देवघर- में गणेश पूजा को सामाजिक सरोकार से जोड़ने का प्रयास सराहनीय : डॉ. सुनील खवाड़े।
देवघर:
अपर बिलासी टाउन में गणेश पूजा पंडाल का डॉ. सुनील खवाड़े ने किया उदघाटन देवघर। अपर बिलासी टाउन में विघ्नहर्ता समाज के गणेश पूजा पंडाल का उदघाटन शहर के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने किया। रविवार शाम रंग-बिरंगी आतिशबाजी, ढोल, नगाड़े के बीच प्रतिमा का पंडाल में स्थापित किया गया। इस अवसर डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि विघ्नहर्ता समाज का यह प्रयास काफी सराहनीय है।
गणेश पूजा को सामाजिक सरोकारों से जोड़ दिया गया है। समिति की ओर से जरूरतमंद महिला और विद्यार्थियों को वस्त्र एवं पठन-पाठन सामग्री का वितरण करने के निर्णय ने इस पूजा को खास बना दिया है। डॉ. खवाड़े ने कहा कि भगवान गणेश देवघर समेत पूरे देशवासियों का कल्याण करें, यही उनसे प्रार्थना है और युवाओं की टोली ऐसे ही उत्साहित आयोजन करते रहे।
मौके पर रामेश्वर चक्रवर्ती, सोनम चौधरी, सुमिता सिंह, जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा, चंदना झा, मनोज मिश्रा, नवीन शर्मा, टोनी सिन्हा, आजाद पाठक, प्रकाश भारद्वाज, अमियांशु दत्त द्वारी, समीर राज खवाड़े, बावन चक्रवर्ती, राज कुमार, शेषनाथ झा, प्रदीप ठाकुर, विघ्नहर्ता समाज के अध्यक्ष शुभम शांडिल्य, सचिन आर्यन ठाकुर, कोषाध्यक्ष साहिल भारद्वाज, श्रेयान सिंह, रोनी वर्मा, सारांश कश्यप, विशाल सिंह, अरमान कश्यप, यश केसरी, श्रेयांशु पराशर, विग्नेश पराशर, आदित्य सुमन आदि मौजूद थे।
Sep 29 2026, 22:12
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
13- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k