देवघर-दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर इनर व्हील क्लब देवघर ने वृद्धाश्रम एवं दिव्यांग बच्चों के बीच बांटे वस्त्र व खेल-सामग्री।
देवघर:
7 अक्टूबर 2026 शारदीय दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर, डिस्ट्रिक्ट 325 द्वारा समाज के जरूरतमंद एवं विशेष वर्गों के साथ पर्व की खुशियां साझा करने के उद्देश्य से एक विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।क्लब की ओर से चांदडीह स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के बीच नए वस्त्र एवं उनकी दैनिक आवश्यकताओं से संबंधित जरूरी सामान वितरित किए गए।
वहीं, दिव्यांग बच्चों के बच्चों के लिए भी नया कपड़ा एवं विभिन्न प्रकार की खेल-सामग्री एवं खेलने-कूदने के सामान का वितरण किया गया, ताकि वे भी उत्सव के इस अवसर पर खुशी और उमंग के साथ समय बिता सकें। नए वस्त्र, उपयोगी सामग्री और खेल-सामग्री एवं खाने का पैकेट पाकर बुजुर्गों एवं बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। सभी ने मिलकर साथ में गाना गाया क्लब की सदस्याओं ने उनके साथ समय बिताया, उनसे बातचीत की और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर बुजुर्गों से आशीर्वाद लेना और बच्चों के साथ आत्मीय समय बिताना कार्यक्रम का विशेष भावनात्मक पक्ष रहा। यह सेवा कार्यक्रम इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की अध्यक्षा डॉ. ममता किरण की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सहयोग देने वाली मेंबर है क्लब की प्रेसिडेंट Dr. Mamta Kiran g ,Treasurer chandra prabha g, एडिटर sushma Rani g, Rekha Singhania g, Namita Bhagat g, Nisha Jaiswal g, Nisha Gupta, Savitri Gupta g, Sarita Rani g , julee g, Arti jha g, Nilima sinha g, Preeti Agarwal g, Ranjana Mundra g,का सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता रही।इस अवसर पर अध्यक्षा डॉ. ममता किरण ने कहा, «“दुर्गा पूजा केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खुशियां बांटने और जरूरतमंदों के जीवन में अपनापन एवं सम्मान का भाव जगाने का अवसर है। हमारी छोटी-सी कोशिश यदि किसी बुजुर्ग के चेहरे पर मुस्कान और किसी बच्चे के चेहरे पर खुशी ला सके, तो यही हमारे लिए सबसे बड़ी सेवा है। हमारा प्रयास है कि त्योहार की खुशियां समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचें और कोई भी स्वयं को अकेला महसूस न करे।”» इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जरूरतमंदों की सहायता तथा समाज के वंचित वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न सेवा परियोजनाएं संचालित की जाती रही हैं। इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए दुर्गा पूजा के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की सभी पदाधिकारियों एवं सदस्याओं का सराहनीय योगदान रहा। सुषमा रानी एडिटर इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर, डिस्ट्रिक्ट 325
8 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k