Sambhal कब्रिस्तान में जलभराव से हाहाकार, जनाजे तक को दफनाना हुआ मुश्किल; अब बनेगा जल निकासी का पूरा मैप
![]()
पुराने कब्रिस्तान में लंबे समय से बने जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हैं कि बारिश के बाद कब्रिस्तान में पानी भर जाने से लोगों को जनाजे को दफनाने तक में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर कब्रिस्तान का निरीक्षण किया और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया।
सपा नेता सुहैल इकबाल ने बताया कि नरयावाला कब्रिस्तान से आसपास की करीब 10 से 12 बस्तियां जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान में पानी की निकासी के लिए पूर्व में नगरपालिका की ओर से सीवर लाइन भी बनाई गई थी, लेकिन लगातार बारिश और आसपास हो रहे अतिक्रमण के कारण जलभराव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। सुहैल इकबाल ने बीते दिनों वायरल हुई उस तस्वीर/वीडियो का भी जिक्र किया, जिसमें जलभराव के बीच जनाजे को दफनाने के बाद शव के बाहर तैरने की बात सामने आई थी। उन्होंने इसे बेहद दुखद और संवेदनशील घटना बताते हुए स्थायी समाधान की जरूरत जताई। उनके मुताबिक, जिलाधिकारी को सम्भल के कई जलभराव वाले क्षेत्रों की जानकारी दी गई है। इनमें नरयावाला कब्रिस्तान के अलावा सिल्वेंजा अस्पताल क्षेत्र, दीपा सराय में गोल मस्जिद और अंजुमन तिराहा सहित एसएस गार्डन के आसपास के इलाके शामिल हैं। अब नगरपालिका को सम्भल में जलभराव वाले सभी स्थानों की रिपोर्ट तैयार कर यह बताना होगा कि पानी कहां जमा हो रहा है और उसकी निकासी किस रास्ते से की जाएगी। इसके लिए जल निकासी का पूरा मैप तैयार कर जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। इसके बाद संबंधित विभागों के माध्यम से जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। नरयावाला का जलभराव अब सिर्फ परेशानी नहीं, बल्कि सम्मानजनक अंतिम संस्कार तक की चुनौती बन चुका है। प्रशासनिक निरीक्षण के बाद लोगों को उम्मीद है कि इस बार समस्या का स्थायी समाधान जमीन पर दिखाई देगा।





संभल। एबीसी किड्स मोंटेसरी स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में प्री-नर्सरी से लेकर यूकेजी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे विद्यालय का वातावरण भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।
संभल । भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा ग्राम - गोजनी में तहसील संरक्षक सेवक सैनी के नेतृत्व में जनजागरण अभियान के अंतर्गत बैठक का आयोजन किया गया ! बैठक की अध्यक्षता इस्माइल खां ने की तथा संचालन सुफियान पाशा ने किया ।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सम्भल कामेन्द्र चौधरी ने कहा कि किसानों और मजदूरों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आज किसान और मजदूर दोनों ही बढ़ती महंगाई की मार से जूझ रहे हैं।
सम्भल। किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को सम्भल ब्लॉक में धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने के दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं और उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की।
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम के तत्वावधान में जुलूस-ए-मौहम्मदी शानो-शौकत, अकीदत और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस के दौरान पूरा शहर ‘या रसूल अल्लाह’ की सदाओं, नात-ए-पाक और दरूदो-सलाम से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में अकीदतमंद हाथों में इस्लामी झंडे लेकर जुलूस में शामिल हुए।
राष्ट्रगान के अपमान के आरोप को लेकर कांग्रेस ने सम्भल में विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च किया और कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा।
Sep 05 2026, 17:53
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.6k