देवघर-देशव्यापी बैंक हड़ताल का देवघर में व्यापक असर, बैंककर्मियों ने दिखाई एकजुटता 28–30 सितंबर की तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान
देवघर:
देशव्यापी बैंक हड़ताल के तहत शुक्रवार को देवघर में आयोजित कार्यक्रम में बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों की भारी भागीदारी रही। भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा, देवघर में विभिन्न बैंकों के कर्मचारी एवं अधिकारी बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम में बैंककर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी एकजुटता, अनुशासन और संघर्ष के प्रति प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन UFBU की देवघर इकाई के संयोजक मुन्ना कुमार झा की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, PLI में भेदभावपूर्ण व्यवस्था समाप्त करने, पेंशन संबंधी लंबित मांगों के समाधान सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। UFBU के 11 सितंबर के सर्कुलर में देशभर में आज की हड़ताल को व्यापक रूप से सफल बताते हुए कहा गया है कि बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों की एकजुटता और बड़ी संख्या में भागीदारी ने सरकार के समक्ष लंबित मांगों को लेकर मजबूत संदेश दिया है। संगठन ने 28, 29 एवं 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को भी सफल बनाने के लिए अभी से तैयारी करने का आह्वान किया है।
UFBU संयोजक मुन्ना कुमार झा ने कहा कि आज की हड़ताल बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की एकता, अनुशासन और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी जायज मांगों को रखने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग मार्च 2024 के वेतन संशोधन समझौते में सहमति के बावजूद अब तक लंबित है। PLI के मामले में भी संगठन लगातार समान और न्यायसंगत व्यवस्था की मांग करता रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार एवं बैंक प्रबंधन को कर्मचारियों की लंबित मांगों पर सार्थक द्विपक्षीय बातचीत के माध्यम से समाधान की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। SBIOA के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा कि आज की सफल हड़ताल बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों की एकजुटता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या संस्था के विरोध के लिए नहीं, बल्कि बैंकिंग क्षेत्र में न्यायसंगत, समान और कर्मचारियों के हितों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए है। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को एकजुट रहकर आगे के आंदोलन को भी सफल बनाने की अपील की। SBIOA के क्षेत्रीय सचिव विभु प्रकाश ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में कर्मचारियों और अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उनकी जायज मांगों का समयबद्ध और न्यायसंगत समाधान बैंकिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगा। उन्होंने कहा कि 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर संगठन लगातार लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहा है। उन्होंने सभी बैंककर्मियों से एकजुट रहते हुए आगामी तीन दिवसीय हड़ताल को भी सफल बनाने की अपील की। UFBU नेताओं ने कहा कि आज की सफलता के बाद आंदोलन का अगला चरण और महत्वपूर्ण है। संगठन ने सभी बैंककर्मियों से 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को भी पूरी एकजुटता के साथ सफल बनाने की अपील की है।
इस मौके पर ब्रजेश कुमार canara bank , सुरेंद्र कुमार iob bank , मनीष कुमार union bank , रोहित झा pnb , धीरज, अंशुमन, नवनीत, कैलास कुमार निराला, संजय, आशीष, कुंदन, मोनिका, स्मृति, प्रीति, धीरज साह, अमित सिन्हा, नवानंद सिंह, अमित दुबे, ईसा सिंह, काजल, सुषमा, रवीना, प्रियजीत, दीपक, अवधेश, सागर, आलोक, प्रशांत, संदीप, अनिरुद्ध, शुभम कौशिक, पंकज सिंह, सिखा सहित विभिन्न बैंकों के बैंककर्मी एवं अधिकारी उपस्थित थे।
Sep 27 2026, 19:04
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
17- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k