कर्नल ब्रह्मानंद कॉलेज में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न
विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने दिखाया शानदार खेल, खिलाड़ियों के उत्साह से गूंजा खेल प्रांगण


फ़र्रूख़ाबाद ।  कर्नल ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज, शुकरूल्लापुर में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमोद चंद गंगवार, खेल सचिव अतुल दास एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य दुष्यंत कुमार जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।


प्रतियोगिता का परिणाम
Under-17 (बालक वर्ग):

विजेता: मऊ पब्लिक स्कूल, कायमगंज

उपविजेता: कर्नल ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज, शुकरूल्लापुर,

Under-19 (बालक वर्ग):

विजेता: आदर्श जनता इंटर कॉलेज, रानूखेड़ा,

उपविजेता: ए. वी. इण्टर कालेज, शमशाबाद
निर्णायक मण्डल में  इंजाज अहमद सिद्दीकी (शारीरिक शिक्षक) – आदर्श जनता इंटर कॉलेज, रानूखेड़ा,  कुलदीप सिंह (शारीरिक शिक्षक) – स्वामी दीन बंधु इंटर कॉलेज, सिरौली, अर्जुन प्रताप सिंह (शारीरिक शिक्षक) – डी. बी. बी. पी. इंटर कॉलेज, शोभा यादव (शारीरिक शिक्षिका) – शकुंतला देवी इंटर कॉलेज, कायमगंज,
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्य महोदय एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। अंत में क्रीड़ा प्रभारी प्रशुभ गुप्ता ने उपस्थित सभी अतिथियों, निर्णायक मण्डल एवं प्रतिभागी टीमों का धन्यवाद किया।
गणेश चतुर्थी को लेकर प्रशासन और पुलिस ने बैठक कर बनाई रणनीति
फर्रुखाबाद।
आज अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन सभागार में आगामी गणेश चतुर्थी पर्व के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में गणेश चतुर्थी पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, जुलूस/शोभायात्रा के मार्ग, संवेदनशील स्थलों पर सतर्कता तथा आवश्यक पुलिस प्रबंधों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विवेचक लंबित प्रकरणों का गुण दोष के आधार पर करें निस्तारण
फर्रुखाबाद।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन सभागार में महिला संबंधी अपराधों एवं गुमशुदा/अपह्रता से संबंधित विवेचनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई । उन्होंने कहा कि गुमशुदा/अपहृता की शीघ्र बरामदगी कर विवेचक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित प्रकरणों का गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देशित किया कि विवेचना कार्य की प्रगति का नियमित पर्यवेक्षण किया जाए, ताकि विभागीय स्तर पर निस्तारण की गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखी जा सके। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर व विवेचक आदि मौजूद रहे।
बुलंदशहर में सपा की जनसभा की अनुमति न मिलने पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुलंदशहर में सपा की जनसभा की अनुमति नहीं मिलने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को जिम्मेदार बताया। गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर प्रशासन सपा के कार्यक्रमों की अनुमति रोक रहा है।

उन्होंने कहा कि बुलंदशहर में पार्टी के सावन में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए अधिकारियों ने पहले अनुमति का आश्वासन दिया, बाद में सावन का महीना होने के कारण तारीख आगे बढ़ाने को कहा गया। सपा ने कार्यक्रम आगे बढ़ाया, लेकिन इसके बाद भी अनुमति नहीं दी गई।

अखिलेश ने कहा कि बाद में पुलिस लाइन में पानी भरे होने की बात कही गई। उन्होंने तंज किया कि “मैंने समझा शायद काली नदी की बाढ़ आ गई।” अखिलेश ने पुलिस लाइन का वीडियो दिखाते हुए दावा किया कि वहां पानी नहीं था।

स्पा अध्यक्ष ने कहा कि “लोकतंत्र में इतनी खराब सरकार किसी ने नहीं देखी होगी, जहां अधिकारों को छीना जा रहा हो।” उन्होंने कहा कि “न तानाशाही रही, न दानाशाही रहेगी।”

हर जिले के मुद्दों पर बनेगा घोषणा पत्र

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अखिलेश ने कहा कि सपा प्रदेश के लिए घोषणा पत्र जारी करने के साथ जिलावार घोषणा पत्र भी तैयार करेगी। इसमें प्रत्येक जिले के स्थानीय मुद्दों और जरूरतों को प्रमुखता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समस्याओं के साथ स्थानीय स्तर के मुद्दों को भी चुनावी एजेंडे में शामिल किया जाएगा।

अखिलेश ने भाजपा पर आरक्षण के खिलाफ होने का आरोप लगाया। लखीमपुर के विकास को लेकर उन्होंने सरकार बनने पर पुल और घाटों का निर्माण कराने तथा दुधवा नेशनल पार्क और पीलीभीत के जंगल को एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर सभी को मुफ्त इलाज मिलेगा और इलाज के लिए किसी का कार्ड नहीं देखा जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब अखिलेश यादव से आकाश आनंद को समाजवादी पार्टी में शामिल किए जाने के संबंध में सवाल पूछा गया तो उनके जवाब के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं और तेज हो गईं।

हालांकि, समाजवादी पार्टी की ओर से आकाश आनंद को पार्टी में शामिल करने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आकाश आनंद की अगली राजनीतिक राह और यूपी की सियासत में उसके असर पर सबकी नजर बनी हुई है।
भदोही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा, केस दर्ज था: दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने वाला गिरफ्तार

नितेश श्रीवास्तव


भदोही। भदोही पुलिस ने दहेज के लिए एक विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर विवाहिता को चोट पहुंचाने और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज था। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल की निगरानी में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने गुरुवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा।

गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मंगलम पाण्डेय (29 वर्ष) है। वह परगासपुर नई बाजार, थाना और जिला भदोही का रहने वाला है। उसके पिता का नाम अरुणेश पाण्डेय है।

आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिवाकर राय, कांस्टेबल विकास कुमार, कांस्टेबल पीसी विश्वकर्मा, महिला कांस्टेबल वंदना और महिला कांस्टेबल शालिनी शामिल थीं।
भदोही में 10 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार: धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का था आरोपी, 3 लोगों पर दर्ज हुआ था केस*


-‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर परवेज आलम को गिरफ्तार किया है। उस पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने जैसे कई आरोप हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

परवेज आलम पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति से स्वेटर और कंबल के नाम पर 80 हजार रुपये उधार लिए थे। इसके अलावा, पीवीसी पैनल की एजेंसी देने के बहाने 20 लाख रुपये और पुरानी बैटरी के कारोबार के नाम पर 7 लाख 70 हजार रुपये लिए थे। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे, तो परवेज ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

इन आरोपों के बाद परवेज आलम और दो अन्य अभियुक्तों के खिलाफ भदोही थाने में गैंगस्टर एक्ट (मु0अ0सं0- 321/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986) के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस टीम तभी से इन आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के तहत, पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह गिरफ्तारी हुई। भदोही पुलिस टीम ने गुरुवार को परवेज आलम को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान परवेज आलम पुत्र शमशेर आलम उर्फ लड्डू, निवासी बाजार सरदार खां, थाना भदोही, जनपद भदोही, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। उस पर मु0अ0सं0 404/2025 धारा 318(4)/61(2) बीएनएस के तहत भी एक और केस दर्ज है।

इस कार्रवाई में थाना भदोही के प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय, उप निरीक्षक शमशाद खां, हेड कांस्टेबल हरिकेश यादव, कांस्टेबल शाहरुख खां, कांस्टेबल अनुप कुमार, कांस्टेबल अरमान खां, कांस्टेबल कौशल कुमार, कांस्टेबल विपिन यादव और कांस्टेबल सेराफुल हसन शामिल थे।
पीएम श्री महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय कला उत्सव का आयोजन

फर्रुखाबाद । पीएम श्री महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में जनपद स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने किया। कला उत्सव में जनपद के लगभग 20 विद्यालयों के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।कला उत्सव के अंतर्गत विभिन्न कला विधाओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में एकल नृत्य, समूह नृत्य, एकल गायन, समूह गायन, द्वि-आयामी दृश्य कला, त्रि-आयामी मूर्ति कला, स्थानीय शिल्प, कहानी वाचन, एकल वादन एवं समूह वादन सहित कुल 12 विधाओं में प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. सुक्ष्मा पांडे, डॉ. अंजू पांडे, डॉ. गरिमा एवं सुधीर कुमार पाल शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, रचनात्मकता, कला-कौशल एवं प्रतिभा का मूल्यांकन किया।कार्यक्रम की कला उत्सव नोडल शिक्षिका गुलशन जहाँ ने कार्यक्रम का संचालन करने के साथ-साथ आयोजन की समस्त व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराया। सरिता त्रिवेदी ने भी आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहभागिता की। इसके अतिरिक्त ऋचा तिवारी आरती यादव मोनी सिंह, दीप्ति सिंह, निर्मला सिंह, अर्चना गुप्ता, एवं शैलजा मौर्य सहित अन्य शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कला एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रत्येक विधा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी मंडल स्तर पर आयोजित कला उत्सव में जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिभाग करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में कला, सृजनात्मकता, आत्मविश्वास तथा भारतीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति रुचि को बढ़ावा देना रहा। छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
12वीं के बाद करियर की राह दिखाई, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के मंत्र
डी मॉनफोर्ट अकादमी में GLA यूनिवर्सिटी और क्वांटम यूनिवर्सिटी के सहयोग से करियर काउंसलिंग सत्र, विद्यार्थियों ने पूछे भविष्य से जुड़े सवाल

रामराज। डी मॉनफोर्ट अकादमी में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए GLA यूनिवर्सिटी एवं क्वांटम यूनिवर्सिटी के सहयोग से विशेष करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के विभिन्न विकल्पों, प्रोफेशनल कोर्स, प्रवेश प्रक्रिया और रोजगार की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विशेषज्ञों ने कहा कि वर्तमान दौर में विद्यार्थियों के सामने पारंपरिक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ करियर के कई नए विकल्प भी उपलब्ध हैं। ऐसे में अपनी रुचि, क्षमता और लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रम का चयन करना जरूरी है। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। विद्यार्थियों ने भी उत्साह के साथ सवाल पूछे।

प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने कहा कि कक्षा 12वीं के बाद लिया गया करियर संबंधी निर्णय विद्यार्थियों के भविष्य की दिशा तय करता है। सही समय पर उचित मार्गदर्शन मिलने से विद्यार्थी बेहतर निर्णय ले सकते हैं।

निदेशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर भी गंभीरता से कार्य कर रहा है। निर्देशक डॉ. केके शर्मा ने कहा कि बदलते समय में करियर के क्षेत्र में लगातार नए अवसर सामने आ रहे हैं, जिनकी जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाना आवश्यक है।

उप प्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु चिकारा ने कहा कि विशेषज्ञों के साथ सीधे संवाद से विद्यार्थियों की करियर संबंधी दुविधाएं दूर होती हैं और उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वविद्यालयों से आए विशेषज्ञों का आभार जताया।
तीन तलाक के बाद पत्नी के गंभीर आरोप, बोली- पति किन्नर संग फरार
लखनऊ, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी के नाम प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न किया जाता रहा। हद तो तब हो गई, जब उसके साथ कथित तौर पर मारपीट कर गला घोंटने की कोशिश की गई। महिला का यह भी दावा है कि उसके पति के एक किन्नर से संबंध हैं और वह उसे कई बार घर भी लेकर आया।

महिला के मुताबिक, वह शामली जिले की रहने वाली है और करीब छह वर्ष पहले मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन क्षेत्र के आर्यपुरी निवासी इस्तीखर बैग से मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार उसका निकाह हुआ था। शादी में मायके वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक सामान दिया, लेकिन आरोप है कि ससुराल पक्ष उससे संतुष्ट नहीं था। कुछ समय बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू हो गई और मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी।

तीन बच्चों के साथ मायके का सहारा

महिला ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि घरेलू विवाद बढ़ने के बाद अब वह बच्चों को लेकर अपने मामा के घर रहने को मजबूर है। उसका कहना है कि बच्चों की जिम्मेदारी के साथ वह इंसाफ के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है।

महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में पति पर शादी से पहले से ही जोया नाम की किन्नर से संबंध होने का आरोप लगाया है। उसका दावा है कि उसके पास इस संबंध से जुड़े कुछ वीडियो भी सुरक्षित हैं। महिला के अनुसार, पति कथित तौर पर जोया को कई बार घर लेकर आया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

2 जून की घटना का लगाया आरोप

पीड़िता का आरोप है कि 2 जून को पति, नन्दोई और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। महिला ने दावा किया कि इसी दौरान दुपट्टे से उसका गला घोंटने की कोशिश की गई, जिससे वह बेहोश हो गई।होश में आने के बाद उसने अपने मायके वालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मीमलाना रोड निवासी उसके मामा ससुराल पहुंचे और परिवार के लोगों से बातचीत की।

बातचीत के बीच दिया तीन तलाक

महिला का आरोप है कि इसी दौरान उसके पति इस्तीखर बैग ने उसे तीन तलाक दे दिया और घर से निकल जाने के लिए कह दिया। इसके बाद से वह अपने मामा के घर रह रही है और तीनों बच्चों के साथ न्याय की गुहार लगा रही है।

महिला का यह भी आरोप है कि उसका पति फिलहाल जोया किन्नर के साथ कहीं चला गया है। इसी वजह से वह पुलिस अधिकारियों से अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रही है।फिलहाल महिला के लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।
कजरी तीज मेले/त्यौहार के दृष्टीगत यातायात में इस प्रकार से रहेगा बदलाव
गोण्डा। A. भारी वाहनों का रूट डायवर्जन -
1. लखनऊ से चलकर जनपद बहराइच / बलरामपुर व श्रावस्ती जाने वाले वाहनों का डायवर्जन- ऐसे वाहन जो लखनऊ से चलकर कर्नलगंज होते हुए जनपद बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती को जाने हेतु जनपद गोण्डा की सीमा में प्रवेश करते है उन्हें जरवल रोड से ही कैसरंगज मार्ग पर डायवर्ट कराकर बहराइच-पयागपुर के रास्ते गन्तव्य को प्रस्थान कराया जायेगा ।
2. जनपद बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच से चलकर लखनऊ को जाने वाले वाहन- ऐसे वाहन जिन्हें उतरौला, बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच से चलकर लखनऊ को जाना है, ऐसे सभी वाहनों को बलरामपुर-श्रावस्ती-बहराइच-पयागपुर-कैसरगंज के रास्ते जरवलरोड़ बाराबंकी होते हुए लखनऊ को प्रस्थान कराया कराया जायेगा । 
3. जनपद बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती से अयोध्या को जाने वाले वाहन- ऐसे वाहन जिन्हें गोण्डा शहर से होकर वाया-वजीरगंज-नवाबगंज होकर अयोध्याधाम को जाना है ऐसे सभी वाहनों को जनपद बलरामपुर से ही उतरौला रोड़ से डुमरियागंज-बस्ती के रास्ते अयोध्या को प्रस्थान कराया जायेगा ।
4. जनपद अय़ोध्या से चलकर बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती को जाने वाले वाहन- ऐसे वाहन जिन्हें अय़ोध्या से जनपद बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच को जाना है, ऐसे सभी वाहनों को लोलपुर पुल से ही जनपद बस्ती की ओर डायवर्ट कराकर बस्ती-डुमरियागंज के रास्ते उतरौला रोड़ होते हुए गन्तव्य को प्रस्थान कराया जायेगा ।
5. गोण्डा शहर में वाहनों के प्रवेश का प्रतिबंध- उक्त अवधि में जनपद की सीमा में भारी वाहनों (आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को छोड़कर) का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा ।

B-छोटे / हल्के वाहनों का डायवर्जन-
1. लखनऊ से चलकर जनपद बहराइच / बलरामपुर व श्रावस्ती जाने वाले वाहनो का डायवर्जन- ऐसे वाहन जो लखनऊ से चलकर कर्नलगंज होते हुए जनपद बहराइच,बलरामपुर व श्रावस्ती को जाने हेतु जनपद गोण्डा की सीमा में प्रवेश करते है ऐसे सभी वाहनों को जरवल रोड से ही कैसरंगज मार्ग पर डायवर्ट कराकर बहराइच पयागपुर के रास्ते गन्तव्य को प्रस्थान कराया जाय ।
2. जनपद बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच से लखनऊ को जाने वाले वाहनो का डायवर्जन- ऐसे वाहन जिन्हें उतरौला, बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच से चलकर लखनऊ को जाना है, ऐसे सभी वाहनों को बलरामपुर-श्रावस्ती-बहराइच-पयागपुर कैसरगंज के रास्ते जरवलरोड़ बाराबंकी होते हुए लखनऊ को प्रस्थान कराया जाय ।
3. जनपद बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती से चलकर अयोध्या को जाने वाले वाहनों का डायवर्जन- ऐसे वाहन जिन्हें बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती से चलकर अयोध्या को जाना है, ऐसे सभी वाहनों को बलरामपुर से उतरौला रोड़ की डायवर्ट कराकर, रेहरा बाजार, मनकापुर,कोल्हमपुर होकर लोलपुर नवाबगंज के रास्ते गन्तव्य को प्रस्थान कराया जाय ।
4. जनपद अयोध्या से चलकर जनपद बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती को जाने वाले वाहनों का डायवर्जन- ऐसे वाहन जिन्हें अयोध्या से चलकर गोण्डा शहर के रास्ते बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती को जाना है, ऐसे सभी वाहनों को लोलपुर पुल से कोल्हमपुर मार्ग (थाना नवाबगंज क्षेत्र) के रास्ते मनकापुर-उतरौला होते हुए प्रस्थान कराया जाय ।
5. लखनऊ व अय़ोध्या जनपद से चलकर गोण्डा शहर को आने वाले छोटे वाहनों का डायवर्जन-
* ऐसे वाहन जिन्हें लखनऊ से प्रस्थान कर लखनऊ,बाराबंकी होकर जनपद गोण्डा को आते है ऐसे सभी वाहनों को जरवलरोड़ से भंभुवा (थाना कर्नलगंज गोण्डा) से दाहिने भौरीगंज होते हुए परसपुर-डेहरास के रास्ते गोण्डा भेजा जाय ।
• इसी प्रकार जनपद अयोध्या के रास्ते गोण्डा शहर को आने वाले वाहनों को लोलपुर के रास्ते जनपद की सीमा में प्रवेश दिया जाये ।
* जनपद गोण्डा के हल्के वाहनों व आपात सेवाओं में लगे वाहनों के अतिरिक्त अन्य सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा ।

*कजरी तीज मेले को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु समस्त वाहन चालकों एवं जनसामान्य से अनुरोध है कि वे यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा निर्धारित डायवर्जन मार्गों का ही प्रयोग करें।