देवघर-गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
देवघर: गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत वातावरण में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सम्मानित अतिथियों का परंपरागत तरीके से तिलक -आरती की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ एलएमसी के अध्यक्ष संतोष तुलस्यान , श्रीमती तुलस्यान, प्रमोद बजला, तारा चंद जैन, अभिषेक तुलस्यान ,ज्योत्सना तुलस्यान एवं प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं सम्मान व्यक्त किया। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स के द्वारा मार्च पास्ट किया गया।विद्यालय के प्राचार्य मो. मुस्तफा माजिद ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर संतोष तुलस्यान ने अपने संबोधन में कहा कि “स्वतंत्रता हमें महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाती है। आज के विद्यार्थियों पर देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की जिम्मेदारी है। उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।” तारा चंद जैन ने अपने वक्तव्य में कहा कि “तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। हमें अपने राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना सदैव बनाए रखनी चाहिए।” समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ, भाषण एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को भावविभोर कर दिया। विद्यालय परिसर देशभक्ति नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह का समापन राष्ट्र की शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ। उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर-16 अगस्त 2026 को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि मनाई गई।
देवघर: 16 अगस्त 2026 को होटल निर्मला कैलाश इन में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके चित्र पर माला अर्पण किया गया l मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदोरिया ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी युग पुरूष थे। झारखंड अलग राज्य आज उन्हीं की देन है। अटल जी एक राजनेता हीं नहीं, बल्कि एक प्रखर वक्ता, कवि एवं राष्ट्रभक्त थे। उनकी कविताएं जन-जन को प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि वे राजनीति के अजातशत्रु थे। विपक्षी दल भी उनके विचारों से प्रभावित होते थे। पीएम रहते उनके नेतृत्व में पोखरण परमाणु परीक्षण, कारगिल युद्ध में विजय का इतिहास लिखा गया। अपने कार्यकाल में उन्होंने भारतीय राजनीति में कई आमूल-चूल परिवर्तन किए। जिसे सदैव याद रखा जाएगा l इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदोरिया, वार्ड पार्षद सोनी केशरी,अजय केशरी, गौरीशंकर शर्मा, मनीशंकर केशरी,उत्तम केशरी, सीताराम चौधरी, सोनू सिंह,विक्रम शर्मा, पीयूष कुमार, दिलीप सिंह, सुभेंदु सुमन अमित,सुनीता देवी,सोनी केशरी, देवयानी देवी, रेणु गोस्वामी, रश्मि गोस्वामी आदि लोग मौजूद थे l
देवघर-80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मोहनपुर प्रखंड स्थित प्रखंड इंटर कार्यालय में झंडोत्तोलन।
देवघर: 15 अगस्त 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोहनपुर प्रखंड स्थित प्रखंड इंटक के कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अजय कांत ठाकुर के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। झंडोत्तोलन तोलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार एवं देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा के अलावा पंजाबी राउत, गंगाधर रजक, पूजा देवी, शैलेश मिश्रा, मोहन मांझी, अनिल ठाकुर, जयनाथ सिंह, सुधीर झा, चतुरानंद रावत, नंदकिशोर दास, जितेंद्र पांडे, बीवी अनल मीन, बीवी जरीना, बीवी जुबेदा, बेबी खातून, फातिमा बीबी, अतरीन बीवी, बहादुर कापरी, पुतुल झा, सहित कई और लोग शामिल थे। उक्त अवसर पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस मनाने का मूल उद्देश्य है स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के बलिदानों को श्रद्धा पूर्वक याद करना, उनके सपनों को पूरा करने हेतु संकल्प लेना एवं राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा करने हेतु हर तरह की कुर्बानी देने के लिए सदैव तैयार रहना। अजय कांत ठाकुर प्रखंड अध्यक्ष मोहनपुर प्रखंड इंटक
देवघर-संदीपनी पब्लिक स्कूल के प्री-प्राइमरी विंग में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस।
देवघर: संदीपनी पब्लिक स्कूल, झौसागढ़ी के प्री-प्राइमरी विंग में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ झंडोत्तोलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी कक्षाओं के बच्चों ने देशभक्ति कविताएँ एवं गीत प्रस्तुत किए। बच्चों की सामूहिक देशभक्ति प्रस्तुतियों, “नन्हा-मुन्ना राही हूँ” तथा अन्य देशभक्ति गीतों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के जयघोष से विद्यालय परिसर को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण स्वतंत्रता सेनानियों, भारत माता एवं महान राष्ट्रीय नेताओं की वेशभूषा में आए बच्चे रहे। उन्होंने आकर्षक स्लोगन एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर प्राचार्या कंचन मूर्ति साह ने बच्चों को सरल शब्दों में स्वतंत्रता संग्राम एवं स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी मंगल पांडे, रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, महात्मा गांधी सहित असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने बच्चों से देश से प्रेम करने, अच्छे संस्कार अपनाने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। प्राचार्या ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों तथा बच्चों को सुंदर वेशभूषा में तैयार कर भेजने के लिए अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों एवं देशभक्ति के उत्साह के साथ यादगार रहा।
देवघर-हर घर तिरंगा अभियान के तहत डीएवी, भंडारकोला ने निकाली भव्य तिरंगा रैली।
देवघर: राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अनुसार हर घर तिरंगा अभियान 2026 में 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक मनाया जा रहा है। इस बार अभियान को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर से भी जोड़ा गया है। तिरंगा रैली की पहली टोली देवसंघ चौक से शुरू हुई और बंपास टाउन रोड एवं गैस ऑफिस रोड होते हुए हथगढ़ रोड पर समाप्त हुई। दूसरी टोली हथगढ़ मैदान से निकली और हथगढ़ मोड़ पर समाप्त हुई। विद्यालय के लगभग 1000 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अनुशासन और जोश के साथ रैली में सहभागिता की। रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा समाज में तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश पहुँचाना था। विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि यह हमारे गौरव, एकता, स्वतंत्रता और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ। रैली के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर बाबा बैधनाथ वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा देवीपुर प्रखंड के मचना टीला प्लस टू उत्क्रमित विद्यालय मैं भव्य कार्यक्रम।
देवघर: बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा स्वामी विवेकानंद का कथन "युवाओं उठो जागो आगे बढ़ो "के अंतर्गत देवीपुर प्रखंड के मचनाटीला प्लस टू उत्क्रमित विद्यालय में एक भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जीतजोड़ी पंचायत के मुखिया श्री सुभाष यादव ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के केंद्रीय सचिव डॉ मनोज कौशिक ने बच्चों को स्वामी विवेकानंद के बारे में बताया इस अवसर पर लगभग 300 बच्चों को डाबर कंपनी द्वारा प्रदत्त एक एक लीटर का मिक्स फ्रूट जूस,लीची जूस, टूथपेस्ट, ग्लिसरीन एलोवेरा जेल एवं कई अन्य सामग्री का वितरण किया गया। विनोद दास शिक्षक एवं विद्यालय प्रभारी दीपक कुमार महतो के साथ संतोष पासवान एवं पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा ।पूरे इलाके में इस भव्य कार्यक्रम की ग्रामीणों ने खूब सराहना की। शिक्षकों को भी बेहतर सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया। शिक्षक संदीप कुमार एवं सर्वेश्वर पंडित के निर्देशन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
देवघर-सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है - प्राचार्य।* *गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल ने की कांवरियों की सेवा।
देवघर: के पवित्र श्रावणी मेला के दूसरे सोमवार के अवसर पर गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला की ओर से कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए आने वाले कांवरियों के बीच फल, शर्बत एवं शीतल पेयजल का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य तपती धूप और लंबी यात्रा के दौरान कांवरिया श्रद्धालुओं को राहत प्रदान करना तथा उनमें सेवा, सहयोग एवं मानवता की भावना को प्रोत्साहित करना था। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं के बीच फल, शर्बत और पानी वितरित कर उनकी सेवा की। विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने कहा कि श्रावणी मेला देवघर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण पर्व है। कांवरियों की सेवा करना पुण्य के साथ-साथ सामाजिक दायित्व भी है। विद्यालय का प्रयास है कि विद्यार्थियों में भी सेवा, करुणा और मानवता के संस्कार विकसित हों। उन्होंने कहा कि “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” और विद्यालय परिवार भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं मानवीय सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाता रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा में योगदान दिया। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर-पवित्र श्रावण मास की द्वितीय सोमवारी पर डिवाइन पब्लिक स्कूल ने की कांवड़ियों की सेवा।
देवघर: श्रावण मास की पावन द्वितीय सोमवारी के अवसर पर डिवाइन पब्लिक स्कूल 10+2, देवघर द्वारा कांवड़ियों की सेवा के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार ने बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर जाने वाले श्रद्धालु कांवड़ियों की सेवा कर सामाजिक एवं मानवीय जिम्मेदारी का परिचय दिया। सेवा शिविर में विद्यालय की ओर से कांवड़ियों के लिए फल, शुद्ध पेयजल, शरबत एवं चाय की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर दवाइयां एवं प्राथमिक चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराई गई। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य कर्मियों ने पूरे सेवा भाव के साथ कांवड़ियों की सहायता की। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. ममता किरण के नेतृत्व में शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई। प्राचार्या ने कहा कि श्रावण मास में कांवड़ियों की सेवा करना केवल धार्मिक भावना से जुड़ा कार्य नहीं, बल्कि मानव सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व का भी प्रतीक है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सेवा, संवेदना और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में कांवड़ियों ने भी विद्यालय की इस पहल की सराहना की। सेवा शिविर के माध्यम से विद्यालय ने “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” के संदेश को सार्थक करने का प्रयास किया। विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक सेवा कार्यों को जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उल्लेखनीय है की विद्यालय लगातार 19 वर्षों से सावन के प्रत्येक सोमवारी पर काँवरियों की सेवा करता आ रहा है। डिवाइन पब्लिक स्कूल 10+2, देवघर CBSE Affiliation No. 3430749 नंदन पहाड़ रोड, देवघर (झारखंड)
देवघर-रौनियार वैश्य महिला समाज का स्नेहिल सावन मिलन समारोह संपन्न।
देवघर: सावन की मनभावन फुहारों, हरियाली और शिवभक्ति के पावन माहौल के बीच रौनियार वैश्य महिला समाज, देवघर द्वारा स्नेह, सौहार्द, संस्कृति एवं महिला प्रतिभा से सराबोर सावन मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात भगवान शिव की आराधना करते हुए शिव आरती तथा माता पार्वती को समर्पित भजन की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सावन की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक छटा को प्रस्तुत करते हुए महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और कला का सुंदर प्रदर्शन किया। समारोह में गणेश वंदना , शिव तांडव निशा गुप्ता , सोलो डांस परफॉर्मेंस डॉक्टर के .पल्लवी तथा खुशीका ने, ग्रुप डांस परफॉर्मेंस अध्यक्ष सचिव तथा कोषाध्यक्ष ने, सावन गीत एव भजन सभी बहनों ने मिलकर प्रस्तुत किया।
मंच संचालन सरिता गुप्ता तथा संयोजन पूनम गुप्ता ने किया। विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतियों ने उपस्थित महिलाओं को झूमने और तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया। पारंपरिक सावन की भावना और आधुनिक प्रस्तुति के सुंदर संगम ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। कार्यक्रम हंसी-खुशी, गीत-संगीत और आपसी मेल-जोल से पूरा वातावरण उल्लासमय बना रहा। सावन मिलन में पीले एवं हरे परिधानों में सजी महिलाओं ने समारोह की सुंदरता में चार चाँद लगा दिए। मनोरंजन के उपरांत सभी सदस्यों ने लज्जतदार व्यंजन का लुफ्त उठाया। महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व रौनियार वैश्य महिला समाज, देवघर की अध्यक्ष श्रीमती लाजवंती गुप्ता एवं सचिव श्रीमती कंचन मूर्ति साह के मार्गदर्शन में किया गया। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज की महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ने, अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत रखने और आपसी स्नेह एवं सहयोग को मजबूत करने का माध्यम हैं। समारोह को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष जूली गुप्ता सहित कार्यकारिणी सदस्य इंदु गुप्ता ,उषा शाह ,अनीता भगत ,अनीता भगत ,अनीता गुप्ता, निशा गुप्ता,, निशा कुमारी, सविता, बबीता , ममता, निक्की , जयमाला खुशबू ,सोनी पूनम शाह ने सक्रिय भूमिका निभाई। समाज की अनेको रौनियार बहनों ने इसमें भाग लिया जिसके लिए अध्यक्ष तथा सचिव ने उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की विभिन्न प्रस्तुतियों एवं व्यवस्थाओं में सदस्यों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सहयोग प्रदान किया।
देवघर-संदीपनी पब्लिक स्कूल में जूनियर एवं सीनियर विंग की शानदार क्विज प्रतियोगिता।
देवघर: आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दुःखी साह मेमोरियल संदीपनी पब्लिक स्कूल, देवघर में जूनियर एवं सीनियर विंग के विद्यार्थियों के लिए लगातार दो दिनों तक इंटर- हाउस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, त्वरित निर्णय क्षमता, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करना था। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउस—रेड हाउस टीम बलराम, ग्रीन हाउस -टीम सुदामा, येलो हाउस -टीम कृष्णा —के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 7 अगस्त, शुक्रवार को कक्षा 3 से 5 तथा 8 अगस्त, शनिवार को कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के बीच हाउस-वाइज क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्विज प्रतियोगिता को चार रोचक राउंड में विभाजित किया गया था— प्रथम राउंड : डायरेक्ट राउंड द्वितीय राउंड : पासिंग राउंड तृतीय राउंड : बाउंसिंग राउंड चतुर्थ राउंड : बजर राउंड प्रतियोगिता को और अधिक रोमांचक बनाने के लिए प्रत्येक राउंड के बाद जैकपॉट प्रश्न भी पूछे गए। जैकपॉट प्रश्न का सही उत्तर देने वाली टीम को दोगुने अंक प्राप्त होते थे। इसके कारण हर प्रश्न के साथ विद्यार्थियों का उत्साह और रोमांच लगातार बढ़ता गया।