देवघर-के डीएवी पब्लिक स्कूल, भण्डारकोला के नन्हे-मुन्नों ने किया गौशाला का भ्रमण: सीखा गोसेवा और संस्कार का महत्व।
देवघर:
के गीतादेवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला के एलकेजी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों ने आज गौशाला का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, गोसेवा, जीवों के प्रति प्रेम तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान बच्चों ने गायों को नजदीक से देखा और उनके पालन-पोषण, खान-पान तथा देखभाल के विषय में जानकारी प्राप्त की।
शिक्षकों ने बच्चों को गायों के महत्व, पशुओं के प्रति दया और करुणा की भावना तथा जीव-जंतुओं की सेवा करने की प्रेरणा दी। सभी बच्चों, प्राचार्य और शिक्षकों ने अपने हाथों से गायों को खाना खिलाया। विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने इस प्रकार की गतिविधियों को बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि प्रारंभिक अवस्था में बच्चों को भारतीय संस्कृति, सेवा, करुणा और प्रकृति के प्रति सम्मान जैसे मूल्यों से परिचित कराना आवश्यक है।विद्यालय का मानना है कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन के अनुभवों से भी जोड़ना आवश्यक है।
इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों के निर्माण और सामाजिक चेतना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर प्रांतीय गौशाला के उपाध्यक्ष ताराचंद जैन ने विद्यार्थियों के इस भ्रमण की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से ही गोसेवा, जीवों के प्रति करुणा और भारतीय संस्कृति के संस्कारों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। गौशाला का भ्रमण बच्चों को इन मूल्यों को समझने का अवसर प्रदान करता है। इस वर्ष हमारी गौशाला अपने 125वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। इस ऐतिहासिक अवसर पर आगामी 17 से 19 नवंबर तक मेले का आयोजन किया जाएगा। मैं डीएवी परिवार से आग्रह करता हूँ कि इस मेले को भव्य, सुंदर और यादगार बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। बच्चों की सहभागिता से इस आयोजन की शोभा और बढ़ेगी तथा नई पीढ़ी को हमारी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर प्रांतीय गौशाला के उपाध्यक्ष ताराचंद जैन, उपाध्यक्ष रमेश मुंद्रा, यूनिट टू प्रभारी बहादुर कोठारी, उपाध्यक्ष विनोद सुल्तानिया, बजरंग बथवाल ,हरीश तोलासरिया , राजेश जैन सीमा, शालू ,पूजा मुंद्रा, और मनीष सुल्तानिया विशेष रूप से मौजूद थे और विद्यालय की ओर से संगीता बनर्जी, निधि, संगीता कुमारी, नेहा कुमारी, सुषमा शर्मा, प्रिया कुमारी केसरी, प्रियंका कुमारी, अंजनी कुमारी, विजेता मिश्रा, श्वेता कुमारी मिश्रा, रुमाना इकबाल, नारायनी पांडे, निलिमा भारती मौजूद थे। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
Oct 09 2026, 22:05
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.6k