तीन तलाक के बाद पत्नी के गंभीर आरोप, बोली- पति किन्नर संग फरार
लखनऊ, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी के नाम प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न किया जाता रहा। हद तो तब हो गई, जब उसके साथ कथित तौर पर मारपीट कर गला घोंटने की कोशिश की गई। महिला का यह भी दावा है कि उसके पति के एक किन्नर से संबंध हैं और वह उसे कई बार घर भी लेकर आया।

महिला के मुताबिक, वह शामली जिले की रहने वाली है और करीब छह वर्ष पहले मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन क्षेत्र के आर्यपुरी निवासी इस्तीखर बैग से मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार उसका निकाह हुआ था। शादी में मायके वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक सामान दिया, लेकिन आरोप है कि ससुराल पक्ष उससे संतुष्ट नहीं था। कुछ समय बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू हो गई और मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी।

तीन बच्चों के साथ मायके का सहारा

महिला ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि घरेलू विवाद बढ़ने के बाद अब वह बच्चों को लेकर अपने मामा के घर रहने को मजबूर है। उसका कहना है कि बच्चों की जिम्मेदारी के साथ वह इंसाफ के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है।

महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में पति पर शादी से पहले से ही जोया नाम की किन्नर से संबंध होने का आरोप लगाया है। उसका दावा है कि उसके पास इस संबंध से जुड़े कुछ वीडियो भी सुरक्षित हैं। महिला के अनुसार, पति कथित तौर पर जोया को कई बार घर लेकर आया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

2 जून की घटना का लगाया आरोप

पीड़िता का आरोप है कि 2 जून को पति, नन्दोई और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। महिला ने दावा किया कि इसी दौरान दुपट्टे से उसका गला घोंटने की कोशिश की गई, जिससे वह बेहोश हो गई।होश में आने के बाद उसने अपने मायके वालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मीमलाना रोड निवासी उसके मामा ससुराल पहुंचे और परिवार के लोगों से बातचीत की।

बातचीत के बीच दिया तीन तलाक

महिला का आरोप है कि इसी दौरान उसके पति इस्तीखर बैग ने उसे तीन तलाक दे दिया और घर से निकल जाने के लिए कह दिया। इसके बाद से वह अपने मामा के घर रह रही है और तीनों बच्चों के साथ न्याय की गुहार लगा रही है।

महिला का यह भी आरोप है कि उसका पति फिलहाल जोया किन्नर के साथ कहीं चला गया है। इसी वजह से वह पुलिस अधिकारियों से अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रही है।फिलहाल महिला के लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।
कजरी तीज मेले/त्यौहार के दृष्टीगत यातायात में इस प्रकार से रहेगा बदलाव
गोण्डा। A. भारी वाहनों का रूट डायवर्जन -
1. लखनऊ से चलकर जनपद बहराइच / बलरामपुर व श्रावस्ती जाने वाले वाहनों का डायवर्जन- ऐसे वाहन जो लखनऊ से चलकर कर्नलगंज होते हुए जनपद बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती को जाने हेतु जनपद गोण्डा की सीमा में प्रवेश करते है उन्हें जरवल रोड से ही कैसरंगज मार्ग पर डायवर्ट कराकर बहराइच-पयागपुर के रास्ते गन्तव्य को प्रस्थान कराया जायेगा ।
2. जनपद बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच से चलकर लखनऊ को जाने वाले वाहन- ऐसे वाहन जिन्हें उतरौला, बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच से चलकर लखनऊ को जाना है, ऐसे सभी वाहनों को बलरामपुर-श्रावस्ती-बहराइच-पयागपुर-कैसरगंज के रास्ते जरवलरोड़ बाराबंकी होते हुए लखनऊ को प्रस्थान कराया कराया जायेगा । 
3. जनपद बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती से अयोध्या को जाने वाले वाहन- ऐसे वाहन जिन्हें गोण्डा शहर से होकर वाया-वजीरगंज-नवाबगंज होकर अयोध्याधाम को जाना है ऐसे सभी वाहनों को जनपद बलरामपुर से ही उतरौला रोड़ से डुमरियागंज-बस्ती के रास्ते अयोध्या को प्रस्थान कराया जायेगा ।
4. जनपद अय़ोध्या से चलकर बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती को जाने वाले वाहन- ऐसे वाहन जिन्हें अय़ोध्या से जनपद बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच को जाना है, ऐसे सभी वाहनों को लोलपुर पुल से ही जनपद बस्ती की ओर डायवर्ट कराकर बस्ती-डुमरियागंज के रास्ते उतरौला रोड़ होते हुए गन्तव्य को प्रस्थान कराया जायेगा ।
5. गोण्डा शहर में वाहनों के प्रवेश का प्रतिबंध- उक्त अवधि में जनपद की सीमा में भारी वाहनों (आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को छोड़कर) का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा ।

B-छोटे / हल्के वाहनों का डायवर्जन-
1. लखनऊ से चलकर जनपद बहराइच / बलरामपुर व श्रावस्ती जाने वाले वाहनो का डायवर्जन- ऐसे वाहन जो लखनऊ से चलकर कर्नलगंज होते हुए जनपद बहराइच,बलरामपुर व श्रावस्ती को जाने हेतु जनपद गोण्डा की सीमा में प्रवेश करते है ऐसे सभी वाहनों को जरवल रोड से ही कैसरंगज मार्ग पर डायवर्ट कराकर बहराइच पयागपुर के रास्ते गन्तव्य को प्रस्थान कराया जाय ।
2. जनपद बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच से लखनऊ को जाने वाले वाहनो का डायवर्जन- ऐसे वाहन जिन्हें उतरौला, बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच से चलकर लखनऊ को जाना है, ऐसे सभी वाहनों को बलरामपुर-श्रावस्ती-बहराइच-पयागपुर कैसरगंज के रास्ते जरवलरोड़ बाराबंकी होते हुए लखनऊ को प्रस्थान कराया जाय ।
3. जनपद बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती से चलकर अयोध्या को जाने वाले वाहनों का डायवर्जन- ऐसे वाहन जिन्हें बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती से चलकर अयोध्या को जाना है, ऐसे सभी वाहनों को बलरामपुर से उतरौला रोड़ की डायवर्ट कराकर, रेहरा बाजार, मनकापुर,कोल्हमपुर होकर लोलपुर नवाबगंज के रास्ते गन्तव्य को प्रस्थान कराया जाय ।
4. जनपद अयोध्या से चलकर जनपद बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती को जाने वाले वाहनों का डायवर्जन- ऐसे वाहन जिन्हें अयोध्या से चलकर गोण्डा शहर के रास्ते बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती को जाना है, ऐसे सभी वाहनों को लोलपुर पुल से कोल्हमपुर मार्ग (थाना नवाबगंज क्षेत्र) के रास्ते मनकापुर-उतरौला होते हुए प्रस्थान कराया जाय ।
5. लखनऊ व अय़ोध्या जनपद से चलकर गोण्डा शहर को आने वाले छोटे वाहनों का डायवर्जन-
* ऐसे वाहन जिन्हें लखनऊ से प्रस्थान कर लखनऊ,बाराबंकी होकर जनपद गोण्डा को आते है ऐसे सभी वाहनों को जरवलरोड़ से भंभुवा (थाना कर्नलगंज गोण्डा) से दाहिने भौरीगंज होते हुए परसपुर-डेहरास के रास्ते गोण्डा भेजा जाय ।
• इसी प्रकार जनपद अयोध्या के रास्ते गोण्डा शहर को आने वाले वाहनों को लोलपुर के रास्ते जनपद की सीमा में प्रवेश दिया जाये ।
* जनपद गोण्डा के हल्के वाहनों व आपात सेवाओं में लगे वाहनों के अतिरिक्त अन्य सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा ।

*कजरी तीज मेले को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु समस्त वाहन चालकों एवं जनसामान्य से अनुरोध है कि वे यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा निर्धारित डायवर्जन मार्गों का ही प्रयोग करें।
Mirzapur: मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस
मीरजापुर। नगर में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना दिवस कार्यक्रम गुरु कृपा मण्डपम धुंधी कटरा में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के प्रान्त उपाध्यक्ष विद्याभूषण ने बताया की विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 29 अगस्त 1964, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन सांदीपनि साधनालय, पवई, मुंबई स्वामी चिन्मयानंद जी का आश्रम में परम पूज्य गुरुजी श्री माधव सदाशिवराव गोलवलकर  द्वितीय सरसंघचालक दादासाहब आप्टे, हिंदुस्तान समाचार एजेंसी के संस्थापक आदि ने 1960 के दशक में संघ के चिंतन में आया कि हिंदू समाज जाति, भाषा, पंथ में बंटा है, उसे एक सूत्र में बांधना जरूरी है, ईसाई मिशनरियों द्वारा वनवासी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण, विदेशों में रह रहे हिंदुओं का कोई संगठनात्मक सहारा नहीं था, हिंदू की आस्था राम, कृष्ण, गोमाता, मंदिरों का अपमान न हो, इसी चिंतन से दादासाहब आप्टे ने समाज के सभी संप्रदायों के प्रमुखों को एक मंच पर बुलाने का विचार रखा, जिसमें पहली बैठक - 29 अगस्त 1964 को हुई।
उस दिन कुल 40-45 विशेष आमंत्रित लोग थे, जो भारत के सभी मत-पंथों का प्रतिनिधित्व करते थे:
इस बैठक में संत स्वामी चिन्मयानंद, राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज, स्वामी सत्यमित्रानंद सिख समुदाय से मास्टर तारा सिंह, जैन समाज से आचार्य सुशील मुनि जी महाराज
बौद्ध से के.एम. मुंशी (भारत के पूर्व कृषि मंत्री), गीता प्रेस गोरखपुर के संस्थापक हनुमान प्रसाद पोद्दार  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से श्री गुरुजी गोलवलकर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जी.डी.बिन्नानी पी. जी. कालेज के प्राचार्य डॉ. अशोक सिंह ने अपने वक्तव्य में बताया की हिंदू समाज को संगठित और जागृत करना ,हिंदू धर्म के स्वत्वों, मानबिंदुओं और जीवन मूल्यों की रक्षा और संवर्धन ,विश्वभर में फैले हिंदुओं से संपर्क, उनकी सहायता और सुदृढ़ीकरण
और हिंदू की परिभाषा दी गई "भारत में विकसित हुए जीवन मूल्यों में आस्था रखने वाला या स्वयं को हिंदू कहने वाला हर व्यक्ति हिंदू है।"मुख्य बिंदुओं पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर विभाग मंत्री रामचन्द्र शुक्ल ने बताया की प्रथम विश्व हिंदू सम्मेलन - प्रयाग कुंभ 22 से 24 जनवरी 1966, प्रयागराज में 12 देशों के 25,000 प्रतिनिधि, 300 बड़े संत सम्मिलित हुए और इतिहास में पहली बार चारों शंकराचार्य एक मंच पर आए , इस सम्मेलन में मैसूर के महाराज चामराज वाडियार को प्रथम अध्यक्ष और दादासाहब आप्टे को प्रथम महामंत्री घोषित किया गया।
इसके बाद उडुपी धर्म संसद
13-14 दिसंबर 1969 को गुरुजी के विशेष प्रयास से भारत के सभी बड़े संतों ने एक स्वर में प्रस्ताव पारित किया- "हिन्दवः सोदराः सर्वे, न हिन्दू पतितो भवेत्" सभी हिंदू भाई-भाई हैं, कोई हिंदू पतित (अछूत) नहीं है। यहीं से सामाजिक समरसता और छुआछूत उन्मूलन विहिप का स्थायी कार्यक्रम बना।
इस अवसर पर प्रान्त सत्संग प्रमुख महेश तिवारी ने बताया की विश्व हिंदू परिषद ने श्री राम जन्मभूमि मुक्ति के लिए संतों के नेतृत्व में आंदोलन का बिगुल बजाया और 1984 में बजरंग दल व 1991 दुर्गा वाहिनी की स्थापना की गई। विश्व हिंदू परिषद के द्वारा सेवा प्रकल्प, गौ शाला, विद्यालय, धर्मांतरण, लव जिहाद, लैंड जेहाद जैसे अनेक कार्य कर रहा है।
जिलाध्यक्ष हरिशंकर मिश्र ने कहा कि इस समय अपने बच्चों को संस्कार देने की जरूरत है, हर घर में साप्ताहिक सत्संग हो, एक समय का भोजन परिवार के सभी लोग साथ में करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राज माहेश्वरी व कुशल संचालन नगर मंत्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर विभाग संयोजक प्रवीण, जिला सह मंत्री अभय मिश्र , जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अरविन्द सारस्वत, विमर्श प्रमुख अशोक दुबे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री अशुकांत चुनाहे, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, गौ सम्मान अभियान के प्रमुख ब्रह्मदेव त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष पंकज टंडन विभाग सह संयोजक अशोक,जिला संयोजक बजरंग दल चन्द्र प्रकाश, देवप्रकाश पाठक, मयंक गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष सपना सिंह व अमर बहादुर सरोज, नगर सह मंत्री दीपक वर्मा, नगर सह संयोजक प्रमोद सोनकर, कार्यालय प्रमुख विजय, नगर सत्संग प्रमुख दिनय दुबे, मातृशक्ति प्रमुख शैफाली जैन, जिला कालेज विद्यार्थी सम्पर्क प्रमुख सुब्रतो गुप्ता, रूपनारायन अग्रहरि,भाजपा नेत्री दीपा उमर व शिखा अग्रवाल , गोवर्धन त्रिपाठी, पवन शर्मा, शुभ गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
किताबों के बजाए काम का बोझ' मिर्ज़ापुर में कम्पोजिट विद्यालय के वारयल वीडियो ने बाल अधिकार अधिनियम की खोल दी पोल, सपा ने सौंपा ज्ञापन
'
मिर्ज़ापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों की बदहाली का एक पर एक मामल सामने आ रहा है। कंपोजिट विद्यालय चेरुईराम तक जाने का मामला ठंडा हुआ भी नहीं था कि 
कंपोजिट विद्यालय पिउरी के वायरल वीडियो ने मुश्किलें बढ़ा दी है। समाजवादी पार्टी ने 
बाल अधिकार का हनन एवं बाल अधिकार अधिनियम के उल्लघन का मामला बताते हुए प्रधानाध्यापक के उपर एफआईआर दर्ज कराने की मांग जिलाधिकारी से की है।
जिले के विकास खण्ड पटेहरा के ग्रामसभा पिउरी में कम्पोजिट विद्यालय है जहां पर ग्रामसभा के अबोध और असहाय आर्थिक रूप से कमजोर घरो के बच्चे पढ़ते हैं।ग्रामसभा के स्कूल में खाद्यान्न की बोरी एवं मिड-डे मिल भोजन बनाने में प्रयुक्त लकड़ी की ढुलाई तथा कक्षा कक्ष में बच्चों से झाडू़ू लगवाया जा रहा है। सपा नेता रोहित शुक्ला 'लल्लू' ने आरोप लगाया है कि जानबूझ कर ऐसा कार्य बच्चों के अबोध मस्तिस्क का प्रयोग अपने निजी स्वार्थ में कराया जा रहा है‌। ग्रामीणों का आरोप है कि इस सम्बन्ध में अनेकों बार विद्यालय का भ्रमण किया गया सुझाव और आवश्यक कार्यवाही के लिए बीएसए मीरजापुर से भी शिकायत की गई।
लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही एवं बाल अधिकार पर रोक नहीं लगाया जा सका। विद्यालय संचालन व्यवस्था पर एकाधिकार होना प्रतीत हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जहां हड़कंप मचा हुआ है वहीं ग्रामीण संग सपा नेता रोहित शुक्ला 'लल्लू' ने गुरुवार को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग कि है।
आकाश आनंद पर अखिलेश का बड़ा दांव?
बसपा से बाहर हुए मायावती के भतीजे की सपा में एंट्री को लेकर सवाल

अखिलेश बोले- ‘तुम लेकर आओगे तो जरूर ले लेंगे’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बड़ा उलटफेर चर्चा में है। बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाए जाने के बाद अब उनके अगले सियासी कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से जब आकाश आनंद के सपा में शामिल होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उनके जवाब ने सियासी चर्चाओं को और हवा दे दी।

एक कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव से पूछा गया कि अगर आकाश आनंद समाजवादी पार्टी में आना चाहें तो क्या उन्हें पार्टी में जगह दी जाएगी? इस पर अखिलेश ने कहा, “अगर तुम लेकर आओगे तो जरूर ले लेंगे। उनसे बातचीत करेंगे।” अखिलेश के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में इसके अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।

मायावती ने भतीजे को पार्टी से किया बाहर

दरअसल, बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद और उनके ससुर सिद्धार्थ सिंह को पार्टी से बाहर कर दिया है। आकाश आनंद को बसपा की प्राथमिक सदस्यता से भी मुक्त कर दिया गया। इसके बाद आकाश आनंद के अगले राजनीतिक कदम को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

मायावती ने सिद्धार्थ सिंह के राजनीति से संन्यास लेने के फैसले को लेकर भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर यह कदम पहले उठा लिया गया होता तो आकाश आनंद को लगातार विपरीत परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ता।

सपा ने भी खोले दरवाजे!

आकाश आनंद के सपा में जाने की संभावनाओं पर सपा प्रवक्ता आशुतोष ने भी सकारात्मक संकेत दिए। उन्होंने कहा कि अगर आकाश आनंद समाजवादी विचारधारा के साथ आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि पार्टी में जगह विचारधारा के आधार पर ही होगी।

बदला सोशल मीडिया बायो, बढ़ी अटकलें

बसपा से निष्कासन के बाद आकाश आनंद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के बायो में भी बदलाव किया है। उन्होंने इसमें “पार्टी सपोर्टर बीएसपी” और “यंग सपोर्टर बाबा साहेब विजन” लिखा है। हालांकि, आकाश आनंद की ओर से किसी दूसरी पार्टी में शामिल होने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मायावती से राजनीतिक राह अलग होने के बाद आकाश आनंद समाजवादी पार्टी का दामन थामेंगे, या फिर अपनी अलग सियासी रणनीति बनाएंगे? फिलहाल अखिलेश यादव के बयान ने यूपी की राजनीति में इस चर्चा को जरूर तेज कर दिया है।
हक और स्वाभिमान की बात  जब अनदेखी होने लगे तो समाज को सड़क पर उतरना पड़ता है: सूरज प्रसाद चौबे

लखनऊ। रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक ठाकुर शिवम सिंह एवं जंतर मंतर दिल्ली के आंदोलन कारियों के साथ आज वाराणसी में सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे के आवास पर आए, RHA संयोजक ठाकुर शिवम सिंह का स्वागत अभिनंदन फूल माला के साथ गर्मजोशी से सवर्ण समाज के लोगों से किया सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने कहा कि हक और स्वाभिमान की बात जब अनदेखी होने लगे तो समाज को सड़को पर उतरना पड़ता है ।

हर राज्य और हर जिले मे उठ रही यह की रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक ठाकुर शिवम सिंह ने कहा कि 70सालों में रिजर्वेशन से यदि 10 परसेंट लोग भी गरीबी रेखा से नहीं निकले है तो क्या यह पालिसी फेल नहीं है अगर निकले है तो उनको उस साइकल से निकलना चाहिए या नहीं निकलना चाहिए उन्होंने ने कहा कि देश में सवर्ण की आबादी 40 प्रतिशत है इतने बड़े वर्ग के बाद भी सवर्ण को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया गया यदि हम एक जुट हो जाय तो आने वाले समय में किसी राजनीतिक दल की हिम्मत नहीं होगी कि सवर्ण समाज की उपेक्षा करे,आज भारत का युवा सड़क पर  योग्यता MERIT की जगह जाती को प्राथिमकता दी जा रही है कालेजो में यूजीसी काला कानून ला कर सवर्ण के प्रतिभावान बच्चों को उच्च शिक्षा से बंचित करने का कुचक्र रचा जा रहा है जब तक हर वर्ग के साथ समानता का व्यवहार, यूजीसी रेगुलेशन वापस नहीं होगा आरक्षण में सुधार मेरिट का सम्मान नहीं होगा एससीएसटी एक्ट का दुरुपयोग बंद नहीं होगा यह यह चेतना शांति नहीं होगी।
सराय दरवाज के निकट ट्रांसफार्मर से करंट से कुत्ते की मौत
(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर)
कस्बे में मुख्य बाजार के रास्ते पर सराय दरवाजा के निकट रखे विद्युत ट्रांसफार्मर की बैरिकेडिंग में करंट आने से एक कुत्ते की मौत हो गई। नागरिकों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रांसफार्मर की अच्छे से बेरिकेडिंग कराने की मांग की है।
मीरापुर के सराय दरवाजा के निकट विद्युत ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। उक्त ट्रांसफार्मर की बेरिकेडिंग नाम मात्र की हुई है तथा यहां बिजली की तार खुले पड़े हैं। बुधवार की दोपहर यहां पड़े कचरे के ढे़र पर खाना तलाश रहा एक कुत्ता करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलसकर मर गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना बिजलीघर पर दी। इसके बाद मौके पर पहंुचे लाइनमैन ने बैरिकेडिंग में आए करंट की जांच की। नागरिकों ने बताया कि उक्त रास्ते से प्रतिदिन हजारों स्कूली बच्चें तथा अन्य नागरिक गुजरते हैं। नागरिकों का आरोप है कि विद्युत विभाग ने कई बार कहने के बाद भी इस ट्रांसफार्मर की सही से बेरिकेडिंग नहीं की तथा विभाग की लापरवाही कभी भी बडे हादसे का कारण बन सकती है। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते नागरिकों में भारी रोष है।
इन्होंने कहा.... सराय दरवाजे में रखे ट्रांसफार्मर की बेरिकेडिंग पूर्व में सही से कराई गई थी। करंट से कुत्ते की मौत नहीं हुई है। लाइनमैन को भेजकर जांच कराई गई तो वहां बेरिकेडिंग में करंट नहीं था। सतीश कुमार, जेई, विद्युत विभाग, मीरापुर।
भाजपा कर रही डिजिटल फ़्रॉड - मनीष जगन राष्ट्रीय अध्यक्ष*
गोण्डा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर देवीपाटन मंडल के PDA समाजवादी व्यापारी सम्मेलन का आयोजन आज गोंडा के टाउन हाल में किया गया। मंडलीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल पहुंचे एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल उपस्थित रहे। व्यापारी नेता और सपा पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। इस मंडलीय कार्यक्रम में गोंडा जनपद के व्यापारी और नेता सम्मिलित हुए। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में व्यापारी सम्मेलन आयोजित कर व्यापारियों और सर्व समाज के हितों की रक्षा के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में आज 10 सितम्बर को गांधी पार्क के टाउन हाल में भव्य व्यापारी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम के संरक्षक सपा नेता सूरज सिंह एवं आयोजक जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रहे।

कार्यक्रम में आए हुए व्यापारियों ने आरोप लगाया की भाजपा सरकार लगातार उनका शोषण कर रही है और व्यापारी के सामने लगातार नई समस्याएं आ रही है। चाहे जीएसटी, व्यापारी से धनउगाही, ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ी समस्या, रेड़ी पटरी ठेला व्यापारियों की स्थाईकरण समस्या हर तरफ भ्रष्टाचार व्याप्त है। पत्रकारों से बातचीत में मनीष जगन अग्रवाल ने कहा की आज पूरे प्रदेश का व्यापारी त्रस्त और बदहाल है। इस भाजपा सरकार ने भगवान राम और व्यापारियों को लूटा। GST और अन्य माध्यमों से व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है और पुलिस खुद लुटेरी बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया की उत्तर प्रदेश संगठित राजनैतिक अपराध का अड्डा बन गया है। सत्ता के संरक्षण में अपराध हो रहा है और व्यापारियों को किसमिस की तरह चूसा जा रहा है। मनीष जगन ने कहा की सपा पूरे प्रदेश में मजबूती से लड़ेगी और सरकार बनाएगी, वहीं सरकार बनने पर हर अपराध का हिसाब होगा। राम मंदिर चोरी मामले में उन्होंने कहा की पहले भाजपा फिजिकल फ्राड कर रही थी और अब डिजिटल फ्राड कर रही है। राम मंदिर में चंदा चोरी, चढ़ावा चोरी और हीरे जवाहरात की चोरी हुई है।  प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर व्यापारियों का सबसे बड़ा सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम को अरशद हुसैन जिलाध्यक्ष, योगेश प्रताप पूर्व मंत्री, महफूज खान पूर्व एमएलसी, संजय सविता, सरफराज हुसैन, विजय जायसवाल, शमीम अच्छन ने सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में महेंद्र छाबड़ा, अजीत सलूजा, सरदार पिंटू सिंह, आकाश जायसवाल, फहीम पप्पू, शिवसम्पत, शीतल सिंह, गुरुदेव पाण्डेय, मोहित माहेश्वरी, विनोद शुक्ला, दिग्विजय देव, ओमी सिंधी, बंटी वाधवानी, राकेश कलानी, हामिद अली, जीतेन्द्रनाथ सप्पू, शिवराज, यश प्रताप, गुलशन, रनंजय, रविन्द्र, जयसिंह पाण्डेय, शिवकुमार विश्वकर्मा, बिक्कू, शुभम, मंगल साहू, अजय गुप्ता, आनंद कसौधन, नलिन पाण्डेय, जेपी श्रीवास्तव, जयचंद, राजेश मिश्र, अफ़ज़ल, विकास मोदनवाल, शिवम कश्यप, सरपंच यादव, अतिन गर्ग, पप्पू सिंह, जीतबहादुर, ऋषिकेश पाठक, विपलव साहू, रोहित सोनकर, अंकित पाण्डेय, मोहित सैनी, बबलू बाबा, वीरू साहू आदि उपस्थित रहे।
रायबरेली में कांग्रेस नेता के बयान पर योगी सरकार के मंत्री ने किया करारा पलटवार

- 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी पवित्र योजना पर राहुल गांधी का सवाल उठाना मातृशक्ति का अपमान : दिनेश प्रताप सिंह

- मंत्री बोले - रायबरेली की जनता और महिलाओं के साथ अन्यायपूर्ण राजनीति कर रहे राहुल गांधी

लखनऊ। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता एवं रायबरेली के सांसद राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि रायबरेली की दिशा बैठक में राहुल गांधी का जोर जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर उन्हें गति देने के बजाय ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी योजनाओं में खामियां तलाश कर राजनीति करने पर अधिक रहा। मंत्री ने कहा कि बैठक में राहुल गांधी के रवैये से निराशा हुई।
- ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पर सवाल उठाने का आरोप
राज्यमंत्री ने कहा कि दिशा बैठक में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम की चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने संबंधित अधिकारी से पूछा कि इस योजना में क्या होता है। यदि दिशा समिति के अध्यक्ष को ही योजना की जानकारी नहीं होगी तो उसका अनुश्रवण और समन्वय कैसे होगा। इसके बाद राहुल गांधी ने योजना के प्रचार-प्रसार पर होने वाले खर्च को जानने पर अधिक जोर दिया। इससे ऐसा लगा कि योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के बजाय उसमें खामी तलाशना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि बेटियों और मातृशक्ति के सम्मान से जुड़ा अभियान है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है।
- ‘डरो मत’ कहने वाले राहुल गांधी जनता और मीडिया से क्यों बच रहे?
दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी के ‘डरो मत’ संदेश पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि रायबरेली में उन्होंने सांसद निधि से कराए गए कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास अपने निजी आवास के भीतर से किया, जबकि बाहर के गेट पर ताला लगा रहा। मीडिया प्रतिनिधि सुबह से इंतजार करते रहे, लेकिन राहुल गांधी कैमरे के सामने आकर रायबरेली की जनता को शुभकामनाएं तक नहीं दे सके।
- राहुल को तीन लोग पीछे बैठकर पर्चियों के माध्यम से निर्देश देते रहे
राज्यमंत्री ने कटाक्ष किया कि रायबरेली की दिशा बैठक में भी राहुल गांधी सांसद और समिति अध्यक्ष से ज्यादा नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में नजर आए। उनके साथ दिल्ली से आए तीन लोग पीछे बैठकर पर्चियों के माध्यम से निर्देश देते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में भी राहुल गांधी दूसरे दलों के सहयोग पर निर्भर दिखाई देते हैं।
- योगी सरकार में सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि
राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में जनता की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर स्पष्ट नीति के साथ काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की सराहना देश के साथ विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों द्वारा भी की गई है।
- अखिलेश के बुलंदशहर दौरे पर बोले- सरकार ने किसी को नहीं रोका
अखिलेश यादव के बुलंदशहर दौरे में हेलीपैड की अनुमति से जुड़े सवाल पर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा अनुमति न मिलना किसी राजनीतिक भय का विषय नहीं है। योगी सरकार ने अखिलेश यादव को कभी कहीं जाने से नहीं रोका और न इसकी आवश्यकता है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की राष्ट्रीय लोकदल नेतृत्व से जुड़ी टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
एम-32ःः बिना अनुमति चल रहा रक्तदान शिविर बंद कराया
(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )
कस्बे में बस स्टैंड के निकट बिना अनुमति रक्तदान शिविर चलाए जाने की शिकायत पर पहंुचे सीएचसी प्रभारी ने आयोजकों से प्रपत्र मांगे। अनुमति का कोई भी प्रपत्र नहीं मिलने पर रक्तदान शिविर को बंद करा दिया गया।
बुधवार को मीरापुर में मुजफ्फरनगर की संस्था डा. तुषार चेरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। संस्था द्वारा एक वेनीटी वैन लगाकर उसमें रक्तदाताओं से रक्तदान कराया जा रहा था। दोपहर में किसी ने सीएचसी प्रभारी डा. अर्जुन सिंह को बिना अनुमति रक्दान शिविर का संचालन किए जाने की शिकायत कर दी। मौके पर पहंुचे डा. अर्जुन सिंह ने शिविर आयोजकों से अनुमति दिखाने की बात कही। तो उन्होंने आवेदन की प्रति दिखाई। अनुमति नहीं होने के चलते चिकित्सा विभाग की टीम ने त्वरित शिविर को बंद करा दिया। डा. अर्जुन सिंह ने बताया कि आयोजकों के पास अनुमति नहीं थी उन्होंने आवेदन की प्रति दिखाई थी। इसके बाद वह जिला अस्पताल पहुंचे तथा वहां से अनुमति होने के बाद उन्होंने अनुमति की प्रति भेजी है। आयोजकों को भविष्य के लिए चेतावनी दी गई है कि अनुमति दिखाने के बाद ही क्षेत्र में रक्तदान शिविर का आयोजन करें। संस्था के मालिक सेजल त्यागी ने बताया कि उनके पास अनुमति थी, शिविर को बंद नहीं कराया गया है।