Telegram पर Fake Investment, Job, Crypto एवं फर्जी Customer Care के नाम पर होने वाली साइबर ठगी से रहें सावधान —
गोण्डा पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान चलाकर किया गया जागरूक*

*गोण्डा।* अक्टूबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाए जाने के क्रम में गोण्डा पुलिस द्वारा जनपद के समस्त 18 थानों में आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 07.10.2026 को “Telegram Fraud से सावधान रहें” विषय पर आमजन को Telegram के माध्यम से होने वाली साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों के संबंध में जागरूक किया गया। गोण्डा पुलिस द्वारा बताया गया कि साइबर अपराधी Telegram पर Fake Investment/Trading Group बनाकर ठगी, Part-time Job/Task Scam, Fake Crypto/USDT Investment एवं Trading Scam, Betting/Gaming Scam, फर्जी Customer Care/Support Account तथा परिचित/अधिकारी के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त फर्जी Loan, Prize/Reward के नाम पर ठगी तथा Telegram पर भेजे गए APK/Unknown Link के माध्यम से Malware/Account Compromise जैसी घटनाएं भी सामने आ सकती हैं।

*साइबर ठगी से बचाव के उपाय*
1. Telegram पर मिले अनजान व्यक्ति अथवा ग्रुप पर तुरंत भरोसा न करें।
2. निवेश में गारंटीड अथवा असामान्य मुनाफे के लालच से बचें।
3. किसी भी अनजान APK अथवा संदिग्ध लिंक को डाउनलोड/क्लिक न करें।
4. OTP, UPI PIN, Password एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें।
5. Telegram पर Two-Step Verification अवश्य सक्रिय रखें।
6. संदिग्ध अकाउंट/ग्रुप को Block एवं Report करें।

गोण्डा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि सोशल मीडिया एवं मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का प्रयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना समय गंवाए 1930 पर सूचना दें, जिससे ठगी की
उत्तर प्रदेश के 75 हजार चौकीदार भाइयों की मांगें पूरी करे सरकार
*गोण्डा/श्रावस्ती।* उत्तर प्रदेश के करीब 75 हजार ग्राम चौकीदार अपनी जायज़ मांगों को लेकर लखनऊ के ईको गार्डन में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांग है कि वर्तमान मानदेय को ₹2,500 से बढ़ाकर ₹24,400 प्रतिमाह किया जाए तथा उन्हें चतुर्थ श्रेणी के सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान ने उत्तर प्रदेश सरकार से यह मांग करते हुए कहा है कि  चौकीदार भाइयों की मांगों पर तत्काल गंभीरता से विचार करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।

मैं प्रदेश के 75 हजार चौकीदार भाइयों को भरोसा दिलाता हूँ कि यदि वर्तमान सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है, तो आगामी सरकार में समाजवादी पार्टी की ओर से उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा। माननीय अखिल…
[4:49 pm, 07/10/2026] +91 94154 15779: *सेवा संकल्प अभियान के तहत गोंडा में निकली सेवा ज्योति यात्रा*

*हजारों कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर लिया विकसित भारत-2047 का संकल्प*

*गोण्डा, 07 अक्टूबर 2026* - देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बुधवार को गोंडा मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम से ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। यात्रा में जिले के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, हजारों कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभाग किया। अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री एवं संगठन जिला प्रभारी राहुल रस्तोगी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में सेवा ज्योति मशाल लेकर यात्रा निकाली। यात्रा मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थापित महाराजा देवी बख्श सिंह की प्रतिमा के पास पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की जय वन्देमातरम आदि के नारे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला कार्यकर्ताओं द्वारा मेडिकल कॉलेज परिसर में ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर आकर्षक रंगोली बनाई गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने रंगोली का अवलोकन किया तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में भाजपा विधायक गौरा प्रभात वर्मा, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, विधायक अजय कुमार सिंह, मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री तथा कटरा बाजार विधायक श्री बावन सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा काल एवं विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। यात्रा में कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह भी शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विकसित भारत-2047 के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया गया है। अभियान के तहत आगे गांव, वार्ड एवं विभिन्न मोहल्लों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


यात्रा से पहले आडिटोरियम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री  के देश के नाम संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना एवं देखा। प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशवासियों के प्रति आभार व्यक्त किय एवं भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संबोधन को सुना तथा सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों और विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में भाजपा जिला सह-मीडिया प्रभारी अविनाश जायसवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बीना राय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस चौरसिया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सोनभद्र में चेरवाडीह बस स्टैंड के पास युवक की संदिग्ध मौत: सिर और चेहरे पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका से सनसनी
विकास कुमार

कोन सोनभद्र।कोन थाना क्षेत्र के चेरवाडीह गांव में शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब बस स्टैंड के पास एक 34 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान चेरवाडीह निवासी नितेश कुमार (पुत्र ललित कुमार) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

धारदार हथियार से हमले की आशंका
परिजनों के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम करीब सात बजे की है। मृतक के सिर और चेहरे पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। चोटों की प्रकृति को देखते हुए परिजनों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण अभी आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं हो सका है।

प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश के एंगल पर जांच
मृतक के पिता ललित कुमार ने इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ते हुए गांव के ही दो युवकों पर गंभीर संदेह जताया है। उनका आरोप है कि इस घटना में उन दोनों युवकों की संलिप्तता हो सकती है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि गहन जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले किसी को दोषी नहीं माना जा सकता है। पुलिस ने परिजनों के इन आरोपों को ध्यान में रखते हुए हर पहलू की गहराई से पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस की कार्रवाई और छानबीन जारी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले युवक किन लोगों के संपर्क में था।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत के असली कारणों और चोटों की सच्चाई का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, इस सनसनीखेज घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर तेजी से जांच कर रही है।
दुद्धी साइबर टीम की बड़ी सफलता: त्वरित कार्रवाई से पीड़ित के खाते में वापस आए 7,500 रुपये, चेहरे पर लौटी मुस्कान

विकास कुमार

सोनभद्र।साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच दुद्धी थाना पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार हुए एक व्यक्ति की 7,500 रुपये की पूरी धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी है। रकम वापस मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस प्रशासन और साइबर टीम का आभार व्यक्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुद्धी कस्बा निवासी अमित चौरसिया पुत्र विनोद चौरसिया के बैंक खाते से किसी अज्ञात ठग ने यूपीआई के माध्यम से 7,500 रुपये की अवैध निकासी कर ली थी। खाते से अचानक पैसे कटने की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने बिना देर किए इसकी शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही दुद्धी थाना स्थित साइबर हेल्प डेस्क टीम तुरंत सक्रिय हो गई। टीम ने डिजिटल साक्ष्यों का संकलन कर त्वरित कार्रवाई की और फ्रॉड की गई राशि को सबसे पहले संबंधित बैंकिंग चैनल में होल्ड कराया। इसके बाद, एमआरएम पोर्टल के जरिए संबंधित बैंक से पत्राचार कर सभी आवश्यक कानूनी और तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी की गईं, जिसके परिणामस्वरूप पूरी धनराशि सुरक्षित रूप से पीड़ित के बैंक खाते में वापस आ गई।
रकम वापस मिलने पर पीड़ित अमित चौरसिया ने सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी, थाना प्रभारी और साइबर हेल्प डेस्क टीम के प्रति गहरा आभार जताया है।

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना दुद्धी के प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, साइबर हेल्प डेस्क के कांस्टेबल मन्तोष और महिला कांस्टेबल साक्षी सिंह शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर ठगी के मामलों में समय पर शिकायत करना बेहद महत्वपूर्ण होता है। ठगी का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या अधिकारिक पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते पैसे को होल्ड कराया जा सके। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, यूपीआई पिन, बैंक पासवर्ड या अन्य गोपनीय विवरण साझा न करें। पुलिस साइबर अपराधों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के साथ-साथ पीड़ितों की शिकायतों पर इसी प्रकार त्वरित कार्रवाई जारी रखेगी।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
- लखनऊ से देवरिया लौट रहे थे छह खिलाड़ी, तीन गंभीर घायल; नींद में होने के कारण हादसे की जानकारी नहीं

अयोध्या। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के करीब पांच बजे तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार छह लोग अंदर फंस गए। दुर्घटना में तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी खिलाड़ी लखनऊ से टेनिस खेलकर देवरिया लौट रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षा कर्मी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल तीनों खिलाड़ियों को एंबुलेंस से कुमारगंज स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर रेफर कर दिया गया।
मृतकों की पहचान देवरिया निवासी नित्या प्रजापति (22), इरफान अंसारी (20) और अनिकेत (24) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में आनंद यादव (23), राजू (22) और पश्चिम बंगाल के बीरभूम निवासी जयंतो शर्मा (30) शामिल हैं।
घायल जयंतो शर्मा ने बताया कि सभी लोग पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं। वे लखनऊ में टेनिस खेलने के बाद कार से देवरिया लौट रहे थे। यात्रा के दौरान सभी लोग नींद में थे, इसलिए हादसा कैसे हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके से फरार ट्रक की तलाश की जा रही है। पुलिस एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से ट्रक की पहचान करने में जुटी है।
मऊ काली पट्टी बांधकर अंतिम दिन संविदा कर्मचारियों ने जताया विरोध
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों की लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चल रहे चरणबद्ध आंदोलन के तीसरे और अंतिम दिन बुधवार को कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपने नियमित कार्यों का निर्वहन करते हुए सांकेतिक विरोध दर्ज कराया।

कर्मचारियों ने कहा कि सीमित मानदेय, सेवा संबंधी असुरक्षा और विभिन्न कठिन परिस्थितियों के बावजूद संविदा कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इसके बावजूद उनकी लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान नहीं किया जा रहा है।
संगठन ने शासन से कर्मचारियों की लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने तथा प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए समय देने की मांग की।

कर्मचारियों ने कहा कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और अनुशासित तरीके से अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

इस दौरान सर्वेश सिंह, रंजू मौर्य, नीतू शर्मा, अविनाश सिंह, प्रिय बुद्ध, शिवम पांडेय, रितेश कुमार राय समेत स्टाफ नर्स एवं अन्य संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।
थाना परसपुर पुलिस द्वारा चोरी करने के 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार, चोरी की धनराशि सहित मोटरसाइकिल व लोहे की बर्मा मशीन बरामद

गोण्डा। दिनांक 07.10.2026 की रात्रि करीब 03:00 बजे थाना परसपुर क्षेत्रान्तर्गत राम दयाल पुरवा के पास स्थित वादी नीरज पाण्डेय की स्ट्रींग की दुकान में दो व्यक्ति घुसकर उनकी पैंट की जेब में रखे ₹5,000/- चोरी कर भागने लगे। आहट होने पर वादी की नींद खुल गई और शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की सहायता से दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया तथा उनके कब्जे से चोरी किए गए ₹5,000/- बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम अखिलेश तिवारी एवं अब्दुल करीम बताया। दोनों मोटरसाइकिल संख्या UP43AQ8774 Honda Shine से आए थे, जिस पर एक अदद लोहे की बर्मा मशीन लदी हुई थी।

*कार्यवाही-*
वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना परसपुर पर अभियोग पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूध्द थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के 03 आरोपी अभियुक्तो को किया गया  गिरफ्तार

गोण्डा। दिनांक 06.10.2026 को वादी अनिल कुमार पुत्र हरिराम कनौजिया, निवासी रुदईपुरवा, मौजा खरगूपुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली देहात पर तहरीर दी गई कि हंसिया के विवाद को लेकर नाजमा उर्फ शहजाह पत्नी कल्लू, दिलदार पुत्र कल्लू एवं महफूज पुत्र कल्लू द्वारा वादी के पिता हरिराम के साथ मारपीट की गई तथा उनकी गर्दन दबाकर सिर को दीवार से टकराया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पर वादी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसे भी चोटें आईं। घायल हरिराम को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

*कार्यवाही-*
वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 952/2026 धारा 115(2), 109(1) बीएनएस एवं 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया। प्रकरण में अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.10.2026 को अभियुक्तगण के घर पर दबिश दी गई, जहां तीनों अभियुक्त मौजूद मिले। पुलिस टीम द्वारा कारण गिरफ्तारी बताते हुए अभियुक्तगण को पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
सेवा सेतु अभियान के तहत मालवीय नगर पुस्तकालय में विशेष जनकल्याणकारी कैम्प आयोजित*

*सेवा सेतु अभियान के तहत मालवीय नगर पुस्तकालय में लगा विशेष जनकल्याणकारी कैम्प*

*एक ही छत के नीचे मिली योजनाओं की जानकारी*

*सेवा संकल्प अभियान: मालवीय नगर में जनकल्याणकारी कैम्प, आमजन को मिला योजनाओं का सीधा लाभ*



*गोण्डा, 07 अक्टूबर 2026*  -  सेवा संकल्प अभियान/सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन मालवीय नगर स्थित पुस्तकालय में विशेष जनकल्याणकारी कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया गया।
कैम्प में समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित विभिन्न योजनाओं के आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही एवं त्वरित निस्तारण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कैम्प में पहुंचे लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। कैम्प में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद गोण्डा के अधिशासी अधिकारी, समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण, निकाय लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा आमजन को पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
मऊ में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में उमड़ा जनसैलाब, सेवा के 25 वर्षों का हुआ स्मरण
गुजरात से शुरू हुए जनसेवा के सफर के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज मऊ में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्षों के कार्यकाल का स्मरण किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के प्रेरणादायी उद्बोधन को भी सुना गया।

कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र से बड़ी संख्या में माताएं-बहनें और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक लोगों ने सहभागिता की।