Sambhal शाही जामा मस्जिद के बाद बाबा बहाउद्दीन मस्जिद पर उठे सवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि और सांसद बर्क ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
शाही जामा मस्जिद के बाद अब चौधरी सराय स्थित बाबा बहाद्दीन मस्जिद को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। मस्जिद की जमीन और पूर्व में हुई हिंसा से कथित संबंध को लेकर उठ रहे सवालों पर चेयरमैन प्रतिनिधि चौधरी मुशीर खां और सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
चौधरी मुशीर खां ने मस्जिद को लेकर की गई शिकायत को गलत बताते हुए कहा कि यह सम्भल का माहौल खराब करने और शांति भंग करने की कोशिश है। उन्होंने दावा किया कि मस्जिद और कब्रिस्तान संबंधित अभिलेखों में दर्ज हैं और उनके पास इससे जुड़े दस्तावेज मौजूद हैं। उनका कहना है कि प्रशासन जब भी दस्तावेज मांगेगा, उन्हें उपजिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले में संवैधानिक और कानूनी तरीके से लड़ाई लड़ी जाएगी। वहीं, चौधरी सराय में हुई हिंसा के दौरान मस्जिद या दरगाह से हथियारबंद लोगों के निकलने के आरोपों को भी मुशीर खां ने पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भी आरोपों पर कड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हिंसा के दौरान किसी के हाथ में हथियार होने का दावा किया जा रहा है तो पुलिस-प्रशासन अब तक इसका कोई फोटो या वीडियो सामने नहीं ला पाया है। बर्क ने कहा कि मस्जिदों को निशाना बनाना बंद किया जाना चाहिए और किसी भी कार्रवाई का जवाब हथियार से नहीं बल्कि कानून और अदालत के जरिए दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी अधिकारी द्वारा गलत कार्रवाई की जाती है तो भविष्य में उसके खिलाफ भी कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। मस्जिद को लेकर उठे विवाद ने सम्भल में एक बार फिर सियासी और प्रशासनिक हलचल बढ़ा दी है।







संभल। एबीसी किड्स मोंटेसरी स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में प्री-नर्सरी से लेकर यूकेजी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे विद्यालय का वातावरण भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।
संभल । भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा ग्राम - गोजनी में तहसील संरक्षक सेवक सैनी के नेतृत्व में जनजागरण अभियान के अंतर्गत बैठक का आयोजन किया गया ! बैठक की अध्यक्षता इस्माइल खां ने की तथा संचालन सुफियान पाशा ने किया ।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सम्भल कामेन्द्र चौधरी ने कहा कि किसानों और मजदूरों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आज किसान और मजदूर दोनों ही बढ़ती महंगाई की मार से जूझ रहे हैं।
सम्भल। किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को सम्भल ब्लॉक में धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने के दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं और उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की।
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम के तत्वावधान में जुलूस-ए-मौहम्मदी शानो-शौकत, अकीदत और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस के दौरान पूरा शहर ‘या रसूल अल्लाह’ की सदाओं, नात-ए-पाक और दरूदो-सलाम से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में अकीदतमंद हाथों में इस्लामी झंडे लेकर जुलूस में शामिल हुए।
Sep 08 2026, 17:47
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k