भाकियू ने संगठन विस्तार एवं विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर चलाया अभियान
![]()
संभल।भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा रविवार को चौधरी सराय सम्भल में चौ. ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में जनजागरण अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया ! बैठक की अध्यक्षता सेवक सैनी एवं संचालन निर्देश कुमार ने किया !
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सम्भल कामेन्द्र चौधरी ने कहा कि किसान महंगे खाद-बीज, डीजल, बिजली और मजदूरी के बीच खेती करने को मजबूर है। लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। गन्ना किसानों को भी उनकी मेहनत के अनुरूप मूल्य मिलना चाहिए ! किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान जरूरी है। किसान व मजदूर के कर्ज को माफ किया जाए, ताकि आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवारों को राहत मिल सके। किसान और मजदूर दोनों देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए सरकार को दोनों के हित में ठोस निर्णय लेना चाहिए ! संगठन किसानों की आवाज को गांव से लेकर जिला स्तर तक मजबूती से उठाएगा। किसानों की प्रमुख मांगों में कर्ज माफी, गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल, गन्ने का समय से भुगतान, फसलों का लाभकारी मूल्य, बिजली और सिंचाई व्यवस्था में सुधार शामिल हैं। युवा मीडिया जिला मीडिया प्रभारी निर्देश कुमार ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करने और उनकी समस्याओं को संगठन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में संगठन विस्तार के साथ जनजागरण अभियान को भी गति देने का निर्णय लिया गया ! उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने की अपील की !
बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सम्भल कामेन्द्र चौधरी, जिला संगठन मंत्री चौ. ऋषिपाल सिंह, जिला महामंत्री (अ. मो.) इस्माइल खां, युवा जिला मीडिया प्रभारी निर्देश कुमार, जिला मंत्री (अ. मो.) सुफियान पाशा, तहसील संरक्षक सेवक सैनी, ब्लॉक मंत्री मनीराम गूर्जर, ब्लॉक प्रभारी नरेन्द्र चौधरी, युवा ब्लॉक उपाध्यक्ष मो. हसन, वरिष्ठ कार्यकर्ता बिजेन्द्र कुमार, सतपाल सिंह, मो. शारिक, सगीर अहमद, अंसार अली आदि उपस्थित रहे!





संभल। एबीसी किड्स मोंटेसरी स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में प्री-नर्सरी से लेकर यूकेजी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे विद्यालय का वातावरण भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।
संभल । भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा ग्राम - गोजनी में तहसील संरक्षक सेवक सैनी के नेतृत्व में जनजागरण अभियान के अंतर्गत बैठक का आयोजन किया गया ! बैठक की अध्यक्षता इस्माइल खां ने की तथा संचालन सुफियान पाशा ने किया ।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सम्भल कामेन्द्र चौधरी ने कहा कि किसानों और मजदूरों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आज किसान और मजदूर दोनों ही बढ़ती महंगाई की मार से जूझ रहे हैं।
सम्भल। किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को सम्भल ब्लॉक में धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने के दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं और उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की।
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम के तत्वावधान में जुलूस-ए-मौहम्मदी शानो-शौकत, अकीदत और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस के दौरान पूरा शहर ‘या रसूल अल्लाह’ की सदाओं, नात-ए-पाक और दरूदो-सलाम से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में अकीदतमंद हाथों में इस्लामी झंडे लेकर जुलूस में शामिल हुए।
राष्ट्रगान के अपमान के आरोप को लेकर कांग्रेस ने सम्भल में विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च किया और कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा।
Sep 07 2026, 20:04
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k