देवघर: इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर ने वृक्षारोपण, डायलिसिस मरीज को सहयोग एवं Doctor's. & CA सम्मान  के साथ नए सत्र का जोरदार आगाज किया गया l
देवघर: 1 जुलाई 2026 इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर ने सत्र 2026–27 का शुभारंभ समाजसेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से विभिन्न सेवा परियोजनाओं के साथ किया। कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण अभियान से हुई, जो St.Mary's School में की गयी. जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया। क्लब की सदस्यों ने पौधारोपण कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल का संकल्प लिया। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में क्लब ने सदर अस्पताल, देवघर में एक डायलिसिस मरीज को गोद लेकर उसके उपचार हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करने की पहल की। यह सेवा कार्य जरूरतमंद मरीजों के प्रति क्लब की संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचायक है। इस अवसर पर समाज के प्रति उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 10  चिकित्सकों (Doctors) का सम्मान किया गया। साथ ही, अपने पेशे में उत्कृष्ट योगदान एवं ईमानदारी के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (Chartered Accountants) को भी सम्मानित किया गया। क्लब की अध्यक्ष डॉ. ममता किरण ने कहा कि इनर व्हील क्लब का उद्देश्य सेवा, मित्रता एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए सत्र में क्लब की पूरी टीम समाजहित में अनेक जनकल्याणकारी कार्यों को सफलतापूर्वक संचालित करेगी। कार्यक्रम में क्लब की पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही  जिसमें।  Sushma Rani, Chandra Prabha, Arpana Sinha Archana Sinha ,Kanchan Murti ,Namita Bhagat ,Rashmi Ranjan jha , Archana Bhagat,Anita Gupta ,Gyani Mishra, Nisha Jaiswal,Savitri Gupta की उपस्थिति रही  सभी ने समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। जारीकर्ता:सुषमा रानी  संपादक  (2026–27)
देवघर-1 जुलाई को इंटक ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस( डॉक्टर्स डे) पर डॉक्टरों को किया सम्मानित।
देवघर: जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा एवं झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने डॉक्टर्स डे पर जसीडीह स्थित शिवांता हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नेहा सिंह को अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ एवं मोमेंटो देकर जसीडीह स्थित उनके क्लीनिक में सम्मानित किया। उक्त अवसर पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने सभी डॉक्टरों एवं चिकित्सा से जुड़े कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ समाज बनाने में डॉक्टरों का योगदान बहुमूल्य है। डॉक्टरों का कार्य निश्चित रूप से काबिले तारीफ है तभी तो उन्हें धरती का भगवान कहा जाता है। सभी लोगों का यह कर्तव्य बनता है कि वे डॉक्टरों एवं चिकित्सा से जुड़े कर्मियों का सम्मान करें। उक्त अवसर पर श्री कुमार ने स्वर्गीय डॉक्टर बिधानचंद्र राय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि प्रमुख चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, शिक्षा शास्त्री व पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय की स्मृति में डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने कहा की सेवा, समर्पण एवं सदाशयता की जीती जाती प्रतिमूर्ति होते हैं डॉक्टर। यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं कि मानव जीवन की रक्षा के लिए दूसरे भगवान के रूप में वह सदैव तत्पर रहते हैं। अभिषेक सिंह जिला सचिव सह कार्यालय प्रभारी देवघर जिला इंटक
देवघर इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर का 2025-26 सत्र समाप्त 1 जुलाई से 2026-27 सत्र की शुरुआत।
देवघर: इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का अवसर रहा। क्लब के सत्र 2025–26 का समापन 28 जून को रांची स्थित चाणक्य बीएनआर में आयोजित डिस्ट्रिक्ट असेंबली एवं इंस्टॉलेशन समारोह में गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्लब द्वारा वर्षभर किए गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों एवं सेवा परियोजनाओं को व्यापक सराहना मिली। समारोह में इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर को आउटस्टैंडिंग क्लब के प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया। क्लब की अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व एवं सेवा कार्यों के लिए आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट का सम्मान प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त कंचन मूर्ति को एफिशिएंट सेक्रेटरी तथा क्लब की संपादक बेबी रोमा को आउटस्टैंडिंग एडिटर के सम्मान से नवाजा गया। क्लब द्वारा संचालित फाइव बेस्ट प्रोजेक्ट को भी उसकी उत्कृष्ट सामाजिक उपयोगिता एवं प्रभावशाली क्रियान्वयन के लिए विशेष पुरस्कार प्राप्त हुआ। इन उपलब्धियों के साथ क्लब ने सफलतापूर्वक अपने सत्र 2025–26 का समापन किया तथा नई ऊर्जा, नए उत्साह और सेवा के नए संकल्प के साथ आगामी सत्र 2026–27 का स्वागत किया। 1 जुलाई से क्लब का नया सत्र औपचारिक रूप से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. ममता किरण को डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियंका कुमार द्वारा अध्यक्ष पद का बैज पहनाकर पदभार ग्रहण कराया गया। साथ ही क्लब को बेस्ट अटेंडेंस अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। सत्र 2026–27 के लिए क्लब की नई कार्यकारिणी इस प्रकार है—अध्यक्ष डॉ. ममता किरण - उपाध्यक्ष कंचन मूर्ति - सचिव अर्पणा सिन्हा - कोषाध्यक्ष चंद्र प्रभा दास - आई.एस.ओ.  अर्चना सिन्हा - संपादक  सुषमा रानी हैं।
देवघर-30 जून 2026 हुल दिवस पर अमर शहीद सिद्धू कान्हु की प्रतिमा पर इंटक, महिला एवं देवघर जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा माल्यार्पण।

देवघर: हुल दिवस के अवसर पर देवघर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला देवी, देवघर जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष नित्यानंद सेवक, कांग्रेस नेता तुलसी पोद्दार, विष्णु हेंब्रम, शिवनाथ मुर्मू, अनिल पंडित, मनोरंजन सिंह, महिला कांग्रेस की संगीता शर्मा, देवघर जिला इंटक के सचिव अभिषेक सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार ने देवघर प्रखंड के बदलाडीह में सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव कांग्रेस अजय कुमार ने हुल दिवस पर अमर शहीद सिद्धू कान्हु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हुल दिवस झारखंड के इतिहास में एक अमर क्रांति व अंग्रेजों के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई की याद दिलाता है। संथाल विद्रोह के प्रणेता सिद्धू- कान्हू ,चांद -भैरव जैसे महान सपूतों ने जल, जंगल, जमीन एवं महाजनों के शोषण व अत्याचार के खिलाफ अपनी कुर्बानी दी। इन दोनों महान सपूतों के अलावा और कई हजार लोगों ने जनजातीय परंपरा व मातृभूमि की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी थी। जरूरत है इन सबों की शहादत को इतिहास में समुचित स्थान दिलाने की। देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने कहा कि यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की संथाल विद्रोह के नायक सिद्दू- कान्हू, चांद- भैरव चार भाइयों ने हुल क्रांति की शुरुआत की थी। वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे योद्धा थे जिन्होंने अंग्रेजों से जमकर लोहा लिया और अंग्रेजी सत्ता की चूल हिला दी थी। अभिषेक सिंह सचिव देवघर जिला इंटक
देवघर-28 जून 2026 जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पीवी नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि।
देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पीवी नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय राव आर्थिक सुधारों के जनक के रूप में सदैव याद किए जाते रहेंगे। वे कुशल राजनीतिक एवं प्रशासक तो थे ही साथ ही साथ प्रकांड विद्वान भी थे। कई भाषाओं पर उनकी पकड़ थी। मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री के पद को इन्होंने सुशोभित किया मगर अपने राजनीतिक दामन पर कभी दाग नहीं लगने दिया, बल्कि अपने कार्यकलापों से पद की गरिमा को बढ़ाया ही। श्री कुमार ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राव के बहुमूल्य सेवाओं एवं समाज के हर क्षेत्र में तथा खासकर आर्थिक क्षेत्र में उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों को यह देश सदैव याद रखेगा अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल
देवघर-28 जून 2026 जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पीवी नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि।
देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पीवी नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय राव आर्थिक सुधारों के जनक के रूप में सदैव याद किए जाते रहेंगे। वे कुशल राजनीतिक एवं प्रशासक तो थे ही साथ ही साथ प्रकांड विद्वान भी थे। कई भाषाओं पर उनकी पकड़ थी। मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री के पद को इन्होंने सुशोभित किया मगर अपने राजनीतिक दामन पर कभी दाग नहीं लगने दिया, बल्कि अपने कार्यकलापों से पद की गरिमा को बढ़ाया ही। श्री कुमार ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राव के बहुमूल्य सेवाओं एवं समाज के हर क्षेत्र में तथा खासकर आर्थिक क्षेत्र में उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों को यह देश सदैव याद रखेगा अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल
देवघर-27 जून 2026 कांग्रेस सेवा दल का मुख्य संगठक बनाए जाने पर श्री बी भी श्रीनिवास को बधाई।
देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने कांग्रेस सेवा दल का मुख्य संगठक बनाए जाने पर श्री बी भी श्रीनिवास को बधाई देते हुए कहा की उनके कुशल एवं सबल नेतृत्व में कांग्रेस सेवा दल एक नई ऊर्जा के साथ सशक्त रूप से उभर कर राष्ट्रीय स्तर पर एक नए आयाम एवं ऊंचाइयां को प्राप्त करेगा। श्री कुमार ने कहा कि यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की बी भी श्रीनिवास के कांग्रेस सेवा दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस सेवा दल के साथियों के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल
देवघर-26 जून 2026पुण्यतिथि पर स्वर्गीय स्वामी सहजानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि।
देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता सेनानी व किसान नेता स्वर्गीय स्वामी सहजानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे किसान आंदोलन के प्रणेता तो थे ही साथ ही स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, युग दृष्टा एवं कर्मयोगी भी थे। अपने कार्यकलापों से उन्होंने देश और समाज को नई दिशा दी तथा किसानों के हितों को भी सुरक्षित किया। जाति धर्म के नाम पर समाज में जो बिखराव आ रहा है उससे समाज को बचाने के लिए स्वामी सहजानंद सरस्वती के उद्देश्य एवं आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है। अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल
देवघर-26 जून 2026विश्व नशा निरोधक दिवस मनाने का मूल उद्देश्य समाज को नशा के दुष्परिणामों से अवगत कराना।
देवघर: संथाल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने विश्व नशा निरोधक दिवस के अवसर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सुदृढ़ एवं सुखी जीवन के लिए नशा जैसी दुष् प्रवृत्ति से दूर होना अति आवश्यक है। युवा वर्ग का एक बड़ा हिस्सा नसे का शिकार हो रहा है। उचित वातावरण एवं चेतना का निर्माण तथा दृढ़ संकल्पित होने से ही नशे जैसी बुराइयों से दूर रहा जा सकता है। विश्व नशा निरोधक दिवस मनाने का मूल उद्देश्य समाज को नशा के दुष्परिणामों से अवगत कराना है। यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की 26 जून का दिन मादक पदार्थों से मुकाबले का प्रतीक बन गया है नशे से दूर रहने का संकल्प लें तभी विश्व नशा निरोधक दिवस मनाना सार्थक साबित होगा । अजय कुमार सदस्य संथाल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज
देवघर-में 26 जून 2026 जयंती पर वंदे मातरम के रचयिता स्वर्गीय बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को श्रद्धांजलि।
देवघर: बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने आधुनिक भारतीय कथा के जनक, प्रख्यात उपन्यासकार, महान कवि, पत्रकार एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के रचयिता स्वर्गीय बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बांग्ला साहित्य में जनमानस तक पैठ बनाने वालों में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय पहले साहित्यकार थे। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम वह रचना है जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के काल में क्रांतिकारियों का प्रेरणा स्रोत बन गया था। यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की वे राष्ट्र के लिए वंदे मातरम लिखकर अजर -अमर हो गए । अजय कुमार पूर्व प्रवक्ता बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन