शीर्षक: पीएम मुफ्त राशन योजना पर कोटेदार की मनमानी! अंगूठा लगवाकर नहीं देते राशन, हर यूनिट पर कटौती का आरोप
बूढ़नपुर, आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ की बूढ़नपुर तहसील अंतर्गत विकासखंड कोयलसा के एकडंगी सरवन गांव में प्रधानमंत्री मुफ्त राशन योजना में अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव के कोटेदार द्वारा कई दिनों तक लाभार्थियों का अंगूठा लगवाने के बावजूद राशन नहीं दिया जाता है। इतना ही नहीं, प्रत्येक यूनिट पर निर्धारित मात्रा से कम राशन देने का भी आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब वे निर्धारित मात्रा में राशन देने की मांग करते हैं तो कोटेदार अभद्र व्यवहार करते हुए कहता है, "जिससे शिकायत करनी है कर लो, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।" इससे कार्डधारकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर से करते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषी कोटेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी मुफ्त राशन योजना का लाभ जरूरतमंदों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पा रहा है और कुछ लोगों की मनमानी के कारण गरीबों का हक मारा जा रहा है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर अभय राज पाण्डेय ने कहा कि शिकायत मिली है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। यदि जांच में कोटेदार द्वारा राशन वितरण में अनियमितता या कटौती की पुष्टि होती है तो उसका कोटा निरस्त करते हुए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब ग्रामीणों की निगाह प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो यह प्रधानमंत्री मुफ्त राशन योजना में हो रही अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई साबित हो सकती है।
असदझंज्ज्ज्ज्बज्ज्ज्ज्बजज्ज
आदजककमममममममममम
aaaaaaaaaaaaaa
aaaaaaaaaa
पुलिस मुठभेड़ मे एक बदमाश हुआ घायल
:
पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त घायलावस्था में गिरफ्तार, लूटी गई अपाचे मोटरसाइकिल व अवैध असलहा बरामद* *घटना का विवरण-* दिनांक 17.05.2026 को रात्रि लगभग 21:00 बजे *ग्राम रिठिया* के पास *03 अज्ञात बदमाशों* द्वारा वादी *भंजय सिंह* की मोटरसाइकिल रोककर उनकी *अपाचे मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन* लूट लिया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अतरौलिया पर *मु0अ0सं0- 227/2026, धारा 309(4) बीएनएस* के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। *पुलिस मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी-* दिनांक *17 जून 2026* की रात्रि में थाना अतरौलिया पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लूट की घटना में शामिल अभियुक्त लूटी गई मोटरसाइकिल के साथ *मदियापार की ओर से बहरादेव मंदिर* की तरफ जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा *खदेरूपट्टी* के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर अभियुक्त ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में *एक बदमाश घायल* हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान *रवि मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा निवासी केदरुपुर, थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अंबेडकरनगर, उम्र 22 वर्ष* के रूप में हुई। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के *दाहिने पैर में घुटने के नीचे* गोली लगी, जिसे तत्काल उपचार हेतु सीएचसी अतरौलिया भेजा गया। *पंजीकृत अभियोग का विवरणः-* 01. मु0अ0सं0-230/2026, धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-* 01. रवि मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा निवासी केदरुपुर, थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अंबेडकरनगर, उम्र 22 वर्ष *बरामदगी-* अभियुक्त के कब्जे से बरामद किया गया — 01 अपाचे मोटरसाइकिल (लूट की घटना से संबंधित) 01 अवैध तमंचा .315 बोर 02 अदद जिन्दा कारतूस 01 अदद खोखा कारतूस *पूछताछ में खुलासा-* पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 18.05.2026 को रिठिया क्षेत्र में वादी की मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन लूटने की घटना को अंजाम दिया था। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा प्रयास जारी हैं। *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* 01. मु0अ0सं0-162/25, धारा 115(2),352,351(3) बीएनएस थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अंबेडकरनगर । 02. मु0अ0सं0- 227/2026, धारा 309(4) बीएनएस थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ । 03. मु0अ0सं0-230/2026, धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ । *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* 1. थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दूबे थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ 2. उ0नि0 विश्राम गुप्ता थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ 3. उ0नि0 अभिषेक यादव थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ 4. उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ 5. का0 मनीष यादव थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ 6. का0 रणवीर वर्मा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ 7. रि0का0 अमन तिवारी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ 8. रि0का0 महेश पटेल थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ 9. रि0का0 अमित गिरी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ
सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने सपा विधायक पर साधा निशाना कहा कि जनता करेगी विकास कार्यों की विधिवत समीक्षा
आजमगढ़ जिले के ब्लॉक कोयलसा में सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने जनसंपर्क करते हुए कहा कि अतरौलिया विधायक को 15 मिनट जनता से मिलने का समय नहीं मिलती थी लेकिन जब से अरुण राजभर क्षेत्र में घूम रहा है तब से 15,15 दिन क्षेत्र में ही घूम रहे हैं जो एक खड़ंजे को उखड़वा नहीं सकते वह अपने विकास कार्यों का दावा करते हैं आने वाली 2027 के चुनाव में जनता अतरौलिया के विधायक को उनके कार्यों की समीक्षा करके परीक्षा फल जरूर देगी जातिवाद परिवारवाद की राजनीति करने वाले विकास का डंका बजा रहे हैं उनकी सरकार में गुंडा माफिया खुलेआम हत्या लूट बलात्कार करते थे अपराध करते थे लोगों के जमीन पर कब्जा करने का काम करते थे लेकिन जब से भाजपा सरकार केंद्र प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनी है तब से गुंडा माफिया घुटने के बल हो गए हैं या तो प्रदेश छोड़ चुके हैं या फिर ऊपर जा चुके हैं डबल इंजन की सरकार निरंतर प्रदेश और देश में विकास का काम कर रही है अनर्गल प्रलाप समाजवादी पार्टी के नेता कर रहे हैं अब उन्हें 2047 तक सत्ता में आना नहीं है कुछ विशेष लोगों का ही अतरौलिया विधायक द्वारा विकास कार्य किया गया है जो आने वाली जनता उनको 2027 में समझाने का काम करेगी अतरौलिया विधायक जब क्षेत्र में चलते थे तो उनके गाड़ी का शीशा ऊपर रहता था उन्हें जनता से मिलने का समय नहीं रहता था भाजपा सरकार ने चाहे जहांगीरगंज अतरौलिया कनैला मार्ग हो अहरौला कप्तानगंज मार्ग हो करोड़ों करोड़ों रुपए की सौगात देकर विकास का काम करने का काम किया है इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुभासपा मृत्युंजय पटेल सभाजीत गौड़, राकेश गौड़,अनुसूचित प्रदेश अध्यक्ष धर्ममणि पांडे मंडल उपाध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश मिश्रा सहित अनेक लोग मौजूद रहे
महेदवारा गांव में नाली निर्माण व स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
बूढ़नपुर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष त्रिलोक नाथ के नेतृत्व में सोमवार को किसानों और समर्थकों ने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना, आमरण अनशन एवं भूख हड़ताल शुरू कर दी। सुबह लगभग 10 बजे बड़ी संख्या में किसान तहसील परिसर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि महेदवारा गांव में लंबे समय से नाली निर्माण का कार्य लंबित है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने मांग की कि नाली निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया जाए अथवा जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जाए। इसके अलावा किसानों ने घरों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को हटाने, विद्युत व्यवस्था में सुधार करने तथा उपभोक्ताओं पर लगाए गए बेतहाशा बिजली बिलों को माफ करने की भी मांग उठाई। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल जारी रहेगी। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से धरना समाप्त कराने की कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अभय राज पांडेय ने बताया कि मामले का मौके पर निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसानों की मांग जायज पाई जाती है तो महेदवारा गांव में नाली निर्माण का कार्य शीघ्र कराया जाएगा तथा अन्य मांगों पर भी नियमानुसार विचार किया जाएगा। धरना स्थल पर किसानों और ग्रामीणों की मौजूदगी के चलते पूरे दिन तहसील परिसर में आंदोलन की चर्चा बनी रही।
आबादी की जमीन पर जबरन खड़ंजा लगाने का आरोप, पीड़ित ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
बूढ़नपुर अतरौलिया विकास खंड के मंगीतपुर गांव निवासी महेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार ग्राम प्रधान एवं विपक्षियों पर उनकी आबादी की जमीन में जबरदस्ती खड़ंजा निर्माण कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि संबंधित भूमि का मामला लंबे समय से उच्च न्यायालय में विचाराधीन है, इसके बावजूद विपक्षियों के प्रभाव में आकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। महेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार उन्होंने इस मामले की शिकायत स्थानीय थाना, तहसील प्रशासन तथा अन्य संबंधित अधिकारियों से की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, जिससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष के प्रभाव में आकर उनकी भूमि पर जबरन कब्जा करने और खड़ंजा लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री स्तर तक शिकायत करने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि समय पर मामलों का निस्तारण न होने के कारण गांवों में विवाद बढ़ रहे हैं और कभी भी स्थिति बिगड़ सकती है। शुक्रवार को महेंद्र प्रताप सिंह ने बूढ़नपुर तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई और मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अभयराज पाण्डेय ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अतरौलिया के बढ़या गांव के एक युवक का अवैध असलहा लहराने का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज अतरौलिया, आजमगढ़।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के बढ़या गांव में अवैध देशी असलहा लहराने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। एक व्यक्ति खुलेआम असलहा प्रदर्शित करता दिखाई दे रहा है, जिसका वीडियो भी क्षेत्र में तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दावा करती है, इसके बावजूद सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस तरह असलहा लहराया जाना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो असामाजिक तत्वों के हौसले और बढ़ सकते हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित करने तथा अवैध हथियार होने की स्थिति में कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि सार्वजनिक आयोजनों में हथियारों का प्रदर्शन समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करता है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। क्षेत्र के लोग प्रशासन से त्वरित संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।
2 hours and 46 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0