दिल्ली में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में
मऊ में दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।
साइबर जागरूकता के 11 नियमों को लेकर दीदारगंज थाने पर जागरूकता अभियान

मोहम्मद खालिद खान की रिपोर्ट

दीदारगंज, आजमगढ़। साइबर अपराधों से बचाव और आम जनता को ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दीदारगंज थाने पर साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने उपस्थित लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए साइबर जागरूकता के 11 महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी।
महिला कांस्टेबल नंदनी गुप्ता एवं अश्विनी तिवारी ने जनता को समझाया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम/बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान ऐप डाउनलोड करने से भी बचने की सलाह दी गई।
इस दौरान एसआई मिनीमलाल यादव एवं कांस्टेबल मेविन खान ने लोगों से अपील की कि साइबर अपराध का शिकार होने पर घबराएं नहीं और तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने तथा ऑनलाइन लेन-देन में विशेष सावधानी बरतने की अपील की।
अभियान के माध्यम से पुलिस ने जनता को संदेश दिया कि साइबर सुरक्षा में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। जागरूक नागरिक बनकर ही साइबर अपराधों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सकता है।
वेदांता स्कूल ऑफ नर्सिंग में 8वां फेयरवेल सेरेमनी डेस्टिनी*

*भावुक पलों के साथ सीनियर छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई*

उपेन्द्र कुमार पांडेय


आजमगढ़। नगर के लक्षीरामपुर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान वेदांता स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस में जीएनएम, एएनएम और पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं के लिए 8वें फेयरवेल सेरेमनी 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष समारोह का थीम डेस्टिनी फ्रॉम ड्रीम्स टू ड्यूटी रखा गया, जिसके तहत छात्रों के सपनों को सेवा और कर्तव्य से जोड़ने का संदेश दिया गया।

संस्थान के ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. एन. आर. वर्मा विशिष्ट अतिथि अपर सीएमओ डॉ. उमा शरण पांडे, सीओ सदर आस्था जायसवाल सहित वेदांता ग्रुप के चेयरमैन डॉ. शिशिर जायसवाल, डायरेक्टर विशाल जायसवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर आलोक जायसवाल व रित्विक जायसवाल के द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह के दौरान जूनियर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर पूरे हॉल को तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान कर दिया। फेयरवेल के भावुक क्षणों के बीच सीनियर विद्यार्थियों ने संस्थान में बिताए अपने खट्टे-मीठे अनुभवों को साझा किया। आए हुए अतिथियों ने पास-आउट हो रहे छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

डायरेक्टर विशाल जायसवाल ने कहा वर्ष 2016 से संचालित हमारे संस्थान का एकमात्र उद्देश्य समाज को कुशल स्वास्थ्यकर्मी प्रदान करना है। डॉक्टर दवा लिखते हैं, लेकिन मरीज की असली देखभाल और सेवा नर्सिंग स्टाफ ही करता है। अब वेदांता का नाम रोशन करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की असली शुरुआत हो रही है। वेदांता ग्रुप आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है और हर कदम पर आपके साथ खड़ा है।

इस विशेष अवसर पर रोटरी क्लब से चंदन अग्रवाल व रुचि अग्रवाल, वैक्सीनेशन इंचार्ज पूनम शुक्ला, डायरेक्टरेट से ऋचा जायसवाल, ऋतु जायसवाल, अमृता जायसवाल सहित संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में संस्थान की प्रिंसिपल रीना पाण्डेय ने मुख्य अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद व आभार प्रकट किया। मंच का सफल संचालन दिपांशु गौतम और हर्षिता ने संयुक्त रूप से किया।
वरिष्ठ समाजसेवी रामराज शर्मा को मिला जीवनदान
जौनपुर । महानगर मुंबई निवासी वरिष्ठ समाजसेवी रामराज शर्मा का पिछले सप्ताह हृदयाघात हुआ वर्तमान समय जन्मभूमि जनपद जौनपुर में निवासरत थे। हृदयाघात के समय परिवार के सदस्य उपस्थित थे उन्हें तुरंत मां गायत्री हार्ट सेंटर चांदपुर मड़ियाहूं रोड डॉ अमित सिंह की निगरानी में सफल आपरेशन हुआ। डॉ अमित सिंह की टीम ने ईश्वर के रुप में आकर सफल उपचार समय से करके रामराम शर्मा को जीवनदान दिया। जिनका शारीरिक हालचाल लेने मुंबई निवासी कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप उनके पैतृक आवास कुद्दूपुर जौनपुर पहुंचे।कुशल क्षेम लेने धर्मापुर से डॉ विनय कुमार शर्मा, इफको यूरिया के हेड मैनेजर रवि शर्मा,गीतकार रविन्द्र कुमार शर्मा दीप,अधिवक्ता राम किर्ति शर्मा,भा.ना.क. वि.से. समिति संस्थापक दिनेशचंद्र शर्मा, गीतकार प्रमोद कुमार शर्मा प्रेमी, बेलसरी डॉ राजेन्द्र शर्मा, राजदेव शर्मा,महेंद्र शर्मा दाढ़ी, पत्रकार सुरेश शर्मा, पत्रकार प्रकाश शर्मा,ग्राम प्रधान मनोज कुमार यादव,डॉ आदित्य कादीपुर,डॉ सुभाष चंद्र तिवारी कुद्दूपुर, सुनील शर्मा मड़ियाहूं,अशोक शर्मा उर्फ काजू मुंबई जैसे सैकड़ों समाजसेवियों ने कुशल क्षेम लिया।
मऊ ग्रामसभा अमारी में सुंदरकांड एवं भजन-कीर्तन का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

मऊ। जनपद मऊ के ग्राम सभा अमारी स्थित ठाकुर जी की कुटी पर आज श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। यहां सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन में शामिल होकर प्रभु श्रीराम का गुणगान किया। कार्यक्रम के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद एवं भोज का वितरण किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में मंदिर के महंत लालचंद गिरी जी सहित ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। पूरे आयोजन के दौरान ठाकुर जी की कुटी परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया।

ग्रामीणों ने ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने वाला बताया।
कश्मीर की कालीन का कमाल: 20 लाख गांठें, 28 महीने की मेहनत और प्योर सिल्क का इस्तेमाल; कीमत 26 लाख रुपये

*छह बुनकरों ने 28 महीने में तैयार की है कालीन,60 किलो सिक्ल का इस्तेमाल*

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। भदोही में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले में कश्मीर सिल्क की कालीन आकर्षित कर रही है। 12 बाई 18 फीट की सिल्क की कालीन की बुनाई में 20 लाख गांठें लगाई गई हैं। इसकी कीमत 26 लाख रुपये है। सिल्क और ऊलेन से बनी मॉडर्न डिजाइन की कालीन भी पसंद की जा रही है।
जम्मू कश्मीर के निर्यातक मेहराज जान ने बताया कि सिल्क के कालीन की डिजाइन ईरान से ली गई है। इसे माहिर या तजुर्बे वाला बुनकर ही बना सकता है। प्योर सिल्क का इस्तेमाल किया गया है। इस कालीन को छह बुनकरों ने 28 महीने में तैयार किया है। इसके एक स्क्वायर मीटर में 576 गांठें लगाई गई हैं।


एक बुनकर को 40 साल से अधिक का अनुभव है। दूसरे बुनकर 10 से 15 साल का अनुभव रखते हैं। इस कालीन को तैयार करने में 60 किलो सिल्क का इस्तेमाल किया गया है। कटाई और छंटाई के बाद 45 किलोग्राम की कालीन तैयार हुई है।


हैप्पी ट्री ऑफ लाइफ: 15 पशु, 15 पक्षी और आठ से अधिक वनस्पतियों की डिजाइन
कश्मीर के निर्यातकों द्वारा तैयार की गई हैप्पी ट्री ऑफ लाइफ कालीन मेले में अपनी अलग पहचान बना रही है। छह बाई नौ की इस कालीन की कीमत भले ही केवल छह लाख है, लेकिन इसमें उकेरी गई डिजाइन बुनकरों की कुशल कारीगरी को दर्शा रहे हैं। जम्मू कश्मीर के निर्यातक यासिन ने बताया कि हैप्पी ट्री ऑफ लाइफ कालीन अपनी नाम की तरह की खास है। इसे दो कुशल बुनकरों ने करीब डेढ़ साल में तैयार किया है। पारंपरिक डिजाइन वाली इस कालीन में पूरे जंगल का सीन दिखाया गया है। दो जिसमें न सिर्फ नदी, पहाड़ और पेड़ शामिल हैं, बल्कि 15 तरह के पशु, 15 तरह की पक्षियां और करीब आठ तरह की वनस्पतियां उकेरी गई है। इस कालीन को अगर आप दूर से भी देखेंगे तो इसमें उकेरे गए पशु-पक्षी और वनस्पतियां आसानी से दिख जाती हैं। बताया कि इस तरह की कालीन अमेरिका और रूस जैसे देशों में अधिक पसंद किए जाते हैं।
ऊलेन की बनी माही प्लेन कालीन की कीमत 4.60 लाख रुपये
कालीन मेले में ऊलेन कालीनों में सबसे महंगी कालीन 4.60 लाख रुपये की रही। ऊलेन की बनी इस कालीन को माही प्लेन कालीन कहा जाता है। पारंपरिक डिजाइन वाली इस कालीन में एक स्क्वायर मीटर में 256 गांठें लगाई गई हैं। घोसिया के निर्यातक अनुराग बरनवाल ने बताया कि कालीन का बाजार पहले से बदला है, लेकिन पारंपरिक कालीनें, जिससे भदोही की पहचान हुआ करती थी। ऊलेन की इस छह बाई आठ की कालीन की क्वालिटी 14 बाई 70 की है। इसे तीन बुनकरों ने 90 दिनों तक बुनाई करके बनाया है।
प्लास्टिक के बोतलों के वेस्ट से बने यार्न से बनी प्रिंटेड दरियां
वैश्विक बाजार में सस्ते कालीनों और दरियों के मांग के बीच अधिकतर निर्यातकों ने सस्ते दरियां बनाना शुरू कर दी है। इन्हीं में से एक है डिजिटल प्रिंटेड दरियां। डिजिटल प्रिंटिंग वाली दरियों की खास बात यह है कि ये प्लास्टिक के बोतलों के वेस्ट से बने यार्न (पेट यार्न) से बनीं हैं। पहले सफेद यार्न से दरियों को तैयार कर लिया जाता है। इस तरह के प्रिंटेड दरियां इस एक्सपो में दो से तीन स्टॉलों पर प्रदर्शित की गई हैं।
रग्स बाई एआरएस के स्टॉल पर बहुतायत में प्रदर्शित प्रिंटेड कालीनों की ओर देसी और विदेशी खरीदार आकर्षित रहे। स्टॉल के मैनेजर शम्स अब्बास ने बताया कि हमारा विदेशी के साथ-साथ डोमेस्टिक बाजार पर भी ध्यान है। देश के मेट्रो सिटीज़ मुंबई, बंगलूरू, चेन्नई, नई दिल्ली, हैदराबाद, गुरुग्राम समेत पर्यटक बहुलता वाले शहरों में ज्यादा मांग है।
मऊ सहायता प्राप्त व निजी विद्यालयों में विभागीय कार्यक्रमों की शत-प्रतिशत पूर्णता को लेकर विशेष अभियान
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय एवं खंड शिक्षा अधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना ओमप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों के साथ-साथ सहायता प्राप्त एवं निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में विभागीय कार्यक्रमों की शत-प्रतिशत पूर्णता सुनिश्चित कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार को जनपद के एसआरजी संजय कुमार तिवारी तथा न्याय पंचायत सुरहुरपुर के नोडल शिक्षक संकुल वंशराज प्रसाद ने विशेष अभियान चलाकर ऐसे सहायता प्राप्त एवं निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों से संपर्क किया, जहां विभागीय कार्य अभी पूर्ण होना बाकी था।

अभियान के दौरान निर्धारित विद्यालयीय समयावधि समाप्त होने के बाद भी कार्य जारी रखा गया। टीम ने लगभग एक दर्जन विद्यालयों में पहुंचकर लंबित कार्यक्रमों को पूरा कराने के लिए आवश्यक सहयोग, तकनीकी मार्गदर्शन और शिक्षकों को प्रेरणा प्रदान की। साथ ही विद्यालयों से समन्वय स्थापित कर लंबित कार्यों की समीक्षा की गई और उन्हें शीघ्र शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया।

एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने कहा कि विभागीय कार्यक्रमों की वास्तविक सफलता तभी सुनिश्चित होगी, जब परिषदीय विद्यालयों के साथ-साथ सहायता प्राप्त एवं निजी मान्यता प्राप्त विद्यालय भी पूरी सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें। इसके लिए प्रत्येक स्तर पर बेहतर समन्वय, सतत अनुश्रवण और सहयोग की भावना जरूरी है।

खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तर पर विभागीय कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा की जा रही है। शेष विद्यालयों को भी लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान के दौरान संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक मौजूद रहे।
मऊ संत बाबा गणिनाथ जी महाराज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2026 की रणनीति तय
13 दिसंबर को होगी परीक्षा, 27 दिसंबर को भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

मऊ, 5 अक्टूबर 2026।
मध्यदेशीय वैश्य महासभा के युवा पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को कैम्प कार्यालय, दक्खिन टोला में आयोजित हुई। बैठक में संत बाबा गणिनाथ जी महाराज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2026 के सफल, अनुशासित एवं भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

इस दौरान प्रतियोगिता की तैयारियों, प्रचार-प्रसार, पंजीकरण और परीक्षा केंद्रों सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में छात्र-छात्राओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने, पंजीकरण प्रक्रिया को गति देने, परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था तथा परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने पर विशेष चर्चा हुई। नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि संत बाबा गणिनाथ जी महाराज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2026 की लिखित परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। वहीं प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने के लिए 27 दिसंबर 2026 को भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
बैठक में नगर के सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ युवा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की।

क्षेत्रीय अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने तथा छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को प्रतियोगिता से जोड़ने का संकल्प लिया।
मध्यदेशीय वैश्य महासभा के युवा प्रदेश महामंत्री एवं प्रतियोगिता आयोजन मंडल के सदस्य अभिषेक मद्धेशिया ने कहा कि संत बाबा गणिनाथ जी महाराज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि समाज की नई पीढ़ी को शिक्षा, ज्ञान और प्रतियोगी भावना से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है। अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में शामिल कर उनकी प्रतिभा को मंच देने का प्रयास किया जा रहा है।

हेमराज मद्धेशिया ने कहा कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए नगर के सभी क्षेत्रों में व्यापक संपर्क अभियान चलाया जाएगा और समाज के सभी लोगों से सहयोग एवं सहभागिता की अपील की जाएगी।

वहीं संजय मद्धेशिया ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों और युवाओं में सामान्य ज्ञान एवं बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के साथ उन्हें समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और महापुरुषों के जीवन एवं विचारों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

संत बाबा गणिनाथ जी महाराज के आदर्शों से प्रेरणा लेकर नई पीढ़ी को शिक्षा और संगठन के क्षेत्र में आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है।
बैठक के अंत में पदाधिकारियों ने “शिक्षित समाज, संगठित समाज और सशक्त समाज” के संकल्प को दोहराते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में नवनीतदास मद्धेशिया, मनोज मद्धेशिया, रोशन मद्धेशिया, अनूप मद्धेशिया, विजय मद्धेशिया, मुकेश मद्धेशिया, दीप गुप्ता, अक्कू गुप्ता, संजीव मद्धेशिया, विनोद मद्धेशिया, दीपक मद्धेशिया, रवि मद्धेशिया, नीरज मद्धेशिया, शुभम मद्धेशिया, पवन मद्धेशिया और मनीष मद्धेशिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Mirzapur:  महिला मरीज के अंग चोरी मामले में फंसे डाक्टर ने चली चाल, दलित महिला सफाईकर्मी को आगे कर शुरु की दबाव की साज़िश, लोगों में आक्रोश

मिर्ज़ापुर। जिले के संतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीपनगर स्थित निजि चिकित्सालय में आपरेशन पश्चात महिला की हुई मौत मामले में जहां एक माह बीतने के बाद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। पीड़ित परिवार न्याय के दरदर की ठोकरें खाते फिर रहा है तो दूसरी ओर महिला मरीज की मौत मामले में बुरी तरह से फंसे निजी चिकित्सालय के डाक्टर और संचालक मामले में पर्दा डालने की खातिर अब पीड़ित परिवार पर बेजा दबाव बनाने में जुट गये हैं। बताया गया है कि पीड़ित परिवार को मामले में चुप रहने की हिदायत देते हुए भविष्य में परिणाम ठीक न होने की जहां चेतावनी दी जाती रही है वहीं अब अस्पताल की ही दलित महिला सफाईकर्मी को आगे करते हुए अस्पताल संचालक ने दलित कार्ड खेलते हुए पीड़ित परिवार की आवाज़ को दबाने और पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने वाले लोगों को एक तरह से डराने धमकाने की साज़िश शुरु कर दी है। जिससे पीड़ित परिवार सहित ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। पीड़ित परिवार के मुताबिक अस्पताल संचालक खुलकर चेताते आया है कि उसके खिलाफ कुछ भी नहीं होता, उनके थाना से लेकर नेताओं और जिले के अधिकारियों से संबंध है, तुम्हारे पास क्या है। सुलह कर लो और शांत होकर बैठ जाएं वरना परिणाम ठीक नहीं होगा।

गौरतलब हो कि लालगंज थाना क्षेत्र के कठवार गांव निवासी एक व्यक्ति ने पिछले महीने अपने एक रिश्तेदार महिला को पेट दर्द होने की शिकायत पर भर्ती कराया था जहां जांच आदि के बाद बताया गया था कि पीड़िता को पथरी है जिसके आपरेशन के लिए भर्ती कर आपरेशन किया गया था। परिजनों का आरोप है कि आपरेशन के बाद पीड़िता की हालत बिगड़ते देख उसे अन्यत्र अस्पताल के ही एम्बुलेंस से ले जाया जा रहा था कि पीड़िता की मौत हो गई थी। आरोप है कि महिला के शरीर में कई जगह चीरा और टांका दिखाई देने पर अस्पताल संचालक ने आनन-फानन में शव का पोस्टमार्टम कराने के बजाए दाह संस्कार करा दिया था। परिजनों ने मानव अंग चोरी का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत करते हुए अस्पताल संचालक और अस्पताल में आपरेशन करने वाले चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए तहरीर दिया था जिसमें उनकी प्रथम सूचना रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कि गई है जबकि घटना को हुए महीना दिन का समय बीत चुका है। इस बीच जहां पीड़ित दर-दर न्याय और कार्रवाई को लेकर भटकता फिर रहा है वहीं अस्पताल संचालक ने अब उल्का दांव चलते हुए पीड़ित परिवार और उनकी मदद में आगे आए लोगों को ही फंसाने की खातिर अस्पताल की महिला सफाईकर्मी को आगे कर चाल चल दी है जिससे इलाके के लोगों में आक्रोश है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग कि है।
वरिष्ठ समाजसेवी रामराज शर्मा को मिला जीवनदान
जौनपुर । महानगर मुंबई निवासी वरिष्ठ समाजसेवी रामराज शर्मा का पिछले सप्ताह हृदयाघात हुआ वर्तमान समय जन्मभूमि जनपद जौनपुर में निवासरत थे। हृदयाघात के समय परिवार के सदस्य उपस्थित थे उन्हें तुरंत मां गायत्री हार्ट सेंटर चांदपुर मड़ियाहूं रोड डॉ अमित सिंह की निगरानी में सफल आपरेशन हुआ। डॉ अमित सिंह की टीम ने ईश्वर के रुप में आकर सफल उपचार समय से करके रामराम शर्मा को जीवनदान दिया। जिनका शारीरिक हालचाल लेने मुंबई निवासी कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप उनके पैतृक आवास कुद्दूपुर जौनपुर पहुंचे।कुशल क्षेम लेने धर्मापुर से डॉ विनय कुमार शर्मा, इफको यूरिया के हेड मैनेजर रवि शर्मा,गीतकार रविन्द्र कुमार शर्मा दीप,अधिवक्ता राम किर्ति शर्मा,भा.ना.क. वि.से. समिति संस्थापक दिनेशचंद्र शर्मा, गीतकार प्रमोद कुमार शर्मा प्रेमी, बेलसरी डॉ राजेन्द्र शर्मा, राजदेव शर्मा,महेंद्र शर्मा दाढ़ी, पत्रकार सुरेश शर्मा, पत्रकार प्रकाश शर्मा,ग्राम प्रधान मनोज कुमार यादव,डॉ आदित्य कादीपुर,डॉ सुभाष चंद्र तिवारी कुद्दूपुर, सुनील शर्मा मड़ियाहूं,अशोक शर्मा उर्फ काजू मुंबई जैसे सैकड़ों समाजसेवियों ने कुशल क्षेम लिया।