देवघर-सैन्य संपर्क मेला में सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने सपरिवार रक्तदान कर पेश की प्रेरणादायी मिसाल,महाशिविर में संग्रहित हुआ 29 यूनिट रक्त।
देवघर: 9अक्टूबर 2026:सच्चा नेतृत्व केवल बातों में नहीं, बल्कि प्रत्यक्ष कर्म और सेवा के धरातल पर दिखाई देता है। इसका एक अत्यंत प्रेरणादायी और अनुकरणीय उदाहरण आज देखने को मिला, जब सैन्य संपर्क मेला – भारतीय सेना आपके द्वार' के तहत बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट, पीडी हिंदुजा अस्पताल परिसर, दर्दमारा में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सैन्य संपर्क मेला और सेना का शौर्य प्रदर्शन इस आयोजन का मुख्य आकर्षण 'सैन्य संपर्क मेला' रहा, जहाँ भारतीय सेना द्वारा हथियारों, सैन्य उपकरणों और रक्षा क्षमताओं की भव्य प्रदर्शनी लगाई गई। सेना के अदम्य साहस, शौर्य और तकनीकी शक्ति की इस झलक को देखने के लिए युवाओं, पूर्व सैनिकों और आम नागरिकों का हुजूम उमड़ पड़ा। वीर जवानों के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के इसी ओजस्वी माहौल के बीच रक्तदान महाशिविर का सफल संचालन हुआ। सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने सपरिवार किया रक्तदान इस महाशिविर में सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने सबसे आगे रहकर नेतृत्व की वास्तविक परिभाषा प्रस्तुत की। सांसद महोदय ने अपनी धर्मपत्नी अनुकांत दुबे और अपने सुपुत्र महिकांत दुबे के साथ स्वयं आगे आकर रक्तदान किया। किसी जननेता के पूरे परिवार को एक साथ, एक ही मंच पर दूसरों का जीवन बचाने के लिए आगे आते देखना नागरिक कर्तव्य, समर्पण और समाज सेवा का एक अभूतपूर्व मानक स्थापित करता है। 29 यूनिट रक्त का सफल संग्रह भारतीय सेना, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर और एम्स देवघर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में कुल 29 यूनिट रक्त सफलतापूर्वक संग्रहित किया गया। शिविर के सभी सम्मानित रक्तदाता: डॉ. निशिकांत दुबे, अनामिका गौतम (अनुकांत दुबे), महिकांत दुबे, पीयूष जायसवाल, मन्नू पंडित, सुशील कुमार गुप्ता, आशीष कुमार, अजय राज जायसवाल, एलेक्स वी.ए., रविंदर, रोहित कुमार यादव, मो. नियामुल, शिखा कटियार, सियाराम कुमार, आलोक जायसवाल, राजमन यादव, अभय सिंह, विपुल सिंह, श्यामसुंदर सुथार, निखिल कुमार, मनोज कुमार, प्रफुल्ल कुमार दास, संध्या, निधि राज, राजीव रंजन दुबे, सुनील कुमार, मुकेश कुमार पाठक, साहिल कुमार, बाबूलाल राव। सांसद डॉ. निशिकांत दुबे का यह कदम स्पष्ट संदेश देता है कि जब नेतृत्व स्वयं उदाहरण बनकर खड़ा होता है, तो पूरा समाज स्वतः प्रेरित होता है। सीमा पर मुस्तैद वीर जवानों के सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण को समर्पित यह रक्तदान 'स्वस्थ समाज, सशक्त राष्ट्र' की भावना को चरितार्थ करता है। डॉ. निशिकांत दुबे सांसद, गोड्डा लोकसभा क्षेत्र रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा और ईश्वरीय आराधना है। हमारा एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद परिवार के चिराग को बुझने से बचा सकता है और किसी को नया जीवन दे सकता है। जितेश राजपाल चेयरमैन, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हमेशा से पीड़ित मानवता की सेवा और जीवन रक्षा के लिए समर्पित रही है। रक्तदान महादान है, क्योंकि विज्ञान ने कितनी भी प्रगति कर ली हो, लेकिन रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं बनाया जा सकता—यह केवल एक इंसान ही दूसरे इंसान को दे सकता है। पीयूष जायसवाल वाइस चेयरमैन, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं और जीवन रक्षा से बड़ा कोई पुण्य नहीं। अक्सर लोग रक्तदान को लेकर संकोच करते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान न केवल किसी की जान बचाता है, बल्कि स्वयं रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी होता है। आज के इस शिविर की सफलता हमारे रक्तदाताओं के निस्वार्थ जज्बे का परिणाम है। समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवाओं ने आगे आकर जो संवेदनशीलता दिखाई है, उसने हमारा हौसला और बढ़ाया है। मैं सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं, डॉक्टरों की टीम और आयोजन को सफल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद करता हूँ। आइए, हम सब मिलकर यह प्रण लें कि देवघर में रक्त की कमी से किसी शिविर के सफल संचालन और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी (देवघर) के सचिव डॉ. निरंजन सिंह, संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष, एसपीसीसीआई, आलोक मल्लिक, पूर्व चेयरमैन, आईआरसीएस देवघर, अरुण गुटगुटिया, रेड क्रॉस कार्यकारिणी सदस्य विजय प्रताप सनातन, संजय मिश्रा, सुरेशानंद झा, ममता किरण, अर्चना भगत एवं आजीवन सदस्य ज्योति कुमारी, डॉ. संजय भगत विशेष रूप से उपस्थित रहे। आज के इस शिविर की सफलता हमारे रक्तदाताओं के निस्वार्थ जज्बे का परिणाम है। समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवाओं ने आगे आकर जो संवेदनशीलता दिखाई है, उसने हमारा हौसला और बढ़ाया है। मैं सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं, डॉक्टरों की टीम और आयोजन को सफल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद करता हूँ। आइए, हम सब मिलकर यह प्रण लें कि देवघर में रक्त की कमी से किसी की सांसें नहीं थमने देंगे।"
देवघर-के डीएवी पब्लिक स्कूल, भण्डारकोला के नन्हे-मुन्नों ने किया गौशाला का भ्रमण: सीखा गोसेवा और संस्कार का महत्व।
देवघर: के गीतादेवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला के एलकेजी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों ने आज गौशाला का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, गोसेवा, जीवों के प्रति प्रेम तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान बच्चों ने गायों को नजदीक से देखा और उनके पालन-पोषण, खान-पान तथा देखभाल के विषय में जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों ने बच्चों को गायों के महत्व, पशुओं के प्रति दया और करुणा की भावना तथा जीव-जंतुओं की सेवा करने की प्रेरणा दी। सभी बच्चों, प्राचार्य और शिक्षकों ने अपने हाथों से गायों को खाना खिलाया। विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने इस प्रकार की गतिविधियों को बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि प्रारंभिक अवस्था में बच्चों को भारतीय संस्कृति, सेवा, करुणा और प्रकृति के प्रति सम्मान जैसे मूल्यों से परिचित कराना आवश्यक है।विद्यालय का मानना है कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन के अनुभवों से भी जोड़ना आवश्यक है। इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों के निर्माण और सामाजिक चेतना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर प्रांतीय गौशाला के उपाध्यक्ष ताराचंद जैन ने विद्यार्थियों के इस भ्रमण की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से ही गोसेवा, जीवों के प्रति करुणा और भारतीय संस्कृति के संस्कारों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। गौशाला का भ्रमण बच्चों को इन मूल्यों को समझने का अवसर प्रदान करता है। इस वर्ष हमारी गौशाला अपने 125वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। इस ऐतिहासिक अवसर पर आगामी 17 से 19 नवंबर तक मेले का आयोजन किया जाएगा। मैं डीएवी परिवार से आग्रह करता हूँ कि इस मेले को भव्य, सुंदर और यादगार बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। बच्चों की सहभागिता से इस आयोजन की शोभा और बढ़ेगी तथा नई पीढ़ी को हमारी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर प्रांतीय गौशाला के उपाध्यक्ष ताराचंद जैन, उपाध्यक्ष रमेश मुंद्रा, यूनिट टू प्रभारी बहादुर कोठारी, उपाध्यक्ष विनोद सुल्तानिया, बजरंग बथवाल ,हरीश तोलासरिया , राजेश जैन सीमा, शालू ,पूजा मुंद्रा, और मनीष सुल्तानिया विशेष रूप से मौजूद थे और विद्यालय की ओर से संगीता बनर्जी, निधि, संगीता कुमारी, नेहा कुमारी, सुषमा शर्मा, प्रिया कुमारी केसरी, प्रियंका कुमारी, अंजनी कुमारी, विजेता मिश्रा, श्वेता कुमारी मिश्रा, रुमाना इकबाल, नारायनी पांडे, निलिमा भारती मौजूद थे। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर-दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर इनर व्हील क्लब देवघर ने वृद्धाश्रम एवं दिव्यांग बच्चों के बीच बांटे वस्त्र व खेल-सामग्री।
देवघर: 7 अक्टूबर 2026 शारदीय दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर, डिस्ट्रिक्ट 325 द्वारा समाज के जरूरतमंद एवं विशेष वर्गों के साथ पर्व की खुशियां साझा करने के उद्देश्य से एक विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।क्लब की ओर से चांदडीह स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के बीच नए वस्त्र एवं उनकी दैनिक आवश्यकताओं से संबंधित जरूरी सामान वितरित किए गए। वहीं, दिव्यांग बच्चों के बच्चों के लिए भी नया कपड़ा एवं विभिन्न प्रकार की खेल-सामग्री एवं खेलने-कूदने के सामान का वितरण किया गया, ताकि वे भी उत्सव के इस अवसर पर खुशी और उमंग के साथ समय बिता सकें। नए वस्त्र, उपयोगी सामग्री और खेल-सामग्री एवं खाने का पैकेट पाकर बुजुर्गों एवं बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। सभी ने मिलकर साथ में गाना गाया क्लब की सदस्याओं ने उनके साथ समय बिताया, उनसे बातचीत की और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर बुजुर्गों से आशीर्वाद लेना और बच्चों के साथ आत्मीय समय बिताना कार्यक्रम का विशेष भावनात्मक पक्ष रहा। यह सेवा कार्यक्रम इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की अध्यक्षा डॉ. ममता किरण की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सहयोग देने वाली मेंबर है क्लब की प्रेसिडेंट Dr. Mamta Kiran g ,Treasurer chandra prabha g, एडिटर sushma Rani g, Rekha Singhania g, Namita Bhagat g, Nisha Jaiswal g, Nisha Gupta, Savitri Gupta g, Sarita Rani g , julee g, Arti jha g, Nilima sinha g, Preeti Agarwal g, Ranjana Mundra g,का सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता रही।इस अवसर पर अध्यक्षा डॉ. ममता किरण ने कहा, «“दुर्गा पूजा केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खुशियां बांटने और जरूरतमंदों के जीवन में अपनापन एवं सम्मान का भाव जगाने का अवसर है। हमारी छोटी-सी कोशिश यदि किसी बुजुर्ग के चेहरे पर मुस्कान और किसी बच्चे के चेहरे पर खुशी ला सके, तो यही हमारे लिए सबसे बड़ी सेवा है। हमारा प्रयास है कि त्योहार की खुशियां समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचें और कोई भी स्वयं को अकेला महसूस न करे।”» इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जरूरतमंदों की सहायता तथा समाज के वंचित वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न सेवा परियोजनाएं संचालित की जाती रही हैं। इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए दुर्गा पूजा के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की सभी पदाधिकारियों एवं सदस्याओं का सराहनीय योगदान रहा। सुषमा रानी एडिटर इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर, डिस्ट्रिक्ट 325
देवघर-गांधी जयंती पर जीडी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में विविध कार्यक्रमों का आयोजन, ‘रन फॉर डीएवी’ में दिखा उत्साह।
देवघर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन विशेष प्रार्थना सभा से हुई। इसमें विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से ‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ का गायन किया। भजनों के माध्यम से महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और मानवता के संदेश को याद किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने भाषण और कविता पाठ भी किया। डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के तत्वावधान में आयोजित ‘रन फॉर डीएवी’ कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। दौड़ का शुभारंभ शंख मोड़ से हुआ, जबकि समापन इनडोर स्टेडियम में किया गया। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर रवि राउत उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी को सत्य, अनुशासन, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता कार्यक्रम की सराहना की ओर बच्चों को इसे दैनिक जीवन में अपनाने को कहा। विद्यालय की एनसीसी इकाई की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। एनसीसी कैडेट्स ने सफाई अभियान में भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया और गांधीजी के स्वच्छता संबंधी विचारों को व्यवहार में उतारने का प्रयास किया। विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन त्याग, सादगी, सत्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अनुशासन, नैतिकता और सेवा भावना को अपने आचरण में शामिल करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में दौड़ के विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। बालक वर्ग में कन्हैया कुमार ,कक्षा 10, रोशन कुमार ,कक्षा 9 और विशाल कुमार कक्षा 11 क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे दूसरी ओर बालिका वर्ग में सौम्या भारद्वाज, कक्षा 10, प्रिया कुमारी ,कक्षा 7 और सृष्टि कुमारी ,कक्षा 8 क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे कार्यक्रम का समापन राष्ट्रसेवा, स्वच्छता और सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ हुआ। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
2अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं फल वितरण।
देवघर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिकांत यादव, देवघर जिला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष प्रमिला देवी एवं देवघर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष नित्यानंद सेवक द्वारा काशीडीह चांदडीह (मधुपुर विधानसभा के अंतर्गत एवं देवघर प्रखंड स्थित) स्थित वृद्धा आश्रम में महिलाओं एवं पुरुषों तथा बच्चों के बीच फल वितरण किया गया। फल वितरण के पूर्व अजय कुमार, अनंत मिश्रा मणिकांत यादव श्रीमती प्रमिला देवी एवं नित्यानंद सेवक के अलावा उपस्थित अन्य महिलाओं एवं पुरुषों में कौशल्या देवी, अष्टमी देवी, भगवतिया देवी, मालती देवी, गीता देवनाथ, राधा केसरी, सुरेश सुदेशना चौधरी, सरस्वती देवी, बड़की मांझ़ी, ममता देवी, देमंती गुप्ता, शीला देवी, रेखा कुंडू, गुंजू देवी, मन पुरन रजक, राजू यादव, गंगा सोरेन, बबलू दास, कार्तिक तांती व शेखर रामानी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उक्त अवसर पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि आज जब हमारे सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में तेजी से गिरावट आ रही है तो वैसे स्थिति में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के सिद्धांतों, विचारों एवं आदर्शों की प्रासंगिकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। उक्त अवसर पर देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने कहा कि गांधी एवं शास्त्री के सिद्धांतों और विचारों को अपना कर जीवन में हो रहे चातुर्दिक पतन को रोका जा सकता है। अजय कुमार प्रदेश सचिव झारखंड प्रदेश इंटक
देवघर- के संदीपनी पब्लिक स्कूल में गांधी एवं शास्त्री जयंती मनाई गई।
देवघर: झौसागढ़ी स्थित संदीपनी पब्लिक स्कूल में 2 अक्टूबर को अवकाश होने के कारण एक दिन पूर्व, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में दोनों महान विभूतियों को याद करते हुए उनके चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर वरीय शिक्षक डी.के ठाकुर एवं संजय कुमार ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति योगदान से परिचित कराया। उन्होंने गांधीजी के सत्य एवं अहिंसा के मार्ग तथा शास्त्रीजी की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ नेतृत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक “जय जवान, जय किसान” का उद्घोष किया। प्राचार्य के .मूर्ति ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि महान बनने के लिए बड़े पद और धनवान होना जरूरी नहीं होता ,बल्कि महान विचार और श्रेष्ठ आचरण ही व्यक्ति को महान बनाते हैं। उन्होंने गांधीजी के तीन सिद्धांत—“बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो और बुरा मत करो”—को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सत्य, अनुशासन, अहिंसा, सादगी और जिम्मेवारी जैसे गुण विद्यार्थियों को एक अच्छा इंसान और जिम्मेवार नागरिक बनाने में सहायक होते है, जो आगे चलकर राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देते है। विद्यार्थियों को गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर दिए गए अवकाश के दौरान विशेष परियोजनाएँ भी दी गईं। कक्षानुसार आर्ट एंड क्राफ्ट के अंतर्गत गांधीजी एवं शास्त्रीजी के चित्र बनाने, उनके द्वारा प्रयुक्त वस्तुओं की सूची तैयार करने तथा उनके जीवन से संबंधित तीन से पाँच महत्वपूर्ण बातें लिखकर लाने का कार्य दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, सत्य, अहिंसा, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करना रहा।
देवघर-दुर्गा पूजा पंडालों में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की जिला प्रशासन से मांग।
देवघर: 1अक्टूबर 2026 संथाल परगना चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने दुर्गा पूजा पंडालों में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग जिला प्रशासन से की है। श्री कुमार ने कहा कि डीजे के तेज आवाज के कारण घर के बुजुर्गों के साथ साथ बीमार लोगों और बच्चों को काफी परेशानी होती है, इतना ही नहीं तेज आवाज में डीजे बजाने के कारण ध्वनि प्रदूषण की भी समस्या उत्पन्न होती है। ऐसी स्थिति में दुर्गा पूजा पंडालों में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगा देना ही उचित होगा। अजय कुमार सदस्य संथाल परगना चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज
देवघर-महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण व शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई जयंती।
देवघर: 28 सितंबर देवघर महाविद्यालय परिसर में महान क्रांतिकारी एवं शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर यूथ वॉइस देवघर एवं वैद्यनाथ फिजिकल एकेडमी के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित सदस्यों ने भगत सिंह के साहस, देशप्रेम, त्याग एवं राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वृक्षारोपण अभियान का भी आयोजन किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में देवघर महाविद्यालय के प्राचार्य अखिलेश तिवारी की विशेष रूप से उपस्थिति रही। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के महत्व का संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित सदस्यों एवं युवाओं ने भी पौधे लगाए और पर्यावरण की रक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह  का जीवन और उनके विचार आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनका त्याग, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण युवाओं को समाज एवं देशहित में सकारात्मक भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है। जयंती समारोह एवं वृक्षारोपण अभियान को श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सरोकार के साथ संपन्न किया गया। कार्यक्रम में शुभम कुमार, बैद्यनाथ फिजिकल अकादमी के डायरेक्टर अक्षय सिंह एवं ट्रेनर सुमन कुमार,गोलू कुमार, राजीव कुमार, आशीष आनंद, रूपेश कुमार, दीपक वर्मा, अभिषेक कुमार,प्रीतम कुमार, अभिजीत कुमार, अनुज कुमार, राजीव रंजन राय एवं यूथ वाइज देवघर, वैद्यनाथ फिजिकल एकेडमी के सदस्यगण एवं अन्य युवा उपस्थित रहे।
देवघर-सत्संग नगर मंडल के वार्ड नंबर9 शक्ति केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 138वा संस्करण भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया
देवघर: आज 27 सितंबर 2026 को सत्संग नगर मंडल के वार्ड नंबर 9 शक्ति केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 138वा संस्करण भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया l मौके पर भाजपा नेता पंकज सिंह भदौरिया ने कहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को देशवासियों से सीधा संवाद करता है। यह युवाओं और महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों और केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने को कहा। प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं को नशे से दूर रहने की सीख दी l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर पर आक्रांताओं के हमले से लेकर आतंकवाद तक का जिक्र किया और कहा कि अब टेररिज्म पर सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है lप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आंवला के उपयोग, स्वास्थ्य और पोषण में इसकी अहम भूमिका और देश के कई जिलों में आंवला को लेकर हो रहे स्वयं सहायता समूह के उत्कृष्ठ कार्यों का जिक्र किया l उन्होंने इस दौरान 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट' योजना के तहत देशभर में हो रहे अनुपम प्रयोगों का भी जिक्र किया l उन्होंने देश में हो रही जनगणना कार्य को राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए कहा कि सबको इस कार्य में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए, उन्होंने कहा कि इस बार 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने जनगणना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है l राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 02 अक्टूबर को जयंती है l मन की बात कार्यक्रम के दौरान मोदी ने कहा कि स्वच्छता ही बापू को सच्ची श्रद्धाजंलि है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाले दिनों के सभी तीज-त्योहारों के लिए देशवासियों को बधाई दी l कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया, दिलीप सिंह, सुभेंदु सुमन अमित, प्रदीप वर्मा, बबलू बरनवाल, रंजीत यादव, अमित राज, शिवनाथ सिंह, भोला प्रसाद, रौशन कुमार, सुभम कुमार, भूपेंद्र कुमार, ललन कुमार, ज्ञान शर्मा, फाल्गुनी यादव आदि भाजपा कार्यकर्ता मोजूद थे l
देवघर: में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110 वीं जयंती मनायी गई।
देवघर: आज भारतीय जानता पार्टी देवघर जिला कार्यालय में प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता, हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110 वीं जयंती मनायी गई इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी जी ने पंडित जी के जीवन यात्रा के बारे कार्यकर्ता को उन्होंने बताया कि पंडित जी के राष्ट्र प्रथम एवं अन्त्योदय का जो दर्शन था वो आज की वर्तमान समय में पूरी तरह से प्रासंगिक है और वर्तमान की माननीय मोदी जी की सरकार उन्ही के मार्ग दर्शन पर चल रही है और भारतीय जानता का पार्टी का एक एक कार्यकर्ता जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक आवास शिक्षा स्वास्थ जैसी मूलभूत सुविधा नहीं पहुचता है। तब तक कोई भी चैन से नहीं बैठेगा इस अवसर पर जिला महामंत्री अभय आनन्द झा ,सुनीता सिंह प्रदेश कार्य समिति सदस्य विशाखा सिंह वरिष्ठ कार्यकर्ता गौरी शंकर शर्मा जिला उपाध्यक्ष मुकेश पाठक जिला मंत्री मनोज मिश्रा सावित्री देवी गोपी बर्मन आदि उपस्थित रहे