भाकियू का संगठन विस्तार अभियान तेज, किसानों के हितों पर रहेगा पूरा फोकस
संभल ।भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा ग्राम - सारंगपुर में जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी के नेतृत्व में जनजागरण अभियान के अंतर्गत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक महासचिव धीरेन्द्र त्यागी एवं संचालन युवा जिला मीडिया प्रभारी निर्देश कुमार ने किया !
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संभल कामेन्द्र चौधरी ने कहा कि बैठक का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि किसानों की आवाज़ को मजबूती के साथ शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक, तहसील एवं ग्राम स्तर पर नई कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा तथा सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों, युवाओं को जोड़ा जाएगा ! कहा कि किसान आज भी अपनी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर है। आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने, वारिसान दर्ज कराने, गन्ना भुगतान, बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा, खाद-बीज की कालाबाजारी तथा अन्य जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान होना चाहिए। किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ! बैठक में रहस्यमयी बुखार की रोकथाम के लिए गांवों में नियमित कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने, गंगा एक्सप्रेस एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर गांव के चिन्हित बोर्ड लगाने, संभल रेल विस्तारीकरण कार्य में आ रही समस्याओं का समाधान कराने तथा क्षेत्र की अन्य जनहित समस्याओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि जल्द ही संबंधित विभागों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर ज्ञापन सौंपे जाएंगे। संगठन के जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी ने कहा कि संगठन हमेशा लोकतांत्रिक तरीके से किसानों की लड़ाई लड़ता आया है। यदि प्रशासन ने समय रहते किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। बैठक में बड़ी संख्या में किसानों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लेकर किसानों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में उपस्थित सभी किसानों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया गया। संगठन विस्तार करते हुए गौरव चौधरी तिमनपुर को जिला सचिव संभल, श्रीपाल यादव को तहसील संगठन मंत्री, अशोक यादव को ग्राम महासचिव, बालजीत यादव को ग्राम सचिव, विजयपाल शर्मा को ग्राम सचिव, अतुल यादव को ग्राम प्रभारी नियुक्त किया गया !
मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संभल कामेन्द्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी, जिला संगठन मंत्री चौ. ऋषिपाल सिंह, इस्माइल खां जिला महामन्त्री (अ. मोर्चा), जिला मंत्री (अ. मो.) सुफियान पाशा, युवा जिला मीडिया प्रभारी निर्देश कुमार, जिला मंत्री खेमपाल यादव, तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, तहसील अध्यक्ष (अ. मो.) मेहंदी हसन, ब्लॉक महासचिव धीरेन्द्र त्यागी, ब्लॉक मंत्री मनीराम गूर्जर, वरिष्ठ कार्यकर्ता सतवीर चौधरी, नरेंन्द्र चौधरी, मो. हसन, रजा हसन, मुस्कुरान अली, सतपाल सिंह, हेमेन्द्र सिंह, महेश यादव, अनवार अली आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे !![]()

संभल ।भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा ग्राम - सारंगपुर में जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी के नेतृत्व में जनजागरण अभियान के अंतर्गत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक महासचिव धीरेन्द्र त्यागी एवं संचालन युवा जिला मीडिया प्रभारी निर्देश कुमार ने किया !

संभल । जनपद संभल की सदर कोतवाली क्षेत्र में चंदौसी रोड पर टैम्पों और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में टैम्पों सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। हादसा संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर टांडा में हुआ।
सम्भल में एक संदिग्ध मौत को लेकर मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सीतापुरी के मुजाहिदपुर सराय निवासी योगेंद्र सिंह ने बताया कि 22 तारीख को पुलिस ने सूचना दी थी कि उनके पिता ब्रम्हानंद सिंह की बाइक कुरुक्षेत्र मंदिर के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो मंदिर के पास तालाब में मात्र एक फीट पानी के भीतर ब्रम्हानंद सिंह का शव पड़ा मिला।
संभल, चंदौसी। आज एबीसी किड्ज़ मॉन्टेसरी स्कूल, चंदौसी में आज ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली दो छात्राओं को कलर बेल्ट पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता भार्गव ने छात्राओं को बेल्ट पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सम्मानित होने वाली छात्राओं में एविशा ने ग्रीन बेल्ट तथा अंशवी ने येलो बेल्ट प्राप्त की। दोनों छात्राओं ने सफलतापूर्वक ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा पास कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या संगीता भार्गव ने कहा, "यदि ये दोनों बेटियां ताइक्वांडो सीख सकती हैं, तो अन्य छात्र-छात्राएं भी अवश्य सीख सकते हैं। आत्मरक्षा हमारे अपने हाथ में होती है। ताइक्वांडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और सुरक्षा का माध्यम है।" दोनों छात्राओं को पिछले काफी समय से अंकुश ताइक्वांडो क्लब के कोच अंकुश राणा द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनकी मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है कि दोनों खिलाड़ियों ने सफलतापूर्वक कलर बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। विद्यालय परिवार एवं अंकुश ताइक्वांडो क्लब ने दोनों छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। इसमें स्कूल की काजल शालू निशा प्रिया सिल्की इशिता मनप्रीत रक्षा अर्शी कुमुद वंशिका हिमांशी आरती अध्या रूपाली शिल्पा मनप्रीत शिल्की अंकिता मीनू आदि शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।
Aug 13 2026, 15:14
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k