मॉडलिंग में भी लहराया एबीसी किड्स मॉन्टेसरी स्कूल का परचम, लगभग 30 स्कूलों को पछाड़ नन्हे सितारों ने जीते गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल

संभल, चंदौसी।"जहाँ प्रतिभा को सही मंच और सही मार्गदर्शन मिलता है, वहाँ सफलता कदम चूमती है।" इसी कहावत को एक बार फिर एबीसी किड्स मॉन्टेसरी स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सच साबित कर दिखाया। स्केटिंग और ताइक्वांडो में लगातार अपनी शानदार सफलता का परचम लहराने के बाद अब विद्यालय के बच्चों ने मॉडलिंग के क्षेत्र में भी अपना जलवा बिखेरते हुए पूरे विद्यालय का नाम गर्व से ऊँचा कर दिया।

2 अगस्त 2026 को मुरादाबाद में आयोजित North India Zone Dance Championship एवं मॉडलिंग प्रतियोगिता में लगभग ३०  प्रतिष्ठित विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच एबीसी किड्स मॉन्टेसरी स्कूल के नन्हे मॉडल्स ने अपने आत्मविश्वास, आकर्षक रैंप वॉक, बेहतरीन स्टाइल और दमदार प्रस्तुति से निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के साथ शील्ड अपने नाम कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
संभल: ट्रक और टैम्पों की टक्कर में तीन की मौत, एक घायल
संभल । जनपद संभल की सदर कोतवाली क्षेत्र में चंदौसी रोड पर टैम्पों और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में टैम्पों सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। हादसा संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर टांडा में हुआ।

हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पहले दो लोगों को मृत घोषित किया और बाद में रेफर करने के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई। घायल युवक की पहचान रोहित पाल निवासी देहली, कोतवाली संभल के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही रोहित के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं, सड़क हादसे में मृत हुए तीनों लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर रामलाल यादव ने बताया कि गांव मोहम्मदपुर टांडा के पास हुए सड़क हादसे में चार लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में लाया गया था जिनमें से दो को देखते ही मृत घोषित कर दिया गया था। एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
Sambhal जिला अस्पताल में महिला से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद भड़की महिला ने बाल पकड़कर पीटा; जान से मारने की धमकी का भी दावा

जिला अस्पताल सम्भल में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला ने दूसरी महिला के साथ मारपीट और अभद्रता किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता का कहना है कि घटना अस्पताल परिसर में उस समय हुई, जब वह डिलीवरी वार्ड में अपने कार्य में व्यस्त थी।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, पीड़िता ने कुछ समय पहले जिला अस्पताल में मरीजों से कथित अवैध धन वसूली की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। आरोप है कि इसी शिकायत से नाराज होकर आरोपी महिला अस्पताल पहुंची और पीड़िता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने कथित तौर पर पीड़िता के बाल पकड़ लिए और लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। पीड़िता का दावा है कि शोर-शराबा सुनकर अस्पताल में मौजूद तनजीम आशा, नीलोफर आशा, इफ्फत आशा और आसमा आशा मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव कर उसे आरोपी महिला से छुड़ाया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि जाते समय आरोपी ने दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कोतवाली सम्भल पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल यह आरोप शिकायत पत्र में लगाए गए हैं। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।
Sambhal पानी में मिला पिता का शव, बेटे का आरोप- पुलिस ने हत्या को बताया सुसाइड, FIR तक नहीं लिखी
सम्भल में एक संदिग्ध मौत को लेकर मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सीतापुरी के मुजाहिदपुर सराय निवासी योगेंद्र सिंह ने बताया कि 22 तारीख को पुलिस ने सूचना दी थी कि उनके पिता ब्रम्हानंद सिंह की बाइक कुरुक्षेत्र मंदिर के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो मंदिर के पास तालाब में मात्र एक फीट पानी के भीतर ब्रम्हानंद सिंह का शव पड़ा मिला।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शव मिलने के बाद न तो उन्हें समय पर सूचना दी और न ही अस्पताल ले जाकर जान बचाने की कोई कोशिश की। पुलिस ने सीधे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अगले दिन परिजन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे, लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का हवाला देकर रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। योगेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की और यह कहते हुए मामला टाल दिया कि उनके पिता ने आत्महत्या की है। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में केवल पानी में डूबने से मौत का उल्लेख है, आत्महत्या की पुष्टि कहीं नहीं की गई है। परिजनों ने सवाल उठाया कि जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या का जिक्र नहीं है तो पुलिस किस आधार पर इसे सुसाइड बता रही है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि उन्हें केवल निष्पक्ष जांच और न्याय चाहिए।
ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली दो छात्राओं को कलर बेल्ट पहनाकर सम्मानित किया गया
संभल, चंदौसी। आज एबीसी किड्ज़ मॉन्टेसरी स्कूल, चंदौसी में आज ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली दो छात्राओं को कलर बेल्ट पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता भार्गव ने छात्राओं को बेल्ट पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सम्मानित होने वाली छात्राओं में एविशा ने ग्रीन बेल्ट तथा अंशवी ने येलो बेल्ट प्राप्त की। दोनों छात्राओं ने सफलतापूर्वक ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा पास कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या संगीता भार्गव ने कहा, "यदि ये दोनों बेटियां ताइक्वांडो सीख सकती हैं, तो अन्य छात्र-छात्राएं भी अवश्य सीख सकते हैं। आत्मरक्षा हमारे अपने हाथ में होती है। ताइक्वांडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और सुरक्षा का माध्यम है।" दोनों छात्राओं को पिछले काफी समय से अंकुश ताइक्वांडो क्लब के कोच अंकुश राणा द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनकी मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है कि दोनों खिलाड़ियों ने सफलतापूर्वक कलर बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। विद्यालय परिवार एवं अंकुश ताइक्वांडो क्लब ने दोनों छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। इसमें स्कूल की काजल शालू निशा प्रिया सिल्की इशिता मनप्रीत रक्षा अर्शी कुमुद वंशिका हिमांशी आरती अध्या रूपाली शिल्पा मनप्रीत शिल्की अंकिता मीनू आदि शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।
शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का दावा पेश करने वाली याचिका पर अगली सुनवाई अब 25 को

जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र में स्थित शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का दावा पेश करने वाली याचिका में आज सिविल जज सीनियर डिवीजन ने सुनवाई की अगली तिथि 25 अगस्त नियत की।

जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र में स्थित शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का दावा पेश करने वाली याचिका पर आज 21 जुलाई को जिला न्यायलय में सिविल जज सीनियर डिवीज़न आदित्य सिंह के कोर्ट में सुनवाई हुई लेकिन सुप्रीम कोर्ट से स्टे होने के कारण न्यायलय ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 25 अगस्त 2026 नियत की है।
आपको बता दे कि संभल की जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने की आठ याचियों की ओर से दावा करने वाली एक याचिका सिविल जज सीनियर डिवीज़न के यहाँ 19 नवंबर 2024 को दाखिल की गई थी जिस पर आज सुनवाई होनी थी।
इससे पूर्व सिविल जज सीनियर डिवीज़न आदित्य सिंह के कोर्ट में पिछली सुनवाई 26 मई को हुई थी आज हुई सुनवाई में न्यायलय ने इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 25 अगस्त तय की है।
इस विषय में जानकारी देते हुए हिंदू पक्ष के अधिवक्ता श्रीगोपाल शर्मा ने बताया कि सुनवाई के लिए नियत था लेकिन क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से अभी स्थगन है इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हुई और उसमें 25 अगस्त नियत हो गई।
वही कल न्यायालय द्वारा मध्यस्थता के लिए किए गए प्रयास पर उन्होंने कहा कि मध्यस्थता के मामले में कोई परिणाम नहीं निकल पाया नहीं हम तो तैयार थे लेकिन उन्हीं की तरफ से था वह कोई बात मानने को तैयार नहीं थे
वही इस मामले में शाही जामा मस्जिद पक्ष के अधिवक्ता शकील अहमद वारसी ने बताया कि इस मामले में सनी के लिए अगली तिथि 25 अगस्त नियत कर दी गई है क्योंकि अभी माननीय सर्वोच्च न्यायालय में मामला अभी विचार अधीन है।
वही मध्यस्थता के सवाल पर उन्होंने कहा कि मध्यस्थता का प्रयास सफल नहीं हुआ क्योंकि उनकी डिमांड मामले से अलग थी उनकी डिमांड थी कि हमें पूजा का अधिकार दिया जाए जो कि हमें स्वीकार नहीं था और हमने कहा कि हमें यह स्वीकार नहीं है और इसका निर्णय माननीय न्यायालय को ही करना चाहिए न्यायालय का जो भी निर्णय होगा वह हमें स्वीकार होगा।
18 जुलाई को संभल आएंगे सीएम योगी, 550 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, प्रशासन अलर्ट


संभल , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 जुलाई को जनपद संभल के दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री बहजोई स्थित निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड जिला मुख्यालय परिसर में करीब 550 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के विकास की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सभा स्थल, हेलीपैड, वीआईपी मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बहजोई स्थित सभा स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में लगभग एक घंटे तक रहेंगे। इस दौरान वह विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे और  सरकार की विकास योजनाओं का संदेश जनता तक पहुंचाएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी मुस्तैदी से तैयारियों में जुटा है। जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं, जबकि कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
इस विषय में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी संभल अंकित खंडेलवाल ने बताया कि देखिए लगभग 60 से अधिक परियोजनाएँ लगभग 550 करोड़ की कीमत की संभल और चंदौसी विधानसभा की लोकार्पण और शिलान्यास के लिए प्रपोज़ की जा रही है और जनसभा भी यहाँ पर माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा की जाएगी।
परसों लगभग तीन बजे के आसपास उनका आगमन सुनिश्चित हुआ और इसे लेकर सारी व्यवस्थाएं चल रही और समय रहते हम लोग सारी व्यवस्थाएं करालेंगे साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी भी जैसे एनआरएलएम या कुछ अन्य विभाग की प्रदर्शनी के लिए कहा गया है और इसके अलावा पुरातत्व विभाग के यहाँ पर जो भी आर्ट इफ़ेक्ट है उनकी भी प्रदर्शनी के लिए कहा गया है इसके अलावा पर्यटन विभाग को भी प्रदर्शनी के लिए कहा गया है।
40 फीट की सड़क पर 10 फीट कब्जे का आरोप! मोहल्लेवासियों ने सिटी मजिस्ट्रेट से लगाई गुहार, बोले- कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
सम्भल शहर के बेगम सराय वार्ड-20 में सार्वजनिक सड़क पर कथित अवैध कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया है। मोहल्ले के निवासी मोहम्मद अफशान ने सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने वर्षों पहले सार्वजनिक सड़क पर अवैध रूप से चबूतरा बनाकर और नाली आगे बढ़ाकर करीब 10 फीट तक कब्जा कर लिया, जिससे 40 फीट चौड़ी सड़क अब काफी संकरी हो गई है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि यह सड़क मोहल्ले की मुख्य सार्वजनिक सड़क है, जिससे रोज़ाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। सड़क संकरी होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस और दमकल जैसी गाड़ियों का निकलना भी मुश्किल हो गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि नगर पालिका की जांच में भी सड़क की मूल चौड़ाई 40 फीट पाई गई थी और कथित तौर पर 10 फीट हिस्से पर कब्जा होने की बात सामने आई थी। शिकायतकर्ता ने 60-61 वर्ष पुराने नक्शे को भी साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत करने का दावा किया है। मोहल्लेवासियों ने सिटी मजिस्ट्रेट से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सार्वजनिक सड़क से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है, ताकि आम लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
असमोली थाना क्षेत्र के गांव मढ़न में अवैध रूप से बने ईदगाह पर हुआ बुलडोजर एक्शन
संभल।जनपद संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव मढ़न में अवैध रूप से बने ईदगाह पर हुआ बुलडोजर एक्शन, तीन थानों की पुलिस फोर्स रही तैनात।

सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करने के अभियान के अंतर्गत आज राजस्व विभाग की टीम द्वारा असमोली थाना क्षेत्र के गांव मढ़न में ईदगाह पर बुलडोजर एक्शन किया गया।
मढ़न गांव में कब्रिस्तान की भूमि गाटा संख्या 208 रकवा हेक्टेयर व गाटा संख्या 210 रकवा 0. 128 पर हुए अवैध कब्जे को हटाने के लिए तहसीलदार न्यायालय ने बेदखली के आदेश दिए थे।
जिसके लिए तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने नायब तहसीलदार दीपक जुरैल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया जो आज कार्रवाई करने के लिए मढ़न गांव में पहुंची।
जिसके बाद तहसीलदार आरएएफ और तीन थानों की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और अवैध ईदगाह पर बुलडोजर एक्शन  किया।
इस विषय में जानकारी देते हुए तहसीलदार संभल धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि बताया कि तहसील क्षेत्र के मढ़न गांव में गाटा संख्या 208,210,218 ,417 कब्रिस्तान हेतु सुरक्षित किया गया था लेकिन उक्त प्रयोजन को बदलते हुए गाटा संख्या 210 तो आज भी कब्रिस्तान के रूप में प्रयुक्त हो रही है लेकिन गाटा संख्या 208 में इन्होंने इसका प्रयोजन बदल कर कुछ स्थानीय माफियाओं ने इसको ईदगाह के रूप में परिवर्तित कर दिया ओर अपना प्रयोजन सिद्ध करने लगे जिससे गांव में असंतोष है कि हमारी कब्रिस्तान की जमीन कब्जा मुक्त होनी चाहिए इसीलिए आज ईदगाह को हटा कर कब्रिस्तान को वास्तविक रूप में स्थापित किया जा रहा है।
स्केटिंग प्रतियोगिता में एबीसी किड्ज़ मॉन्टेसरी स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

संभल, चंदौसी ।आज स्केटिंग प्रतियोगिता में एबीसी किड्ज़ मॉन्टेसरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साह, आत्मविश्वास एवं उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के बच्चों ने कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के बल पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित दर्शकों एवं निर्णायकों ने भी सराहना की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता भारती एवं विद्यालय परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि "खेल केवल जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और टीम भावना विकसित करने का सर्वोत्तम साधन है।   ऐसे आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।जिसमें प्रथम - आर्यांश, एविशा ,कियारा ,आईश ,कौरव, रुद्र ,चौधरी प्रवेश, वैष्णवी, नयन अयनांश ,अन्नया ,मनस्वी ,वान्या ,अभियान ,मान ,ओर मेरारा ,
दुतीय - नक्श ,अश्वि ,मायषा ,विवान ,जय कुमार ,अहान ,प्रज्ज्वल ,ईशिता ,अबूबकर ,अहमद ,अद्विका ,साँची, अन्य राय अग्रवाल
तृतीय - दर्श, मेशा ,मयंक ,आव्हान ,संवित अद्विक माधव ,अग्रवाल ,पूर्वांश आदि विजेता रहे।
"
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएँ निशा, सोनल, स्मृति, खुशी, राधा, योगिता एवं अंकुल राणा सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।