रामलीला मैदान का ग्राम प्रधान ने हटवाया कचड़ा






आज नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को बाजार अंतर्गत रामलीला मैदान के बगल में स्थित हो घड़ी में पूरे बाजार का कचरा इकट्ठा होता है प्रधान आनंद यादव द्वारा ट्रैक्टर जेसीबी के बाद घर से 75 ट्राली उठवा कर दिखाया गया है जिससे रामलीला मैदान की अगल-बगल गंदगी न रहे रामलीला मैदान प्रांगण को विकासखंड के सफाई कर्मियों द्वारा साफ कराया गया है, तथा जहां राम जानकी का रथ खड़ा होता है वहां की भी सफाई प्रधान आनंद यादव द्वारा कराई गई देवगांव में राजपुर रोड पर पी डब्ल्यू डी द्वारा बनाई गई नाली कचरा से फट गई थी उसको अपने खर्च द्वारा नाली साफ कराई गई। नाली पटने से चार चक्का बाइक द्वारा पैदल जाना दूभर हो गया था पानी लगा था दुर्घटना को दावत दे रहे हैं, बाइक के वाले फिसलकर गधों में गिर जा रहे हैं। जबकि प्रधान द्वारा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को संबोधित प्रार्थना पत्र तहसील दिवस में दिया जा चुका है परंतु अब तक पीडब्ल्यूडी अधिकारियों द्वारा उपरोक्त मेहनाजपुर रोड पर किसी समस्या का निधन नहीं किया गया आप जंतु आने-जाने में बहुत परेशानी हो रही है।
नगवा में सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद दुबे का हुआ भव्य स्वागत लालमणि पांडेय ग्राम पंचायत अध्यक्ष और राम नवल पांडेय सचिव मनोनीत
बूढ़नपुर (आजमगढ़)। तहसील क्षेत्र के नगवा गांव में सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद दुबे का कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान संगठन के विस्तार और सवर्ण समाज के हितों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में लालमणि पांडेय को ग्राम पंचायत अध्यक्ष, राम नवल पांडेय को सचिव और आत्मा पांडेय को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई गई।सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद दुबे ने कहा कि नगवा गांव के लोगों से उनका पुराना नाता है। जिलाध्यक्ष बनने के बाद गांव के लोगों ने उनके स्वागत का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों और जिम्मेदार नागरिकों को आश्वस्त करता हूं कि जहां भी उनकी जरूरत पड़ेगी, वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ सवर्ण समाज के हितों की लड़ाई लड़ेंगे। आज सभी लोगों को संगठित होने के साथ ही संगठन का विस्तार करने की जरूरत है। एकजुट होकर ही समाज के हितों की रक्षा की जा सकती है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राम नवल पांडेय ने कहा कि सवर्ण आर्मी का गठन सवर्ण समाज के हितों की रक्षा के लिए किया गया है। संगठन को आगे बढ़ाने में सभी लोग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।नवनियुक्त ग्राम पंचायत अध्यक्ष लालमणि पांडेय ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक त्रिभुवन नाथ पांडेय ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर शैलेंद्र चौबे उर्फ डब्ल्यू, रविकांत तिवारी, बृजेश मिश्रा, बृजमोहन पांडेय, कृष्णानंद पांडेय, उमानाथ पांडेय, राजीव पांडेय, आजाद उर्फ गोलू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
20 साल से जर्जर खड़ंजे पर चलने को मजबूर ग्रामीण, प्रदर्शन कर जताया विरोध *विधानसभा और पंचायत चुनाव के बहिष्कार की दी चेतावनी, बीमारों को चारपाई
बूढ़नपुर (आजमगढ़)। विकासखंड कोयलसा के नगवा गांव में खड़ंजे और जर्जर सड़क का निर्माण न होने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क का निर्माण कराने की मांग की। उनका आरोप है कि पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से खड़ंजे की मरम्मत नहीं कराई गई है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, खड़ंजे की ईंटें उखड़ चुकी हैं और दोनों तरफ गड्ढे बन गए हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। गांव में चार पहिया वाहन तक नहीं पहुंच पाते हैं। इससे स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है। वहीं, किसी महिला या पुरुष के बीमार होने पर उसे चारपाई के सहारे गांव के बाहर तक ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी से लेकर खंड विकास अधिकारी तक शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि खंड विकास अधिकारी की ओर से मौके पर जांच-पड़ताल भी की गई, इसके बावजूद सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगामी विधानसभा और पंचायत चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सागर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। जल्द ही समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में रामनव पांडेय, लालमन पांडेय, त्रिभुवन नाथ पांडेय, उमानाथ पांडेय, आजाद उर्फ गोलू, आत्मा पांडेय, राजू, जोगिंदर पांडेय, रामकृष्ण पांडेय सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।
कप्तानगंज व अतरौलिया थाना क्षेत्र के गांव में अज्ञात चोरों ने 10 लख रुपए से ऊपर का कहना हुआ नगदी किया पार






आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के किरतू पुर गांव में बसंत मोदनवाल पुत्र रामजीत मोदनवाल के घर बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दो सीकड़ सोने की अंगूठी चार सोने की मांग टीका एक सोने का मंगलसूत्र सहित अन्य कीमती गहने व 73000 नगदी की चोरी कर ली हालांकि गहनो की कीमत 10 लाख रुपए की कीमत बताई जा रही है बताते चले कि बसंत मोदनवाल की पत्नी की मृत्यु आज के 13 दिन पूर्व हो गई थी आज तेरहवी है चोरों ने मौका पाकर घर को खंगाल लिया वहीं बगल में श्री प्रकाश राय पुत्र कैलाश राय के मकान में ताला बंद था जिनका तोड़ने की कोशिश की ईश्वरपुर पवनी गांव में जसराज प्रजापति पुत्र दुब्बर प्रजापति के घर भी अज्ञात चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी कर ली हालांकि सूचना मिलते ही कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही बूढनपुर चेयरमैन गुडलक सिंह व बूढनपुर चौकी की पुलिस पहुंची दोनों पुलिस सीमा विवाद में कुछ देर तक उलझी रही लेकिन बाद में कप्तानगंज थाने पर पीड़ित ने तहरीर दी इस चोरी को लेकर क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है लोगों ने अभिलंब चोरों को पकड़ने की मांग की है इस संबंध में कप्तानगंज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया की तहरीर प्राप्त हो चुकी है मामले की जांच के बाद जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी
भैरव बाबा धाम पर श्री शिवलिंगम रुद्र महायज्ञ की संकल्प एवं कर्तव्य बैठक आयोजित हिंदू समाज के आचरण और धर्म के प्रति जागरूकता पर हुई चर्चा, लोगों







महाराजगंज, आजमगढ़। महाराजगंज स्थित भैरव बाबा धाम पर श्री शिवलिंगम रुद्र महायज्ञ के तहत संकल्प एवं कर्तव्य बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हिंदू समाज के गिरते हुए आचरण, सामाजिक जिम्मेदारियों और धर्म के प्रति जागरूकता जैसे विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने समाज में धार्मिक चेतना बढ़ाने और लोगों को अपने धर्म एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। बैठक में प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, अनुराग सिंह युवा समाज तथा पंडित ओम मिश्रा का मार्गदर्शन रहा। वक्ताओं ने कहा कि समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और धार्मिक चेतना को मजबूत करने की आवश्यकता है। इसके लिए लोगों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए तथा आने वाली पीढ़ियों को भी संस्कारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना चाहिए। बैठक में हिंदू समाज को संगठित करने, धार्मिक परंपराओं के प्रति सम्मान बढ़ाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने धर्म, संस्कार और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर सनातन जागरूकता अभियान के सेवा संयोजक निर्भय सिंह, दिनेश कुमार, अंगद दूबे, रिलायंस कंपनी से जुड़े इंजीनियर अशोक कुमार, बबलू राजभर, रामहित यादव, योगेंद्र मौर्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मियों का प्रदर्शन, नियमितीकरण और समान वेतन की उठी मांग आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को स्थायी करने, कैशलेस चिकित्सा सुविध
बूढ़नपुर, आजमगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। डॉ. वेद प्रकाश यादव की अगुवाई में कर्मचारियों ने नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और महंगाई भत्ता सहित कई प्रमुख मांगें उठाईं। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मियों का नियमितीकरण, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को स्थायी करना, समान कार्य के लिए समान वेतन, कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और महंगाई भत्ता देना शामिल रहा। इसके साथ ही आशा बहुओं को उनके कार्य के अनुरूप उचित प्रोत्साहन राशि और पारिश्रमिक देने की मांग भी उठाई गई। इस मौके पर डॉ. वेद प्रकाश यादव ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारी नियमित कर्मचारियों की तरह समान कार्य करते हैं, लेकिन उन्हें समान वेतन नहीं मिलता। इससे कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वहीं, आशा बहुएं दिन-रात मेहनत करके स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं, लेकिन उन्हें उनके परिश्रम के अनुरूप पारिश्रमिक नहीं मिल पाता। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर उनका समाधान किए जाने की आवश्यकता जताई। प्रदर्शन में शामिल कर्मियों ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में एनएचएम कर्मियों, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों और आशा बहुओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में उनकी समस्याओं का समाधान कर उन्हें उचित वेतन, सुविधाएं और नौकरी की सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इस अवसर पर डॉ. तुषार गुप्ता, प्रभाकर सिंह (बीपीएम), इंजसु राय, रणविजय, प्रमोद यादव, गुलाबी राजभर, वंदना, निशा कुमारी, मीरा देवी, प्रेमशीला रंजन, प्रिया सिंह, सरोज देवी, इंद्रावती, रामदेई और प्रतिमा शर्मा सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
जलजमाव और जर्जर भवन से दहशत में बच्चे, विद्यालय आने से कतरा रहे छात्र
बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय प्रतापपुर छतौरा में इन दिनों जलजमाव और जर्जर भवन के कारण बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय परिसर में पानी भरा होने के कारण आए दिन बच्चे फिसलकर गिर रहे हैं। इसके चलते कई बच्चे विद्यालय आने से भी कतरा रहे हैं। विद्यालय की स्थिति इतनी खराब है कि भवन की छत से पानी टपक रहा है। जर्जर भवन को लेकर विद्यालय के अध्यापकों में भी भय बना हुआ है। शिक्षकों का कहना है कि कभी भी छत का कोई हिस्सा टूटकर गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। बरसात के दौरान विद्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या और गंभीर हो जाती है।विद्यालय में आने वाले शिक्षक भी अपनी गाड़ियां विद्यालय के बाहर खड़ी करने को मजबूर हैं। अध्यापक बच्चों की साइकिल लेकर किसी तरह कक्षाओं तक पहुंचते हैं। विद्यालय की बदहाल स्थिति को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों में चिंता बनी हुई है।वहीं विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर प्रधानाध्यापिका उमा राय से जब संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी का नाम पूछा गया तो वह नाम नहीं बता सकीं। विद्यालय में उस दिन कितने बच्चे उपस्थित थे, इस सवाल पर भी प्रधानाध्यापिका ने कहा कि उन्होंने अभी रजिस्टर नहीं देखा है, रजिस्टर देखने के बाद संख्या बताने की बात कही।इसी दौरान किसी के द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी के विद्यालय पहुंचने की सूचना मिलने पर विद्यालय में हलचल बढ़ गई और प्रधानाध्यापिका रजिस्टर लेकर एक कमरे से दूसरे कमरे में जाती दिखाई दीं। अध्यापकों का आरोप है कि जब से वर्तमान प्रधानाध्यापिका ने विद्यालय की जिम्मेदारी संभाली है, तब से विद्यालय की स्थिति लगातार खराब होती गई है। विद्यालय में कुल 256 बच्चे, आठ अध्यापक और दो अनुदेशक कार्यरत बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद विद्यालय की मूलभूत व्यवस्थाएं बदहाल हैं। अभिभावकों का कहना है कि जर्जर भवन और जलजमाव के बीच बच्चों को विद्यालय भेजना जोखिम भरा है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विद्यालय भवन की तत्काल जांच कराने, जलजमाव की समस्या दूर कराने तथा जर्जर भवन की मरम्मत या पुनर्निर्माण कराने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से पहले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
कोदई का पूरा गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार पर लगाया गंभीर आरोप कोटा निरस्त करने की मांग
आजमगढ़ जिले के ब्लॉक कोयलसा के नगवा (कोदई का पूरा) गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार श्याम नारायण कनौजिया पर गंभीर आरोप लगाया है ग्रामीणों का कहना है कि तीन-तीन महीने अंगूठा लगाकर राशन नहीं दिया जा रहा है यहां तक की हर यूनिट पर कटौती करने का काम कोटेदार कर रहे हैं साथ ही बोलने पर जान से मारने की गाली गलौज धमकी देते हैं कई बार शिकायत की गई है कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है ग्रामीणों का कहना है कि बालू रखकर वजन कर लेते हैं और कहते हैं कि जो तुम्हारा राशन हो गया हम लोग घर पर आते हैं तो मोबाइल पर मैसेज आता है की सुबह-सुबह इनका कई गाड़ी गेहूं चावल की बिक जाती है ग्रामीणों ने एसडीएम से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से अबिलंब कोटा को निरस्त कर कार्रवाई करने की मांग की है ग्रामीणों में मुख्य रूप से कमलावती, रमेश राम चरण, रघुनाथ,हरिराम, धाम,कलावती,दिलभावती जयमुरता किस्मती,खुशबू राम आशीष,कविता, राम जी सभाजीत,सहित आज ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है
बूढ़नपुर तहसील में नकली खोए की भरमार! खाद्य सुरक्षा विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल
बूढ़नपुर (आजमगढ़)। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र में इन दिनों नकली खोए के कारोबार के फलने-फूलने की चर्चाएं तेज हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाजारों और मिठाई की दुकानों पर बड़े पैमाने पर संदिग्ध गुणवत्ता का खोआ बेचा जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि त्योहारों और शादी-विवाह के मौसम में नकली या मिलावटी खोए की मांग और बिक्री बढ़ जाती है। ऐसे में उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ होने की आशंका बनी रहती है। लोगों का आरोप है कि खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नियमित जांच और नमूना संग्रह की कार्रवाई पर्याप्त नहीं दिखाई दे रही है, जिससे मिलावटखोर बेखौफ होकर अपना कारोबार चला रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि तहसील क्षेत्र के सभी मिठाई प्रतिष्ठानों और डेयरियों पर विशेष अभियान चलाकर खोए की गुणवत्ता की जांच कराई जाए। दोषी पाए जाने वाले कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि आम जनता को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। हालांकि, इस संबंध में प्रशासन या खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि मिलावट की शिकायतें सही पाई जाती हैं, तो यह आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय हो सकता है। जनता की मांग: पूरे तहसील क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया जाए। संदिग्ध खोए के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच कराई जाए। मिलावट करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर आम लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
तहसीलदार पर मनमाने ढंग से आदेश पारित करने का आरोप, अधिवक्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी
बूढ़नपुर। तहसील बार एसोसिएशन बूढ़नपुर के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह एवं मंत्री जगत नारायण तिवारी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर तहसीलदार शैलेश यादव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसीलदार द्वारा न्यायालय में वादकारियों का पक्ष सुने बिना एकपक्षीय आदेश पारित किए गए हैं, जिससे आम जनता एवं अधिवक्ता समाज के हितों को नुकसान पहुंच रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान बार पदाधिकारियों ने बताया कि तहसीलदार न्यायालय में बड़ी संख्या में लंबित मामलों का निस्तारण बिना समुचित सुनवाई के कर दिया गया। उनका आरोप है कि लगभग एक हजार से अधिक फाइलों का रातोंरात निस्तारण कर दिया गया, जबकि संबंधित पक्षों को अपना पक्ष रखने का अवसर नहीं दिया गया। इससे न्यायिक प्रक्रिया की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब इस संबंध में तहसीलदार से वार्ता कर मामले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया गया तो उन्होंने अधिवक्ताओं की बात सुनने से इनकार कर दिया और इसे शासन की मंशा के अनुरूप किया गया कार्य बताया। इस रवैये से अधिवक्ता समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले कई दशकों में ऐसा पहला अवसर है जब बड़ी संख्या में मामलों का निस्तारण बिना प्रभावी सुनवाई के किए जाने का आरोप सामने आया है। उन्होंने इसे वादकारियों और अधिवक्ताओं दोनों के हितों के विपरीत बताते हुए इसकी घोर निंदा की। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने पर तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो बूढ़नपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता धरना-प्रदर्शन एवं अन्य लोकतांत्रिक आंदोलनों के लिए बाध्य होंगे। वहीं, इस संबंध में पूछे जाने पर उपजिलाधिकारी अभयराज पाण्डेय ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। यदि अधिवक्ताओं की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त होती है तो उसकी जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार पर मनमाने ढंग से आदेश पारित करने का आरोप, अधिवक्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी बूढ़नपुर। तहसील बार एसोसिएशन बूढ़नपुर के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह एवं मंत्री जगत नारायण तिवारी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर तहसीलदार शैलेश यादव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसीलदार द्वारा न्यायालय में वादकारियों का पक्ष सुने बिना एकपक्षीय आदेश पारित किए गए हैं, जिससे आम जनता एवं अधिवक्ता समाज के हितों को नुकसान पहुंच रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान बार पदाधिकारियों ने बताया कि तहसीलदार न्यायालय में बड़ी संख्या में लंबित मामलों का निस्तारण बिना समुचित सुनवाई के कर दिया गया। उनका आरोप है कि लगभग एक हजार से अधिक फाइलों का रातोंरात निस्तारण कर दिया गया, जबकि संबंधित पक्षों को अपना पक्ष रखने का अवसर नहीं दिया गया। इससे न्यायिक प्रक्रिया की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब इस संबंध में तहसीलदार से वार्ता कर मामले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया गया तो उन्होंने अधिवक्ताओं की बात सुनने से इनकार कर दिया और इसे शासन की मंशा के अनुरूप किया गया कार्य बताया। इस रवैये से अधिवक्ता समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले कई दशकों में ऐसा पहला अवसर है जब बड़ी संख्या में मामलों का निस्तारण बिना प्रभावी सुनवाई के किए जाने का आरोप सामने आया है। उन्होंने इसे वादकारियों और अधिवक्ताओं दोनों के हितों के विपरीत बताते हुए इसकी घोर निंदा की। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने पर तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो बूढ़नपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता धरना-प्रदर्शन एवं अन्य लोकतांत्रिक आंदोलनों के लिए बाध्य होंगे। वहीं, इस संबंध में पूछे जाने पर उपजिलाधिकारी अभयराज पाण्डेय ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। यदि अधिवक्ताओं की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त होती है तो उसकी जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।