मऊ प्रधानाध्यापकों की बैठक में नामांकन, छात्र ठहराव और शैक्षिक गुणवत्ता पर जोर
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। विकासखंड मुहम्मदाबाद गोहना के समस्त परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की विकासखंड स्तरीय बैठक बुधवार को सहर महिला पी.जी. कॉलेज, बरामदपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने की।

बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं शैक्षिक प्राथमिकताओं की विस्तार से समीक्षा की गई। विद्यालयों में नामांकन वृद्धि, विद्यार्थियों का ठहराव, नियमित उपस्थिति और शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि प्रत्येक पात्र बच्चे तक विभागीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना और बच्चों का विद्यालय में निरंतर ठहराव सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

उन्होंने प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों से घर-घर संपर्क, अभिभावकों से संवाद तथा अनुपस्थित विद्यार्थियों की नियमित निगरानी करने पर जोर दिया। विद्यालय छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भी प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में PRASHAST APP पर बच्चों से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरा करने के साथ ही निपुण भारत मिशन, आधारभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान, विद्यालय स्वच्छता, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति, यूनिफॉर्म और पाठ्यपुस्तक वितरण सहित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
इसके अलावा आगामी खेल प्रतियोगिता की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

प्रधानाध्यापकों को विद्यालय स्तर पर प्रतिभावान विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिभाग के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए। खेल सामग्री, प्रतिभागियों की सूची, चयन प्रक्रिया, अभ्यास और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने को कहा गया।

बैठक में अधिकारियों, एसआरजी एवं शैक्षिक सहयोगियों ने विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार, विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा के विकास और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर एसआरजी संजय कुमार तिवारी, राजेश कुमार, धनंजय कुमार सिंह, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, बंशराज प्रसाद, राजेश मिश्रा, सुनील यादव, शमीम अंसारी एवं प्रतिमा राय सहित विकासखंड के समस्त प्रधानाध्यापक एवं अन्य संबंधित शैक्षिक सहयोगी मौजूद रहे।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि नामांकन बढ़ाना, बच्चों का विद्यालय में ठहराव सुनिश्चित करना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना और विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारना सामूहिक जिम्मेदारी है।
मऊ सेवा संकल्प कलश ज्योति यात्रा के लिए निकली बाइक रैली
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को कलश ज्योति यात्रा में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद चौक से बाइक रैली निकाली। पूर्व भाजपा प्रत्याशी पूनम सरोज के नेतृत्व में करीब डेढ़ सौ बाइक सवार कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए।

रैली रवाना होने से पहले शहीद चौक पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद बाइक रैली मऊ मुख्यालय स्थित गाजीपुर चौराहे के लिए रवाना हुई।

गाजीपुर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑनलाइन संबोधन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता छोटू प्रसाद, डॉ. उमेश सरोज, भूपेंद्र सिंह, अंकित सरोज, अमित सरोज, मुन्ना सिंह, जनार्दन शर्मा, शशांक त्रिपाठी, सूरज गुप्ता, राहुल सरोज, आशीष चौधरी, अभिषेक सरोज और सुमित सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
मऊ समरसेबल मोटर खराब, मोहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर पानी के लिए भटक रहे यात्री

मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पिछले करीब एक माह से समरसेबल पंप का मोटर खराब होने के कारण यात्रियों और रेल कर्मचारियों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि मोटर कई बार जल चुका है। मरम्मत के बाद दोबारा खराब होने से स्टेशन पर पानी की आपूर्ति प्रभावित है।

मंगलवार को स्टेशन से होकर गुजरने वाली विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों के रुकने के दौरान यात्रियों ने प्लेटफार्म नंबर एक पर लगी टोटियों से पानी लेने का प्रयास किया, लेकिन टोटियों से पानी की एक बूंद तक नहीं निकली। इससे यात्रियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।

रेल कर्मचारियों के अनुसार, समरसेबल मोटर में आए दिन तकनीकी खराबी के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। करीब एक माह से मोटर खराब होने के बावजूद अब तक स्थायी रूप से समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

यात्रियों का कहना है कि रेलवे प्रशासन यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के दावे करता है, लेकिन स्टेशन पर बुनियादी सुविधा पेयजल की समस्या लंबे समय से बनी हुई है।

यात्रियों ने रेल प्रशासन से मांग की है कि खराब समरसेबल मोटर को जल्द ठीक कराकर स्टेशन पर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि यात्रियों और कर्मचारियों को परेशानी न उठानी पड़े।
वरिष्ठ पत्रकार स्व० रामजतन चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा संपन्न
मोहम्मद खालिद खान की रिपोर्ट

आज़मगढ़। 'गांव जवार' राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र के संस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी स्व० रामजतन चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर बुधवार को अम्बेडकर पुस्तकालय आतापुर जनईगंज (आज़मगढ़) में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के राजनेताओं, वरिष्ठ पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों ने हिस्सा लेकर स्व० चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नन्दलाल, लालचन्द्र प्रजापति और कृष्ण मोहन उपाध्याय (वरिष्ठ पत्रकार व संस्थापक सहयोगी) के संयुक्त मंडल ने की जबकि मंच का कुशल संचालन रामसूरत भारती ने किया।
विचारों के माध्यम से जीवित रहेंगे स्व० चौहान
श्रद्धांजलि सभा में जुटे वक्ताओं ने स्व० रामजतन चौहान के पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में दिए गए अविस्मरणीय योगदान को याद किया। वक्ताओं के रूप में मुख्य रूप से तेज प्रकाश राय, लालचंद्र प्रजापति, रामजीत प्रजापति, वरिष्ठ पत्रकार देवी शर्मा, पत्रकार सुरेश यादव, वीरेंद्र विश्वकर्मा समाजसेवी, अद्या शंकर चौहान, एडवोकेट जितेंद्र हरि पाण्डेय, हरिलाल पूर्व लेखपाल, संतलाल त्यागी, राम लखन प्रजापति, रामचेत साधु, पत्रकार काशीनाथ यादव, डॉ अशोक कुमार यादव, बसपा  निजामाबाद विधानसभा अध्यक्ष पूजन, वरिष्ठ पत्रकार गांव जवार संस्थापक सदस्य अजय राय, किसान नेता राजीव यादव, भारतीय जनता पार्टी निजामाबाद पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव, गांव जवार मुख्य संपादक रविकान्त चौहान, भारतीय जनता पार्टी के जुझारू नेता दीपक राय, निजामाबाद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन प्रेमा यादव ने भी उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला साथ ही कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार पृथ्वीराज सिंह, पत्रकार विजय यादव, समाजसेवी वीरेंद्र यादव फौजी, समाजसेवी अंशुमान उपाध्याय, संतोष यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में 'गांव जवार' परिवार और आयोजक मंडल ने श्रद्धांजलि सभा में आए सभी अतिथियों, पत्रकारों और क्षेत्रीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
फसल मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का धरना
बाढ़-बारिश से नुकसान पर महिलाओं ने भी जताया आक्रोश, विधायक ने दिया मदद का आश्वासन


कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र में बाढ़ व बारिश के पानी से प्रभावित ग्रामीणों ने फसल नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन, महिलाओं में भी दिखा भारी आक्रोश, धरना प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंचे विधायक अनिल वर्मा ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का दिया आश्वासन।  तहसील क्षेत्र के ग्राम कल्ली, खजुरा, लखनियापुर समेत कई गांवों में बाढ़ और बारिश से हुए फसल नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों और महिलाओं ने ग्राम कल्ली में धरना-प्रदर्शन शुरू किया, ग्रामीणों का आरोप है कि, गांवों की सड़कों पर अब भी बाढ़ और बारिश का पानी भरा हुआ है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। वहीं खेतों में पानी भर जाने से धान समेत अन्य फसलों को भी भारी नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है।

ग्रामीणों के मुताबिक, सोमवार को तहसील में ज्ञापन देकर फसलों के नुकसान का सर्वे और मुआवजा दिलाने की मांग की गई थी, लेकिन आरोप है कि इसके बाद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही फसल नुकसान का सत्यापन कराया गया इससे नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को धरना शुरू कर दिया। धरने के दौरान कल्ली गांव की महिलाओं में भी काफी आक्रोश दिखाई दिया, महिलाओं का कहना है कि, बाढ़ के कारण ग्रामीण परेशान हैं, लेकिन अभी तक कोई अधिकारी और जनप्रतिनिधि गांव की स्थिति देखने नहीं पहुंचा, महिलाओं ने कहा कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उनका विरोध जारी रहेगा।ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित गांवों का सर्वे कराने, फसल नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा दिलाने और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

इस सम्बंध में तहसीलदार मनीष त्रिपाठी ने बताया कि, प्रभावित किसानों का सर्वे कराया जा रहा है जल्द ही मुआवजा दिलाया जाएगा। धरना प्रदर्शन की  सूचना मिलते ही न्यायिक तहसीलदार स्वाति सिंह ने मौके पर पहुँच कर धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से वार्ता की और समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया।
गरबा व डांडिया आयोजनों में धार्मिक मर्यादा और सुरक्षा सुनिश्चित करे प्रशासन: विहिप/ बजरंग दल

उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल गोरक्ष प्रांत ने आगामी नवरात्रि महोत्सव के दौरान गरबा व डांडिया आयोजनों की धार्मिक मर्यादा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को श्रीरामचरितमानस की प्रति भी भेंट की। संगठन ने आयोजनों में अश्लीलता, हुड़दंग, अभद्र गानों और महिलाओं से दुर्व्यवहार पर रोक लगाने और उल्लंघनकर्ताओं पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, पारंपरिक पवित्रता बनाए रखने के लिए आयोजन स्थलों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध और पहचान पत्र चेकिंग की व्यवस्था लागू करने का आग्रह किया। कार्यकर्ताओं ने शांति-व्यवस्था में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया। ज्ञापन सौंपने के दौरान राहुल राय, शिवम सिंह, सूर्यांश सोनकर, प्रद्युम्न मौर्य, हरिकेश मौर्य, सुधांशु मौर्य, हिमांशु बरनवाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
लापरवाह थाना प्रभारी, दरोगा निलंबितः न्यायालय कर्मचारी की मौत के बाद पुलिस अधीक्षक ने की कारवाई

फर्रुखाबाद । पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने न्यायालय कर्मचारी अमित मिश्रा की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने थाना राजेपुर के प्रभारी निरीक्षक राजीव पांडे की अमृतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक पद पर तैनाती की है मनमाने ढंग से काम करने वाले दरोगा आशुतोष कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया। अमृतपुर थाना अध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी की राजेपुर थानाध्यक्ष पद पर तैनाती की गई है। बीते दिन थाना राजेपुर के ग्राम सलेमपुर निवासी राजेश कुमार मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी। तहरीर में अमित मिश्रा न्यायालय में कर्मचारी था उसने कर जान बचाई और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। थाना राजेपुर पुलिस ने गंभीर घायल अमित का डाक्टरी परीक्षण कराया। दूसरे दिन मामले की जांच करने वाले हलका इंचार्ज उप निरीक्षक आशुतोष कुमार यादव को हमलावरों के नाम बताकर उनके फोन नंबर भी दिए गए। कोई कार्रवाई न होने पर राजेश कुमार बेटे के साथ दरोगा आशुतोष कुमार से मिले।

दरोगा ने पिता पुत्र को बताया कि तुम लोगों ने जो नाम दिए थे जांच में वही लोग हमलावर पाए गए। हमलावर मिलने वालों के लड़के हैं जिसके कारण मैं उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकता। राजेश कुमार ने आरोप लगाया कि दरोगा आशुतोष यादव ने गाली गलौज कर मुझे वह मेरे बेटे को भगा दिया। जिसके कारण बेटा अमित भयग्रस्त हो गया आज सुबह बेटे अमित ने कहा कि कार्रवाई न होने के कारण हमलावरों के हौसले बुलंद हैं वह मुझे मार डालेंगे। यह कहते ही अमित के सीने में दर्द हुआ और वह बेहोश हो गया लोहिया अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दरोगा ने पिता पुत्र से कहा कि जो नाम दिए थे जांच में वही लोग हमलावर हैं। हमलावर मिलने वालों के लड़के हैं इस कारण उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकता। राजेश कुमार ने आरोप लगाया कि दरोगा आशुतोष यादव ने गाली गलौज कर मुझे वह मेरे बेटे को भगा दिया। जिस  कारण बेटा भयग्रस्त हो गया था ,बेटे अमित ने कहा कि कार्रवाई न होने पर हमलावर मुझे मार डालेंगे। यह कहते ही अमित के सीने में दर्द हुआ और वह बेहोश हो गया ,लोहिया अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पीड़ित पिता राजेश कुमार ने राजेपुर थानाध्यक्ष उप निरीक्षक आशुतोष यादव से हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी अमित की मौत से गुस्साए परिजनों की पुलिस से काफी कहासुनी हुई, पीड़ित परिजन पुलिस लाइन में हंगामा मचाने के बाद कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गये। पुलिस ने अमित का पोस्टमार्टम कराया, पोस्टमार्टम में अमित की मौत हार्ट अटैक से होनी पाई गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
रुपहले परदे पर शीघ्र देखने को मिलेगी देवरहा बाबा पर आधारित फिल्म

गोंडा।सनोज मिश्रा फिल्म्स के बैनर तले जल्द ही रूपहले पर्दे पर देखने को मिलेगी देवरहवा बाबा पर आधारित फिल्म 'देव देवरहवा बाबा' जिसे निर्देशित कर रहे हैं सिनेमा जगत के सबसे चर्चित डायरेक्टर सनोज मिश्रा। इस फिल्म के एसोसिएट बैनर ए एम पी एम इंटरटेनमेंट, गोनार्द फिल्म्स व देव ब्रदर्स प्रोडक्शन है। देवरहवा बाबा के जीवन पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग गोंडा, देवरिया, वृंदावन और उड़ीसा में की जाएगी। फिल्म का अधिकतर फिल्मांकन गोंडा जनपद में किया जाएगा जिसका लोकेशन रेकी करने के बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने स्थानीय कलाकारों के साथ बैठक कर विषय पर चर्चा की जिसमें महेश सिंह, प्रदीप शर्मा, अजय कुमार त्रिपाठी, करमचंद ओझा, मानस सिंह, विदित शर्मा, विकास गोस्वामी, राजन सिंह, सुमित सिंह, मास्टर योहान सिंह आदि कलाकार शामिल थे जो इस फिल्म में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा कर हैं। 'देव देवरहवा बाबा' की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं देवव्रत सिंह साथ ही इस फिल्म में सिनेमा के कई बड़े चेहरे भी शामिल हैं। जनपद के मीडिया कर्मियों की उपस्थिति में निर्देशक सनोज मिश्रा द्वारा फिल्म 'देव देवरहवा बाबा' की औपचारिक घोषणा की गई।
स्काउट एंड गाइड कैंप में विद्यार्थियों ने सीखे अनुशासन और सेवा के गुर
रामराज। डी मॉनफोर एकेडमी में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड कैंप का बुधवार को उत्साह और गरिमामय वातावरण में समापन हुआ। विद्यार्थियों ने कैंप के दौरान टेंट लगाना, मार्चपास्ट, कदमताल और प्राथमिक उपचार समेत विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग कर अनुशासन व टीम भावना का परिचय दिया।

समापन समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा का हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स उत्तर प्रदेश के सचिव डॉ. मनोज सिंधी और स्टेट ट्रेनर चांद ने स्वागत किया। प्रधानाचार्य को ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

कैंप के दौरान विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता, सेवा भावना, समय प्रबंधन और जिम्मेदारी जैसे जीवनोपयोगी गुणों का प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों ने स्वयं टेंट लगाकर कैंपिंग कौशल का प्रदर्शन किया। वहीं, मार्चपास्ट में अनुशासन और एकाग्रता का परिचय दिया। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को आपात स्थिति में घायल या जरूरतमंद व्यक्ति की तत्काल सहायता के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण भी दिया।

समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रमाण-पत्र पाकर विद्यार्थियों में उत्साह और गर्व का भाव नजर आया।

प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने कहा कि स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। निर्देशिका डॉ. गरिमा वर्मा, निर्देशक डॉ. केके शर्मा और उप-प्रधानाचार्या रितु चिकारा ने भी विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की। कैंप के सफल आयोजन में डॉ. मनोज सिंधी, स्टेट ट्रेनर चांद और विद्यालय के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कन्नौज में जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 7 के छात्र की बेरहमी से पिटाई, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप*

पंकज श्रीवास्तव/विवेक कुमार

कन्नौज जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 7 के छात्र के साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है। ग्राम पचोर सतौरा निवासी संजीव कुमार ने अपने पुत्र शौर्य कुमार सिंह के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।

पीड़ित छात्र के पिता संजीव कुमार का आरोप है कि उनके पुत्र पर मोबाइल चोरी करने का झूठा आरोप लगाकर उसके ही सहपाठियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। बताया गया कि शौर्य ने मेज पर रखा मोबाइल देखा और उसे उठाकर देखने लगा था। इसी दौरान अन्य छात्रों ने समझ लिया कि उसने मोबाइल चोरी किया है।

आरोप है कि इसके बाद छात्रों ने शौर्य को बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद छात्र के पिता ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर थाना गुरसहायगंज में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
पुलिस से कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित छात्र के पिता बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।

उन्होंने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत की और दोषी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
अब देखना होगा कि पुलिस अधीक्षक की शिकायत के बाद मामले में क्या कार्रवाई की जाती है। वहीं, छात्र के साथ हुई मारपीट को लेकर विद्यालय प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।