ज्ञानपुर में भाजपा ने विकसित भारत संकल्प सभा और यात्रा निकाली: पीएम मोदी और नितिन नवीन का संबोधन सुना, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
रिपोर्टर - नितेश श्रीवास्तव
भदोही। ज्ञानपुर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में बुधवार को भाजपा ने विकसित भारत संकल्प सभा व सेवा ज्योति यात्रा की। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन कई कार्यकर्ताओं ने देखा।
यात्रा पार्क से शुरू होकर विभूति नारायण राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज पर खत्म हुई। कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा।
प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व में हुआ, जिन्होंने उद्देश्य बताए।
भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा, पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय और पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी मौजूद थे।
नागेंद्र नाथ मिश्रा नवीन जिला संयोजक, अखिलेंद्र सिंह बघेल संचालक। तीनों विधानसभाओं से कई कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने विकसित भारत का संकल्प और एकजुटता दिखाई।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय, हौसला प्रसाद पाठक, कन्हैया लाल मिश्र, वरिष्ठ नेता नागेंद्र सिंह, सुनील मिश्रा, डॉ. राकेश दुबे, जिला महामंत्री मनीष पांडेय, राजेश पटेल, सहसंयोजक फूलचंद पंकज, दीपक पाठक, योगेंद्र सिंह, जिला सोशल मीडिया संयोजक अखिलेश तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह बाल दत्त पांडे जिला उपाध्यक्ष मनीषा अम्बष्ट, गोवर्धन राय, सतीश चंद्र पांडेय, विमल मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष लालता सोनकर दुबे, जिला मंत्री वेद मौर्य, सरिता बिंद, रमेश सोनकर, पवन दुबे, राज यादव हरिशंकर दुबे आशुतोष पांडे सौरभ मालवीय, संजू सरोज सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
10 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k