नगवा में धूमधाम से मनाया गया विश्व ब्राह्मण दिवस, चाणक्य के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
बूढ़नपुर, आजमगढ़। विकास खंड कोयलसा के नगवा गांव में रविवार को विश्व ब्राह्मण दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने महर्षि चाणक्य के जीवन, उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान तथा समाज में शिक्षा और संस्कारों की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज की एकजुटता,सामाजिक समरसता और युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीकांत तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदियों से ज्ञान, संस्कृति और नैतिक मूल्यों का संवाहक रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित होकर शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामनवल पाण्डेय ने कहा कि महर्षि चाणक्य के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उनके आदर्शों को अपनाकर समाज तथा राष्ट्र को नई दिशा दी जा सकती है। कार्यक्रम के आयोजक त्रिभुवन पाण्डेय रहे कार्यक्रम का संचालन हरिप्रसाद दूबे ने किया।वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित होती है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक जागरूकता बढ़ती है और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है।इस दौरान राजू पाण्डेय, राहुल पाण्डेय, धर्ममणि पाण्डेय, अशोक मिश्र, दिनेश दूबे, उमानाथ पाण्डेय, लालमन पाण्डेय, शेषनाथ पाण्डेय, हरेंद्र पाण्डेय, गोलू पाण्डेय, प्रेमसागर पाण्डेय, शीतला पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समाज की उन्नति, शिक्षा के प्रसार तथा आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
6 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k