकास अधिकारी की ओर से मौके पर जांच-पड़ताल भी की गई, इसके बावजूद सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगामी विधानसभा और पंचायत चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सागर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। जल्द ही समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में रामनव पांडेय, लालमन पांडेय, त्रिभुवन नाथ पांडेय, उमानाथ पांडेय, आजाद उर्फ गोलू, आत्मा पांडेय, राजू, जोगिंदर पांडेय, रामकृष्ण पांडेय सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।
कप्तानगंज व अतरौलिया थाना क्षेत्र के गांव में अज्ञात चोरों ने 10 लख रुपए से ऊपर का कहना हुआ नगदी किया पार






आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के किरतू पुर गांव में बसंत मोदनवाल पुत्र रामजीत मोदनवाल के घर बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दो सीकड़ सोने की अंगूठी चार सोने की मांग टीका एक सोने का मंगलसूत्र सहित अन्य कीमती गहने व 73000 नगदी की चोरी कर ली हालांकि गहनो की कीमत 10 लाख रुपए की कीमत बताई जा रही है बताते चले कि बसंत मोदनवाल की पत्नी की मृत्यु आज के 13 दिन पूर्व हो गई थी आज तेरहवी है चोरों ने मौका पाकर घर को खंगाल लिया वहीं बगल में श्री प्रकाश राय पुत्र कैलाश राय के मकान में ताला बंद था जिनका तोड़ने की कोशिश की ईश्वरपुर पवनी गांव में जसराज प्रजापति पुत्र दुब्बर प्रजापति के घर भी अज्ञात चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी कर ली हालांकि सूचना मिलते ही कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही बूढनपुर चेयरमैन गुडलक सिंह व बूढनपुर चौकी की पुलिस पहुंची दोनों पुलिस सीमा विवाद में कुछ देर तक उलझी रही लेकिन बाद में कप्तानगंज थाने पर पीड़ित ने तहरीर दी इस चोरी को लेकर क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है लोगों ने अभिलंब चोरों को पकड़ने की मांग की है इस संबंध में कप्तानगंज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया की तहरीर प्राप्त हो चुकी है मामले की जांच के बाद जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी
भैरव बाबा धाम पर श्री शिवलिंगम रुद्र महायज्ञ की संकल्प एवं कर्तव्य बैठक आयोजित हिंदू समाज के आचरण और धर्म के प्रति जागरूकता पर हुई चर्चा, लोगों







महाराजगंज, आजमगढ़। महाराजगंज स्थित भैरव बाबा धाम पर श्री शिवलिंगम रुद्र महायज्ञ के तहत संकल्प एवं कर्तव्य बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हिंदू समाज के गिरते हुए आचरण, सामाजिक जिम्मेदारियों और धर्म के प्रति जागरूकता जैसे विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने समाज में धार्मिक चेतना बढ़ाने और लोगों को अपने धर्म एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। बैठक में प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, अनुराग सिंह युवा समाज तथा पंडित ओम मिश्रा का मार्गदर्शन रहा। वक्ताओं ने कहा कि समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और धार्मिक चेतना को मजबूत करने की आवश्यकता है। इसके लिए लोगों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए तथा आने वाली पीढ़ियों को भी संस्कारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना चाहिए। बैठक में हिंदू समाज को संगठित करने, धार्मिक परंपराओं के प्रति सम्मान बढ़ाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने धर्म, संस्कार और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर सनातन जागरूकता अभियान के सेवा संयोजक निर्भय सिंह, दिनेश कुमार, अंगद दूबे, रिलायंस कंपनी से जुड़े इंजीनियर अशोक कुमार, बबलू राजभर, रामहित यादव, योगेंद्र मौर्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।