एम-32ःः बिना अनुमति चल रहा रक्तदान शिविर बंद कराया
(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )
कस्बे में बस स्टैंड के निकट बिना अनुमति रक्तदान शिविर चलाए जाने की शिकायत पर पहंुचे सीएचसी प्रभारी ने आयोजकों से प्रपत्र मांगे। अनुमति का कोई भी प्रपत्र नहीं मिलने पर रक्तदान शिविर को बंद करा दिया गया।
बुधवार को मीरापुर में मुजफ्फरनगर की संस्था डा. तुषार चेरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। संस्था द्वारा एक वेनीटी वैन लगाकर उसमें रक्तदाताओं से रक्तदान कराया जा रहा था। दोपहर में किसी ने सीएचसी प्रभारी डा. अर्जुन सिंह को बिना अनुमति रक्दान शिविर का संचालन किए जाने की शिकायत कर दी। मौके पर पहंुचे डा. अर्जुन सिंह ने शिविर आयोजकों से अनुमति दिखाने की बात कही। तो उन्होंने आवेदन की प्रति दिखाई। अनुमति नहीं होने के चलते चिकित्सा विभाग की टीम ने त्वरित शिविर को बंद करा दिया। डा. अर्जुन सिंह ने बताया कि आयोजकों के पास अनुमति नहीं थी उन्होंने आवेदन की प्रति दिखाई थी। इसके बाद वह जिला अस्पताल पहुंचे तथा वहां से अनुमति होने के बाद उन्होंने अनुमति की प्रति भेजी है। आयोजकों को भविष्य के लिए चेतावनी दी गई है कि अनुमति दिखाने के बाद ही क्षेत्र में रक्तदान शिविर का आयोजन करें। संस्था के मालिक सेजल त्यागी ने बताया कि उनके पास अनुमति थी, शिविर को बंद नहीं कराया गया है।
स्कूल की बदहाली उजागर करने वाले पत्रकार को हाईकोर्ट से राहत, FIR पर लगी रोक
- 'किलिंग द मैसेंजर' जैसी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए, कोर्ट ने कहा- प्रथम दृष्टया बदले की भावना से दर्ज हुई FIR

लखनऊ। सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार अमित यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ से बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर होने वाली आगे की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने प्रथम दृष्टया एफआईआर की कार्रवाई को बदले की भावना से प्रेरित बताया और टिप्पणी की कि कमियों को सामने लाने वाले पत्रकार के खिलाफ कार्रवाई करना 'किलिंग द मैसेंजर' जैसा है। यह आदेश न्यायमूर्ति अब्दुल मोईन और न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने अमित यादव की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।
- स्कूल की बदहाली पर की थी रिपोर्टिंग
याचिका में बताया गया कि अमित यादव पत्रकार के रूप में गोसाईंगंज स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बेगरियामऊ पहुंचे थे। वहां उन्होंने स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आरोप के मुताबिक, स्कूल के शौचालय खराब हालत में थे और विद्यार्थियों के लिए पीने के पानी की समुचित व्यवस्था भी नहीं थी। पत्रकार ने स्कूल में मौजूद कुछ शिक्षकों से बातचीत और साक्षात्कार के आधार पर रिपोर्ट तैयार की थी। याचिका में कहा गया कि रिपोर्ट प्रकाशित होने के महज चार दिन बाद, 24 अगस्त को उनके खिलाफ गोसाईंगंज थाने में एफआईआर दर्ज कर दी गई।
- BNS की तीन धाराओं में दर्ज हुई थी FIR
अमित यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223, 353 और 356 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। एफआईआर को चुनौती देते हुए पत्रकार की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई।मामले की सुनवाई के दौरान रिपोर्टिंग और एफआईआर दर्ज होने के बीच के समय अंतराल को लेकर भी अदालत के समक्ष पक्ष रखा गया। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया इस कार्रवाई को प्रतिशोध की भावना से जुड़ा हुआ माना और एफआईआर के आधार पर आगे की कार्रवाई पर रोक लगा दी।
- बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से मांगा हलफनामा
हाईकोर्ट ने मामले में बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को निजी शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही संबंधित विद्यालय की वर्तमान स्थिति की जानकारी और स्कूल परिसर की तस्वीरें भी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया है। अदालत के इस आदेश के बाद अब मामले की अगली सुनवाई में स्कूल की मौजूदा व्यवस्थाओं और पत्रकार के खिलाफ दर्ज एफआईआर से जुड़े तथ्यों पर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा साइबर अपराध के संगंठित अन्तर्राज्यीय गिरोह के 01 और सदस्य को किया गया गिरफ्तारः-*

*कार्यवाहीः-*
गोण्डा। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मु0अ0स0- 0288/2026 धारा 318 (4), 319 (2), 336 (3), 338 BNS व 66 D IT Act से संबंधित वांछित अभिषेक चेलानी को उसके निवास स्थान सोनार गली ददुआ बाजार मकार्थीगंज से गिरफ्तार किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
समन्वय पोर्टल (प्रतिबिम्ब पोर्टल) पर प्रदर्शित होने वाले संदिग्ध मोबाइल नम्बरों के जांच के क्रम में प्रकाश में आया कि फरवरी 2026 में छत्तीसगढ निवासी एक पीड़ित ललित झरिया द्वारा स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का इश्तेहार/विज्ञापन देखकर उसमें दिये गये नंबर पर संपर्क किया गया और रजिस्ट्रेशन/साक्षात्कार/ट्रेनिंग व ज्वाइनिंग के नाम पर उनके साथ साइबर ठगी की गयी । उनकी ऑनलाइन शिकायत के अवलोकन से 03 मोबाइल नंबर और प्राप्त हुए जिनकी जाँच में सिम धारकों का नाम पता गैर जनपद/राज्यों का पाया गया । फ्रॉड के समय नंबरों की लोकेशन जनपद गोण्डा में पाई गई थी । वर्तमान में ये सभी नंबर निष्क्रिय हो चुके थे । उपरोक्त मोबाइल नंबरों से अभियुक्तों द्वारा देश के विभिन्न राज्यों (उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, कर्नाटक व तेलंगाना) के लोगों के साथ पिछले लगभग डेढ़ साल से नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर फ़्रॉड किया जा रहा था । इन मोबाइल नंबरों और प्रयोग किये गये मोबाइल फोन व बैंक खातों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साइबर फ्रॉड की 25 से भी अधिक ऑनलाइन शिकायते दर्ज थीं । जिस पर साइबर सेल गोण्डा की टीम द्वारा संदिग्ध मोबाइल नम्बरों के तकनीकी अन्वेषण करते हुए लिंकेज की जाँच की गई एवं लिंक IMEI, मैनुअल व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 01.04.2026 को साइबर सेल गोण्डा व थाना कोतवाली नगर की संयुक्त टीम द्वारा 02 अभियुक्तों 1. सुधीर कुमार गुप्ता उर्फ अतुल गुप्ता व 2. बृजेश मिश्रा को सोनी गुमटी से बूढादेवर जाने वाले मार्ग पर रेल पटरी के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से साइबर अपराध में प्रयुक्त 03 अदद एण्ड्रायड फोन, 01 अदद आईफोन-17 व 01 अदद की-पैड फोन बरामद करते हुए साइबर फ्रॉड के इस अन्तर्राज्यीय गिरोह का अनावरण किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया था। जिसमें अभियुक्त अभिषेक चेलानी वांछित चल रहा था।
आज दिनांक 10.09.2026 को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त अभिषेक चेलानी को उसके निवास स्थान सोनार गली ददुआ बाजार मकार्थीगंज से गिरफ्तार किया गया।  गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0- 0288/2026 धारा 318 (4), 319 (2), 336 (3), 338 BNS व 66 D IT Act  थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
पुराने प्यार के लिए छोड़ा ससुराल


पति ने पत्नी की इच्छा का सम्मान कर प्रेमी से करा दिए सात फेरे

लखनऊ। शादी के मंडप में लिए गए सात फेरे आमतौर पर जिंदगीभर साथ निभाने का वादा होते हैं, लेकिन मलिहाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां शादी के करीब एक साल बाद दुल्हन ने अपने पुराने प्यार के लिए ससुराल छोड़ दिया। हैरानी की बात यह रही कि पत्नी के इस फैसले पर पति ने न तो हंगामा किया और न ही कोई कड़वाहट दिखाई। बल्कि उसने पत्नी की खुशी को प्राथमिकता देते हुए उसके प्रेमी के साथ शादी कराने में ही अपनी सहमति दे दी।

मामला माल थाना क्षेत्र से जुड़ा है। बताया जाता है कि महिला और उसका प्रेमी एक ही स्कूल में पढ़ते थे। पढ़ाई के दौरान दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदल गई, उन्हें भी पता नहीं चला। हालांकि, परिवार की इच्छा के मुताबिक करीब एक साल पहले युवती की शादी मलिहाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले एक PRD जवान से कर दी गई।

शादी के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य चलता रहा, लेकिन महिला अपने पहले प्यार को दिल से निकाल नहीं सकी। बताया जाता है कि वह चोरी-छिपे अपने प्रेमी के संपर्क में बनी रही और दोनों के बीच फोन पर बातचीत का सिलसिला भी जारी रहा।

चार दिन पहले अचानक घर से गायब हुई महिला

करीब चार दिन पहले महिला अचानक ससुराल से लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद मलिहाबाद कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच शुरू की तो मोबाइल लोकेशन और सर्विलांस के जरिए महिला के हरदोई में होने की जानकारी मिली।पुलिस टीम हरदोई पहुंची और महिला को उसके प्रेमी के साथ सकुशल बरामद कर मलिहाबाद थाने ले आई।

घंटों समझाने के बाद भी नहीं बदला फैसला

थाने में दोनों पक्षों की मौजूदगी में काफी देर तक बातचीत और पंचायत चली। परिवारवालों और पुलिस ने महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं हुई। उसने साफ कर दिया कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।

पत्नी के इस अडिग फैसले के सामने PRD जवान ने भी जबरदस्ती रिश्ता निभाने के बजाय उसकी इच्छा का सम्मान करने का फैसला किया। बताया जाता है कि उसने अलग होने पर सहमति जताई और पत्नी की खुशी को अपनी प्राथमिकता माना।

पति ने खुद कराए प्रेमी संग सात फेरे

इसके बाद जरूरी कानूनी औपचारिकताओं के बाद दोनों पक्षों की मौजूदगी में स्थानीय मंदिर में महिला और उसके प्रेमी का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से कराया गया। सात फेरे पूरे होने के बाद महिला अपने प्रेमी के साथ विदा हो गई।

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा उस PRD जवान की हो रही है, जिसने पत्नी के फैसले का विरोध करने या विवाद खड़ा करने के बजाय उसकी इच्छा को स्वीकार किया। इलाके में अब लोग उसके इस फैसले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

एक ओर जहां यह मामला पुराने प्यार की कहानी बयां करता है, वहीं दूसरी ओर पति के अप्रत्याशित फैसले ने इसे और भी चर्चा में ला दिया है।
बाढ़ प्रभावित गांवों में पशुपालन विभाग ने लगाए चिकित्सा शिविर*


*पशुओं का किया गया टीकाकरण, पशुपालकों को दी गई आवश्यक जानकारी*


*बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए भूसा का कराया गया वितरित*



*बाढ़ प्रभावित ग्राम दत्तनगर, ऐलीपरसौली, साकीपुर, महेशपुर तथा चौखड़िया आदि गांवों में पशुपालन विभाग की टीम द्वारा विशेष चिकित्सा एवं टीकाकरण का कैम्प*


*गोण्डा 10 सितम्बर,2026*
जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर पशुपालन विभाग द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील तरबगंज अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम दत्तनगर, ऐलीपरसौली, साकीपुर, महेशपुर तथा चौखड़िया आदि गांवों में पशुपालन विभाग की टीम द्वारा विशेष चिकित्सा एवं टीकाकरण कैम्प लगाए गए।

कैम्प के माध्यम से बाढ़ प्रभावित पशुपालकों को आवश्यक पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। विभागीय टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार पशुओं के लिए दवाओं का वितरण किया गया। इससे बाढ़ की स्थिति के बीच पशुपालकों को अपने पशुओं के उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ा और उन्हें मौके पर ही आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध हो सकी।

बाढ़ के दौरान पशुओं में विभिन्न प्रकार के संक्रामक रोग फैलने की आशंका को देखते हुए पशुपालन विभाग द्वारा सभी उपलब्ध पशुओं का टीकाकरण भी किया गया। विभागीय कर्मचारियों एवं पशु चिकित्सकों ने पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।
पशुपालकों को सलाह दी गई कि बाढ़ के दौरान पशुओं को यथासंभव सुरक्षित एवं सूखे स्थान पर रखा जाए तथा उन्हें स्वच्छ पेयजल और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही किसी भी पशु में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशुपालन विभाग को सूचना देने के लिए कहा गया, जिससे समय रहते उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के चारे की समस्या को देखते हुए पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को भूसा भी वितरित किया गया। इससे बाढ़ के कारण चारे की उपलब्धता प्रभावित होने वाले पशुपालकों को काफी राहत मिली। विभाग द्वारा बाढ़ प्रभावित गांवों में पशुओं की आवश्यकताओं का जायजा लेते हुए दवा, टीकाकरण और चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देश पर संचालित इस अभियान का उद्देश्य बाढ़ की विषम परिस्थितियों में पशुधन को सुरक्षित रखना तथा पशुपालकों को आवश्यक पशु चिकित्सा एवं चारा संबंधी सहायता उपलब्ध कराना है। पशुपालन विभाग द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार चिकित्सा सेवाएं एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
भारत कौशल प्रतियोगिता 2026 के लिए) पंजीकरण 15 सितंबर तक*

*भारत कौशल प्रतियोगिता-2026: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 15 सितंबर तक करें पंजीकरण*

*63 कौशलों में प्रतिभागिता का अवसर, भारत कौशल प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुरू*

*23 वर्ष तक के युवा बन सकते हैं भारत कौशल प्रतियोगिता का हिस्सा, 15 सितंबर अंतिम तिथि*


*गोण्डा 10 सितम्बर 2026*  -  कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भारत कौशल प्रतियोगिता-2026 (India Skill Competition-2026) का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 63 कौशलों को शामिल किया गया है। पात्रता मानदंड पूरा करने वाले इच्छुक प्रतिभागियों के लिए भारत सरकार के स्किल इंडिया डिजिटल हब (SIDH) पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।

जिले के युवाओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए SIDH पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराएं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए। इच्छुक प्रतिभागी स्किल इंडिया डिजिटल हब के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए जारी क्यूआर कोड को स्कैन करके भी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा*

गोण्डा। आज दिनांक 10.09.2026 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर में स्थित लाइब्रेरी, पुलिस कैफे, आवासीय परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम पुलिस लाइन की लाइब्रेरी का निरीक्षण कर उपलब्ध पुस्तकों, अध्ययन सामग्री एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। इसके पश्चात पुलिस कैफे एवं आवासीय परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, रख-रखाव एवं उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति देखी गई। मेस के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को अभिलेखों एवं रजिस्टरों का नियमानुसार रख-रखाव सुनिश्चित करने तथा पुलिस लाइन परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं संसाधनों का बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान संबंधित शाखाओं में व्यवस्थाओं को और अधिक व्यवस्थित एवं सुचारू बनाए रखने तथा अभिलेखों के रख-रखाव में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत

*तेज रफ्तार का कहर, परिवार में मचा कोहराम - 5 साल के बेटे और ढाई साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया*

*लंभुआ, सुल्तानपुर।* लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के शिवगढ़ रोड पर करनपुर मठिया के पास तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। लंभुआ की ओर आ रहे ई-रिक्शा को पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों व पुलिस की मदद से घायल चालक को एंबुलेंस से सीएचसी लंभुआ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गिरजेश पुत्र रामजग उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम दहैव गोपाल पट्टी, थाना लंभुआ के रूप में हुई है।
मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे 5 वर्षीय बेटा, ढाई वर्षीय बेटी और पत्नी अर्चना को छोड़ गया है। पत्नी अर्चना का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
सूचना पर पहुंची लंभुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कारवाही कर रही है, वहीं टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कन्नौज में जनपदीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज शहर के सेठ बासुदेव सहाय इंटर कॉलेज में जनपदीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के छह विद्यालयों के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग कर योगासन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र लाल सिंह और जनपदीय क्रीड़ा सचिव सुनील यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय विद्यामंदिर इंटर कॉलेज अकबरपुर, जे.डी. जनता इंटर कॉलेज छिबरामऊ, मुस्लिम मोहम्मदिया इंटर कॉलेज, लाला श्यामलाल इंटर कॉलेज, गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज और सेठ बासुदेव सहाय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

अंडर-14 बालक वर्ग में राष्ट्रीय विद्यामंदिर इंटर कॉलेज अकबरपुर के दिव्यांशु ने प्रथम, सेठ बासुदेव सहाय इंटर कॉलेज के दक्ष कुशवाहा ने द्वितीय और शशांक कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-17 बालक वर्ग में राष्ट्रीय विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के प्रांशू प्रथम रहे। सेठ बासुदेव सहाय इंटर कॉलेज के प्रतीक यादव ने द्वितीय और ललित ने तृतीय स्थान हासिल किया।

अंडर-19 बालक वर्ग में सेठ बासुदेव सहाय इंटर कॉलेज के अमन पाल प्रथम रहे। राष्ट्रीय विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के हिमांशु ने द्वितीय और आर्यन शाक्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में मुस्लिम मोहम्मदिया इंटर कॉलेज की सायरा ने प्रथम और जैनब ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

अंडर-17 बालिका वर्ग में राष्ट्रीय विद्यामंदिर इंटर कॉलेज की पायल प्रथम रहीं, जबकि जे.डी. जनता इंटर कॉलेज की प्रिया ने द्वितीय और प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका जनपदीय क्रीड़ा सचिव सुनील यादव, आदित्य गंगवार, चंद्रवीर, दिव्यांशु दुबे, राघवेंद्र मिश्रा, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक वर्मा, आकाश गुप्ता, संगीता वर्मा, सऊद रज़ा और रवीन्द्र स्वर्णकार ने निभाई।
इस मौके पर जनपदीय क्रीड़ा सचिव सुनील यादव ने छात्रों को योग के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि योग से शरीर का प्रत्येक अंग स्वस्थ और मजबूत रहता है। उन्होंने स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क के महत्व पर भी प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र लाल सिंह ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए कहा कि फिटनेस के लिए योग बेहद आवश्यक है। योग से मन, मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ रहने के साथ ही व्यक्ति स्फूर्तिवान बना रहता है।

कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार कुशवाहा, क्रीड़ा प्रभारी ओम शंकर त्रिवेदी, सूर्य सिंह, शरद दीक्षित, हर्षवर्धन, राजेश कुमार, धीरज द्विवेदी, राकेश यादव, ऋषभ कुमार द्विवेदी, सुफियान अहमद समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिव सिंह कुशवाहा ने किया।
आन लाइन होगा कॉलेज का डाटा*
*- छात्र ,छात्राओं में उत्साह*
*गोण्डा।*
बेलसर ब्लाक के आजाद नगर स्थित
राज नरायन राम गनेश इंटर कालेज आजाद नगर  में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र- छात्राओं का डाटा ऑनलाइन होगा। यह जानकारी कालेज प्रवक्ता चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने दी है। उन्होंने बताया कि कालेज में पढ़ने वाले सभी बच्चों के टेस्ट, अर्धवार्षिक परीक्षा, वार्षिक परीक्षा, हाजिरी, स्कूल खुलने व शिक्षण का विवरण और छातो की उपस्थिति का संपूर्ण ब्योरा  एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से तैयार किया जा रहा है। इसे कॉलेज में शीघ्र
लागू कर दिया जाएगा। इससे  छात्र ,छात्राओं के माता-पिता को भी आसानी से घर बैठे अपडेट मिलता रहेगा। कार्यक्रम को कालेज में लागू करने के लिए  भारत भूषण पांडेय  अपने स्वैच्छिक संस्था डब्लू डब्लू ओ के सहयोग   से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शहरी जैसी सुविधा प्रदान करने का संकल्प लिया है।
कालेज के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं, प्रधानाचार्य, संस्थापक, प्रबंधक   अभिभावक, छात्र एवं छात्रा ने  डब्लू डब्लू ओ संस्था के प्रति खुशी जताया है।
खुशी जताने वालो में अयोध्या प्रसाद प्रजापति, श्रीमती अनीता शुक्ला,  नीता तिवारी, कुमारी कंचन उपाध्याय, शिवाकांत दुबे , पवन कुमार तिवारी, कु ज्योति, शामिल हैं।