देवघर-कांवरियों की सेवा भी शिव की भक्ति : डॉ. सुनील खवाड़े - कांवरिया पथ में सेवा शिविर का उदघाटन।
देवघर:
कांवरिया पथ राजवाड़ा में मां पुष्पा सेवा संस्थान ट्रस्ट की ओर से आयोजित मास व्यापी नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने किया। शिविर में एक माह तक कांवरियों की नि:शुल्क सेवा की जाएगी। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि थके -मांदे कांवरियों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। कांवरियों की सेवा भी शिव की भक्ति है। ट्रस्ट संस्थापिका और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रितु सिंह का यह प्रयास काफी सराहनीय है।
शिविर संचालिका और यहां के स्वयंसेवक सेवा की अद्भुत मिसाल पेश कर रहे हैं। एक माह तक निःस्वार्थ भाव से कांवरियों को शुद्ध पेयजल, चाय, भोजन, फलाहार, शरबत, रहने की व्यवस्था, चिकित्सा आदि सुविधाएं प्रदान की जाएगी। डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि जिस तरह रितु सिंह ने कम समय में सामाजिक क्षेत्र अपना योगदान दिया है, प्रेरणादायी है। शिविर में हरसंभव मदद की जाएगी, ताकि श्रावणी मेले में आने वाले कांवरियों को किसी तरह की परेशानी ना हो। शिविर संचालिका रितु सिंह ने बताया कि अपनी सास की प्रेरणा से शिविर की शुरुआत की है। पिछले दो साल से श्रावणी मेले में शिविर संचालन किया जा रहा है। कहा कि आने वाले समय में शिविर और वृहद होगा ताकि कांवरियों की निरंतर सेवा जारी रहे। रितु ने लोगों से अपील की है कि शिविर संचालन में सहयोग करें, ताकि सेवा अहर्निश जारी रहे। मौके पर वीरेंद्र कुमार राय, प्रह्लाद राय, गोलू सिंह, विल्सन, राहुल चौधरी, सत्य नारायण खवाड़े, मनोज पांडेय, दीपक दुबे, बबलू बलियासे, चांदमणि बलियासे, किशोर यादव, अर्जुन, प्रिंस, सुजीत मौजूद थे। फोटो
Aug 07 2026, 10:34
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
11- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
157.1k