भाकियू ने संगठन विस्तार एवं विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर चलाया अभियान

संभल।भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा रविवार को चौधरी सराय सम्भल में चौ. ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में जनजागरण अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया ! बैठक की अध्यक्षता सेवक सैनी एवं संचालन निर्देश कुमार ने किया !

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सम्भल कामेन्द्र चौधरी ने कहा कि किसान महंगे खाद-बीज, डीजल, बिजली और मजदूरी के बीच खेती करने को मजबूर है। लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। गन्ना किसानों को भी उनकी मेहनत के अनुरूप मूल्य मिलना चाहिए ! किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान जरूरी है। किसान व मजदूर के कर्ज को माफ किया जाए, ताकि आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवारों को राहत मिल सके। किसान और मजदूर दोनों देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए सरकार को दोनों के हित में ठोस निर्णय लेना चाहिए ! संगठन किसानों की आवाज को गांव से लेकर जिला स्तर तक मजबूती से उठाएगा। किसानों की प्रमुख मांगों में कर्ज माफी, गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल, गन्ने का समय से भुगतान, फसलों का लाभकारी मूल्य, बिजली और सिंचाई व्यवस्था में सुधार शामिल हैं। युवा मीडिया जिला मीडिया प्रभारी निर्देश कुमार ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करने और उनकी समस्याओं को संगठन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में संगठन विस्तार के साथ जनजागरण अभियान को भी गति देने का निर्णय लिया गया ! उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने की अपील की !

बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सम्भल कामेन्द्र चौधरी, जिला संगठन मंत्री चौ. ऋषिपाल सिंह, जिला महामंत्री (अ. मो.) इस्माइल खां, युवा जिला मीडिया प्रभारी निर्देश कुमार, जिला मंत्री (अ. मो.) सुफियान पाशा, तहसील संरक्षक सेवक सैनी, ब्लॉक मंत्री मनीराम गूर्जर, ब्लॉक प्रभारी नरेन्द्र चौधरी, युवा ब्लॉक उपाध्यक्ष मो. हसन, वरिष्ठ कार्यकर्ता बिजेन्द्र कुमार, सतपाल सिंह, मो. शारिक, सगीर अहमद, अंसार अली आदि उपस्थित रहे!

जनपद संभल चंदौसी के अकरौली में स्थित राधा गोविंद विश्वविद्यालय में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस एवं उत्कृष्ट शिक्षक को किया गया सम्मानित।


जनपद संभल की चंदौसी तहसील क्षेत्र के अकरौली में स्थित राधा गोविंद विश्वविद्यालय में आज शिक्षक दिवस-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति इंजीनियर पवन शर्मा को माननीय कुलपति डॉ० मनोज तोमर द्वारा बुके देकर स्वागत एवं सम्मान व्यक्त किया। तत्पश्चात माननीय कुलपति डॉ० मनोज तोमर को बुके देकर डा० खूब सिहं, डीन एकेडेमिक द्वारा सम्मान किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति इंजीनियर पवन शर्मा ने एवं माननीय कुलपति डॉ० मनोज तोमर ने शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षको को शुभकॉमनांए दी और कहा कि शिक्षक सिर्फ किताबी ज्ञान नही देता, वह छात्र-छात्राओ के चरित्र का निर्माण भी करता है। निजी विश्वविद्यालय में हमारा लक्ष्य केवल डिग्री देना नही बल्कि संस्कारवान और रोजपरक शिक्षा देना है और इसमें हमारे शिक्षको की सबसे बडी और महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होने कहा कि आज के AI और तकनीक के युग में भी गुरू का स्थान कोई नही ले सकता। गुरू ही छात्र को सही दिशा दिखाता है।

माननीय कुलपति डॉ० मनोज तोमर ने इस अवसर पर महान शिक्षाविद् डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के विचारो को जैसे कि पुस्तके वह साधन है जिनके माध्यम से हम विभिन्न संस्कृतियों के बीच पुल का निर्माण कर सकते है, शिक्षा का परिणाम एक मुक्त रचनात्मक व्यक्ति होना चाहिए, जो एंतिहासि परिस्थितियो और प्राकृतिक आपदाओ के खिलाफ लड सकें।

इस अवसर पर छात्रों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों ने कविता, भाषण और गीतों के माध्यम से गुरू-शिष्य परम्परा को मंच पर जीवंत किया।

उत्कृष्ट शिक्षको का सम्मान विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति इंजीनियर पवन शर्मा द्वारा इस वर्ष शिक्षा और शोद्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षको को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात माननीय कुलपति डॉ० मनोज तोमर द्वारा समस्त सम्मानित शिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

राधा गोविंद विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस के कार्यक्रम का संचालन सी०ओ०ई० श्री दिनेश सिंह नेगी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव, डीन एकेडेमिक, सभी संकाय के डीन, विभागाध्यक्ष, समस्त प्राध्यापकगण और बडी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अंत में माननीय कुलपति डॉ० मनोज तोमर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Sambhal कब्रिस्तान में जलभराव से हाहाकार, जनाजे तक को दफनाना हुआ मुश्किल; अब बनेगा जल निकासी का पूरा मैप

पुराने कब्रिस्तान में लंबे समय से बने जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हैं कि बारिश के बाद कब्रिस्तान में पानी भर जाने से लोगों को जनाजे को दफनाने तक में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर कब्रिस्तान का निरीक्षण किया और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया।

सपा नेता सुहैल इकबाल ने बताया कि नरयावाला कब्रिस्तान से आसपास की करीब 10 से 12 बस्तियां जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान में पानी की निकासी के लिए पूर्व में नगरपालिका की ओर से सीवर लाइन भी बनाई गई थी, लेकिन लगातार बारिश और आसपास हो रहे अतिक्रमण के कारण जलभराव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। सुहैल इकबाल ने बीते दिनों वायरल हुई उस तस्वीर/वीडियो का भी जिक्र किया, जिसमें जलभराव के बीच जनाजे को दफनाने के बाद शव के बाहर तैरने की बात सामने आई थी। उन्होंने इसे बेहद दुखद और संवेदनशील घटना बताते हुए स्थायी समाधान की जरूरत जताई। उनके मुताबिक, जिलाधिकारी को सम्भल के कई जलभराव वाले क्षेत्रों की जानकारी दी गई है। इनमें नरयावाला कब्रिस्तान के अलावा सिल्वेंजा अस्पताल क्षेत्र, दीपा सराय में गोल मस्जिद और अंजुमन तिराहा सहित एसएस गार्डन के आसपास के इलाके शामिल हैं। अब नगरपालिका को सम्भल में जलभराव वाले सभी स्थानों की रिपोर्ट तैयार कर यह बताना होगा कि पानी कहां जमा हो रहा है और उसकी निकासी किस रास्ते से की जाएगी। इसके लिए जल निकासी का पूरा मैप तैयार कर जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। इसके बाद संबंधित विभागों के माध्यम से जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। नरयावाला का जलभराव अब सिर्फ परेशानी नहीं, बल्कि सम्मानजनक अंतिम संस्कार तक की चुनौती बन चुका है। प्रशासनिक निरीक्षण के बाद लोगों को उम्मीद है कि इस बार समस्या का स्थायी समाधान जमीन पर दिखाई देगा।

एबीसी किड्स मोंटेसरी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव
संभल।  एबीसी किड्स मोंटेसरी स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में प्री-नर्सरी से लेकर यूकेजी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे विद्यालय का वातावरण भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय में आकर्षक एवं रंग-बिरंगी झांकियां सजाई गईं। झांकियों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप तथा उनके जीवन से जुड़ी विभिन्न मनमोहक झलकियां प्रस्तुत की गईं। विद्यालय की सुंदर सजावट ने सभी का मन मोह लिया। नन्हे बच्चों ने कृष्ण, राधा और ग्वाल-बाल के रूप में सजकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। बच्चों का मनमोहक रूप देखकर विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का वातावरण बन गया।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चे भगवान श्रीकृष्ण के सुंदर अवतार में सजकर विद्यालय पहुंचे। किसी ने सिर पर मोर मुकुट सजाया, तो किसी ने हाथ में बांसुरी लेकर कृष्ण का मनमोहक रूप धारण किया। नन्हीं बच्चियों ने राधा के रूप में सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा और मासूम मुस्कान ने जन्माष्टमी के उत्सव को और भी खास बना दिया।

विद्यालय की संचालिका श्रीमती संगीता भार्गव जी ने बच्चों को जन्माष्टमी पर्व के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है तथा व्रत और पूजा-पाठ का विशेष महत्व माना जाता है। उन्होंने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से मिलने वाली प्रेम, सत्य, कर्म और धर्म की सीख को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ी गतिविधियों का आनंद लिया।  कृष्ण के रूप में सजे नन्हे बच्चों ने उत्साहपूर्वक माखन की मटकी फोड़ी। मटकी फूटने का दृश्य बेहद मनमोहक और अद्भुत रहा। इस दौरान बच्चों और शिक्षिकाओं में खूब उत्साह देखने को मिला।

विद्यालय में सजाई गई रंग-बिरंगी झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने झांकियों को देखकर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के बारे में जाना और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। नन्हे बच्चों के लिए यह उत्सव मनोरंजन के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को समझने का सुंदर अवसर भी रहा।

प्री-नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ जन्माष्टमी सेलिब्रेशन में भाग लिया। बच्चों ने अपनी सुंदर वेशभूषा, मासूम अदाओं और उत्साह से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बच्चों ने झांकियों का आनंद लिया और विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विद्यालय परिसर में बच्चों की खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।

कार्यक्रम के दौरान सभी अध्यापिकाओं काजल प्रिया सिल्की इशिता मनप्रीत अंकिता मीनू गौरव निशा सोनल शालू लक्षिता कुमुद सपना दीपा रक्षा अर्शी दीपिका दीपा  रक्षा दीक्षा शिल्पा सोनल आदि अध्यापिकाओं  का सहयोग रहा ।

अंत में विद्यालय की संचालिका श्रीमती संगीता भार्गव जी ने सभी बच्चों और अध्यापिकाओं की सहभागिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को भारतीय त्योहारों, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जन्माष्टमी का यह सुंदर आयोजन बच्चों के लिए आनंद, उत्साह और सीख से भरा रहा। पूरे विद्यालय परिवार ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया तथा इस यादगार आयोजन का भरपूर आनंद लिया।
किसानों की एकजुटता और संगठन विस्तार पर जोर, भारतीय किसान यूनियन की बैठक संपन्न
संभल । भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा ग्राम - गोजनी में तहसील संरक्षक सेवक सैनी के नेतृत्व में जनजागरण अभियान के अंतर्गत बैठक का आयोजन किया गया ! बैठक की अध्यक्षता इस्माइल खां ने की तथा संचालन सुफियान पाशा ने किया ।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सम्भल कामेन्द्र चौधरी ने कहा कि किसानों और मजदूरों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आज किसान और मजदूर दोनों ही बढ़ती महंगाई की मार से जूझ रहे हैं।

रोजमर्रा की जरूरतों के दाम लगातार बढ़ने से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है। आमदनी सीमित है, जबकि खेती और घरेलू जरूरतों का खर्च लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते किसान और मजदूर आर्थिक तंगी से गुजरने को मजबूर हैं ! किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य, समय पर गन्ने का भुगतान, पर्याप्त बिजली, खाद-बीज और सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलना जरूरी है ! संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि संगठन गांव-गांव पहुंचकर किसानों और मजदूरों की समस्याओं को चिन्हित करेगा तथा संबंधित अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाकर समाधान कराने का प्रयास करेगा ! बैठक में बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर, गन्ना भुगतान, खाद-बीज की उपलब्धता, आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान, सरकारी प्रमाण पत्रों में देरी तथा वारिसान दर्ज कराने जैसी समस्याएं उठाईं गईं ! गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने, दवा का छिड़काव कराने, गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर गांवों के नाम के बोर्ड लगाने और संभल रेल विस्तार से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग भी रखी ! संगठन किसानों और ग्रामीणों के हित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को गंभीरता से उठाएगा। यदि अधिकारियों के स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन की दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक किसानों और मजदूरों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया ! बैठक के दौरान कार्यकारिणी द्वारा संगठन विस्तार करते हुए ताराचंद सैनी को तहसील सचिव सम्भल, राजीव सैनी को तहसील प्रभारी, संजय सैनी को ग्राम अध्यक्ष, सतवीर सैनी को ग्राम प्रभारी, राकेश सैनी को ग्राम महासचिव, आकाश सैनी को ग्राम सचिव नियुक्त किया गया।
किसानों की समस्याओं को लेकर सम्भल ब्लॉक में धरना, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ प्रदर्शन
सम्भल। किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को सम्भल ब्लॉक में धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने के दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं और उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की।

धरने में एसडीएम सम्भल विकास चन्द्र, बीडीओ प्रेमपाल सिंह, समाज कल्याण विभाग की विनीता सैनी, सहायक विकास अधिकारी अमित यादव, विद्युत विभाग के एसडीओ चन्द्रभूषण, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष अरोड़ा, सम्भल के आपूर्ति निरीक्षक अंकित अवस्थी, असमोली से ललित कुमार, पंवासा से तारावती, जल मिशन के जेई धर्मवीर गौतम और यूपीडा के इंजीनियर प्रदीप कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

किसानों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए उनके समाधान की मांग की। अधिकारियों ने किसानों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

इस दौरान किसानों की ओर से मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सम्भल विकास चन्द्र को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

अधिकारियों की मौजूदगी और समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। प्रदर्शन के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
जर्जर सड़कों और जनसमस्याओं को लेकर संगठन ने उठाई आवाज, अधिकारियों की उपस्थिति की मांग

संभल ।आज संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा 1 सितंबर को ब्लॉक संभल की पंचायत में विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु उपजिलाधिकारी संभल, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, एसडीओ जल मिशन, आपूर्ति निरीक्षक तथा परियोजना निदेशक/यूपीडा आदि अधिकारियों की उपस्थिति की मांग की गई है ! जिला अधिकारी महोदय को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर महोदय नीरज द्विवेदी के माध्यम से सौंपा गया ! साथ ही मुख्य विकास अधिकारी महोदय गोरखनाथ भट्ट को ज्ञापन सौंपकर ग्राम चमरौआ, भारतल, गोजनी, सिंहपुर सानी, लखौरी एवं हिसामपुर के मुख्य रास्तों की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाया !
युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, जिला अध्यक्ष सम्भल कामेन्द्र चौधरी, जिला संगठन मंत्री चौ. ऋषिपाल सिंह, जिला मंत्री (अ. मो.) सुफियान पाशा, तहसील संरक्षक सेवक सैनी, तहसील अध्यक्ष (अ. मो.) मेंहदी हसन, तहसील प्रभारी राजीव सैनी, तहसील सचिव ताराचन्द सैनी, ब्लॉक उपाध्यक्ष युवा मो. हसन, ब्लॉक प्रभारी नरेन्द्र चौधरी, ब्लॉक मंत्री मनीराम गूर्जर, वरिष्ठ कार्यकर्ता मो. जाकिर अली आदि उपस्थित रहे !
Sambhal शानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, ‘या रसूल अल्लाह’ की सदाओं से गूंजा सम्भल
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम के तत्वावधान में जुलूस-ए-मौहम्मदी शानो-शौकत, अकीदत और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस के दौरान पूरा शहर ‘या रसूल अल्लाह’ की सदाओं, नात-ए-पाक और दरूदो-सलाम से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में अकीदतमंद हाथों में इस्लामी झंडे लेकर जुलूस में शामिल हुए।

जुलूस मदरसे से शुरू होकर अन्जुमन मदरसा, मौहल्ला दीपा सराय, तिलंगो वाली मस्जिद और पेपटपुरा होते हुए दीपा सराय चौक पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ और तकरीर का आयोजन किया गया। चमन सराय-जगत से निकला जुलूस मियां मीरन शाह रोड, दरीबा और आर्य समाज रोड होते हुए मुख्य जुलूस में शामिल हुआ। वहीं देहली दरवाजा से निकला जुलूस मुख्य बाजार, चक्की का पाट, टंडन तिराहा, कोतवाली के सामने और आर्य समाज रोड से मुख्य जुलूस में पहुंचा। मौहल्ला रायसत्ती से निकला जुलूस बल्ले की पुलिया होते हुए खग्गू सराय तिराहा पहुंचा, जबकि डेरासराय से निकला जुलूस होली चौक, कटरा बाजार, एजेंटी तिराहा और आर्य समाज रोड होते हुए मुख्य जुलूस में शामिल हुआ। इसके अलावा विभिन्न मौहल्लों और गांवों से निकले छोटे-छोटे जुलूस भी मुख्य जुलूस का हिस्सा बने। जुलूस में विभिन्न नक्शे और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों ने सोशल मीडिया की बढ़ती लत से दूर रहकर कुरआन मजीद से जुड़ने का संदेश देने वाला नक्शा प्रस्तुत किया। रास्ते भर जगह-जगह लंगर और पानी की व्यवस्था की गई। लोगों ने फूल बरसाकर जुलूस का स्वागत किया और अकीदतमंदों की खिदमत की। दीपा सराय चौक पर जुलूस संपन्न होने के बाद लोगों को तबर्रुकात की जियारत कराई गई। इस दौरान मुल्क और शहर में अमन-ओ-अमान की दुआ की गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जुलूस के मार्ग पर सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, सीओ पर्याप्त पुलिस बल के साथ तैनात रहे और प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।
Sambhal राष्ट्रगान के अपमान का आरोप, कांग्रेस का हल्लाबोल—पैदल मार्च कर कोतवाली पहुंचे कार्यकर्ता, जांच की मांग
राष्ट्रगान के अपमान के आरोप को लेकर कांग्रेस ने सम्भल में विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च किया और कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने आरोप लगाया कि उन्नाव में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान हो रहा था और इसी बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना वहां से चले गए। कांग्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम को राष्ट्रगान का अपमान और देश के सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला बताया है। हालांकि, इन आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। आरिफ तुर्की ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में मांग की कि कार्यक्रम की वीडियो फुटेज निकलवाकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पैदल मार्च कर अपना विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रगान देश की आन-बान और सम्मान का प्रतीक है, इसलिए इससे जुड़े किसी भी मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। वहीं, कांग्रेस के मुताबिक पुलिस ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब कांग्रेस की नजर पुलिस जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी है।
Sambhal चादर और लंगर का ट्रक लेकर कलियर शरीफ को रवाना हुए अकीदतमन्द

संभल। हज़रत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक का सालाना उर्स मेला मनाने और मेलार्थियों की सेवा करने के लिए सम्भल से अकीदतमन्दो का काफिला कलियर शरीफ को रवाना हुआ।
        नगर के मौहल्ला बदायू दरवाज़ा चौधरी सराय से खानकाह बज़मे चिश्तीया साबरिया अरमुगानिया युसूफिया से सज्जादानशींन व अध्यक्ष हज़रत सैयद युनूस मियां के नेतृत्व मे अकीदतमन्दों का काफिया पीरान कलियर शरीफ के लिए रवाना हुआ। इस दौरान अकीदत के साथ चादर उठी जो कि हज़रत साबिर पाक के उर्स मे चढ़ाई जायेगी। साथ ही लंगर से भरा ट्रक भी रवाना किया गया। कैम्प लगाकर उर्स मेले मे आने वाले जायरीन व अकीदतमन्दो के लिए खिदमत अंजाम दी जाएगी। इस दौरान युनूस मियां ने अमन शांति की दुआ के साथ काफिले को रवाना किया। इस मौके पर मुशर्रफ हुसैन, तसलीम साबरी, असलम खां, फरमान अशरफ, बाबर खान साबरी, फरज़न्द अली वारसी, वसीम सलमानी, मौ0 फैज़ आदि मौजूद रहे।