देवघर-केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने झूठे वादे करने में कीर्तिमान स्थापित किया।
देवघर: 22 जून 2026 झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने 12 वर्षों के शासनकाल में झूठ बोलने और झूठे वादे करने में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। श्री कुमार ने कहा चाहे युवाओं को प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरियां देने का मामला हो, महंगाई कम करने का मामला हो, विदेश से काला धन लाकर प्रत्येक नागरिक के खाते में 15 लाख रुपया जमा करने का वादा हो या किसानों की समस्याओं से संबंधित मामला हो सभी वादे झूठे एवं खोखले ही साबित हुए हैं। श्री कुमार ने कहा कि यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने इस देश की जनता को झूठे वादे का सब्जबाग दिखाकर सिर्फ छलने और ठगने का काम किया है। अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल
देवघर 21 जून 2026 को भारतीय जनता पार्टी के देवघर ग्रामीण मंडल की एक बैठक मंडल अध्यक्ष निरंजन देव की अध्यक्षता में हुई।
देवघर: आज दिनांक 21 जून 2026 को भारतीय जनता पार्टी के देवघर ग्रामीण मंडल की एक बैठक मंडल अध्यक्ष निरंजन देव की अध्यक्षता में हुई जिसमें प्रभारी के रूप में जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया उपस्थित थें l बैठक में संगठन विस्तार, केंद्र सरकार के 12 सालों के जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस 23 जून को मनाने तथा मेरा बूथ सबसे मजबूत को लेकर विचार विमर्श किया गया l बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष निरंजन देव, विपिन देव, नीरज गुप्ता, उत्तम शर्मा, भूषण सोनी, शुभेंदु सुमन अमित, विभीषण राअत, रणजीत मिश्रा, कुमार मारुति नंदन, सत्यम कुमार देव, राजेश देव, विजय भास्कर, परमहंस देव, सुशील राय, हरि यादव, सौरभ कुमार दुबे, संजीत कुमार सिंह, रौनक देव आदि भाजपा कार्यकर्ता मोजूद थे l
देवघर-बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा योग दिवस पर छात्र एवं शिक्षकों के बीच डाबर का ग्लूकोस का वितरण किया गया।
देवघर: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर सोसायटी द्वारा संस्था सचिव डॉ मनोज कौशिक आचार्य के निर्देश पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय गिधैया देवीपुर में सैकड़ों बच्चों ने योग कार्यक्रम में भाग लिया। जिसमें विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों के एवं छात्रों के बीच डाबर कंपनी का 450 ग्राम के ग्लुकोज़ का सैकड़ों पैकेट इम्यूनिटी बुस्टप के तौर पर वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जितजोरी पंचायत के मुखिया सुभाष यादव ने बच्चों को योग का महत्व बताया एवं इसे अपने दिनचर्या में शामिल कर अपनाने का आह्वान किया संस्था की ओर सदस्य राजकुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया।
देवघर-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डिवाइन पब्लिक स्कूल 10+2 में हुआ योगाभ्यास।
देवघर: आज 21 जून 2026 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डिवाइन पब्लिक स्कूल 10+2 में उत्साहपूर्वक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम के अभ्यास से हुई, जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. ममता किरण ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से शांत तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जीवनशैली में नियमित योग एवं प्राणायाम अपनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग करने के संकल्प के साथ किया गया। विद्यालय परिवार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वस्थ जीवनशैली एवं "योग करें, निरोग रहें" का संदेश समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
देवघर-के मदर्स टच स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह मनाया गया।
देवघर: मदर्स टच स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और योग के महत्व को समझा। सफेद परिधान में सुसज्जित विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं सरल योग अभ्यास किए। बच्चों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक लाभों के बारे में बताया गया। उन्हें समझाया गया कि नियमित योग अभ्यास से एकाग्रता बढ़ती है, शरीर स्वस्थ रहता है तथा मन को शांति मिलती है। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के माध्यम से मदर्स टच स्कूल की प्राचार्य रूपाश्री ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
देवघर-अवैध वेंडरों से परेशान ट्रेन यात्रियों को निजात दिलाने की रेल मंत्रालय से मांग।
देवघर: संथाल परगना चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने ट्रेनों में खाद्य सामग्री व अन्य सामान बेचने वाले अवैध वेंडरों से परेशान ट्रेन यात्रियों को निजात दिलाने की मांग रेल मंत्रालय से की है। श्री कुमार ने कहा कि खाद्य सामग्री एवं अन्य सामान बेचने वाले अवैध वेंडरों के चलते सामान्य, स्लीपर व वातानुकूलित डिब्बों के यात्रियों को भारी असुविधाओं का सामना तो करना ही पड़ रहा है साथ ही अवैध वेंडरों की भरमार के चलते रेलवे को भी प्रतिदिन भारी आर्थिक नुकसान पहुंच रहा है। अजय कुमार सदस्य संथाल परगना चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज
देवघर-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डीएवी भंडारकोला में योगाभ्यास का भव्य आयोजन।
देवघर: स्थित गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने योग गुरु आर्ट ऑफ लिविंग के निशांत जी,राम शंकर बर्नवाल ,गौतम बर्मन और भारत विकास परिषद ,बैद्यनाथ धाम शाखा के अध्यक्ष संतोष शर्मा एवं बिपेंद्र कुमार झा और उत्तम कुमार शाह का स्वागत पौधा देकर किया। इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन में विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करना है।इस वर्ष योग दिवस का थीम है "योगा फॉर हेल्दी एजिंग" यानि "स्वस्थ आयु के लिए योग" है। यह समझना जरूरी है कि योग केवल युवाओं के लिए ही नहीं, बल्कि बढ़ती उम्र में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बनाए रखने का भी प्रभावी माध्यम है। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है, मन शांत रहता है तथा व्यक्तित्व संतुलित रहता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। इसके पश्चात प्रशिक्षक के निर्देशन में विभिन्न योगासनों एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया गया। उनके द्वारा विद्यार्थियों को योग के महत्व, स्वस्थ जीवन एवं तनावमुक्त जीवनशैली के संबंध में जानकारी दी गई।उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 21 जून को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य योग के माध्यम से स्वास्थ्य, शांति एवं समग्र कल्याण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर-भारतीय स्टेट बैंक के 70वां स्थापना दिवस के उपलक्ष में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन।
देवघर: 20 जून 2026 भारतीय स्टेट बैंक, देवघर द्वारा बैंक के 70वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में SBILD, देवघर परिसर में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयोजित इस शिविर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा मानवता की सेवा के लिए 40 यूनिट रक्तदान कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार सिंह ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देवघर एवं आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में थैलेसीमिया से पीड़ित मरीज नियमित रूप से रक्त पर निर्भर रहते हैं। ऐसे मरीजों के लिए प्रत्येक यूनिट रक्त अत्यंत मूल्यवान होता है। उन्होंने कहा कि समाज को निरंतर रक्त की आवश्यकता है और भारतीय स्टेट बैंक सदैव सामाजिक सरोकारों एवं जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। यह रक्तदान शिविर भी बैंक की उसी सेवा भावना का सशक्त प्रतीक है। रक्तदान शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय कार्यालय, देवघर की प्रबंधक (मानव संसाधन) प्रीति सोनल द्वारा रक्तदान कर किया गया। उल्लेखनीय है कि उन्होंने अपने जीवन का पहला रक्तदान इसी अवसर पर किया। उनके इस प्रेरणादायक कदम ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रक्तदान हेतु प्रोत्साहित किया तथा पूरे कार्यक्रम में विशेष उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर SBILD, देवघर के निदेशक अखिलेश कुमार झा, सहायक महाप्रबंधक सुनील कुमार, सहायक महाप्रबंधक एवं पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक  प्रशांत कुमार झा, विभू प्रकाश, मिथलेश कुमार, मुन्ना कुमार झा, धीरज कुमार सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में रक्तदाताओं में प्रमुख रूप से प्रीति सोनल, कन्हाई कुमार,  रवि सौरभ, सागर कुमार, अमरदीप भारती, अभिजीत महतो, शुभम कौशिक, प्रताप कुमार झा,नवानंद सिंह, अमन कुमार, अमित कुमार सिन्हा, रतन राउत, गौरव आनंद, विभू प्रकाश, आकाश द्विवेदी, चंदन कुमार, योगेन्द्र नारायण सिंह, अमोल कुमार, समीर कुमार मिश्रा, अभिनंदन कुमार राउत, अमित कुमार मोदी, रंजन कुमार अमन, शुभम कुमार, राजेश सिन्हा, कुमार अवधेश,अविनाश कुमार,नरोत्तम, बी. अंशुमन, नयन कुमार गुप्ता, दीपक कुमार शर्मा, अमित कुमार झा, अंकित कुमार, अभय प्रकाश,  राकेश कुमार सिंह,शिवम सिंह परिहार, ब्रजेश पति सहाय, सपना,  पृथ्वीराज भगत एवं धारावत संजीव सहित अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदान किया। देवघर जोन के उप महाप्रबंधक (DGM) एस. सत्यानारायण राव इस अभियान के अभिभावक एवं प्रेरणास्रोत रहे, जिनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से यह सामाजिक पहल सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उनके नेतृत्व में बैंक द्वारा समय-समय पर जनहित एवं समाज सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। वक्ताओं ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान कई जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचा सकता है। विशेष रूप से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों, दुर्घटना पीड़ितों तथा गंभीर रोगियों के लिए रक्तदान किसी जीवनदान से कम नहीं है। इस आयोजन ने एक बार फिर सिद्ध किया कि भारतीय स्टेट बैंक केवल वित्तीय सेवाएं प्रदान करने वाला संस्थान नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता एवं सेवा भावना के साथ निभाने वाला संगठन भी है। बैंक की यह पहल मानवीय मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनकल्याण के प्रति उसकी अटूट निष्ठा को प्रतिबिंबित करती है। “रक्तदान महादान है — आपका एक छोटा-सा योगदान किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद और नई मुस्कान ला सकता है।”
देवघर-केंद्र की भाजपा सरकार 12 साल के कार्यकाल का हिसाब दे,12 साल के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताना निर्लजता।
देवघर: झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला देवी तथा देवघर जिला इंटक की महासचिव पूजा देवी ने जारी एक संयुक्त बयान में कहा कि जिस तरह से केंद्र की भाजपा सरकार अपने 12 साल के कार्यकाल को सफल बताकर ढिंढोरा पीट रही है अगर उसके अंदर नैतिकता एवं हिम्मत है तो वह अपने 12 साल के कार्यकाल का हिसाब दे सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी। इंटक के नेताओं ने कहा कि वादों और दावों के विपरीत आज रसोई गैस, खाद्य सामग्री, पेट्रोल- डीजल और दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुएं की कीमतें चरम पर है। केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में बिल्कुल असफल रही है, खासकर किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए जो बड़े-बड़े दावे किए गए थे आज किसान कई प्रकार की चुनौतियों का सामना कर रहा है ,उसे अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इंटक के नेताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अपने 12 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताने का जो प्रयास कर रही है निश्चित रूप से यह उसकी निर्लजता है। अजय कुमार प्रदेश सचिव झारखंड प्रदेश इंटक
देवघर-20 जून 2026 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने भारत की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति होने का गौरव प्राप्त करने वाली द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की है। अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल