माता-पिता एवं भाई की मृत्यु के बाद बेसहारा हुई पांच बालिकाओं के परिवार तक डीएम के निर्देश पर पहुंची प्रशासन की टीम  l

काउंसलिंग कर शिक्षा, सुरक्षा एवं शासकीय योजनाओं से जोड़ने की पहलl

देवरिया 22 अगस्त। M N पांडेय।


जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने भागलपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम इशारु में माता-पिता एवं भाई की मृत्यु के बाद बेसहारा हुई पांच बालिकाओं को भरण-पोषण सहित शासन द्वारा संचालित अन्य योजनाओं से लाभान्वित किए जाने के प्रति संवेदनशीलता दिखाई। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि टीम मौके पर जाकर परिवार की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करे तथा पात्रता के अनुसार आईसीडीएस, जिला प्रोबेशन एवं महिला कल्याण विभाग की योजनाओं से बालिकाओं को आच्छादित करते हुए उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
           जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं महिला एवं बाल कल्याण समिति की टीम ग्राम इशारु पहुंची और परिवार की स्थिति की जानकारी लेकर पात्रता के अनुसार विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल की।
            विकास खण्ड भागलपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत इशारु में एक अत्यंत संवेदनशील परिवार का संज्ञान लिया गया, जिसमें माता-पिता एवं भाई की मृत्यु के उपरान्त पांच बालिकाएं कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन कर रही हैं। परिवार में चार नाबालिग बालिकाएं तथा एक बालिग बालिका है। प्रकरण की जानकारी प्राप्त होने पर बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसके क्रम में वन स्टॉप सेंटर एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बालिकाओं से मुलाकात की तथा उनकी पारिवारिक एवं आर्थिक स्थिति की जानकारी प्राप्त की। स्थलीय भ्रमण के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि बालिकाओं में पिता की लगभग 05 वर्ष पूर्व बीमारी के कारण मृत्यु हो चुकी थी तथा भाई की भी लगभग 03 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। परिवार की एकमात्र सहारा माता थीं, जिनकी लगभग 10 दिन पूर्व मृत्यु हो गई। बालिकाओं के माता की मृत्यु के बाद पांचों बालिकाएं अत्यंत कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन कर रही हैं।
बालिकाओं में पुष्पा उम्र 21 वर्ष कक्षा 10वीं, दुर्गा उम्र 16 वर्ष कक्षा 8वीं, देववंती उम्र 14 वर्ष कक्षा 8वीं,। आशु उम्र 12 वर्ष 8वीं एवं राधिका 10 वर्ष कक्षा 6वीं में अध्ययनरत है।
         मौके पर टीम द्वारा बालिकाओं की काउंसलिंग की गई तथा उन्हें महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बालिकाओं की शिक्षा को निरन्तर बनाए रखने के उद्देश्य से पात्र नाबालिग बालिकाओं का कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन कराने का प्रस्ताव भी रखा गया। दो योजनाओं से तत्काल जोड़ा गया। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत परिवार की 02 बालिकाओं को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), स्वास्थ्य विभाग से सभी बालिकाओं को आयुष्मान कार्ड, सामाज कल्याण विभाग से परिवारिक लाभ योजना से जोड़ने की कार्यवाही की गई है। इसके अतिरिक्त शेष पात्र बालिकाओं को भी नियमानुसार अन्य शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। बालिकाओं को आश्वस्त किया गया कि उनकी पात्रता के अनुसार उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। साथ ही उनकी शिक्षाए सुरक्षाए संरक्षण एवं पुनर्वास को प्राथमिकता देते हुए प्रकरण का निरन्तर अनुश्रवण किया जाएगा।
       जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया गया है कि उक्त परिवार की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए बालिकाओं को पात्रतानुसार सभी आवश्यक शासकीय योजनाओं से लाभान्वित कराने तथा उनकी शिक्षा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु समन्वित रूप से कार्यवाही की जाए।
देवरिया : स्कूल बस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, कई छात्र समेत 18 घायल
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में गौरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरी बाजार-हाटा मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब आठ बजे देवगांव के समीप स्कूल बस और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई छात्र समेत 18 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

गौरी बाजार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी अकबर (३५) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार सुबह वह छात्रों को स्कूल पहुंचाने के लिए ई-रिक्शा लेकर जा रहे थे। देवगांव के समीप देवरिया की ओर से आ रही एसबीटी पब्लिक स्कूल की बस ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ई रिक्शा चालक अकबर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अंश (12 ), पूनम तिवारी (40), रिषभ यादव (14), निकिता तिवारी (23), शिक्षा वर्मा (23), प्रगति सिंह (22), जानकी तिवारी (23), नेहा सिंह (29), पल्वी सिंह (24 ),

पियूष(9),

कुसुम गुप्ता (38), आदित्य यादव (12), खुशी गुप्ता (15), प्रियंका ओझा (30), प्रिया ओझा (29), कुसुम गुप्ता (38), निकिता तिवारी (25), शिक्षा (25) समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को गौरी बाजार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया गया। कुछ घायलों के परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर चले गए।

बताया गया कि दुर्घटना के समय स्कूल बस में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राएं भी सवार थे। हादसे के बाद कुछ छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

सूचना मिलने पर गौरी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा और स्कूल बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद मृतक अकबर के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मेडिकल कॉलेज के प्रचार्य रजनी पटेल घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची, जहां बच्चों को मां की तरह दुलार किया और अपने स्टाफ पर लापरवाही करने पर भड़क गई।

थानेदार मृत्युजंय राय ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायल लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
देवरिया: मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से 8 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत ।    
        

रुद्रपुर, सलोनी शुक्ला

गौरीबाजार थाना क्षेत्र के असनहर गांव में मंगलवार दोपहर मोबाइल चार्ज करते समय 8 वर्षीय बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई।
असनहर गांव निवासी सत्यवान सिंह की 8 वर्षीया पुत्री लाडो घर में मोबाइल चार्जर प्लग में लगा रही थी, तभी वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे तत्काल देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पहुंची गौरीबाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से हादसे का है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
डीएम ने तहसीलदार न्यायालय का किया निरीक्षण, पुराने लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

सलोनी शुक्ला।

देवरिया । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार को रुद्रपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करने से पूर्व तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुराने लंबित राजस्व वादों की पत्रावलियों का अवलोकन कर तहसीलदार को प्राथमिकता के आधार पर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
        
जिलाधिकारी ने न्यायालय की पत्रावलियों का सुव्यवस्थित रखरखाव, न्यायालयीय कार्यवाही का नियमित एवं अद्यतन अंकन तथा तहसील परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
    
जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं निष्पक्ष न्याय दिलाना राजस्व अधिकारियों की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। सभी राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि न्यायालय में प्रस्तुत प्रत्येक प्रकरण का शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण हो, जिससे आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।
                
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी रुद्रपुर, तहसीलदार तथा राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रुद्रपुर में  हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत
देवरिया, रुद्रपुर, सलोनी शुक्ला । रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के छितहीं गांव स्थित मंदिर टोला के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ धान की भूसी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन से टकरा गई। हादसे की चपेट में आने से ट्रॉली पर सवार श्रमिक सूर्यभान प्रसाद (55) की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चालक समेत चार लोग सवार थे। जैसे ही ट्रॉली हाईटेंशन तार से टकराई, चालक और दो अन्य श्रमिक सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर बाहर निकल गए। हालांकि, सूर्यभान प्रसाद ट्रॉली में ही फंस गए और करंट की तेज चपेट में आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को फोन कर आपूर्ति बंद कराने का प्रयास किया। आरोप है कि बिजली बंद होने में काफी देर हो गई, और जब तक पावर सप्लाई काटी गई, तब तक सूर्यभान दम तोड़ चुके थे। इस घटना के बाद से ही ग्रामीणों में विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर भारी नाराजगी और आक्रोश है।
जनता दर्शन में डीएम की पहल पर फरियादी को मिली राहत, आपसी समझौते से सुलझा विवाद

देवरिया.  M N पाण्डेय,  29 जुलाई lसदर कोतवाली क्षेत्र के दानोपुर निवासी विजय सिंह ने जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के समक्ष कल जनता दर्शन में अपनी समस्या रखते हुए आरा मशीन पर रखी अपनी लकड़ी दिलाए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके निजी सागौन के पेड़ बरसात में गिर गए थे, जिन्हें चिरवाने के लिए आईटीआई के निकट स्थित एक आरा मशीन पर रखा गया था। घरेलू परिस्थितियों के कारण लकड़ी चिरवाने में विलंब हो गया। अब जब उन्होंने अपनी लकड़ी वापस मांगी तो आरा मशीन संचालक द्वारा उसे देने में हीलाहवाली की जा रही है।
जिलाधिकारी ने फरियादी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) को तत्काल प्रकरण का समाधान कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में वन विभाग ने दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी समझौता कराया। समझौते के अनुसार आरा मशीन संचालक द्वारा आर्थिक रूप से विजय सिंह को क्षतिपूर्ति प्रदान की गई।
समझौता होने के बाद दोनों पक्ष संतुष्ट रहे तथा उन्होंने लिखित रूप से अपना समझौता पत्र वन विभाग को उपलब्ध कराया। जिलाधिकारी की पहल से फरियाद प्रस्तुत करने के दिन ही समस्या का तत्काल समाधान हो गया, जिससे फरियादी ने संतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी के प्रति आभार प्रकट किया।
रुद्रपुर में  हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

देवरिया, रुद्रपुर, सलोनी शुक्ला । रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के छितहीं गांव स्थित मंदिर टोला के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ धान की भूसी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन से टकरा गई। हादसे की चपेट में आने से ट्रॉली पर सवार श्रमिक सूर्यभान प्रसाद (55) की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चालक समेत चार लोग सवार थे। जैसे ही ट्रॉली हाईटेंशन तार से टकराई, चालक और दो अन्य श्रमिक सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर बाहर निकल गए। हालांकि, सूर्यभान प्रसाद ट्रॉली में ही फंस गए और करंट की तेज चपेट में आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को फोन कर आपूर्ति बंद कराने का प्रयास किया। आरोप है कि बिजली बंद होने में काफी देर हो गई, और जब तक पावर सप्लाई काटी गई, तब तक सूर्यभान दम तोड़ चुके थे। इस घटना के बाद से ही ग्रामीणों में विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर भारी नाराजगी और आक्रोश है।
जनता दर्शन में डीएम ने फरियादियों को दिलाया योजनाओं का लाभ, आयुष्मान कार्ड व दिव्यांग पेंशन के दिए निर्देश

देवरिया,M N पाण्डेय  28 जुलाई।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के समक्ष आज जनता दर्शन के दौरान ग्राम बनुआडीह निवासी रेनू देवी एवं मीरा अपनी फरियाद लेकर पहुंचीं। इनमें से एक फरियादी निराश्रित महिला तथा दूसरी दिव्यांग महिला थीं। दिव्यांग फरियादी ने दिव्यांग पेंशन एवं आयुष्मान कार्ड बनवाने का अनुरोध किया, वहीं निराश्रित महिला ने आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए जिलाधिकारी से अनुरोध किया।
जिलाधिकारी ने दोनों की परिस्थितियों को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर ही आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश पांडेय को बुलाकर दोनों फरियादियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कराई तथा दिव्यांग पेंशन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनता दर्शन के दौरान ही ग्राम बैरौना निवासी सुनील गौड़ पुत्र तीर्थराज गौड़ ने जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने संबंधी अपनी समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिलाधिकारी ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुनते हुए उपजिलाधिकारी को तत्काल जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने के निर्देश दिए।
भलुअनी में दिनदहाड़े  पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, 6 नामजद
सलोनी शुक्ला
देवरिया 28 जुलाई । देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक 21 वर्षीय युवक पर चाकू व पंच से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रविवार दोपहर ज़रार मानिक निवासी विशाल यादव (21) गांव के बगीचे में गया था। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर नागेश यादव, उदय यादव, अक्षय तिवारी, मुकेश गुप्ता, बबलू यादव और समीर खान ने उसे घेर लिया। पहले लात-घूंसों से पिटाई की, फिर चाकू व पंच से हमला कर फरार हो गए।तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
एक पेड़ मां के नाम' अभियान में लोगों ने की बढ़ चढ़ कर भागीदारी, बरियारपुर में कृषि मंत्री ने किया पौधरोपण
40 लाख पौधरोपण के लक्ष्य के साथ जनपद में शुरू हुआ वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ ।

कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान ।
हर खेत में मेड़ और हर मेड़ पर पेड़ की परंपरा अपनाएं ।
भावी पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य देने के लिए अधिक से अधिक लगाएं पेड़ : कृषि मंत्री ।
देवरिया 12 जुलाई, M N पाण्डेय l
आज पूरे जनपद में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत 40 लाख पौधरोपण के लक्ष्य के साथ आयोजित वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत जगह-जगह सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत स्थलों सहित सरकारी भवनों के परिसरों में वृक्ष लगाए गए।
           मुख्य कार्यक्रम बरियारपुर नगर पंचायत अंतर्गत छोटी गंडक नदी के किनारे प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन के साथ पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी पौधरोपण किया।
           इस महाअभियान के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कोविड काल में "एक पेड़ मां के नाम" लगाने का संकल्प दिया था, ताकि जन-जन की भागीदारी से देश एवं प्रदेश हरियाली से आच्छादित हो सके तथा स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष 40 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है, जनपद में 40 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य हैं। उन्होंने बताया कि 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस पर लगभग 5 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं।
          उन्होंने कहा कि वृक्षों से मिलने वाली ऑक्सीजन ही जीवन का आधार है। इसलिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर वर्तमान के साथ-साथ भावी पीढ़ी को भी सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराया जाए।
            उन्होंने कहा कि फलदार वृक्षों की कमी के कारण बच्चों में कुपोषण की समस्या बढ़ रही है। इसलिए आम, कटहल, सहजन, आंवला जैसे पौष्टिक फल देने वाले वृक्ष अधिक लगाए जाएं। इसी उद्देश्य से अंत्योदय कार्डधारक परिवारों को फलदार पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
             उन्होंने कहा कि पहले यह लोकोक्ति प्रचलित थी कि "खेत का पानी खेत में, हर खेत में मेड़ और हर मेड़ पर पेड़", आज उसी परंपरा को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है। रासायनिक उर्वरकों के न्यूनतम उपयोग पर बल देते हुए उन्होंने स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आह्वान किया।
        कृषि मंत्री ने गांव, खेत, बगीचे, मंदिर, तालाब, अमृत सरोवर एवं सड़कों के किनारे अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों से भी एक-एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया। साथ ही स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं अन्य पर्वों पर भी एक-एक पौधा लगाने की अपील की।
           रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ अपनी मां के नाम अवश्य लगाए। उन्होंने कहा कि गंडक नदी उनके विधानसभा क्षेत्र में लगभग 40 किलोमीटर तक प्रवाहित होती है। नदी के दोनों किनारों पर व्यापक स्तर पर वृक्ष लगाए जाएं तथा उनका संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जनपद को हरा-भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
        आयोजित वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के मुख्य कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह एवं प्रभागीय निदेशक, सामाजिकी वानिकी कासरला राजू द्वारा स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंकज शुक्ला ने किया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर, उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण कुमार, महिला आयोग की सदस्य रितु शाही, ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, नगर पंचायत अध्यक्ष किरण राजभर, उनके प्रतिनिधि राजेश राजभर, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिवाकर चंद्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष नागेश्वर दत्त त्रिपाठी, कृष्णानंद गिरी, इंद्रधर मणि त्रिपाठी,   जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि सुभाष चंद्र मौर्य, जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह,  सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।