आजमगढ़ : फूलपुर में रात के अंधेरे में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, दो दर्जन वाहनों का चालान
सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ
  आजमगढ़। अपराध और पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए फूलपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षकों के साथ पुलिस टीम ने देर रात तक संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फूलपुर, अंबारी, बिलारमऊ, केवलगढ़ पुल, जगदीशपुर, दुर्वासा, भेड़िया, भोरमऊ और मुड़ियार सहित विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा चेकिंग की गई। इस दौरान वाहनों के कागजात, हेलमेट, यातायात नियमों के पालन समेत अन्य बिंदुओं की जांच की गई। पुलिस की अचानक हुई चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब दो दर्जन वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि अपराध नियंत्रण, पशु तस्करी पर रोक और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा। पुलिस की सक्रियता से असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
आजमगढ़ : निर्जला व्रत रख माताओं ने मांगी पुत्रों की दीर्घायु, जीवित्पुत्रिका पर आस्था में डूबा माहुल नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र
   सिद्धेश्वर पाण्डेय
     व्यूरो चीफ
आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र के माहुल नगर सहित ग्रामीण इलाकों में शनिवार को जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। माताओं ने पूरे दिन कठोर निर्जला व्रत रखकर अपने पुत्रों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। पर्व को लेकर नगर के मंदिरों और पूजा स्थलों पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शाम होते-होते पूजा स्थलों पर व्रती महिलाओं की संख्या बढ़ गई। माहुल स्थित सिद्धपीठ काली चौरा मंदिर में व्रती महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला दोपहर करीब तीन बजे से शुरू हो गया था। शाम को मंदिर परिसर में काफी भीड़ जुट गई। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनी और पुत्रों की लंबी आयु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भीषण गर्मी के बावजूद माताओं की आस्था और श्रद्धा में कोई कमी नहीं दिखाई दी। पूजा स्थलों पर व्रती महिलाओं के साथ कथा सुनने के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर उत्साह और धार्मिक माहौल बना रहा। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं शासन द्वारा मनोनीत सभासद सुजीत जायसवाल ‘आशु’, मंदिर पुजारी शिवशंकर मिश्रा, मंदिर संरक्षक घनश्याम पांडेय, रवि मोदनवाल, लाल बहादुर यादव, गोपाल भारद्वाज, सूरज लाल सोनी, बृजेश मौर्य, सोनू जायसवाल, कौशल पाठक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
आजमगढ़ : आँधीपुर गांव में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुँचे सांसद धर्मेंद्र यादव , 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत की बनेगी सरकार :धर्मेन्द्र
सिद्धेश्वर पाण्डेय
   व्यूरो चीफ
आजमगढ़ । सांसद धर्मेंद्र यादव शुक्रवार को पूर्व सांसद एवं पूर्व गन्ना शोध संस्थान के उपाध्यक्ष स्व. रामकृष्ण यादव की पत्नी विमला देवी के निधन पर फूलपुर क्षेत्र के आंधीपुर गांव स्थित उनके आवास पहुंचे। उन्होंने विमला देवी को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और मनोज कृष्ण यादव, अजय कृष्ण यादव सहित परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि स्व. रामकृष्ण यादव का उनके परिवार से लंबे समय से आत्मीय संबंध रहा। उनका उनके यहां बराबर आना-जाना रहा और बचपन से ही उन्हें उनका स्नेह मिलता रहा। आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा दिल में रहेंगी। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाजवादी सरकार बनने के बाद मार्च के पश्चात समाधान कराया जाएगा। पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जनपद में पंचायतीराज मंत्री घूम रहे हैं, इस संबंध में वही सही जवाब दे सकते हैं। वहीं भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह द्वारा सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रशंसा किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टी में रहते हुए भी यदि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष की तारीफ कर रहे हैं तो यह अच्छी बात है। इस अवसर पर पूर्व सांसद के भाई बालकृष्ण यादव, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, विधायक रमाकांत यादव के प्रतिनिधि विजय बहादुर यादव, राजेश यादव, रामकुमार यादव, राज कुमार यादव, ब्रजेश यादव, विक्रम, विवेक, रतिभान यादव, जन्मेजय यादव, विवेक विश्वकर्मा, सौरभ यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
आजमगढ़ : वन्यजीव और जैव विविधता के संरक्षण से ही कायम रह सकता है प्रकृति का संतुलन : डॉ शाह मोहम्मद बेलाल
सिद्धेश्वर पाण्डेय
   व्यूरो चीफ
आजमगढ़ । फूलपुर तहसील क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय अंबारी में शुक्रवार को वन्य जीव सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और प्रकृति के संतुलन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ वन्य एवं वन्यजीव वैज्ञानिक, मुंबई डॉ. शाह मोहम्मद बेलाल ने विद्यार्थियों को वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील रहने और उनके संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. शाह मोहम्मद बेलाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पेड़ लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि जल, जंगल, जमीन, वनस्पतियों और वन्यजीवों के संरक्षण से ही पर्यावरण का वास्तविक संतुलन कायम रह सकता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति में प्रत्येक जीव की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है। किसी एक प्रजाति के समाप्त होने या संख्या में अत्यधिक कमी आने से पूरी खाद्य श्रृंखला और पारिस्थितिक तंत्र प्रभावित हो सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि वन्यजीव जैव विविधता का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। जंगलों का संरक्षण, जलस्रोतों को स्वच्छ रखना, अनावश्यक रूप से पेड़ों की कटाई रोकना तथा वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने आसपास के लोगों को भी वन्यजीवों और पर्यावरण के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने वन्यजीवों के संरक्षण, पेड़-पौधों की रक्षा तथा प्रकृति को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संदेश लिया। कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के पर्यावरण प्रहरी हैं। उनमें प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होने से आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर और संतुलित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक राजेश यादव, मधुसूदन यादव, मोहम्मद शाहिद, दिनेश यादव, भरद्वाज सिंह, इस्मिता यादव, प्रतिमा यादव आदि रहे।
आजमगढ़ : स्व0ओमप्रकाश मिश्र की 16वीं पुण्य तिथि पर नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन
खालिद खान
दीदारगंज (आजमगढ़ ) । मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के प्रकाश हास्पिटल मोलनापुर अहमद बख्श फुलेश में शुक्रवार को समाजसेवी स्व0ओमप्रकाश मिश्र की 16वीं पुण्य तिथि पर नेत्र परीक्षण शिविर और मुफ्त चश्मा वितरण शिविर का शुभारम्भ स्व0ओमप्रकाश मिश्र के चित्र पर संस्थान के चेयर मैन कृष्ण कांत मिश्र व वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभागाध्यक्ष प्रो डॉ मनोज कुमार मिश्र मंजुल के द्वारा स्व0ओमप्रकाश मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों डा 0 गोल्डेन यादव, डा 0 कुलदीप सिंह, डा0जुबैर, डा0ऐमन के द्वारा नेत्र रोगियों की निशुल्क जांच एवं निशुल्क चस्मा का वितरण शांति सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से किया गया कुल 687नेत्र रोगियों का सफल परीक्षण किया गया इस ।इस अवसर पर पूर्व वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ शशिकांत मिश्र,गिरीश दत्त मिश्र, शत्रुघ्न मिश्र, प्राचार्य डॉ धीरेन्द्र कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य आलोक शुक्ल, डॉ आर एस एन त्रिपाठी,राम चंद्र मिश्र, प्रदुम्न मिश्र, सुरेश तिवारी , ओमप्रकाश जायसवाल आदि उपस्थित थे।।
आजमगढ़ : रक्त देना ही नहीं, रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना भी अल फलाह का उद्देश्य
कहकशां परवीन की रिपोर्ट
फूलपुर (आजमगढ़)। रोगियों को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराने वाली संस्था अल फलाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) का सातवां स्थापना दिवस ‘पैरेंट्स डे’ के रूप में धूमधाम से मनाया गया। आजमगढ़ शहर के तकिया स्थित जमजम हांडी होटल में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के कार्यकर्ताओं और रक्तदाताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फूलपुर विधानसभा से राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल के प्रत्याशी अबू शहमा माहुली और विशिष्ट अतिथि सभासद शहजाद कुरैशी रहे। इस दौरान अबू शहमा माहुली का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि अल फलाह का उद्देश्य केवल जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि ‘पैरेंट्स डे’ मनाने का उद्देश्य माता-पिता के सम्मान और सेवा का संदेश देना है। बच्चों से माता-पिता के प्रति होने वाली गलतियों में सुधार लाकर उनके सम्मान और सेवा-सत्कार की भावना को मजबूत करना जरूरी है। सभासद शहजाद कुरैशी ने कहा कि दुनिया में माता-पिता से बढ़कर कुछ नहीं है। उन्होंने अल फलाह फाउंडेशन और संस्थापक जाकिर हुसैन के प्रयासों की सराहना करते हुए संस्था को और मजबूत बनाने की अपील की। संस्थापक जाकिर हुसैन ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए रक्तदान और मानवता की सेवा के लिए लगातार समर्पित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रक्तदान करने वाले लोगों तथा संस्था के लिए लगातार योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जमील अहमद आजमी ने तथा संचालन रियाज अहमद और महफूज आजमी ने किया। आयोजन में शहर यूनिट के जिम्मेदार मुहम्मद आसिफ आजमी, मेराज कुरैशी, फारिस एडवोकेट, सद्दाम कुरैशी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुहम्मद अरमान के योगदान की भी सराहना की गई।
आजमगढ़ : फूलपुर के नवागत सीओ भूपेश पांडेय ने संभाला कार्यभार अपराध नियंत्रण और जाम से निजात होगी प्राथमिकता
सिद्धेश्वर पाण्डेय
   व्यूरो चीफ
आजमगढ़। लालगंज से स्थानांतरित होकर आए नवागत क्षेत्राधिकारी भूपेश पांडेय ने सोमवार को फूलपुर सर्किल का कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अपराध नियंत्रण, त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने को अपनी प्राथमिकता बताया। नवागत सीओ भूपेश पाण्डेय ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ ही फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने पर विशेष ध्यान रहेगा। आगामी त्योहारों को देखते हुए फूलपुर, पवई, सरायमीर और दीदारगंज थाना प्रभारियों के साथ पीस कमेटी की बैठक की जाएगी। बैठक में स्थानीय समस्याओं और संभावित चुनौतियों पर चर्चा कर उनका समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि फूलपुर कस्बे में आए दिन लगने वाले जाम और अंबारी-दीदारगंज मार्ग पर लगने वाली सब्जी मंडी से उत्पन्न यातायात समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ समन्वय कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिसिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए लालगंज के क्षेत्राधिकारी रहे भूपेश पांडेय को फूलपुर का नया क्षेत्राधिकारी बनाया गया है।
आजमगढ़ : फूलपुर के नवागत सीओ भूपेश पांडेय ने संभाला कार्यभार अपराध नियंत्रण और जाम से निजात होगी प्राथमिकता
  सिद्धेश्वर पाण्डेय
    व्यूरो चीफ
आजमगढ़। लालगंज से स्थानांतरित होकर आए नवागत क्षेत्राधिकारी भूपेश पांडेय ने सोमवार को फूलपुर सर्किल का कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अपराध नियंत्रण, त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने को अपनी प्राथमिकता बताया। नवागत सीओ भूपेश पाण्डेय ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ ही फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने पर विशेष ध्यान रहेगा। आगामी त्योहारों को देखते हुए फूलपुर, पवई, सरायमीर और दीदारगंज थाना प्रभारियों के साथ पीस कमेटी की बैठक की जाएगी। बैठक में स्थानीय समस्याओं और संभावित चुनौतियों पर चर्चा कर उनका समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि फूलपुर कस्बे में आए दिन लगने वाले जाम और अंबारी-दीदारगंज मार्ग पर लगने वाली सब्जी मंडी से उत्पन्न यातायात समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ समन्वय कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिसिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए लालगंज के क्षेत्राधिकारी रहे भूपेश पांडेय को फूलपुर का नया क्षेत्राधिकारी बनाया गया है।
आजमगढ़ : अम्बारी रोजगार मेले में 4 हजार अभ्यर्थियों का पंजीकरण, 2 हजार का हुआ चयन
   सिद्धेश्वर पाण्डेय
    व्यूरो चीफ
आजमगढ़।  जिले के फूलपुर तहसील क्षेत्र के अंबारी स्थित जनता इंटर कॉलेज में शुक्रवार को सेवा योजन विभाग की ओर से वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाकर युवाओं का साक्षात्कार लिया। मेले में करीब चार हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों पर चयनित कर प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
रोजगार मेले में एलएंडटी, एनएसडीसी इंटरनेशनल, बीवीजी, अशोक लेलैंड, कोरोना रेमेडीज, फ्लिपकार्ट, सिनोवा प्राइवेट लिमिटेड और पोखराज हेल्थ केयर समेत दर्जनों कंपनियों ने हिस्सा लिया।
कंपनियों की ओर से सुपरवाइजर, हेल्पर, टेक्नीशियन, क्वालिटी चेकर और मशीन ऑपरेटर समेत विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा श्रम प्रकोष्ठ गोरखपुर के क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्रा और विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा मंच गोरखपुर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रानू प्रताप राजभर ने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वृहद रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को सरकारी के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर मिल सकें।
  सहायक निदेशक सेवायोजन राममूर्ति एवं जिला सेवायोजन अधिकारी राहुल गौड़ ने बताया कि मेले में चार हजार अभ्यर्थियों का पंजीकरण हुआ, जिनमें दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया और उन्हें प्रमाणपत्र दिए गए। इस मौके पर वरिष्ठ अनुदेशक अवधेश कुमार, राजेश यादव, प्रदीप यादव, सत्य प्रकाश यादव, अंजली यादव, सलमा बानो, मीनाक्षी शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे। प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया।
आजमगढ़ : सेवा संकल्प अभियान के तहत गौशाले में स्वच्छता और गौसेवा के साथ ही हुआ पौधरोपण
   सिद्धेश्वर पाण्डेय
    व्यूरो चीफ
आजमगढ़ । जिले के फूलपुर विकास खण्ड में कुशलगांव स्थित अस्थाई गौशाले में गुरुवार को स्वच्छता और गौसेवा के साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया गया। शासन की मंशा के अनुरूप उक्त गौशाले में गुरुवार को खण्ड विकास अधिकारी फूलचंद सरोज व पशुचिकित्साधिकारी डॉक्टर आलोक सिंह पालीवाल के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता और गौसेवा से हुई। गौशाले में मौजूद गौवंशों को गुड़ और केला खिलाया गया। वहीं परिसर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मोरिंगा (सहजन) के दो पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी ने जहां सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य को समाज में लोगों के अंदर सेवा की भावना को जागृत करना बताया।वहीं पशुचिकित्साधिकारी डाक्टर पालीवाल ने मोरिंगा के पौधे पोषण का खजाना कहा। इस दौरान ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल, सचिव प्रशांत यादव, पैरावेट अखिलेश समेत गोपालक नोखई और राममनी आदि मौजूद रहे।