2अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं फल वितरण।
देवघर:
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिकांत यादव, देवघर जिला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष प्रमिला देवी एवं देवघर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष नित्यानंद सेवक द्वारा काशीडीह चांदडीह (मधुपुर विधानसभा के अंतर्गत एवं देवघर प्रखंड स्थित) स्थित वृद्धा आश्रम में महिलाओं एवं पुरुषों तथा बच्चों के बीच फल वितरण किया गया।
फल वितरण के पूर्व अजय कुमार, अनंत मिश्रा मणिकांत यादव श्रीमती प्रमिला देवी एवं नित्यानंद सेवक के अलावा उपस्थित अन्य महिलाओं एवं पुरुषों में कौशल्या देवी, अष्टमी देवी, भगवतिया देवी, मालती देवी, गीता देवनाथ, राधा केसरी, सुरेश सुदेशना चौधरी, सरस्वती देवी, बड़की मांझ़ी, ममता देवी, देमंती गुप्ता, शीला देवी, रेखा कुंडू, गुंजू देवी, मन पुरन रजक, राजू यादव, गंगा सोरेन, बबलू दास, कार्तिक तांती व शेखर रामानी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उक्त अवसर पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि आज जब हमारे सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में तेजी से गिरावट आ रही है तो वैसे स्थिति में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के सिद्धांतों, विचारों एवं आदर्शों की प्रासंगिकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। उक्त अवसर पर देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने कहा कि गांधी एवं शास्त्री के सिद्धांतों और विचारों को अपना कर जीवन में हो रहे चातुर्दिक पतन को रोका जा सकता है। अजय कुमार प्रदेश सचिव झारखंड प्रदेश इंटक
Oct 02 2026, 18:50
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
13- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.3k