देवघर के एम्स में नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम आयोजित किया गया।
देवघर:
एम्स में मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर मोदी जी के नाम आशीर्वाद का दीया भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी की उपस्थिति में सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ जलाया गया। 17 सितंबर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ता की हर घर में लाभुक के घर में मठ मंदिर में मोदी जी के नाम आशीर्वाद का दीया जलाने का काम किया। इस निमित्त आज केंद्र की बड़ी योजना जो सभी को स्वास्थ्य सेवा दे रहा है।
एम्स परिसर में आशीर्वाद का दिया जलाया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनके नाम आशीर्वाद का दीया जलाने का काम सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। और हम सभी कार्यकर्ता बाबा बैद्यनाथ से कामना किया की बाबा बैद्यनाथ उनको स्वस्थ, दीर्घायु और देश की सेवा करने की शक्ति प्रदान करें। विकसित राष्ट्र के निर्माण में उनका शक्ति प्रदान करें। सचिन रवानी ने कहा की 25 वर्षों से लगातार बिना थके बिना रुके निस्वार्थ रूप से देश की सेवा किया है।
गरीबों के लिए, महिलाओं के लिए ,युवाओं के लिए ,किसानों के लिए, अनेक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम किया है। मोदी जी देश को एक सफल और मजबूत नेतृत्व इस देश को मिला है। मोदी जी के नेतृत्व में देश एक मजबूत राष्ट्र की ओर अग्रसर हो रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में 370 धारा,राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण,तीन तलाक जैसे अनेक ऐतिहासिक कार्य उन्होंने किया। एम्स के कार्यक्रम के मौके पर पूर्व विधायक नारायण दास,विशाखा सिंह,जिला महामंत्री अभयानंद झा,मुकेश पाठक कार्यक्रम के संयोजक बबलू पासवान, ममता गुप्ता ,सावित्री देवी,मंडल अध्यक्ष गंगाधर मंडल, बिन्नू यादव,दिनेश सोनी, सौरभ कश्यप, भूषण सोनी, आशीष रवानी ,दिलीप यादव, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता इस मौके पर उपस्थित थे।
Oct 01 2026, 13:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
15- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.8k