Mirzapur:  महिला मरीज के अंग चोरी मामले में फंसे डाक्टर ने चली चाल, दलित महिला सफाईकर्मी को आगे कर शुरु की दबाव की साज़िश, लोगों में आक्रोश

मिर्ज़ापुर। जिले के संतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीपनगर स्थित निजि चिकित्सालय में आपरेशन पश्चात महिला की हुई मौत मामले में जहां एक माह बीतने के बाद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। पीड़ित परिवार न्याय के दरदर की ठोकरें खाते फिर रहा है तो दूसरी ओर महिला मरीज की मौत मामले में बुरी तरह से फंसे निजी चिकित्सालय के डाक्टर और संचालक मामले में पर्दा डालने की खातिर अब पीड़ित परिवार पर बेजा दबाव बनाने में जुट गये हैं। बताया गया है कि पीड़ित परिवार को मामले में चुप रहने की हिदायत देते हुए भविष्य में परिणाम ठीक न होने की जहां चेतावनी दी जाती रही है वहीं अब अस्पताल की ही दलित महिला सफाईकर्मी को आगे करते हुए अस्पताल संचालक ने दलित कार्ड खेलते हुए पीड़ित परिवार की आवाज़ को दबाने और पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने वाले लोगों को एक तरह से डराने धमकाने की साज़िश शुरु कर दी है। जिससे पीड़ित परिवार सहित ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। पीड़ित परिवार के मुताबिक अस्पताल संचालक खुलकर चेताते आया है कि उसके खिलाफ कुछ भी नहीं होता, उनके थाना से लेकर नेताओं और जिले के अधिकारियों से संबंध है, तुम्हारे पास क्या है। सुलह कर लो और शांत होकर बैठ जाएं वरना परिणाम ठीक नहीं होगा।

गौरतलब हो कि लालगंज थाना क्षेत्र के कठवार गांव निवासी एक व्यक्ति ने पिछले महीने अपने एक रिश्तेदार महिला को पेट दर्द होने की शिकायत पर भर्ती कराया था जहां जांच आदि के बाद बताया गया था कि पीड़िता को पथरी है जिसके आपरेशन के लिए भर्ती कर आपरेशन किया गया था। परिजनों का आरोप है कि आपरेशन के बाद पीड़िता की हालत बिगड़ते देख उसे अन्यत्र अस्पताल के ही एम्बुलेंस से ले जाया जा रहा था कि पीड़िता की मौत हो गई थी। आरोप है कि महिला के शरीर में कई जगह चीरा और टांका दिखाई देने पर अस्पताल संचालक ने आनन-फानन में शव का पोस्टमार्टम कराने के बजाए दाह संस्कार करा दिया था। परिजनों ने मानव अंग चोरी का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत करते हुए अस्पताल संचालक और अस्पताल में आपरेशन करने वाले चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए तहरीर दिया था जिसमें उनकी प्रथम सूचना रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कि गई है जबकि घटना को हुए महीना दिन का समय बीत चुका है। इस बीच जहां पीड़ित दर-दर न्याय और कार्रवाई को लेकर भटकता फिर रहा है वहीं अस्पताल संचालक ने अब उल्का दांव चलते हुए पीड़ित परिवार और उनकी मदद में आगे आए लोगों को ही फंसाने की खातिर अस्पताल की महिला सफाईकर्मी को आगे कर चाल चल दी है जिससे इलाके के लोगों में आक्रोश है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग कि है।
वरिष्ठ समाजसेवी रामराज शर्मा को मिला जीवनदान
जौनपुर । महानगर मुंबई निवासी वरिष्ठ समाजसेवी रामराज शर्मा का पिछले सप्ताह हृदयाघात हुआ वर्तमान समय जन्मभूमि जनपद जौनपुर में निवासरत थे। हृदयाघात के समय परिवार के सदस्य उपस्थित थे उन्हें तुरंत मां गायत्री हार्ट सेंटर चांदपुर मड़ियाहूं रोड डॉ अमित सिंह की निगरानी में सफल आपरेशन हुआ। डॉ अमित सिंह की टीम ने ईश्वर के रुप में आकर सफल उपचार समय से करके रामराम शर्मा को जीवनदान दिया। जिनका शारीरिक हालचाल लेने मुंबई निवासी कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप उनके पैतृक आवास कुद्दूपुर जौनपुर पहुंचे।कुशल क्षेम लेने धर्मापुर से डॉ विनय कुमार शर्मा, इफको यूरिया के हेड मैनेजर रवि शर्मा,गीतकार रविन्द्र कुमार शर्मा दीप,अधिवक्ता राम किर्ति शर्मा,भा.ना.क. वि.से. समिति संस्थापक दिनेशचंद्र शर्मा, गीतकार प्रमोद कुमार शर्मा प्रेमी, बेलसरी डॉ राजेन्द्र शर्मा, राजदेव शर्मा,महेंद्र शर्मा दाढ़ी, पत्रकार सुरेश शर्मा, पत्रकार प्रकाश शर्मा,ग्राम प्रधान मनोज कुमार यादव,डॉ आदित्य कादीपुर,डॉ सुभाष चंद्र तिवारी कुद्दूपुर, सुनील शर्मा मड़ियाहूं,अशोक शर्मा उर्फ काजू मुंबई जैसे सैकड़ों समाजसेवियों ने कुशल क्षेम लिया।
“सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड, तुलसीपुर में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
तुलसीपुर, 06 अक्टूबर , राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड, यूनिट–तुलसीपुर में श्रम एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त समन्वय से मेगा स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में जिला चिकित्सा विभाग की विशेषज्ञ टीम, श्रम विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की मेडिकल एवं मानव संसाधन (एचआर) टीम ने सक्रिय सहभागिता करते हुए कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराईं।
शिविर के दौरान लगभग 250 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय टीम द्वारा कर्मचारियों की आवश्यक स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित जीवनशैली तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए भी प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड, यूनिट–तुलसीपुर के यूनिट हेड  आर. एस. प्रसाद एवं एचआर हेड आशीष प्रताप सिंह का सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता रही। उनके मार्गदर्शन एवं समन्वय से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुचारु एवं प्रभावी रूप से संपन्न हुआ।
यह स्वास्थ्य शिविर कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति चीनी मिल प्रबंधन की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। साथ ही, राज्य सरकार के “सेवा संकल्प अभियान” के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से धरातल पर लागू करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल रही।
स्वस्थ शिविर में जिला चिकित्सा विभाग व संभाग की टीम रही, चिकित्सा दल में डॉक्टर एके चौधरी डॉक्टर एके शुक्ला डॉक्टर फैजान राजा डॉक्टर अनिल कुमार वर्मा डॉक्टर अक्षय कुमार वर्मा डॉक्टर सुजीत कुमार, डॉ पुष्कर सिंह, सीएससी तुलसीपुर श्री मोनिका अवस्थी, सुश्री कुसुम श्री प्रीति मिश्रा दिलीप वही श्रम विभाग के रिजवान खान, शिशिर श्रीवास्तव तथा मानव संसाधन प्रमुख आशीष प्रताप सिंह इंजीनियरिंग हेड टीकम सिंह, रविन्द्र कुमार जैसवाल प्रोडक्शन हेड उमेश राय उपस्थित रहे।
वीर गाथा 6.0 में विद्यार्थियों ने सुनी देश के वीरों की प्रेरक गाथाएं
वीरता पुरस्कार विजेताओं ने साझा किए अनुभव, विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का दिया संदेश

रामराज। डी मोनफोर अकादमी में वीर गाथा 6.0 के तहत प्रेरणादायी वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। वेबिनार में देश के प्रतिष्ठित वीरता पुरस्कार विजेताओं ने अपने जीवन के चुनौतीपूर्ण अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए।

वीरता पुरस्कार विजेताओं ने कठिन परिस्थितियों में साहस और धैर्य बनाए रखने के साथ ही कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने का संदेश दिया। उन्होंने राष्ट्रसेवा, अनुशासन और समर्पण को जीवन में सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। साथ ही राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. समीर वर्मा ने कहा कि वीरता पुरस्कार विजेताओं के अनुभव विद्यार्थियों में साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने में सहायक हैं। निदेशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को देश के वीरों से प्रेरणा लेकर जीवन में सकारात्मक मूल्यों को अपनाने का अवसर देते हैं।

निदेशक डॉ. के.के. शर्मा ने कहा कि वीरता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा जीवन की सफलता के महत्वपूर्ण आधार हैं। वहीं उप-प्रधानाचार्या रितु चिकारा ने कहा कि विद्यार्थियों ने वीरता पुरस्कार विजेताओं के अनुभवों को रुचि के साथ सुना और उनसे साहस, आत्मविश्वास व कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा ली।

वेबिनार के दौरान विद्यार्थियों ने देश के वीरों के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और देशसेवा की भावना को और मजबूती मिली।
26 परिवारों ने खुद तोड़े अपने मकान व दुकान,सरकारी जमीन खाली, 4 परिवार बेघर
*खलिहान और खाद गड्ढे की जमीन हुई खाली

गोंडा।जिले के तरबगंज तहसील अंतर्गत नगवा ग्राम पंचायत में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई मंगलवार अपरान्ह तक अंतिम चरण में पहुंच गई।रविवार सुबह 10 बजे से शुरु हुई कार्रवाई में 26 परिवारों ने अपने मकान व दुकानें खुद तोड़कर सरकारी खलिहान और खाद गड्ढे की जमीन खाली कर दिया,तो वहीं कुछ हिस्सों में अतिक्रमण हटाने का काम अभी भी चल रहा है।तीन दिन तक चले अभियान में प्रशासन ने दो बुलडोजर की मदद से भी अवैध निर्माण हटाए।कार्रवाई के बाद परिवार अपने मकान व दुकानों का मलबा हटाकर दूसरी जगह ले जा रहे हैं।तहसील प्रशासन ने जमीन को अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरु कर दिया है।प्रशासन ने दोबारा अतिक्रमण मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दिया है।अतिक्रमण हटाने के दौरान कई परिवारों ने बुल्डोजर की मदद से अपने निर्माण गिराए,जबकि कई लोगों ने खुद ही मकान व दुकानें तोड़कर सरकारी जमीन खाली किया।मंगलवार दोपहर तक ज्यादातर निर्माण हटाए जा चुके थे और बचे हुए कुछ हिस्सों को भी लोग खुद तोड़ रहे हैं।अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की तस्वीरें भी सामने आई हैं।इनमें बुल्डोजर से मकान व दुकानों को गिराते हुए देखा जा सकता है।तीन दिन तक चले इस अभियान में दो बुल्डोजर का इस्तेमाल किया गया।निर्माण हटने के परिवार मलबा समेट कर दूसरी जगह ले जा रहे हैं।कार्रवाई में चार ऐसे परिवार भी हैं,जो मकान टूटने के बाद बेघर हो गये।जिसके बाद जिला प्रशासन ने इन परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।अब उनके लिए सरकारी आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरु की गई है।प्रशासन का कहना है कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक मदद प्रदान की जा रही है।तहसील प्रशासन ने खाली कराई गई खलिहान और खाद गड्ढे की जमीन को अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरु कर दिया है।पूरी तरह मलबा हटाने के बाद जमीन प्रशासन द्वारा अपने कब्जे में ले ली जाएगी।तहसीलदार तरबगंज आशुतोष ने बताया कि ज्यादातर लोगों ने खुद ही अतिक्रमण तोड़कर जमीन खाली कर दिया है और कुछ लोग अभी अपना निर्माण हटा रहे हैं।दोबारा अतिक्रमण मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
तहसील परिसर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने की तैयारी
मऊ मुहम्मदाबाद गोहना

मुहम्मदाबाद गोहना तहसील परिसर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने की तैयारी की जा रही है।

स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की जा रही है।
कहासुनी के बाद शराब की दुकान पर फायरिंग,कार सवारों ने जाते समय चलाई गोली
*एक युवक हिरासत में, अन्य फरार

गोंडा। जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्जीकुंआ पुलिस चौकी के रायपुर स्थित कंपोजिट शराब की दुकान पर सोमवार सायंकाल लगभग 7 बजे कहासुनी के बाद फायरिंग का मामला सामने आया है,जहाँ शराब पीने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हुआ और इसके बाद एक पक्ष के लोग कार में बैठकर जाने लगे उसके बाद इसी दौरान फायरिंग की गई।घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया।भरोसमंद सूत्रों के अनुसार सोमवार शाम लगभग छ: बजे स्विफ्ट डिजायर वीडीआई से कुछ लोग कंपोजिट शराब की दुकान पर शराब लेने पहुंचे थे तथा शराब लेने के बाद दुकान के पास बैठकर खाने पीने लगे कि तभी लगभग 7 बजे कुछ अन्य लोग भी शराब लेने पहुंचे और वहीं शराब सेवन करने लगे।इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और गाली गलौज शुरू हो गई।विवाद बढ़ता देख दुकान के कर्मचारियों ने दोनों पक्षों को अलग अलग कर अपने अपने घर जाने के लिए कहा,परन्तु बहुत देर तक हंगामा चलता रहा।हंगामे के बाद एक पक्ष के लोग स्विफ्ट डिजायर वीडीआई से जाने लगे।आरोप है कि कार सवार लोगों में से किसी एक ने असलहे से फायर कर दिया और गोली चलने से मौके पर हड़कंप मच गया और इसी दौरान दुकान के सेल्समैन ने दौड़कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि अन्य लोग मौके से फरार हो गये।घटना की सूचना मिलने पर देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ किया और दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक किया।क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि शराब की दुकान पर गोली चलने की सूचना मिली थी।मौके पर पूछताछ करने पर पता चला कि शराब खरीद कर उसके सेवन के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हुई थी।इसके बाद एक पक्ष कार में बैठकर जाने लगा कि इसी दौरान कार सवार लोगों में से किसी एक व्यक्ति ने फायर किया।मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
69वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 का जिला अधिकारी ने किया शुभारंभ*
फर्रूखाबाद।  69वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 का जिला अधिकारी डॉ अंकुर लाठर ने  उद्घाटन पुलिस लाइन ग्राउंड, फतेहगढ़ में किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया एवं ध्वजारोहण व बैलून छोड़कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करें तथा खेल भावना एवं अनुशासन का पालन करते हुए प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च-पास्ट एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 270 छात्र-छात्राओं (फतेहगढ़, फर्रुखाबाद एवं कायमगंज) ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।
जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आयोजन से जुड़े अधिकारियों एवं शिक्षकों को प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे मंडलीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जनपद का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।

इस मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, खेल प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष रहे रामप्रताप सिंह चौहान 35 साल बाद बने राज्यसभा प्रत्याशी
संगठन और पार्टी में संभाल चुके हैं महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी

लखनऊ /आगरा । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में नवंबर 2026 में रिक्त होने वाले राज्यसभा के 10 पदों के लिए होने वाले आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव में आगरा के पूर्व विधायक और प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

राजनीतिक सफर और परिचय-

शुरुआत:

भारतीय जनता पार्टी आगरा के जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनियां ने उनकी उम्मीदवारी की पुष्टि करते हुए बताया कि राम प्रताप सिंह चौहान ने वर्ष 1991 में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के मंडल अध्यक्ष के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी इसके बाद उनके जुझारू व्यक्तित्व,लगन और पार्टी संगठन के प्रति समर्पण, क्रियाशीलता को देखते हुए संगठन में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलना शुरू हो गई वे 2006-07 में आगरा के भाजपा जिलाध्यक्ष बनाये गए, उन्होंने 2007 से 2012 तक ब्रज क्षेत्र महामंत्री और 2013 से 2016 तक प्रदेश मंत्री के रूप में कार्य किया है।

एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र से चुने गए विधायक-



वर्ष 2017 में उन्होंने एत्मादपुर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया था। हालांकि इसके बाद 2022 के चुनाव में एत्मादपुर से उनका टिकट काट दिया गया और उनके स्थान पर धर्मपाल सिंह को भाजपा ने टिकट दिया और वह भी इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक चुने गए। हालांकि

वर्तमान समय में वह भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभाल रहे हैं। उनको प्रदेश संगठन में दोबारा महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है भाजपा के पश्चिम क्षेत्र के भी प्रभारी हैं।

वर्षवार राजनीतिक कैरियर के प्रमुख पड़ाव-

1991-94: भाजयुमो मंडल अध्यक्ष, आगरा

1994-98: महानगर उपाध्यक्ष, भाजयुमो

1998-2001: महानगर अध्यक्ष, भाजयुमो

2001-05: ब्रज क्षेत्र प्रभारी

2005-06: प्रदेश उपाध्यक्ष

2006-07: भाजपा जिलाध्यक्ष, आगरा

2007-12: ब्रज क्षेत्र महामंत्री

2013-16: प्रदेश मंत्री

2017-22: एत्मादपुर से भाजपा विधायक

2023 से: प्रदेश महामंत्री

2026: पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी

अब: राज्यसभा के लिए भाजपा उम्मीदवार

आगरा से प्रदेश और अब राज्यसभा

आगरा में, चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा द्वारा अपना प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उनके समर्थकों और पार्टी संगठन में खुशी का माहौल है। रामप्रताप सिंह चौहान राजनीतिक रूप से पार्टी में एक पुराने स्तम्भ और भाजपा की रणनीतिकार टीम में शुमार किए जाते हैं। आगरा के नवीन जैन भी भाजपा से राज्यसभा के सांसद हैं।
अजनारा सोसाइटी में झटके से रुकी लिफ्ट, 20 मिनट तक फंसे रहे 14 लोग, बच्चों को सांस लेने में हुई परेशानी
लखनऊ /नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बिसरख क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी के एम टावर में सोमवार की रात को बड़ा हादसा होते-होते बचा। ऊपर से नीचे आ रही लिफ्ट में पांच बच्चे, तीन महिलाओं समेत 14 लोग करीब 20 मिनट तक फंसे रहे। इस दौरान बच्चों को सांस लेने में तकलीफ हुई और एक बच्चा डर से रोने लगा। लिफ्ट में फंसे सोसायटी निवासी एसएस पांडे ने बताया कि रात को 14 लोग ऊपर से नीचे जा रहे थे। पहली मंजिल पर आते ही लिफ्ट झटका लेकर रुक गई। करीब 10 मिनट तक दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने गेट पीटकर मदद मांगी। शोर सुनकर अन्य निवासियों ने मेंटेनेंस और सुरक्षा टीम को बुलाया, तब जाकर सभी को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

निवासियों का आरोप है कि टावर में तीन लिफ्ट हैं, लेकिन मेंटेनेंस की लापरवाही से दो पहले से ही खराब थीं। एक सर्विस लिफ्ट सुबह से बंद थी, दूसरी दोपहर में खराब हो गई। शाम को पूरी बिल्डिंग एक ही लिफ्ट के भरोसे थी और वह भी अटक गई।

सोसायटी निवासी दिनकर पांडे ने आरोप लगाया कि लिफ्ट का रजिस्ट्रेशन तक नहीं है। लिफ्ट में अलार्म और इंटरकाॅम जैसी जरूरी सुरक्षा सुविधा भी नहीं है। अलार्म बजाने के बाद भी मदद देर से पहुंची।निवासियों में मेंटेनेंस प्रबंधन के खिलाफ भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि हर महीने समय से मेंटेनेंस शुल्क लिया जाता है, लेकिन सुविधा नहीं दी जाती। पिछले सप्ताह कचरा उठान बंद करने और डिलीवरी ब्वाॅय, दूध-दवा वालों की एंट्री रोकने को लेकर भी विवाद हो चुका है।