स्केटिंग प्रतियोगिता में एबीसी किड्ज़ मॉन्टेसरी स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
संभल, चंदौसी ।आज स्केटिंग प्रतियोगिता में एबीसी किड्ज़ मॉन्टेसरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साह, आत्मविश्वास एवं उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के बच्चों ने कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के बल पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित दर्शकों एवं निर्णायकों ने भी सराहना की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता भारती एवं विद्यालय परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि "खेल केवल जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और टीम भावना विकसित करने का सर्वोत्तम साधन है। ऐसे आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।जिसमें प्रथम - आर्यांश, एविशा ,कियारा ,आईश ,कौरव, रुद्र ,चौधरी प्रवेश, वैष्णवी, नयन अयनांश ,अन्नया ,मनस्वी ,वान्या ,अभियान ,मान ,ओर मेरारा ,
दुतीय - नक्श ,अश्वि ,मायषा ,विवान ,जय कुमार ,अहान ,प्रज्ज्वल ,ईशिता ,अबूबकर ,अहमद ,अद्विका ,साँची, अन्य राय अग्रवाल
तृतीय - दर्श, मेशा ,मयंक ,आव्हान ,संवित अद्विक माधव ,अग्रवाल ,पूर्वांश आदि विजेता रहे।
"
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएँ निशा, सोनल, स्मृति, खुशी, राधा, योगिता एवं अंकुल राणा सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
Jul 15 2026, 17:42
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7.7k