देवघर के दीनबंधु उच्च विद्यालय में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई।
देवघर: दीनबंधु उच्च विद्यालय के भवानी शंकर बागची सभागार में 15 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे देश के महान वैज्ञानिक, शिक्षक एवं भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती सादगीपूर्ण समारोह में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आर. मित्रा प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिमलेश कुमार पंकज तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उसी विद्यालय के शिक्षक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अरविंदराज रजवाड़े उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता दीनबंधु उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक काजल कांति सिकदार ने की। विद्यालय प्रबंधन समिति के माननीय सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव भी इस अवसर पर उपस्थित थे। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सुनील कुमार सूर, मुनेश्वर प्रसाद यादव, जितेंद्र कुमार चंद्र, उदय कुमार मंडल, मनीषा घोष, भारती कुमारी, सुदीप्ता चक्रवर्ती, विकास कुमार दास एवं राजू कुमार सहित छात्र-छात्राओं ने बारी-बारी से डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक काजल कांति सिकदार ने डॉ. कलाम के प्रेरणादायी जीवन एवं व्यक्तित्व पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि बिमलेश कुमार पंकज ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था। वे बचपन से ही मेहनती, अनुशासित और जिज्ञासु थे। अपनी लगन, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने देश के महान वैज्ञानिक, शिक्षक और 11वें राष्ट्रपति के रूप में विशिष्ट पहचान बनाई। उन्हें ‘मिसाइल मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) तथा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में कार्य करते हुए भारत के वैज्ञानिक एवं रक्षा क्षेत्र के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। विशिष्ट अतिथि अरविंदराज रजवाड़े ने भी डॉ. कलाम के जीवन-मूल्यों, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सादगी और विद्यार्थियों के प्रति उनके विशेष स्नेह का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव ने अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से डॉ. कलाम के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी कविता ने उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के संगीत शिक्षक आदित्य चटर्जी ने हारमोनियम की मधुर धुन पर माँ सरस्वती की वंदना तथा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। उनके सुमधुर गायन ने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तबले पर मैनाक दास ने संगत की। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. कलाम के आदर्शों पर चलने, शिक्षा एवं विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
देवघर-कल्याणी दुर्गा पूजा समिति के भव्य पंडाल में डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन, मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन।
देवघर: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार की शाम 7:30 बजे से बरनवाल सेवा सदन, देवघर स्थित कल्याणी दुर्गा पूजा समिति के भव्य पूजा पंडाल में आकर्षक डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरिता बरनवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में दिव्या बरनवाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश बरनवाल ने की। इस अवसर पर समिति के सचिव सुधांशु शेखर बरनवाल ने कहा कि डांडिया महोत्सव के माध्यम से महिलाओं की सांस्कृतिक भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाता है और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। डांडिया संयोजक आशीष कुमार ने कार्यक्रम का शानदार संचालन किया, जिसमें श्रुति कुमारी ने भी उनका बखूबी साथ दिया। महोत्सव में कुल नौ ग्रुपों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की स्तुति पर आधारित नृत्य प्रस्तुति से हुई। इसके बाद सभी ग्रुपों ने एक से बढ़कर एक शानदार डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर पूरे माहौल को भक्तिमय एवं उत्सवमय बना दिया। डांडिया महोत्सव में शामिल ग्रुप एवं उनकी लीडर 1. पंखिड़ा ग्रुप — प्रियंका एवं सोनी 2. धमाल डांडिया ग्रुप — पूजा एवं रितु 3. एक शाम नारी शक्ति के नाम — नीतू एवं संगीता 4. रंगीला ग्रुप — सरिता एवं गायत्री 5. नवरात्र नवेली ग्रुप — निशा 6. रास रंगीला ग्रुप — शिवांशी एवं आरुषि 7. डांडिया स्टार्स ग्रुप — चांदनी एवं प्रीति 8. एंजिल्स ग्रुप — श्वेता एवं प्राची 9. डायमंड गर्ल्स ग्रुप — अनीका एवं अन्या सभी ग्रुपों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। विशेष रूप से एक ग्रुप ने भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति को दर्शाते हुए बेहद आकर्षक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस भव्य आयोजन में उपस्थित लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। डांडिया की धुन पर थिरकते प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष राजेश प्रसाद बरनवाल, कोषाध्यक्ष संदीप बरनवाल, उपाध्यक्ष राजेश बरनवाल एवं उपेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी सर्वोत्तम बरनवाल, संजीत बरनवाल, कृष्ण कुमार लल्लू, पंकज कुमार,पिंकू बरनवाल, अजय मोदी, नीरज कुमार, प्रलाद बरनवाल, सुनील बरनवाल, विनय बरनवाल, कमल बरनवाल,गोपाल बरनवाल सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक कृष्ण कुमार लल्लू एवं बिट्टू कुमार रहे। उनके सहयोग से कार्यक्रम को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया। अंत में डांडिया महोत्सव ने मां दुर्गा की आराधना एवं भक्ति के साथ भारतीय संस्कृति, परंपरा, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया। इस आयोजन ने कल्याणी दुर्गा पूजा समिति के सांस्कृतिक प्रयासों को एक नई पहचान प्रदान की। सर्वोत्तम बरनवाल मीडिया प्रभारी कल्याणी दुर्गा पूजा समिति बरनवाल सेवा सदन, देवघर
देवघर-रौनियार वैश्य महिला समाज का डांडिया उत्सव धूमधाम से संपन्न मां दुर्गा की आराधना, गरबा-डांडिया और सामाजिक समरसता के रंग में रंगा आयोजन।
देवघर: कास्टर टाउन स्थित रौनियार वैश्य आश्रम में रौनियार वैश्य महिला समाज द्वारा डांडिया उत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। नवरात्रि के पावन अवसर पर अध्यक्ष लाजवंती गुप्ता एवं सचिव कंचन मूर्ति साह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति, संस्कृति, नृत्य और सामाजिक समरसता का सुंदर संगम देखने को मिला। आश्रम के प्रांगण को डांडिया थीम पर रंग-बिरंगी सजावटी लड़ियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बीच में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां अंबे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं मां को भोग अर्पित करने के पश्चात आरती से किया गया। इस अवसर पर पुरुष समाज के अध्यक्ष श्री शशिकांत गुप्ता एवं -सचिव रामसेवक शाह उपस्थित रहे। इसके पश्चात महिलाओं ने मां अंबे के भजनों पर भक्तिभाव से नृत्य करते हुए मां दुर्गा की आराधना की। बांग्ला गीतों पर मां दुर्गा की स्तुति एवं नृत्य ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। वहीं, पारंपरिक गुजराती गरबा और प्रचलित डांडिया गीतों पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम को और अधिक रोचक बनाने में कोरियोग्राफर आर्यन चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को डांडिया के विभिन्न स्टेप्स सिखाए और नृत्य की बारीकियों से परिचित कराया। उनके मार्गदर्शन से महिलाओं का उत्साह दोगुना हो गया और सभी ने पूरे उमंग एवं उल्लास के साथ डांडिया नृत्य में भाग लिया। इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उत्सव ने समाज की महिलाओं को एक मंच पर एकत्रित होकर आपसी संबंधों को और सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर महिला समाज की उपाध्यक्ष डॉक्टर के पल्लवी एव इंदु गुप्ता, कोषाध्यक्ष जूली गुप्ता, संगठन मंत्री निशा गुप्ता , कार्यकारिणी सदस्य उषा गुप्ता, निक्की गुप्ता, बबीता गुप्ता, सविता साह,ममता शाह, रूपा गुप्ता, पूनम साह, अनीता भगत, खुशबू गुप्ता सहित समाज की अनेको महिला सदस्य उपस्थित रहीं। पुरुष कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने भी आयोजन में सहभागिता निभाई तथा भंडारे एवं सजावट की व्यवस्था को संतोष गुप्ता ने पूरी तरह से संभाला। कार्यक्रम के अंतर्गत भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। मां दुर्गा के जयकारों, भक्तिमय संगीत और उत्साहपूर्ण नृत्य के बीच संपन्न हुआ यह आयोजन सभी के लिए आनंद, भक्ति और एकजुटता की अविस्मरणीय अनुभूति बन गया।
देवघर-भारत विकास परिषद, देवघर शाखा द्वारा शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन।
देवघर: 10 अक्टूबर 2026। भारत विकास परिषद, देवघर शाखा के तत्वावधान में शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को सन्दीपनी पब्लिक स्कूल, दुखी शाह रोड, झौंसागढ़ी, देवघर में शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, देशभक्ति, भारतीय संस्कृति एवं सामूहिकता की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं तिलक-पुष्प से अभिनंदन के साथ हुआ। अतिथियों का अभिनंदन भारत विकास परिषद के डॉक्टर सुनील कुमार, इंजीनियर संतोष सिंह एवं रंजीत बरनवाल ने किया । इसके पश्चात दीप प्रज्वलन, गणेश वंदना तथा अतिथियों, शिक्षकगणों एवं निर्णायकों के परिचय एवं सम्मान का क्रम संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत समूह गान प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं संगीत कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में उपस्थित देवघर शहर के जाने-माने कलाविद  मार्कंडेय जजवारे , संगीतज्ञ विनय झा एवं अर्पणा सिंहा थी। अतिथियों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। तीनों निर्णायकों के अंक जोड़कर प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान की घोषणा पूर्व प्रांतीय पदाधिकारी इंजीनियर प्रकाश चंद्र सिंह ने किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगो में राष्ट्रप्रेम एवं भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव की भावना को और सुदृढ़ किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे— प्रथम स्थान: __ ऊमा नलिनी ब्रह्मा सरस्वती विद्या मंदिर द्वितीय स्थान:-- रेड रोज स्कूल तृतीय स्थान:-- संदीपनी पब्लिक स्कूल सांत्वना पुरस्कार सुपर्व स्कॉलर स्कूल शाखा अध्यक्ष कंचन मूर्ति साह ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में देशभक्ति, सांस्कृतिक चेतना, आत्मविश्वास एवं सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। परिषद का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कारों एवं राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़कर एक स्वस्थ, समर्थ और संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देना है। कार्यक्रम का मंच संचालन परिषद के संस्कार प्रभारी राम सेवक सिंह गुंजन एवं निवर्तमान अध्यक्ष आलोक मल्लिक ने किया कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। धन्यवाद कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ हुआ। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं गौरव का अनुभव करने का अवसर प्रदान किया। भारत विकास परिषद, देवघर शाखा
देवघर-गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला ,देवघर में ऐतिहासिक रक्तदान शिविर:100 यूनिट रक्त संग्रहित।
देवघर: आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी के मार्ग निर्देशन में एवं प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद के कुशल नेतृत्व में मानवता की सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और परोपकार की भावना को साकार करते हुए गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला, देवघर ने इतिहास रच दिया। शिविर में कुल 100 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक है। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का महादान है। इस आयोजन को सामाजिक एवं वैदिक मूल्यों से प्रेरित सेवा-भाव के संदर्भ में विशेष महत्त्व प्राप्त हुआ। ज्ञात हो कि श्री योगी सूरी जी आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में युवाओं में चरित्र निर्माण, राष्ट्रभक्ति, अनुशासन तथा वैदिक संस्कारों के प्रसार के लिए कार्य करते रहे हैं तथा डीएवी और आर्य युवा समाज के साथ नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत “नो नशा नेशन ” की मुहिम भी चला रहे हैं । उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए विद्यालय परिसर में आयोजित इस विशाल रक्तदान शिविर ने यह प्रमाणित किया कि एक शिक्षण संस्थान का दायित्व केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होता, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील और उत्तरदायी नागरिकों के निर्माण तक विस्तृत होता है। 100 यूनिट रक्त का संग्रह इस बात का प्रतीक है कि जब उद्देश्य पवित्र हो और प्रयास सामूहिक हो, तो समाजहित में बड़ी उपलब्धियाँ हासिल की जा सकती है।ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना की भावना को सुदृढ़ करते हैं।विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता ने इस आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। 100 यूनिट रक्त संग्रह की यह उपलब्धि विद्यालय के इतिहास में एक गौरवपूर्ण अध्याय के रूप में याद रखी जाएगी। रक्त दान शिविर में सदर अस्पताल के डॉ विधु विभोर, नर्सिंग स्टाफ पुनीत,दिनेश,आकांक्षा और पूर्णिमा ने सावधानी पूर्वक रक्त संचय में योगदान दिया। विद्यालय की ओर से राजेश कुमार पाठक,एस एन झा,संदीप शांडिल्य,नीलम चौधरी, सन्निवा पातांडी ,नितेश कुमार, अभिषेक सूर्य,विजेंद्र रंजन,मुकेश कुमार झा,रोहित आनंद, विनीत कुमार राय,आशुतोष मिश्रा, आदित्य मिश्रा, अमृता लक्ष्मी, रश्मि भारद्वाज ,उर्वशी वत्स के अलावा अन्य शिक्षक - शिक्षिका , ऑफिस सुपरिंटेंडेंट निरंजन कुमार सिन्हा और शिक्षकेत्तर कर्मचारी ने आयोजन को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई। उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर-इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर ने बालिकाओं को कराया आर्मी कैंप का शैक्षणिक भ्रमण।
देवघर: बालिकाओं में देशप्रेम, आत्मविश्वास एवं भारतीय सेना के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर, डिस्ट्रिक्ट 325 द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। क्लब की ओर से हिंदुजा हॉस्पिटल, दरमारा में आयोजित आर्मी कैंप में बालिकाओं को शैक्षणिक एवं प्रेरणादायक भ्रमण करवाया गया।इस भ्रमण के दौरान बालिकाओं को भारतीय सेना द्वारा प्रदर्शित विभिन्न प्रकार के हथियारों एवं सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी देखने का अवसर मिला। उन्होंने सेना के साहस, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना को करीब से समझा। यह अनुभव बालिकाओं के लिए ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ प्रेरणादायक भी रहा।क्लब का मानना है कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन बालिकाओं में नई चीजें सीखने की जिज्ञासा बढ़ाते हैं तथा उन्हें देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझने की प्रेरणा देते हैं।इस शैक्षणिक भ्रमण में क्लब की सेक्रेटरी अरपना सिन्हा, ISO अर्चना सिन्हा, ट्रेजरर चंद्र प्रभा, एडिटर सुषमा रानी, निशा जायसवाल, करुणा, सरिता रानी, सावित्री गुप्ता एवं निशा गुप्ता की सहभागिता एवं सहयोग सराहनीय रहा। क्लब की ओर से कहा गया कि बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना भी आवश्यक है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य की दिशा तय कर सकें। क्लब निरंतर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता, सकारात्मक सोच और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। “हमारा प्रयास है कि हमारी बेटियाँ केवल सपने न देखें, बल्कि उन सपनों को साकार करने का साहस भी जुटाएँ और देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।”
देवघर-सैन्य संपर्क मेला में सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने सपरिवार रक्तदान कर पेश की प्रेरणादायी मिसाल,महाशिविर में संग्रहित हुआ 29 यूनिट रक्त।
देवघर: 9अक्टूबर 2026:सच्चा नेतृत्व केवल बातों में नहीं, बल्कि प्रत्यक्ष कर्म और सेवा के धरातल पर दिखाई देता है। इसका एक अत्यंत प्रेरणादायी और अनुकरणीय उदाहरण आज देखने को मिला, जब सैन्य संपर्क मेला – भारतीय सेना आपके द्वार' के तहत बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट, पीडी हिंदुजा अस्पताल परिसर, दर्दमारा में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सैन्य संपर्क मेला और सेना का शौर्य प्रदर्शन इस आयोजन का मुख्य आकर्षण 'सैन्य संपर्क मेला' रहा, जहाँ भारतीय सेना द्वारा हथियारों, सैन्य उपकरणों और रक्षा क्षमताओं की भव्य प्रदर्शनी लगाई गई। सेना के अदम्य साहस, शौर्य और तकनीकी शक्ति की इस झलक को देखने के लिए युवाओं, पूर्व सैनिकों और आम नागरिकों का हुजूम उमड़ पड़ा। वीर जवानों के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के इसी ओजस्वी माहौल के बीच रक्तदान महाशिविर का सफल संचालन हुआ। सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने सपरिवार किया रक्तदान इस महाशिविर में सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने सबसे आगे रहकर नेतृत्व की वास्तविक परिभाषा प्रस्तुत की। सांसद महोदय ने अपनी धर्मपत्नी अनुकांत दुबे और अपने सुपुत्र महिकांत दुबे के साथ स्वयं आगे आकर रक्तदान किया। किसी जननेता के पूरे परिवार को एक साथ, एक ही मंच पर दूसरों का जीवन बचाने के लिए आगे आते देखना नागरिक कर्तव्य, समर्पण और समाज सेवा का एक अभूतपूर्व मानक स्थापित करता है। 29 यूनिट रक्त का सफल संग्रह भारतीय सेना, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर और एम्स देवघर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में कुल 29 यूनिट रक्त सफलतापूर्वक संग्रहित किया गया। शिविर के सभी सम्मानित रक्तदाता: डॉ. निशिकांत दुबे, अनामिका गौतम (अनुकांत दुबे), महिकांत दुबे, पीयूष जायसवाल, मन्नू पंडित, सुशील कुमार गुप्ता, आशीष कुमार, अजय राज जायसवाल, एलेक्स वी.ए., रविंदर, रोहित कुमार यादव, मो. नियामुल, शिखा कटियार, सियाराम कुमार, आलोक जायसवाल, राजमन यादव, अभय सिंह, विपुल सिंह, श्यामसुंदर सुथार, निखिल कुमार, मनोज कुमार, प्रफुल्ल कुमार दास, संध्या, निधि राज, राजीव रंजन दुबे, सुनील कुमार, मुकेश कुमार पाठक, साहिल कुमार, बाबूलाल राव। सांसद डॉ. निशिकांत दुबे का यह कदम स्पष्ट संदेश देता है कि जब नेतृत्व स्वयं उदाहरण बनकर खड़ा होता है, तो पूरा समाज स्वतः प्रेरित होता है। सीमा पर मुस्तैद वीर जवानों के सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण को समर्पित यह रक्तदान 'स्वस्थ समाज, सशक्त राष्ट्र' की भावना को चरितार्थ करता है। डॉ. निशिकांत दुबे सांसद, गोड्डा लोकसभा क्षेत्र रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा और ईश्वरीय आराधना है। हमारा एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद परिवार के चिराग को बुझने से बचा सकता है और किसी को नया जीवन दे सकता है। जितेश राजपाल चेयरमैन, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हमेशा से पीड़ित मानवता की सेवा और जीवन रक्षा के लिए समर्पित रही है। रक्तदान महादान है, क्योंकि विज्ञान ने कितनी भी प्रगति कर ली हो, लेकिन रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं बनाया जा सकता—यह केवल एक इंसान ही दूसरे इंसान को दे सकता है। पीयूष जायसवाल वाइस चेयरमैन, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं और जीवन रक्षा से बड़ा कोई पुण्य नहीं। अक्सर लोग रक्तदान को लेकर संकोच करते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान न केवल किसी की जान बचाता है, बल्कि स्वयं रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी होता है। आज के इस शिविर की सफलता हमारे रक्तदाताओं के निस्वार्थ जज्बे का परिणाम है। समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवाओं ने आगे आकर जो संवेदनशीलता दिखाई है, उसने हमारा हौसला और बढ़ाया है। मैं सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं, डॉक्टरों की टीम और आयोजन को सफल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद करता हूँ। आइए, हम सब मिलकर यह प्रण लें कि देवघर में रक्त की कमी से किसी शिविर के सफल संचालन और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी (देवघर) के सचिव डॉ. निरंजन सिंह, संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष, एसपीसीसीआई, आलोक मल्लिक, पूर्व चेयरमैन, आईआरसीएस देवघर, अरुण गुटगुटिया, रेड क्रॉस कार्यकारिणी सदस्य विजय प्रताप सनातन, संजय मिश्रा, सुरेशानंद झा, ममता किरण, अर्चना भगत एवं आजीवन सदस्य ज्योति कुमारी, डॉ. संजय भगत विशेष रूप से उपस्थित रहे। आज के इस शिविर की सफलता हमारे रक्तदाताओं के निस्वार्थ जज्बे का परिणाम है। समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवाओं ने आगे आकर जो संवेदनशीलता दिखाई है, उसने हमारा हौसला और बढ़ाया है। मैं सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं, डॉक्टरों की टीम और आयोजन को सफल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद करता हूँ। आइए, हम सब मिलकर यह प्रण लें कि देवघर में रक्त की कमी से किसी की सांसें नहीं थमने देंगे।"
देवघर-के डीएवी पब्लिक स्कूल, भण्डारकोला के नन्हे-मुन्नों ने किया गौशाला का भ्रमण: सीखा गोसेवा और संस्कार का महत्व।
देवघर: के गीतादेवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला के एलकेजी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों ने आज गौशाला का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, गोसेवा, जीवों के प्रति प्रेम तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान बच्चों ने गायों को नजदीक से देखा और उनके पालन-पोषण, खान-पान तथा देखभाल के विषय में जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों ने बच्चों को गायों के महत्व, पशुओं के प्रति दया और करुणा की भावना तथा जीव-जंतुओं की सेवा करने की प्रेरणा दी। सभी बच्चों, प्राचार्य और शिक्षकों ने अपने हाथों से गायों को खाना खिलाया। विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने इस प्रकार की गतिविधियों को बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि प्रारंभिक अवस्था में बच्चों को भारतीय संस्कृति, सेवा, करुणा और प्रकृति के प्रति सम्मान जैसे मूल्यों से परिचित कराना आवश्यक है।विद्यालय का मानना है कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन के अनुभवों से भी जोड़ना आवश्यक है। इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों के निर्माण और सामाजिक चेतना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर प्रांतीय गौशाला के उपाध्यक्ष ताराचंद जैन ने विद्यार्थियों के इस भ्रमण की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से ही गोसेवा, जीवों के प्रति करुणा और भारतीय संस्कृति के संस्कारों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। गौशाला का भ्रमण बच्चों को इन मूल्यों को समझने का अवसर प्रदान करता है। इस वर्ष हमारी गौशाला अपने 125वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। इस ऐतिहासिक अवसर पर आगामी 17 से 19 नवंबर तक मेले का आयोजन किया जाएगा। मैं डीएवी परिवार से आग्रह करता हूँ कि इस मेले को भव्य, सुंदर और यादगार बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। बच्चों की सहभागिता से इस आयोजन की शोभा और बढ़ेगी तथा नई पीढ़ी को हमारी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर प्रांतीय गौशाला के उपाध्यक्ष ताराचंद जैन, उपाध्यक्ष रमेश मुंद्रा, यूनिट टू प्रभारी बहादुर कोठारी, उपाध्यक्ष विनोद सुल्तानिया, बजरंग बथवाल ,हरीश तोलासरिया , राजेश जैन सीमा, शालू ,पूजा मुंद्रा, और मनीष सुल्तानिया विशेष रूप से मौजूद थे और विद्यालय की ओर से संगीता बनर्जी, निधि, संगीता कुमारी, नेहा कुमारी, सुषमा शर्मा, प्रिया कुमारी केसरी, प्रियंका कुमारी, अंजनी कुमारी, विजेता मिश्रा, श्वेता कुमारी मिश्रा, रुमाना इकबाल, नारायनी पांडे, निलिमा भारती मौजूद थे। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर-दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर इनर व्हील क्लब देवघर ने वृद्धाश्रम एवं दिव्यांग बच्चों के बीच बांटे वस्त्र व खेल-सामग्री।
देवघर: 7 अक्टूबर 2026 शारदीय दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर, डिस्ट्रिक्ट 325 द्वारा समाज के जरूरतमंद एवं विशेष वर्गों के साथ पर्व की खुशियां साझा करने के उद्देश्य से एक विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।क्लब की ओर से चांदडीह स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के बीच नए वस्त्र एवं उनकी दैनिक आवश्यकताओं से संबंधित जरूरी सामान वितरित किए गए। वहीं, दिव्यांग बच्चों के बच्चों के लिए भी नया कपड़ा एवं विभिन्न प्रकार की खेल-सामग्री एवं खेलने-कूदने के सामान का वितरण किया गया, ताकि वे भी उत्सव के इस अवसर पर खुशी और उमंग के साथ समय बिता सकें। नए वस्त्र, उपयोगी सामग्री और खेल-सामग्री एवं खाने का पैकेट पाकर बुजुर्गों एवं बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। सभी ने मिलकर साथ में गाना गाया क्लब की सदस्याओं ने उनके साथ समय बिताया, उनसे बातचीत की और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर बुजुर्गों से आशीर्वाद लेना और बच्चों के साथ आत्मीय समय बिताना कार्यक्रम का विशेष भावनात्मक पक्ष रहा। यह सेवा कार्यक्रम इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की अध्यक्षा डॉ. ममता किरण की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सहयोग देने वाली मेंबर है क्लब की प्रेसिडेंट Dr. Mamta Kiran g ,Treasurer chandra prabha g, एडिटर sushma Rani g, Rekha Singhania g, Namita Bhagat g, Nisha Jaiswal g, Nisha Gupta, Savitri Gupta g, Sarita Rani g , julee g, Arti jha g, Nilima sinha g, Preeti Agarwal g, Ranjana Mundra g,का सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता रही।इस अवसर पर अध्यक्षा डॉ. ममता किरण ने कहा, «“दुर्गा पूजा केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खुशियां बांटने और जरूरतमंदों के जीवन में अपनापन एवं सम्मान का भाव जगाने का अवसर है। हमारी छोटी-सी कोशिश यदि किसी बुजुर्ग के चेहरे पर मुस्कान और किसी बच्चे के चेहरे पर खुशी ला सके, तो यही हमारे लिए सबसे बड़ी सेवा है। हमारा प्रयास है कि त्योहार की खुशियां समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचें और कोई भी स्वयं को अकेला महसूस न करे।”» इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जरूरतमंदों की सहायता तथा समाज के वंचित वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न सेवा परियोजनाएं संचालित की जाती रही हैं। इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए दुर्गा पूजा के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की सभी पदाधिकारियों एवं सदस्याओं का सराहनीय योगदान रहा। सुषमा रानी एडिटर इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर, डिस्ट्रिक्ट 325
देवघर-गांधी जयंती पर जीडी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में विविध कार्यक्रमों का आयोजन, ‘रन फॉर डीएवी’ में दिखा उत्साह।
देवघर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन विशेष प्रार्थना सभा से हुई। इसमें विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से ‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ का गायन किया। भजनों के माध्यम से महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और मानवता के संदेश को याद किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने भाषण और कविता पाठ भी किया। डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के तत्वावधान में आयोजित ‘रन फॉर डीएवी’ कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। दौड़ का शुभारंभ शंख मोड़ से हुआ, जबकि समापन इनडोर स्टेडियम में किया गया। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर रवि राउत उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी को सत्य, अनुशासन, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता कार्यक्रम की सराहना की ओर बच्चों को इसे दैनिक जीवन में अपनाने को कहा। विद्यालय की एनसीसी इकाई की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। एनसीसी कैडेट्स ने सफाई अभियान में भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया और गांधीजी के स्वच्छता संबंधी विचारों को व्यवहार में उतारने का प्रयास किया। विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन त्याग, सादगी, सत्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अनुशासन, नैतिकता और सेवा भावना को अपने आचरण में शामिल करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में दौड़ के विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। बालक वर्ग में कन्हैया कुमार ,कक्षा 10, रोशन कुमार ,कक्षा 9 और विशाल कुमार कक्षा 11 क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे दूसरी ओर बालिका वर्ग में सौम्या भारद्वाज, कक्षा 10, प्रिया कुमारी ,कक्षा 7 और सृष्टि कुमारी ,कक्षा 8 क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे कार्यक्रम का समापन राष्ट्रसेवा, स्वच्छता और सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ हुआ। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।