असमोली थाना क्षेत्र के गांव मढ़न में अवैध रूप से बने ईदगाह पर हुआ बुलडोजर एक्शन
संभल।जनपद संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव मढ़न में अवैध रूप से बने ईदगाह पर हुआ बुलडोजर एक्शन, तीन थानों की पुलिस फोर्स रही तैनात।

सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करने के अभियान के अंतर्गत आज राजस्व विभाग की टीम द्वारा असमोली थाना क्षेत्र के गांव मढ़न में ईदगाह पर बुलडोजर एक्शन किया गया।
मढ़न गांव में कब्रिस्तान की भूमि गाटा संख्या 208 रकवा हेक्टेयर व गाटा संख्या 210 रकवा 0. 128 पर हुए अवैध कब्जे को हटाने के लिए तहसीलदार न्यायालय ने बेदखली के आदेश दिए थे।
जिसके लिए तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने नायब तहसीलदार दीपक जुरैल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया जो आज कार्रवाई करने के लिए मढ़न गांव में पहुंची।
जिसके बाद तहसीलदार आरएएफ और तीन थानों की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और अवैध ईदगाह पर बुलडोजर एक्शन  किया।
इस विषय में जानकारी देते हुए तहसीलदार संभल धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि बताया कि तहसील क्षेत्र के मढ़न गांव में गाटा संख्या 208,210,218 ,417 कब्रिस्तान हेतु सुरक्षित किया गया था लेकिन उक्त प्रयोजन को बदलते हुए गाटा संख्या 210 तो आज भी कब्रिस्तान के रूप में प्रयुक्त हो रही है लेकिन गाटा संख्या 208 में इन्होंने इसका प्रयोजन बदल कर कुछ स्थानीय माफियाओं ने इसको ईदगाह के रूप में परिवर्तित कर दिया ओर अपना प्रयोजन सिद्ध करने लगे जिससे गांव में असंतोष है कि हमारी कब्रिस्तान की जमीन कब्जा मुक्त होनी चाहिए इसीलिए आज ईदगाह को हटा कर कब्रिस्तान को वास्तविक रूप में स्थापित किया जा रहा है।
स्केटिंग प्रतियोगिता में एबीसी किड्ज़ मॉन्टेसरी स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

संभल, चंदौसी ।आज स्केटिंग प्रतियोगिता में एबीसी किड्ज़ मॉन्टेसरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साह, आत्मविश्वास एवं उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के बच्चों ने कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के बल पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित दर्शकों एवं निर्णायकों ने भी सराहना की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता भारती एवं विद्यालय परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि "खेल केवल जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और टीम भावना विकसित करने का सर्वोत्तम साधन है।   ऐसे आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।जिसमें प्रथम - आर्यांश, एविशा ,कियारा ,आईश ,कौरव, रुद्र ,चौधरी प्रवेश, वैष्णवी, नयन अयनांश ,अन्नया ,मनस्वी ,वान्या ,अभियान ,मान ,ओर मेरारा ,
दुतीय - नक्श ,अश्वि ,मायषा ,विवान ,जय कुमार ,अहान ,प्रज्ज्वल ,ईशिता ,अबूबकर ,अहमद ,अद्विका ,साँची, अन्य राय अग्रवाल
तृतीय - दर्श, मेशा ,मयंक ,आव्हान ,संवित अद्विक माधव ,अग्रवाल ,पूर्वांश आदि विजेता रहे।
"
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएँ निशा, सोनल, स्मृति, खुशी, राधा, योगिता एवं अंकुल राणा सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
संभल में 96 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस, कल्कि धाम होकर गंगा एक्सप्रेस-वे तक बनेगा फोरलेन हाईवे
संभल। जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र के असमोली विकास खंड क्षेत्र में जोया मार्ग से कल्कि धाम होते हुए गंगा एक्सप्रेस-वे तक बनने वाले फोरलेन मार्ग के लिए 96 लोगों को अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए गए हैं। इन लोगों को 15 दिन के भीतर अवैध कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई है। शुक्रवार को पुलिस ने अनाउंसमेंट करते हुए ये नोटिस थमाए।

यह कार्रवाई जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र के ब्लॉक असमोली क्षेत्र में की जा रही है। थाना ऐंचौड़ा कम्बोह गांव में 86, ज्ञानपुर सिसौना में 4 और चितावली गांव में 6 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। यह फोरलेन मार्ग संभल-जोया रोड से शुरू होकर ऐंचौड़ा कम्बोह स्थित श्रीकल्कि धाम से होते हुए तहसील संभल के खिरनी गांव में गंगा एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज से जुड़ेगा। पीडब्ल्यूडी विभाग के सहायक अभियंता तृतीय ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 52 के तहत अतिक्रमण न हटाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा और खर्च भी उन्हीं से वसूला जाएगा। सभी प्रभावित लोगों को 22 जुलाई तक का समय दिया गया है। इस अवधि के बाद प्रशासन सरकारी जमीन से अतिक्रमण को बलपूर्वक हटाएगा।

असमोली थाना प्रभारी मोहित चौधरी और ऐंचौड़ा कम्बोह थाना प्रभारी लवनीश कुमार ने शुक्रवार काे पुलिस बल के साथ पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिस वितरित किए। उन्होंने अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को समय रहते अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी दी।

यह नया मार्ग गंगा एक्सप्रेस-वे को श्रीकल्कि धाम होते हुए दिल्ली-लखनऊ हाईवे से जोड़ेगा। यह संभल के प्राचीन 68 तीर्थों और 19 कूपों की 25 कोसीय परिक्रमा मार्ग से भी गुजरेगा। इससे भविष्य में संभल कल्कि नगरी और श्रीकल्कि धाम आने वाले श्रद्धालुओं को पहुंचने में सुविधा होगी।

आपको बता दे कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने तीन दिन पूर्व भी असमोली विकास खंड के दुबाई कलां गांव में भी 47 लोगों को सरकारी भूमि पर मकान और दुकान बनाने के आरोप में नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी।
Sambhal दारुल उलूम शाह हातिम हलीम एजुकेशनल सोसाइटी के मकतब में 12 साल के अबूजर बने हाफिज कमेटी ने दी मुबारकबाद

संभल के हातिम सराय में दारुल उलूम शाह हातिम एजुकेशन सोसाइटी रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मकतब में 12 साल के अबूजर ने हिफ्ज मुकम्मल किया इस अवसर पर एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें हाफिज अबूजर और उनके उस्ताद को सम्मानित किया गया प्रोग्राम की सदारत हाजी रागिब ने की प्रोग्राम का आगाज हाफिज अबूजर की तिलावत ए कुरान से हुआ और नात शरीफ कारी नोमन ने पड़ी निजामत   हकीम सुभान ने  कुरान की अहमियत पर मौलाना आरिफ नदवी ने रोशनी डाली हाफिज की फजीलत पर कारी तौफीक ने अपना ख्याल रखा समिति के सेक्रेटरी हकीम सुभान ने  बताया कि 30 सालों से मस्जिद में यह मकतब अपनी खिदमत दे रहा है और कमेटी के कामों पर रोशनी डाली उन्होंने कहा कुरान हमें बुराइयों से रोकता है और दहेज एक लानत है इसलिए कुरान की तालीम को आम करना चाहिए और दहेज से बचना चाहिए मस्जिद के खजांची तहसीन साहब ने इनमात  तक्सीम कीये आए हुए सभी मेहमानों का और कमेटी के पदाधिकारी का आखिर में हकीम सुभान ने शुक्रिया अदा किया और करी फुरकान साहब की दुआ पर प्रोग्राम मुल्क के अंदर अमन चैन और सुकून की दुआ के साथ खत्म हुआ इस प्रोग्राम में हबीब सैफी मोहम्मद बिलाल मोहम्मद अजीम मोहम्मद कादिर मोहम्मद साजिद और रहमान मोहम्मद रफी सभासद पति मोहम्मद आसिफ मोहम्मद फैज मोहम्मद अजीम शमशाद मतलुब अब्दुल्ला नासिर आदि लोग मौजूद रहे अबूजर के हाफिज बनने से मोहल्ले में और मकतब में खुशी की लहर है।
Sambhalपति को फंसाने, ब्लैकमेल और धमकाने का आरोप: तीन बच्चों की मां उज्मा परवीन ने पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार

पति को कथित तौर पर अपने जाल में फंसाने, ब्लैकमेल करने और परिवार को धमकाने के आरोप लगाते हुए तीन बच्चों की मां उज्मा परवीन सीओ कार्यालय पहुंची और पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की। उज्मा ने आरोप लगाया कि आरिशा नाम की युवती उनके पति अनस को नशा कराकर गलत गतिविधियों में शामिल कर रही है और खुद को उनके साथ रिश्ते में बताकर उनके परिवार को बर्बाद करने की कोशिश कर रही है।

उज्मा का दावा है कि उन्होंने पिछले वर्ष भी आरिशा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और कई अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि बाद में आरिशा ने समझौते के नाम पर पैसे मांगे। इसके बाद उन्होंने स्टाम्प पेपर पर लिखित समझौता कराया, जिसकी नोटरी भी कराई गई। उज्मा का कहना है कि उन्होंने आरिशा, उसकी मां और बहनों को रकम दी, जिसका वीडियो और अन्य दस्तावेजी सबूत भी उनके पास मौजूद हैं। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद आरिशा लगातार उन्हें और उनके परिवार को धमकियां दे रही है। उनका कहना है कि उनके भाई, बच्चों और परिवार को नुकसान पहुंचाने तथा किडनैप कराने जैसी धमकियां दी जा रही हैं। उज्मा ने यह भी आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर उनके भाइयों को झूठा बदनाम किया जा रहा है। तीन बच्चों की मां उज्मा परवीन ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। फिलहाल इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस की जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
कोटक महिंद्रा बैंक के चेयरमैन व शाखा प्रबंधक की गिरफ्तारी के आदेश

Sambhal केक काटकर मनाया गया सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन

संभल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद अखिलेश यादव जी का 53 वां जन्मदिन कार्यक्रम उपनगरी सरायतरीन के मौहल्ला कोटला मे सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष हाजी अशरफ किदवई के कार्यालय पर उत्साह के साथ मनाया गया।
        जन्मदिन कार्यक्रम मे शहर विधायक इकबाल महमूद के पुत्र सुहैल इकबाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सुहैल इकबाल ने अपने सम्बोधन मे कहा कि अखिलेश यादव एक ऐसे नेता हैं जिन्होने अपने कार्यकाल मे हर जाति धर्म और किसानों, पीछड़ो और गरीबों को साथ लेकर चलने का काम किया और जो योजनायें चलाई उसका सभी को भरपूर तरीके से लाभ मिला। आज प्रदेश की जनता चाहती है अखिलेश यादव फिर से उ0 प्र0 के मुख्यमंत्री बने और उ0 प्र0 का विकास हो। आज उनके जन्मदिन पर 2027 मे सरकार बनाने और फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हाजी अशरफ किदवई ने बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव, पिछड़े, गरीब, नौजवाने और हर तबके की आवाज़ हैं। उनका जन्मदिन इस यागदार पल मे इस संकल्प के साथ मनाया जा रहा है जब 2027 के चुनाव आयेंगे हम सब सपा को वोट डालने और दिलाने का काम करेंगे ताकि अखिलेश जी फिर से सीएम बने। संचालन कर रहे सईद अख्तयर इसराईली ने बोलते हुए कहा कि अखिलेश जी जैसा मुख्यमंत्री प्रदेश को न कभी मिला था न मिला है और न मिलेगा। उन्होने अपने पिता मुलायम सिंह जी के पद चिन्हों पर चलकर प्रदेश को तरक्की के रास्ते पर लाने का काम किया है। अंत मे केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और सभी को बधाईयां दी। साथ ही वृक्षा रोपण कर प्राकृति को हराभरा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम मे सभासद मौहम्मद रेहान, अतीकुरर्हमान, हाजी रौनक, हाजी तहज़ीब, रईस अहमद, हाजी रमानी, मुसव्विर जमाल एड0, अनस ज़िया एडवोकेट, दानिश कुरैशी छात्र नेता, हाफिज़ अशरफ अंसारी, शुऐब अंसारी, हाजी अब्दुरर्हमान, नईम अख्तर, इमरान मन्सूरी, युसूफ किदवई, रिहान रईस, मौ0 नबी, मौहम्मद अली आढ़ती, मौहम्मद फरदीन, शहज़िल, मुंशी वाहिद, आमिर तुर्की, राहत कुरैशी आदि मौजूद रहे।
युद्ध कला केंद्र मार्शल आर्ट्स एकेडमी में समर कैंप का भव्य समापन: बच्चों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
संभल ।युद्ध कला केंद्र मार्शल आर्ट्स एकेडमी (सीता रोड) द्वारा लड़के और लड़कियों के लिए आयोजित निःशुल्क (Free of Cost) समर कैंप का शानदार समापन हुआ। 21 जून से 30 जून तक चले इस विशेष कैंप में बच्चों को आत्मरक्षा (Self-Defense) की बेहतरीन तकनीकें और पैंतरे सिखाए गए।

इस कैंप के दौरान युद्ध कला केंद्र के मुख्य कोच मास्टर बालाजी और सीनियर खिलाड़ी आशु ठाकुर, पल्लवी और शामिल ने बच्चों को न सिर्फ ट्रेनिंग दी, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया।

मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया हौसला

कैंप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ओलंपिक एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी आशु सर और संगीता भार्गव जी मौजूद रहीं। उन्होंने उपस्थित सभी बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उनके जज्बे को सराहा और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों को ट्रॉफी वितरित कर सम्मानित किया गया।
अधिकतम खुदरा मूल्य मुख्य मुद्दा,केंद्र कानून बनाएं : जयंत कथेरिया

संभल-वस्तुओं पर लिखा मूल्य धोखा है उत्पादन मूल्य वस्तुओं पर प्रिंट हो जिससे लाभ का मार्जिन स्पष्ट हो सके उपभोक्ता ठगा ना जा सके संभल पिछड़ा , बिना रेलवे लाइन विकास संभव नहीं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय सचिव जयत कथेरिया ने संभल में रेलवे लाइन विस्तार के लिए रेलमंत्री तक मामले को उठाने का वायदा किया ।

संभल के आलम सराय स्थित डी के रिसॉर्ट में आयोजित पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र अभ्यास वर्ग में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय सचिव जयंत कथेरिया ने कहा कि वर्तमान में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का मुख्य  मुद्दा वस्तुओं पर प्रिंट एमआरपी है वस्तुओं पर उत्पादन मूल्य भी वस्तुओं पर प्रिंट होना चाहिए 12 जून को ग्राहक पंचायत द्वारा जंतर मंतर पर किए गए प्रदर्शन को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इस मुद्दे पर ग्राहक पंचायत के पदाधिकारियों की केंद्र सरकार से बात चल रही है ।

केंद्र ने एमआरपी पर ग्राहक पंचायत के सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया तो अगला प्रदर्शन आर्थिक राजधानी मुंबई में होगा उन्होंने कहा संभल में रेलवे लाइन के विस्तार के लिए जिला इकाई के साथ रेल मंत्री से मिला जाएगा  मेरठ प्रांत के अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने प्रवास के प्रकार,उसके महत्व से अवगत कराया तथा प्रवास की योजना कैसे बनानी चाहिए उन्होंने डिजिटल प्रवास के महत्व को बताया l ब्रज प्रांत के अध्यक्ष विष्णु कुमार अग्रवाल ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ता को शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु प्रेरित करना है । पूर्व संगठन मंत्री भूपेश त्यागी ने संगठन में
कार्यकर्ता,कोष,कार्यालय, आदि के महत्व को बताया ।

इस अवसर पर उत्तराखंड प्रांत अध्यक्ष विनोद नौटियाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री लाखन सिंह,प्रांत संगठन मंत्री नरेंद्र शर्मा,विधि आयाम प्रमुख विनीत भटनागर, प्रांत सचिव ब्रज इंद्रभूषण कुलश्रेष्ठ, प्रांत सचिव पीतांबर शर्मा,नवीन त्यागी, जिलाध्यक्ष देवेंद्र वार्ष्णेय एडवोकेट, महावीर प्रसाद,सुधीर गर्ग,अभिषेक अग्रवाल,सोनू कुमार गुप्ता एड. महावीर प्रसाद, पारस वार्ष्णेय एड.बृजेश यादव एड.,चिराग गुप्ता, त्रिभुवन सर्राफ, जगत आर्य आदि भी उपस्थित रहे।
जनपद संभल में अविमुक्तेश्वरानंद बोले- बीजेपी का हिंदुत्नवाद नकली, सदस्य नकली हिंदू

संभल।जनपद संभल में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मुसलमानों के कब्जे वाली जगह से तीर्थ के जीर्णोद्धार की सरकारी पहल की सराहना की। उन्होंने इसे  अच्छा कदम बताते हुए इसका स्वागत किया। हालांकि, उन्होंने सवाल उठाया कि जब काशी में पौराणिक मंदिरों और उनकी मूर्तियों को तोड़ा गया, तब सरकार का हिंदुत्व कहां था। उन्होंने आरोप लगाया कि काशी में जिन मंदिरों पर हिंदुओं का अधिकार था, उन्हें तोड़कर नाले में फेंक दिया गया।
उन्होंने कहा कि इतिहास सरकार के कार्यों का आकलन करेगा। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोप लगाया कि हिंदुओं के लिए औरंगजेब से भी अधिक अन्यायी वे लोग थे। उन्होंने पार्टी के हिंदुत्व को 'नकली' बताते हुए कहा कि जो वेद नहीं मानते, वे 'नकली हिंदू' हैं। अपने व्याख्यान में उन्होंने इसके प्रमाण भी दिए।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि असली हिंदू वेद-शास्त्रों और गुरु को मानते हैं, जबकि ये लोग ऐसा नहीं करते। उन्होंने यह भी कहा कि असली हिंदू पतिव्रता पत्नी को मानते हैं। उन्होंने समलैंगिकता और व्यभिचार (एडल्ट्री) को अपराध न मानने वाले कानूनों का हवाला देते हुए सवाल किया कि क्या ये छूटें हिंदू संस्कृति के अनुरूप हैं।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आगे कहा कि जब कोई दल हिंदू संस्कृति के विपरीत काम करता है, तो उसे 'नकली हिंदू' कहा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल सार्वजनिक रूप से खुद को 'हिंदू पार्टी' बताते हैं, जबकि चुनाव आयोग में पंजीकरण के लिए वे शपथ पत्र में खुद को 'धर्मनिरपेक्ष पार्टी' घोषित करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की सभी पार्टियां धर्मनिरपेक्ष हैं क्योंकि चुनाव आयोग धर्मनिरपेक्षता की शपथ के बिना पंजीकरण नहीं करता।
उन्होंने इस विरोधाभास को 'पहला झूठ' बताया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि भले ही तकनीकी कारणों से यह मजबूरी हो, लेकिन जब उनके आचरण हिंदू धर्म के विपरीत हों, तो उन्हें हिंदू पार्टी कैसे माना जा सकता है। उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि ऐसे दल हिंदू धर्म के विपरीत काम कर रहे हैं और हिंदू का नाम ले रहे हैं, इसलिए वे 'नकली हिंदू' ही हैं।